॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

श्री हित बयालीस लीला — छंद 20.50

रस-रत्नावली

महा गोप्य अद्भुत सरस, चिंतत रहौ मन माँहि।
या रस के रसिकनि बिना, सुनि 'ध्रुव' कहिबौ नाँहि॥५०॥

अर्थ / व्याख्या

भावार्थ (स्वामी श्री हितदास जी — पुस्तक की टीका, स्कैन से; छोटी त्रुटियाँ सम्भव)

पुनः वे सचेत करते हुए कहते हैं कि, “हे रसिको ! यह “रस-रतनावली' विलक्षण रूप से सरस तथा अत्यन्त गोप्य है । इसका मन-मन में चिन्तन करते रहना चाहिये । इसे रस के उपासक रसिकों के अतिरिक्त किसी अन्य से कहना अथवा इसका प्रकाश करना उचित नहीं हैं