॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

अच्छा वक़्त और बुरा वक़्त… दोनों हमेशा नहीं रहते!

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

जगत की लीलाओं को तुम समान नहीं कर सकते हो। कभी कोई नहीं कर पाया। दिन है तो रात है। शुभ है तो अशुभ है। लाभ है तो हानि है। हानि है तो चिंता मत करो। लाभ आएगा। एक क्रम चल रहा है। इसके लिए तो थोड़ा तैयार रहना पड़ेगा। अब ये सोचे कि सदा सुख ही सुख रहे तो यहां भगवान ने अवतार लिया वहां सुख नहीं रहा। फिर तुम्हारी क्या बात है। ये इसका नाम दुखालय है। जैसे आप ग्रंथालय में जाओ कह दो 100 ग्राम बर्फी देना तो आपको लोग क्या कहेंगे? पागल है। नहीं कहेंगे। यह तो पागल आदमी है।

ग्रंथालय में खड़ा होकर बर्फी मांग रहा है। तो भगवान ने बोर्ड क्या लगाया पूरे संसार जानते हो? दुखालयम अशाश्वतम यहां हर चीज नाशवान है और दुख योया जो भोगोगे वो तुम्हें दुख पैदा करेगी। और हम लोग ऐसे ही मूढ़ हैं कि भगवान की बात की अवहेलना करके हमारा मन हमको सिखाता है। यहां सुख है। इसे भोगो सुख है। यह मिल जाए तो सुख है। बस कहीं सुख नहीं है। पूरे सृष्टि में भ्रमण कर चुके हो तुम। कोई आज थोड़ी पैदा हुए हो। बहुत बार पैदा हुए। न जाने कहां-कहां पैदा हुए। ना जाने क्या-क्या भोगा।

ना जाने क्या-क्या बने।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित