॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

क्या आप ज़रा-सा दुःख भी नहीं सह पाते?

▶ YouTube

पूज्य महाराज जी का एक संक्षिप्त वचन — पूरा सुनने के लिए ऊपर वीडियो देखें।

पूरा प्रवचन

हम दुखों में आंसू नहीं बहा सकते। हम दुखों में घुटने टेक नहीं सकते। किसी भी परिस्थिति के हम गुलाम नहीं है। हम प्रभु के दास हैं। कच्चा साधक क्या होता है? प्रभु के लिए एक भी आंसू नहीं आते। अपने थोड़े दुख में फूट-फूट कर रोता है। थोड़ी सी व्यवस्था भंग हुई। आंसुओं की धार लग गई। थोड़ी सी प्रतिकूलता हुई। छूट गया नियम। छूट गई उपासना ऐसे कच्चे घड़ों में प्रेमामृत रस नहीं रखा जाता है। रस रखने वाला बहुत प्रवीण है। वो पहले देख लेता है बजा के कि घड़ा कहीं फूटा तो नहीं है।

कच्चा तो नहीं है क्योंकि अत्यंत दुर्लभ प्रेम रस आचार्य और गुरु उसी के हृदय में रखते हैं जो समस्त द्वंदों के सहने की सामर्थ्य रखता है।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित