॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

समय बर्बाद किया, तो समय तुम्हें बर्बाद कर देगा!

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

बेईमानी मत करो। जो आपका समय है उसको बर्बाद मत करो। यदि बर्बाद नहीं करोगे तो समय आपको उठा देगा। बोले देखो उनका अच्छा समय आ गया। कहते हैं ना बोले बहुत बुरा समय है यार। कदम कदम पे विपत्ति समय को तुमने बर्बाद किया तो बुरा समय आ गया और समय को समय से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं। ये बात समझ लो। जिसने अपने समय को सार्थक किया वही सब कुछ हो सकता है। जो चाहे हो सकता है। समय को सार्थक करना सीखो। आप सोचो इतना कीमती समय जैसे 50 वर्ष में किसी ने सारी संपत्ति कमाई मेहनत करके अब एक श्वास वो नहीं बढ़ा सकता मतलब 50 वर्ष की कमाई से एक श्वास और नहीं बढ़ा सकता और कितनी स्वासे 50 वर्ष में खर्चा की और समेटा क्या जिससे एक श्वास भी नहीं सोचो तुम्हारी स्वास कितनी कीमती है तुम्हारा समय एक मिनट भी प्लस नहीं हो सकता आपके जीवन में समय समाप्त तो समय समाप्त सब बिल्कुल वही रुक जाएगा एक सेकंड भी कोई डॉक्टर नहीं बढ़ा सकता वही थाप में एकदम ऐसे कीमती समय को सोचो हम कहां खर्चा करें मनोरंजन में बकवास में व्यर्थ के लड़ाई झगड़ा में व्यर्थ के दृश्य देखने में व्यर्थ की क्रियाओं में गंदे विचारों में तो अगर हमें लगता है अगर हम भजन ईमानदारी से करना चाहे तो सब कुछ करते हुए भी हमारे पास भजन करने के लिए समय है।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित