॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

धोखे से भी हो सकता है भला? पूरी कहानी

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी के श्रीमुख से भक्त-चरित्र — पूरी कथा ऊपर वीडियो में सुनें।

पूरा प्रवचन

एक राजा का एक सरोवर था जिसमें मछलियां पाली गई थी और वो मछलियों की सेवा करने आता था और उसने मछलियों की रक्षा के लिए एक नियम लगा रखा था अगर कोई मछली को मारेगा तो उसे प्राणदंड दिया जाएगा। राज आज्ञा एक दिन एक गरीब मछुआरे ने देखा कि बहुत सी मछलियां है पर उसने सुन रखा था प्राणदंड मिलेगा। दो मिनट में सैकड़ों मछली मान लेते हैं कौन देखता है और वो तालाब में जाल फेंक करके मछलियों को समेट ही रहा था कि घोड़ों की टाप की आवाज सुनाई दी। धूल देखी तो लगा कि राजा की सवारी आई।

उसने कहा अब तो पक्का मारे गए। तो जाल को मिट्टी में दबा दिया। कपड़े उतार दिए और मिट्टी से ऐसे संत वेश बना लिया। संत वेश बनाकर आंख मूंद कर बैठ गया। उसने सोचा प्राण बचाने का एक उपाय यही है। राजा वहां से निकले देखा कि सरोवर के किनारे कोई संत और बहुत बड़ा संत शरीर में कोई कपड़ा ले। अशर्फियां ली। चुपचाप चरणों में जाकर चढ़ाई। साष्टांग दंडवत हुए और धीरे से चले गए कि महाराज के ध्यान में विघ्न ना पड़े। जब वो चले गए उसने आंख खोला देखा अशरफिया जहां मुझे प्राणदंड देना चाहिए वहां मुझे नमस्कार करके चला गया।

जब मैंने नकली वेश धारण किया तो एक राजा प्रणाम करके चला गया। यदि मैं असली में भगवान का बन जाऊं तो क्या होगा? आज से मैं सब कुछ छोड़ता हूं और भगवान का भजन करता हूं।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित