॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

यह तो केवल शुरुआत है… घोर कलियुग अभी बाकी है

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

कलयुग का कुछ प्रभाव ऐसा आ गया है कि पिता के द्वारा ही अपने बच्चों का शोषण होने लगा। युग धर्म का प्रभाव देखो नहीं माता-पिता से ज्यादा सुरक्षित बच्चे कहां रह सकते हैं? अभी ज्यादा नहीं है यदा कदा लेकिन जब भयंकर कलयुग आएगा तो ज्यादा हो जाएगा। फिर यदा कदा नहीं रहे लिखा है पहले से लिखा है कलिकाल विहाल के मनुजा नहीं मानत को अनुजा तनुजा अनुजा माने बहन तनुजा माने बेटी बहन बेटी का भेद नहीं रह जाएगा पशुता ऐसा समय आएगा देखो एक एक गाड़ी आम बड़े-बड़े वृक्ष होते वो वृक्ष गायब हो गए और वो नकली चले इतने इतने हैं इतने इतने बड़े आम लगे हुए हैं और पहले बड़े-बड़े वृक्ष छोटे छोटे आम युग धर्म का प्रभाव देखो बढ़ता चला गया हमने गंगा जी का भरपेट जल पीकर के गुजारा किया है।

यमुना जी का जल जब वृंदावन आए थे तो कमंडल से भरकर पीते थे। अब आज आप आचमन करने में सुकुचाओगे। युग धर्म का प्रभाव देखो हमारी पवित्र नदियां जिनका जल पीकर के हम गुजारा करते थे। आज हम आचमन नहीं कर सकते। अब आज आप वृंदावन में परिक्रमा लगाएं। अगर प्यास लगी है तो ₹20 की एक बोतल लीजिए और प्यास बुझाइए। आपको पानी बहुत बड़ा परिवर्तन युग धर्म का होता चला जा रहा है। तो युग तो बहुत मलिनता फैलाने वाला है। इसमें अगर भगवान का नाम जप किया जाए और भगवान का नाम कीर्तन किया जाए, भगवान की कथा सुनी जाए तो पवित्रता बनी रह सकती नहीं तो बहुत मलिन है।

बहुत मलिन है।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित