॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

जब तक स्वार्थ है, तभी तक संसार का प्यार है!

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

कोई ऐसा प्यार करे जो सिर्फ मुझे प्यार करे। अपने लिए मुझे ना प्यार करे। मेरे लिए मुझे प्यार करे। ऐसा कोई त्रिभुवन में नहीं है। है भला कोई? वह केवल भगवान है। अगर कोई हमसे प्यार करता है तो हम उसके लायक हैं कहीं ना कहीं। तभी वो हमसे प्यार करता है। जिस दिन उसके लायक नहीं रह जाएंगे उस दिन वो हमारी तरफ देखेगा भी नहीं। कोई भी हो। ये अनुभव की बात कह रहा हूं। संसार के हर क्षेत्र को भगवान ने दिखा दिया। उसी अनुभव से बोलते हैं। एकमात्र भगवान ऐसे हैं जो हर स्थिति में तुम्हें प्यार करेंगे।

और संसार का कोई प्यार करने वाला तब तक प्यार करेगा जब तक कुछ स्वार्थ की पूर्ति हो रही और जिस दिन उसके स्वार्थ की पूर्ति नहीं हुई या तुमसे अच्छा मिल गया तुम्हें छोड़ देगा। संसार का प्यार झूठा संसार का सुख झूठा सच्चिदानंद भगवान का सुख सुख है इसलिए धैर्य पूर्वक चलो मन को सत्संग की बातों से समझाकर बुझाकर प्रलोभन देकर आनंद का उसे भगवान की तरफ लगाओ

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित