॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

क्या अनजाने में किए पापों का हिसाब भी होता है?

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

महाराज जी जो अनजाने में हुए पाप आचरण उसका इस जन्म के द्वारा कैसे दूर किया जाए कि अगला अनजाना और जाना इसमें अंतर होता है। जैसे हम जा रहे हैं अचानक पैर के नीचे चींटी मर गई। हम चाह नहीं रहे थे। अनजाने में हो गया। जैसे हम गाड़ी में जा रहे हैं। कितने जीव नीचे गाड़ी के पहिए के नीचे मर रहे हैं। हम चाह नहीं रहे लेकिन हमें यात्रा करनी है तो अब चलना ही पड़ेगा। छोटे-मोटे जीव उसमें मर जाते हैं। जैसे किसान फावड़ा चला रहा है। वो चाह नहीं रहा पर कोई जीव कट जाता है।

इसे कहते हैं अनजाने का पाप। तो ये जो अनजाने का पाप है ये स्वप्न आदि में नष्ट हो जाता है। जैसे स्वप्न में भयानक आपको पीड़ा दी जा रही है। आप भयानक दर्द से युक्त है और जगे तो कुछ नहीं। वह अनजाने के पाप स्वप्न में भोग ले लेकिन जानकर जो हमसे पाप किए उनको फिर शरीर का दंड भोगना पड़ता है। फिर शारीरिक दंड से उसे भोगना पड़ता है। तो अनजाने में हमसे पाप तो जो होते हैं वह स्वप्न में सूक्ष्म शरीर के द्वारा भोग लिए जाते हैं और जाने में जो पाप होते हैं वह स्थूल शरीर को भोगना पड़ता है।

हम्म।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित