॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

बाल भक्तों के लिए क्या कहा पूज्य महाराज जी ने ? 🙏🌹

▶ YouTube

रसिक वाणी की व्याख्या (हित वार्ता) — ऊपर वीडियो में सुनें।

पूरा प्रवचन

बहुत सारे बच्चों के भी क्वेश्चंस आए कि हम भक्ति भाव करते हैं तो हमारे पेरेंट्स हमें वह करने से रोक रहे हैं कि तुम जाके वृंदावन वाश कर लोगे या बाबा जी बन जाओगे। आज माहौल कुछ ऐसा हो रहा है जो उचित नहीं है। भक्ति घर में रह के जो होगी उससे ज्यादा और कहीं हो ही नहीं सकती। कारण जो विरक्तता लेते हैं। विरक्त शब्द का मतलब ही समझ लें जो किसी चीज में लिप्त ना हो। लिप्त नहीं होगा तो अपने प्रेमी से भी नहीं होगा। फिर तो ऐसी विरक्तता का हमें करना ही क्या है जिसमें हमारा प्रेमी ही नहीं मिले हमें और ना हम प्रेमी से मिल सके।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Hit Vaarta (YouTube)

संबंधित