॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

श्री हित सेवक वाणी — पद 4

श्री सेवक वाणी फलस्तुति

बन्दिय सेवक मुख की बानी।
श्रीहरिवंश नाम की प्रभुता, जिन बहु भाँति बखानी॥
अनुभव जनित रची छंदन, दम्पति-रति-सदन कहानी।
रसिकनि श्रवन सुधा अँचवाई, को ऐसौ बड़दानी।।
भक्त-भूप हितपथ जु उजागर दाइक मान अमानी।
आसय गहर उदधि हूँतें अति जिन जानी तिन जानी॥