॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

एक गलत आदत, बर्बाद हो सकता है पूरा जीवन!

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

कोई व्यसन हमारे जीवन में ना होने पावे। चाहे वह पुत्र हो चाहे पुत्री। यह बात बिल्कुल समझ लो। हर व्यसन हमारे जीवन को नाश की तरफ ले जाएगा। जैसे आजकल स्कूलों में बच्चे ड्रग्स लेने लगे, धुआं फूंकने लगे, बीड़ी सिगरेट ले कोई व्यसन ना करे। कोई चरित्रहीनता के आचरण ना करें और भगवान का नाम स्मरण करता रहे तो भगवान इस संसार से विजय निश्चित दिला देंगे। और जो हमारी कामनाएं हैं उनकी पूर्ति हो जाएगी। जब हमारी बुद्धि शुद्ध रहेगी तो हमारा स्मरण पवित्र रहेगा। स्मरण पवित्र रहेगा तो जो हम पढ़ेंगे हमें याद हो जाएगा।

हम कभी फेल ही नहीं होंगे। जब हमारा चरित्रहीनता होती है। नाना प्रकार के विषय घुस जाते हैं तो हमारी स्मरण शक्ति नष्ट हो जाती है। कामा संजयते क्रोधा क्रोधा स्मृति विभ्रमा स्मृति भ्रंसा बुद्धि नाशो बुद्धि ना प्रणसति तो इसलिए जीवन का केवल इतना ही उद्देश्य नहीं कि हम नौकरी पेशा करके रुपया कमाए भोग भोगे और मर जाए। जीवन का उद्देश्य भगवान की प्राप्ति करना। अध्यात्म पूर्वक जीना। इसलिए चरित्र पावन रखें। कोई व्यसन ना करें। भगवत नाम की आराधना करें और माता-पिता को भगवान समझकर उनकी आज्ञा और उनकी सेवा में रहे।

अगर इतना स्वीकार कर ले तो सब कुछ बन जाएगा।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित