॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

शराब पीकर क्या खो रहे हो, कभी सोचा है?

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

जैसे आप शराब पीते हैं तो ये आदतें आपका नाश कर देंगी। आपको पतित कर देंगी। आपके शरीर की हानि, आपकी बुद्धि की हानि, आपके धन की हानि एक भी लाभ किसी को नहीं। तो शराब क्यों पियो? बोले थोड़ा सा गम मिटाने के लिए तो भगवान का नाम जप करो ना। भगवान के नाम का कीर्तन करो ना, भगवान की कथा सुनो ना, सत्संग सुनो ना। उससे तुम्हारा बुद्धि शुद्ध होगी और शोक नष्ट हो जाएगा। लेकिन लोग सतमार्ग का अनुसरण नहीं करते। वैसे भी जो शराब पी रहे हैं उनके अंगों में जाकर के उनको प्रभाव ही दिखाती है।

लीवर है, किडनी है, दिल है तो इसमें लाभ क्या है? और परिणाम शराब पी के फिर आप परिणाम देखो कहीं नाली में पड़ा है, कहीं ऐसे लड़खड़ा रहा है। एक आदमी को शराब पी के देखा कि उस साइकिल को एक छोटी सी नाली नहीं पार कर पा करा पाया और खुद साइकिल से उसी में गिर गया। अब इतनी तो सामर्थ्यहीनता पैदा करती है। रुपया खर्चा होता है। असम्मान मिलता है। सम्मान की हानि होती है।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित