॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

मैं Red Light Areas में जाकर लड़कियों को बचाती हूँ, पर बहुत चुनौतियाँ आती हैं।

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

दिल्ली के जो रेड लाइट एरिया है उसी में ही होठों के अंदर जाके उन औरतों को बाहर निकालना और उनके बच्चों को एक नया जीवन देना और इस काम में बहुत चुनौतियां है लेकिन एक विश्वास भी है कि ये काम दिया गया है सौंपा गया है पर जब-जब श्रद्धा कम होती है और जब जब चुनौती बड़ी लगती है तब-तब क्या करें और जब खुद पे शक होता है तब क्या करें महाराज जी दिल्ली में जो वैश्यशालाएं होती हैं रेड लाइट एरिया होते हैं जहां वैश्याएं वहां जाके उनके ग्रुप में जाके करके वहां से जो बच्चियां फंसी होती हैं उनको बाहर निकालते हैं।

उनको एक नया जीवन देते हैं। यह बहुत प्रशंसनीय कार्य है। जिनका जीवन गंदगी में धकेल दिया गया है। उनको गंदे आचरणों से मुक्त करना उनको एक नया जीवन देना यह आपको बहुत प्रशंसनीय कार्य है। लेकिन आत्मविश्वास टूटना नहीं चाहिए। आत्मविश्वास बढ़ना चाहिए। एक जीव को अगर हम डूबने से बचा लिया तो बहुत बड़ा कार्य कर लिया। देखो स्वयं के लिए भजन करना अपना कल्याण करना एक अलग बात होती है। लेकिन दूसरे के लिए कल्याण की बात सोचना एक खास बात होती है। परहित शरीर धर्म नहीं भाई।

कई परिस्थितियों में बच्चियां ऐसे फंस जाती है। कई परिस्थितियां होती है। कोई स्वाभाविक रुचि रखकर के फंसता है और कोई कई परिस्थितियों में फंस जाती है। तो जो परिस्थितियों में फंसी हुई है अगर उनका आपको सहयोग मिल गया तो उनकी नई जिंदगी एक अच्छी जिंदगी बन जाएगी। बहुत सुंदर है। प्रशंसनीय कार्य आप कीजिए और राधा नाम जप कीजिए जिससे आपका आत्मबल कभी टूटे ना। आत्मबल बना रहे। आप लड़ते रहिए।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित