॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

आपके पास समय नहीं है, या मन नहीं है?

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

देखो आप अपनी ईमानदारी से देखो जैसे लोग कहते हमें तो बहुत काम है। 24 घंटे कौन काम सब करता रहता है? हमें बताओ कौन काम कोई भी 24 घंटे हर समय क्रियारत नहीं रहता। हर समय नहीं रहता। हम कह रहे हैं छ घंटे सो लो। बहुत ही तुम नींद के बस में हो तो आठ घंटे दे दिया। चलो आठ घंटे सो लो। 24 घंटे में कितने बचे? 16 घंटे। 10 घंटे तुम्हारे काम के छोड़ दिए। करो सब काम धंधा। 10 घंटे। ठीक है? दो घंटे में दोनों तीनों टाइम का खाना पीना हो गया। अब बचे कितने? चार घंटे अगर तुम बराबर भजन कर लो तो हम कहते हैं तुम्हारी स्थिति बदलती चली जाएगी।

बराबर चार घंटे भजन कर लो। 24 में 20 घंटे तुम अपने लिए ले लो। चार घंटे शुरू करो। तुम चार घंटे से शुरू करो। ये नाम ऐसा है कि ऐसा प्रचार करेगा अंदर। ऐसा प्रसार करेगा नस नाड़ी में अपना कि आप काम करते हुए सोते हुए जगते हुए उठते हुए हर समय नाम। पहले शुरू तो करो तुम। लोग बेईमानी करते कहते हैं हम तो भाई काम करते कितना काम करते हो घंटों गप्पे लड़ाते रहोगे ताश खेलते रहोगे व्यर्थ के काम गेम खेलते रहोगे व्यर्थ के काम करोगे और भजन करने की बात कह हमें फुर्सत नहीं हम काम काजी आदमी

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित