॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

बच्चा रोने लगे, कोई पुकारे... क्या उस समय पूजा छोड़नी चाहिए?

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

जैसे हम पूजा पाठ आरती या माला जप करते हैं तो उसी दौरान बीच में अगर कोई बाधा किसी की आवाज देना दरवाजे पर किसी का आना बच्चे का रोना आए तो हम निरंतर पूजा करते रहना चाहिए बीच में पूजा रोक कर नहीं अपने से पूज्य जन आने पर पूजा रोक देनी चाहिए ऐसे जन साधारण की बात तो अलग है जैसे अपने पूज्य वयोवृद्ध कोई संत अतिथि कोई अपने पूज्य जन आ रहे हैं तो फिर भगवान को प्रणाम करके पूजा रोक कर उनका आदर करें उनको बैठा लें उनको जलपान की व्यवस्था करें। फिर उनसे प्रार्थना करें कि हम पूजा कर रहे थे।

यदि आपकी आज्ञा हो तो फिर पूजा पूरी कर ले। घर में बच्चा रोने लग जाए उसी समय हम अकेले हैं और कोई आवाज दे दे किसी चीज के लिए हमसे पूछ ले प्रश्न कर ले। हां तो उत्तर दे देना चाहिए और पूजा छोड़कर बच्चे को संभालना चाहिए। बच्चे में भगवान है। वो असंतुष्ट हो रहे हैं। यहां तो मूर्ति में भगवान है। वो तो चैतन्य भगवान है। तो चैतन्य भगवान को पहले दूध पिलाए, दुलार करें और फिर अपने भगवान की आकर पूजा करें। सही पूछो ना जब ये भावनाएं बनने लगती है ना तो सब में हमारे भगवान है।

उस समय कोई पूछ रहा है तुमसे तो भगवान ही पूछ रहे हैं। राधा और उत्तर दे दिया फिर राधा। फिर अपनी सेवा भक्त का स्वभाव बड़ा सरल होता है। भक्त मंडन है।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित