॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

जब सुदामा जी ने श्रीकृष्ण की माया देखी, तब क्या हुआ?

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

एक बार सुदामा जी ने भगवान से कहा कि यार तुम हमारे दोस्त हो और मायाधीश हो यार हमें माया दिखाओ माया कैसी होती है भगवान से कहा तो भगवान ने कहा चलो समुद्र स्नान करने चलते हैं द्वारिका में समुद्र है ना बोले आओ समुद्र स्नान करने चलते हैं ध्यान से सुनना तो भगवान ऐसे और सुदामा जी सामने बोले चलो गिन के डुबकी मारते हैं 10 डुबकी मारते हैं सुदामा जी ने जे डुबकी मारी तो सुदामा जी ने देखा कि मैं एक देश में पहुंच गया और उस देश में जे भी गए तो लोग उनका पूजन करने लगे कि ये सुदामा जी है भगवान के मित्र हैं।

वहां का राजा भी पूजन करने लगा। राजा ने कहा हमारी बेटी ब्याह योग्य है राजकुमारी अब तो इनके साथ अब ब्याह कर देते हैं। सुदामा जी का जबरदस्ती राजकुमारी के साथ ब्याह हो गया। अब 10 पांच लड़के बच्चे हो गए। तो वहां की प्रथा थी जिस देश में सुदामा जी का ब्याह हुआ कि अगर पत्नी मर गई पति को जबरदस्ती जला दिया जाता था पत्नी के साथ अब उनकी पत्नी मर गई अब उनको जबरदस्ती शव के साथ बांध दिया गया और जे भी चिता में आग लगा दे कुआ बोले श्री कृष्ण त्राहिमाम रक्षा करो तो भगवान ने ऐसे पकड़ा और उठाया बोले यार लंबी डुबकी मार दिए क्या बोले प्रभु ये क्या देख रहा था हमारा तो ब्याह हो गया लड़का बच्चा हो गए कितने साल बोले अभी अभी तो डुबकी की मारी है तुमने वो बोले क्या था बोले यही मेरी माया थी

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित