नशा करने वालों को क्या नाम-जप का अधिकार है?
पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
करना नहीं हम उदाहरण नहीं दे रहे। एक पत्नी आकर के बोली कि मेरे पति वो शराब पी के चतुरासी जी का पाठ करते हो। राधा नाम कीर्तन करते हैं। बोलो महाराज जी उनकी गति क्या होगी? तो हमने कहा एक दिन चतुरासी जी और राधा नाम उनको शराब से मुक्त करेगी। एक दिन ये भगवत चरणारविंद की आसक्ति प्रकट होगी और उनको ग्लानी होगी और वो महात्मा बन जाएंगे। छोड़ दिया महाराज जी आपकी जानकारी। अच्छा हां तो हमें यह जानकारी नहीं थी लेकिन उन्होंने यह जानकारी दी थी कि पी करके पाठ करते हैं तो हमने कहा करने दो एक दिन वो छोड़ देंगे एक दिन उनका परम कल्याण हो जाएगा हम सबसे प्रार्थना करते हैं यदि बुरे आचरण नहीं छोड़ सकते तो राधा नाम पकड़ लीजिए इसको क्यों छोड़ रहे हो भाई राधा राधा कहते हुए अगर बुराई के आचरण हो रहे हैं तो एक दिन राधा नाम बुराई पर हावी हो जाएगा और आपकी बुराई का त्याग करवा देगा आप निश्चिंत रहिए भगवान नाम में बड़ी बड़ी सामर्थ है।
ये मन बड़ा बदमाश है। विषय बड़े आकर्षणकारी है। बड़े-बड़े विवेकियों को भी भ्रष्ट कर देता है। इसलिए डरो मत नाम जप करो। नाम से हरिवंश भरोसे भय निडर नित गरजत हरिवंश बल नाम बल ये आपको आगे बढ़ा दे। जी बहुत अच्छी बात बताई क्योंकि अभी तीन-चार दिन पहले एक जने आए थे वो कह रहे थे कि हम तंबाकू खाते हैं। बट हम राधा नाम भी करते हैं। तो आपकी यही बात याद आके उनको यह बोला था कि आप करते रहिए। ये धीरे-धीरे अपने आप ही ये सारे हमारे सैकड़ों अनुभव है। एक वृद्ध आए थे। वो एक डिब्बी सिगरेट पीते थे और उन्होंने कहा मेरा भरपूर मन है भजन करूं पर मेरा मन कहता है मैं बहुत गंदा हूं।
तो महाराज जी क्या आप हमें शिष्य बनाएंगे? तुम कहा पहले ईमानदारी को आपके हम नमस्कार करते हैं कि आपने सच्चाई रख दी। वो वृंदावन अखंड वास कर रहे हैं। एक भी नहीं पीते। सब छोड़ दिया। अगर हम पहले ही दिन कह देते कि हम तुम्हें दीक्षा नहीं देंगे क्योंकि तुम सिगरेट पीते हो। पहले सिगरेट छोड़ के आओ तो कभी ऐसा नहीं होता। हमने उनको अनुमति दी कि आप जो डिब्बियों के डिब्बे पीते हो धीरे-धीरे कम करो। ये गंदे आचरण छोड़ने की बात पहले नहीं कही क्योंकि छूट ही नहीं सकते। पहले भगवान की शरण में आओ और नाम जप करो।
फिर ये गंदे आचरण अपने आप छूटने लगेंगे। तुम्हारा हृदय जलने लगेगा। आज के बाद नहीं करूंगा। प्रभु मुझे क्षमा करो। ऐसा हृदय में पश्चाताप होगा और आप छोड़ देंगे।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- अन्न का ऐसा गहरा प्रभाव कि संत से भी हो गई चोरी! — पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- जिससे प्रेम होता है, उसकी हर चीज़ प्यारी लगती है — जब हम किसी को अपना मानते हैं तो बार-बार उसकी चर्चा करने में, बार-बार उसकी चर्चा सुनने में और वह गली भी प्यारी लगती है जिसमें अपना प्यारा रहता है और उसके पड़ोसी भी प्यारे लगते…
- भगवान कब मिलते हैं? हर साधक को जानना चाहिए | Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj — एक बार नारद जी महाराज भ्रमण करते हुए जा रहे थे तो कुछ समीप पे एक बट वृक्ष के नीचे महात्मा भजन कर रहे थे एक पीपल के नीचे भजन कर रहे थे तो नारद जी को प्रणाम करके बट वृक्ष वाले…
- मौका बार-बार नहीं मिलता.. कहीं देर न हो जाए! — यह जितनी भी गंदी बातें हैं मदिरापान करना, मांस खाना, जुआ खेलना, व्यभचार करना यह सब महापाप है। बुद्धि को भ्रष्ट कराकर ऐसे जीव को नष्ट हो जाता। यह समझ में नहीं आता। मनुष्य शरीर…
- माँगी हुई हर चीज़ क्यों नहीं मिलती, क्या वजह है? — मां के पास गए हमें इतने रुपए दीजिए नहीं हमें चाहिए इतने नहीं देंगे नहीं देंगे नहीं देंगे तो बदमाश बर्बाद करेगा तो यह बात मां से ही हो सकती है दूसरे से नहीं हो सकती आप दूसरे से…
- 🤍🤍राधापिय जू के फूल बंगला में दर्शन 🤍🤍 — राधा राधा श्री राधा राधा राधा राधा श्री राधा राधा श्री राधा राधा राधा राधा श्री राधा [घंटा] राधा श्री राधा राधा राधा राधा श्री राधा राधा श्री राधा राधा राधा राधा राधा राधा राधा…