सब धर्मनि पर जगमगै, कृष्ण नाम सिरताज।
जैसैं वन के मृगनि में, गाजत है मृगराज॥१९॥
अर्थ / व्याख्या
भावार्थ (स्वामी श्री हितदास जी — पुस्तक की टीका, स्कैन से; छोटी त्रुटियाँ सम्भव)
चौपाई दोहा सब धर्मों का शिरोमणि श्री कृष्ण नाम है। जैसे वन के समस्त पशुओं में मृगराज (सिंह) सर्वश्रेष्ठ है, वैसे ही सब धर्मों में भगवन्नाम रूपी भागवत धर्म सर्वोपरि धर्म है