॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

घर छोड़कर जाने वाले बच्चों से पूज्य महाराज जी की प्रार्थना!

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

प्रश्न था कह रहे हैं कि बहुत सारे बच्चे बड़े छोटे आपकी वार्तालाप सुनके महाराज जी घर छोड़ के आ जाते हैं। फिर मतलब उनको हम समझाते हैं कि भैया आप अपने घर में रहिए तो महाराज जी उनके लिए आपका क्या नहीं घर छोड़ने के लिए हम किसी को भी नहीं कहेंगे क्योंकि कलयुग है और पूरे जीवन भर संयम से चलना बहुत कठिन है। घर मत छोड़ो। कोई भी घर से मत भागो। घर में रहकर भजन करो। माता-पिता की सेवा हम क्या कह रहे हैं? अभी हमारी बात को समझो। हमारा मन खोजता है कि कोई हमारा हो तो उसी परिवार के बीच में रहकर के यदि अपने मन को भगवान में लगा दो तो कितना बढ़िया हो।

अब हम लोगों ने जो कष्ट सहा है तुम सोच भी नहीं सकते कि वो कष्ट ऐसे कैसे गर्मी सर्दी बरसात भूख प्यास मार गाली सब सहा है। अब जो हम लोगों की बाबागिरी हुई वो बाबागिरी आज की क्या है? तो हमें लगता है भागने से काम नहीं बनेगा। घर में रहकर भजन करने से काम बनेगा। अपने माता-पिता की आज्ञा में रहो। कभी कोई भी बच्चा बच्चे भाग करके ना आवे हमारी बात मान लो क्योंकि तुम्हारा गलत प्रयोग हो सकता है। तुम किसी गलत हाथ में पड़ गए तो तुम्हारा जीवन बर्बाद हो सकता है। तो तुम्हें चाहिए कि अपने माता-पिता के संरक्षण में रहो और भजन करो।

सत्संग सुन लो। किसी से ज्यादा लगाव मत रखो। संत महात्माओं के वचन से लगाव रखो। संत महात्माओं की बात सुनिए। दूरी होकर अपना भजन करो। आज का जो समय है वह भजन करने से बनेगा। कहीं किसी के आश्रम में जाने से या कहीं किसी भाग के जाने से बनने वाला नहीं। यह बात समझ लो। बिल्कुल कहीं किसी बच्चा बच्ची को घर छोड़कर नहीं भागना चाहिए। हमारी प्रार्थना है।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित