॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

‘माहौल बनेगा तब नाम जपूँगा’- क्या ये सोच सही है?

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

यह मन हमें बहुत धोखा देता रहता है। चलो आराम से वहां बैठ के फिर थोड़ा यह काम कर लेते हैं। फिर बैठ के नाम जपते नहीं बैठने का मृत्यु अवसर दे कि ना दे सम्मा बुझ जाएगी जलते जलते दम निकल जाएगा आदमी का क्या भरोसा है इस एक श्वास हमारी अमूल्य है और निश्चित है ऐसा नहीं जितना चाहो ले लो जितनी है संख्या में उतने ले पाओगे आगे नहीं एक एक श्वास का हिसाब है। क्या भरोसा है इस जिंदगी का। साथ देती नहीं है किसी का। इस पर टालिए मत कि यह काम हो जाए। ये परिस्थिति बदल जाए।

अमुक जगह पहुंच जाए। अमुक कार्य हो जाए। नहीं गच्छा चल रहे हो तो होश में चलो। होश क्या है? राधा राधा राधा एक एक कदम नाम जप करते हुए चलो। तिष्ठन अगर आप बैठे हैं तो नाम जप में बैठिए। नाम जप से खाली मत रहिए। ऐसे लोगों के पास मत बैठिए जो गंदी बातें प्रपंच की बातें निंदा स्तुति की बातें करते हैं।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित