॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

कैसे करें माँ जगदम्बा को प्रसन्न?

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

मां मां मां मां मां मां को पुकारो मां प्रसन्न रहेगी। मां को बेटे से कुछ नहीं चाहिए। रामकृष्ण परमहंस जी हर समय मां के आंचल में ही पड़े रहते थे। हर समय मां को पुकारते रहते थे। मां मां पुकारो और ऐसा भाव रखो कि हर समय मां मेरे साथ है। मां मेरी रक्षा कर रही है। मां मुझे दुलार कर रही है। और चराचर जगत में मां को देखने की चेष्टा करो। देवी प्रपन्न हरे प्रसिद्ध प्रसिद्ध मात्र जगतों खिलस प्रसिद्ध विश् पा विश्वम तमेश्वरी देवी चराचरस वही चराचर के रूप में ईश्वरी विराजमान है जो देवी है सब में मां की भावना करो और मां का निरंतर स्मरण करो और सोचो मां के मैं वात्सल्य में डूब रहा हूं तो धीरे-धीरे मां कृपा करेंगे और आपके मानस पटल पर आकर आपको दर्शन दे देंगी।

बहुत करुणामई है मां बहुत करुणामई वात्सल्य समुद्र है जगत जननी है ना वात्सल्य समुद्र है उनको पुकारो उनका स्मरण करो जो आपके मंत्र मिला हो उस मंत्र का जप करो और जिस पद्धति से मां को रिझाया जाता है वो पद्धति आप स्वीकार करो और मां को पुकारो निश्चित वो मिल जाएंगे निश्चित उनका दुलार मिल जाएगा

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित