॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

जो कहते हैं “मेरा 24 घंटे नाम-जप चलता है” - एक बार सुन लीजिए

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

कई लोग हमसे जैसे पूछो कि आपका भजन चल रहा है। वह कहते 24 घंटे चल रहा है। तो हमें बड़ा कि हम बाबा जी होकर के बचपन से प्रयास कर रहे हैं। अभी तक हम एक स्वर में नहीं बोल सकते कि हम 24 घंटे भजन करते हैं। प्रयास कर रहे हैं। प्रयास जारी है। लेकिन हम पक्का फाइनल नहीं बोल सकते कि 24 घंटे भजन में हो जाते हैं। कहीं ना कहीं कहीं ना कहीं यह मन भाग जाता है। फिर उसे पकड़ के लाते हैं। लेकिन जो संसार में लगे कहते हैं हम 24 घंटे भजन करते हैं वो झूठे हैं। सच्चाई से पूछो तो आपको हृदय की बात बतावे जितना अधिक भजन होता है उतने हृदय में भजन की भूख बढ़ती है और लगता है अभी वो भजन हो ही नहीं पा रहा जो होना चाहिए।

भजनानंदी से पूछो तो कह ही नहीं पाएगा कि हमसे भजन होता है। वो यही कहेगा कृपा करो भजन बन जाए। क्योंकि भजन की इतनी भूख बढ़ जाती है कि भजन से तृप्ति ही नहीं होती है। और जिनको भोगों में मन राजी है माला दो चार माला ऐसे घुमा उनको राजी पना रहता है। उनको लगता है हो तो रहा है भजन 24 घंटे हो रहा है। सच्चाई से भजन करने पर आप देखो कि आप 24 घंटे क्या भजन कर पा रहे हैं। आप देखो ना पहले 24 घंटे भजन सोवत रसना रट राधा कृष्ण सुनाम ये तो सिद्ध महापुरुषों की बात

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित