॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

आपसे डर लगता है कि आप सब छुड़वा दोगे !

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

महर जी मैं आपको पिछले कुछ दिनों से सुन रहा हूं पर आपसे डर सा लगने लग गया है क्योंकि आप सब कुछ छुड़वा दोगे। हम किसी की सही चीज थोड़ी छुड़वाते हैं। शराब छोड़ दो, मांस छोड़ दो। परास्त्री से व्यभचार छोड़ो, गंदे स्वभाव को छोड़ो। देख आप अच्छे व्यक्ति बन जाएंगे। पर मन को तो वही अच्छा लगता है। नहीं बच्चों को जैसे बाथरूम ले जाओ ना, गंदे खेल रहे हो कि उनको बढ़िया नहला धुला तो उनको बुरा सा लगता है कि मेरी मम्मी जो है यह बुरा काम कर रहे हैं कि मुझे नहलाने ले जा रही है।

लेकिन बालक यह नहीं जानता कि अभी साफ स्वच्छ करके श्रृंगारित कर देंगे। ऐसे ही संत मां के समान है। तुम्हारी बुराइयों को धोना चाहते हैं। तो आप बच्चे के समान उसे डर मानते हैं कि यार मेरी बुराइयां चलींगी। नहीं तो आप बताओ संत संग से बुराई के सिवा और क्या जाता है? संत संग से किसी की हानि हुई है क्या? तो दुख सब कोई छोड़ना चाहता है। लेकिन जिन बातों से दुख मिलता है वो बातें नहीं छोड़ना चाहता। संत से डरने का तो कोई किसी भी तरह संत किसी को थप्पड़ थोड़ी मारते हैं।

किसी को गाली नहीं देते। हां थप्पड़ मारने और गाली देने का स्वभाव हटवा देते हैं।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित