॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

आज़ादी के नाम पर अपनी ज़िंदगी बर्बाद मत करो!

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

कोई ऐसा कार्य ना करें जो माता-पिता से नजर मिलाकर हम उनके सामने अपनी बात ना कह सके। जो आजकल बच्चे उदंडता करते हैं वह फिर अपना पवित्रता अपना धर्म अपना विनय अपना शील ये खो बैठते हैं। हमें लगता है कि यह सब नहीं होना चाहिए। बच्चों को कोई भी ऐसी चेष्टा नहीं करनी चाहिए जो माता-पिता के प्रतिकूल हो। तो कोई कह सकता है हमारे माता-पिता बहुत बुरे हैं। ऐसा कह सकता है। मान लो कोई कह सकता है कभी ऐसा कि हम उनके अनुकूल चले तब तो बहुत बुरे। आप अनुकूल चलो। उनके अंदर बैठा प्रभु आपका मंगल करेगा।

उनकी बात मत देखो। उनके अंदर जो बैठा हुआ प्रभु है। अब माता-पिता जैसे बच्चों को शासन में लेते हो कहते हमें स्वतंत्रता प्यारी है। आप अपने और हम से कुछ ऐसे हम उत्तर सुने हैं। वो स्वतंत्रता उनको जानते हो कहां ले जाती। विषयों की गुलामी में और ऐसा नष्ट करती कि फिर वो माता-पिता के सामने अपनी बात भी नहीं कह सकते। इसलिए कभी ऐसी गलती मत करना, सावधान रहना।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित