॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

पाप करने वाला ही नहीं, करवाने वाला भी दोषी है!

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

तीन को पाप का हिस्सा बराबर मिलता है। एक प्रेरक करो ऐसा और एक कर्ता जिसने किया और एक अनुमोदन बहुत बढ़िया किया। तीनों को बराबर दंड मिलेगा। पाप का बराबर दंड मिलेगा। तो अब ऐसा नहीं है कि कोई हमको प्रेरित करे हम पाप कर्म करें। बहुत सावधानी रखना चाहिए। जीवन निष्पाप भी तो हो सकता है। मान लो आप गृहस्थ में हो तो ऐसी सावधानी रखो कि गर्भ ही ना हो। संयम से रहो। जब आपको बच्चा नहीं चाहिए तो संयम से रहो। अब बेमतलब में आप जीव हत्या करोगे तो फिर उसका दंड तो भोगना पड़ेगा ना।

चाहे बाहर आ जाए तो बच्चा है। गर्भ में है तो बच्चा है तो बच्चा है ही ना। उसको मारने का मतलब उसको ज्यादा पाप लगता है। जैसे बच्चा है, वृद्ध है, सोता हुआ कोई इनको ज्यादा पाप लगता है। क्योंकि जैसे बच्चा है, असमर्थ है, वृद्ध है, असमर्थ है। सोता हुआ पुरुष या स्त्री असमर्थ है। आप उस समय मारने का जो तो बहुत बड़ा पाप लगता है। तो यह घर गृहस्थियों में प्राय अपराध तो बन ही जाता है। कोई बिरला ऐसा होगा जो थोड़ा विवेकवान पढ़ा लिखा तो ऐसे संयम से ऐसे सावधानी से कि गर्भ ही ना रहे।

हमें नहीं चाहिए तो गर्भ ही ना रहे। और अगर फिर रह गया तो भगवान की इच्छा से कोई आएगा राष्ट्रभक्त आएगा कोई समाज सेवक आएगा चाहे बच्ची आए चाहे बच्चा आवे आने दो क्या परेशानी और जब यह है कि हमें नहीं चाहिए तो आपको सावधान रहना गृहस्ती में सावधान रहो बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके द्वारा आप सुरक्षित रह सकते हैं हत्या भी नहीं होगी और आपका गृहस्थ धर्म भी चलेगा आगा।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित