॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

जब कोई संकट में हो मदद करें या चुप रहें?

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

जब किसी लड़की को कोई छेड़ रहा है, किसी बूढ़े की कोई जंजीर खींच रहा है, जेब काट रहा है, किसी को परेशान कर रहा है। अपने भावों का समन करें। वो फिर तो मतलब धिक्कार है। फिर मतलब फिर ऐसी बात नहीं है कि हम अपने प्राणों को बचाने के लिए वहां कूद पड़ना चाहिए। हां। उसमें नहीं वैसा कोई गाय को मार रहा है, कोई बूढ़े को मार रहा है, कोई माता बहनों को सता रहा है। आजकल लोग वीडियो बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। बचाना पसंद नहीं करते। कुत्ता काट रहा है उसको। सीन आनी चाहिए।

पूरे दांत लगते हुए आना चाहिए उसमें। ये नहीं है क्या? आज का समय साला ये नहीं कि उसको बचाए वीडियो की जरूरत नहीं है। जरूरत उसके बचाने की है। पर वो बिल्कुल एकाग्र होकर और झूम करके बनाएगा। तो आज के लोगों की मानसिकता बदलने तो आज समाज सही पूछो तो धीरे-धीरे स्वार्थी होता जा रहा है। अगर वो किसी बूढ़े की चैन खींच रहा है तो अपने व्यूज बनाने के लिए वो उसकी वो फोटो खींचेगा वो उसको डालेगा मतलब वीडियो बना के ना कि वो टूट पड़ेगा उसके ऊपर। हल्ला ही मचा दो तो भाग जाएगा।

एक बात होती है ना जैसे गर्जना करके हल्ला मचा दो ईंट उठाओ आप दौड़ो तो वो सामने वाला डर जाएगा। लेकिन आजकल ऐसा नहीं बगल से निकल जाएंगे। अपने को बचा अपनी पर्स बचा के निकल जाएंगे उसकी ले जाए तो कोई बात नहीं यह बहुत स्वार्थी बुद्धि है ऐसी बुद्धि नहीं रखनी चाहिए अराजकता फैलती चली जाएगी सब अपने अपने स्वार्थ में लगे हैं तो विरोध कौन करेगा उस समय बल भगवान देते हैं ऐसा निश्चित समझो जब आप किसी की रक्षा के लिए उतरेंगे ना तो आपको ऐसा महसूस होगा कि मैं बलवान हूं क्योंकि भगवान उस समय आपको बल देंगे आप परहित करने जा रहे है।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित