॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

क्या अच्छे-बुरे कर्मों का फल तुरंत मिलता है?

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

क्या पिछले अच्छे कर्म वर्तमान में कुछ हमें अच्छा देके जाते हैं हां या वर्तमान में क्यों हो अच्छा कर्म वर्तमान का अच्छा कर्म तत्काल तो शांति देगा लेकिन परिणाम आगे देगा तत्काल फल नहीं मिलता है नहीं तो अच्छे कर्म करने वाले दुखी देखे जाते हैं। बुरे कर्म करने वाले कहीं-कहीं सुखी देखे जाते हैं। तो वर्तमान में वह बुरा कर रहा है तो उसका परिणाम भविष्य बुरा होगा। वर्तमान में भला कर रहा है तो उसका परिणाम भविष्य अच्छा होगा। वो हो सकता है अगले जन्म मिले। लेकिन अभी वर्तमान में जो हमें भोगने को मिलेगा वो पूर्व कर्म का मिलेगा।

हम बुरा करें या भला करें उसका कोई परिणाम अभी नहीं मिलेगा। अब उसका परिणाम मिलेगा। अच्छा करेंगे तो अभी हृदय में शीतलता होगी। बुरा करेंगे तो हृदय हमारा जलेगा। लेकिन कर्म का परिणाम आगे प्राप्त होगा। हमारा शरीर जब रचा गया तो दो कर्मों से रचा गया पाप और पुण्य। तो पूरे जीवन भर उस रचना का भोग हमें भोगना पड़ेगा। आपके आज के करने से उस पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। हां, एक फर्क पड़ जाएगा भजन से। यदि आप भजन करोगे, भगवान का नाम जप करोगे, तो आपके अशुभ नष्ट हो जाएंगे, पाप नष्ट हो जाएंगे।

प्रारब्ध को सहने की सामर्थ्य मिलेगी और आप आगे निकल जाएंगे।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित