गुरु मंत्र के बिना पूजा करने से क्या फल नहीं मिलता?
पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
पूरा प्रवचन
पहले सुना था कि गुरु मंत्र बिना पूजा पाठ सब बेकार है। महाराज जी अभी गुरु मंत्र से पहले जो भी पूजा पाठ किया उसका क्या होगा? किसने कह दिया गुरु मंत्र के बिना पूजा पाठ बेकार? हर कर्म अपना फल देता है। फिर पूजा पाठ कैसे बेकार हो जाएगा? जिसने कहा गलत बात कही ऐसा नहीं है। हां, गुरु की कृपा के बिना मोक्ष प्राप्त होना या भगवत साक्षात्कार होना यह दुर्लभ है। पूजा पाठ व्यर्थ हो जाएगा। ऐसा कैसे हो सकता है? जब यहां पाप कर्म करो तो वह फल दे देता है। फिर तो पुण्य कर्म क्यों फल नहीं देगा?
यह गलत बोला। जिसने भी तुम्हें बोला गलत बोला यह सिद्धांत नहीं है। जब हम नाम जप करते हैं, पूजा करते हैं तो भगवान कृपा करके उसका फल यह दे देते हैं कि वो अपना मार्ग देते हैं। जैसे आप वृंदावन आए, संत समागम करें, ठाकुर जी के दर्शन करें। यह आपकी पूजा पाठ का फल है। भगवान ने कृपा करके फल दिया। अब इसका फल आगे और बढ़ेगा। तो कोई चीज ऐसा नहीं है कि वो आपका बेकार चला। जब पाप बेकार नहीं जाते हैं वो भी हमें भुगताना पड़ता है तो हमारा पुण्य कैसे चला जाएगा? ये तो बिल्कुल ही बेकार की बात
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- अन्न का ऐसा गहरा प्रभाव कि संत से भी हो गई चोरी! — पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।
- जिससे प्रेम होता है, उसकी हर चीज़ प्यारी लगती है — जब हम किसी को अपना मानते हैं तो बार-बार उसकी चर्चा करने में, बार-बार उसकी चर्चा सुनने में और वह गली भी प्यारी लगती है जिसमें अपना प्यारा रहता है और उसके पड़ोसी भी प्यारे लगते…
- भगवान कब मिलते हैं? हर साधक को जानना चाहिए | Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj — एक बार नारद जी महाराज भ्रमण करते हुए जा रहे थे तो कुछ समीप पे एक बट वृक्ष के नीचे महात्मा भजन कर रहे थे एक पीपल के नीचे भजन कर रहे थे तो नारद जी को प्रणाम करके बट वृक्ष वाले…
- मौका बार-बार नहीं मिलता.. कहीं देर न हो जाए! — यह जितनी भी गंदी बातें हैं मदिरापान करना, मांस खाना, जुआ खेलना, व्यभचार करना यह सब महापाप है। बुद्धि को भ्रष्ट कराकर ऐसे जीव को नष्ट हो जाता। यह समझ में नहीं आता। मनुष्य शरीर…
- माँगी हुई हर चीज़ क्यों नहीं मिलती, क्या वजह है? — मां के पास गए हमें इतने रुपए दीजिए नहीं हमें चाहिए इतने नहीं देंगे नहीं देंगे नहीं देंगे तो बदमाश बर्बाद करेगा तो यह बात मां से ही हो सकती है दूसरे से नहीं हो सकती आप दूसरे से…
- 🤍🤍राधापिय जू के फूल बंगला में दर्शन 🤍🤍 — राधा राधा श्री राधा राधा राधा राधा श्री राधा राधा श्री राधा राधा राधा राधा श्री राधा [घंटा] राधा श्री राधा राधा राधा राधा श्री राधा राधा श्री राधा राधा राधा राधा राधा राधा राधा…