एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1420
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
बालकृष्ण वशिष्ठ जी गोकुल से राधे-राधे महाराज जी महाराज जी संतों के नाम के पीछे अमुक दास अमुक शरण लगता है ये तो समझ आता है परंतु जिसके नाम के पीछे नंद लगा हो जैसे शरणानंद सुरा सुरानंद जी मान लो शरणंद जी तो शरण लगा है ना शरण का आनंद भगवान की शरण गुरु की शरण और मान लो केवल लिखा हो शरणानंद जी तो वो शरणागति का आनंद ले रहे हैं तो शरण में तो है ही ना भगवान की शरण में गुरु की शरण में तो बिना शरण में हुए आनंद का अनुभव हो ही नहीं सकता तो शरणंद अर्थात भगवान
की शरणागति का आनंद लेने वाले समझ रहे हैं ना कोई भी संत हो जो नाम लिखा होता है वैष्णव जनों में उनमें दास और शरण लिखा होता है और जो सन्यासी जन होते हैं वह अहम ग्रह उपासना होती है उसमें फिर शरण और दास नहीं लगता है महाराज जी पहले के जो नाम जापी संत हुए हैं वो अपने नाम जबकि गणना किस प्रकार करते थे क्योंकि पहले तो काउंटर भी नहीं था जैसे तो गणना की जरूरत क्या है ये तो गणना एक नियम दिया जाता है कि जो विषय पुरुष हैं संसारी जन है वो अपना मन लगा सके भगवान में कि आपको 11 माला जपना है 16 माला जपना है 21 माला कोई भगवान गणना से मिलते हैं क्या श्वास श्वास नाम जपे दुविधा रहा ना कोई अगर श्वास श्वास भगवान का नाम जप रहा है तो भगवत प्राप्ति में दुविधा नहीं स्वास नाम श्वास दो बिलक चलत है इनको भेद नम मुंह को भावे शस नाम ही स्वासा नाम स्वास को भेद मिटावे रोम रोम जब रग रग बोले तब कछ स्वाद नाम को पावे जब रोम रोम रगर रग में समा जाए वो परमात्मानुभूति निरंतर नाम जब माला से करो काउंटर से करो ये मन लगाने के लिए और जब
मन लग जाता है तो माला काउंटर की जरूरत नहीं होती वो तो जैसे तुलसीदास जी ने नौ नौकाएं भ थी तो नौका का मतलब क्या होता है जो नौका का बोलते हैं भजन मार्ग में कैसी नौका है जो बताते हैं ऐसा के हमें बताओ ना कैसी नौका है बताते हैं एक एक अरब नाम से एक नौका होती है क्या होता है नौका का मतलब हां हम इन बातों हमारी बात यह है एक भी श्वास एक भी सेकंड अंतर में एक भी वृत्ति भगवान से विमुख नहीं जानी चाहिए भगवान कहते हैं गीता जी में जो कहते हैं अनन्य चिंतयंतो माम अन्य चिंतन होने ही ना पावे अनन्य चिंत मेरा अनन्य चिंतन हो बस अनन्य चेता सततम मेरा अनन्य अभ्यास योग युक्त चेतसा नागामिना चित्त और कहीं जाए ही ना निरंतर परमात्मा में यहां नौका कमंडल ड्रम भरने की बात नहीं है यहां हृदय भरने की बात है पूरा हृदय भगवदाकार एक सेकंड भी अन्य स्मृति नहीं तब जाके के भगवत साक्षात्कार होता है।
कोई अन्य ना चिंतन होने पाए। हर समय भगवान का चिंतन सबसे बड़ी बात ये तो प्रारंभिक है माला है काउंटर है सब प्रारंभिक है जब मन रम गया तो फिर माला तो कर्म में फिरे जिभ्या फिरे मुख माए और मनवा चौ फिरे सो तो सुमिरन ना अब माला और मन घूम रहा है विषयों में संसार में भगवत प्राप्ति हाथ को करनी है क्या मन को करने मन विषय मन जगदाकार दुर्गति भगवत भजन परायण मन भगवदाकार सद्गति खास बात समझनी निशाने पे तीर मारो इधरउधर भटकाने से क्या मन जो विषयों में लगा हुआ है वही विषयाकार परिणाम दुर्गति मन जो भगवान में लगा हुआ है भगवदाकार परिणाम भगवत प्राप्ति सद्गति तो हमें भगवान के प्राप्ति करनी है तत्व बोध करना है तो खूब नाम जप करें गणना भगवान को दे दे कि आप गिनो हमारा तो काम है आपका सुमिरन करना हर क्षण आपका सुमिरन करेंगे जीवन में एक ही नियम बनाया कि मुझे भगवान को भूलना नहीं है बस निरंतर नाम जप करना है बस उसी से सब कुछ इधर-उधर भटके नहीं, किसी को साथी नहीं बनाया।
किसी को आदर्श उसी को बनाया जो भगवत प्राप्त है। सन्यास के आदर्श पूज्य पादु बाबा भक्ति के आदर्श पूज्य श्री हनुमान प्रसाद पोदार जी प्रेम के आदर्श महाप्रभु हरिवंश चंद्र जो आदर्श बड़ों को रख के उनके अनुसार आचरण करते हुए चलो लक्ष्य को प्राप्त हो जाओगे। विवेक जी राधेधे राधे-राधे स्वामी जी स्वामी जी कहा जाता है कि आत और अकाल मृत्यु वाले लोग को मुक्ति नहीं मिलती और आत्मा भटकती रहती है। महाराज जी मेरा प्रश्न है कि अगर ऐसा है तो परिवार के लोग उस आत्मा की शांति और मुक्ति मिले उसको उसके लिए हमें क्या करना चाहिए?
श्रीमद् भागवत का सप्ताह पारायण भगवन नाम कीर्तन साधु समाज को भोज भंडारा और यह सारे पुण्य उस जीवात्मा को दे दिए जाए तो जीवन मुक्तता की तरफ आगे बढ़ेगा। नहीं तो आत्म हनन आत्महत्या करने वाले को और जो महत पाप करने वाले जन हैं इनकी अधोगति होती है। प्रेत योनि आदि को यह प्राप्त होते हैं। तो अगर इनके लिए धार्मिक कृत ना किए जाए तो पता नहीं कितने कल्प इनको भटकना पड़ेगा। इसलिए परिवार वालों को चाहिए कि धर्म ग्रंथों का पाठ रखवावे। धर्म ग्रंथों का गायन करवावे। साधु समाज की सेवा करें।
भगवन नाम जप करके उस जीवात्मा को दें तो उसके फल के रूप में वह फिर अपने पाप से मुक्त होकर के आगामी योनियों को प्राप्त हो जाएगा। तो यह करना चाहिए। श्रीमद् भागवत का पाठ कराना चाहिए। श्रीमद् भागवत में महात्म में आता है कि एक धुंधकारी नाम का आदमी जो था वो बड़ा पापी था। कई वैश्याओं से संसर्ग करता था। हिंसा करता था, चोरी करता था। तो एक दिन वह कहीं राज खजाने से चोरी करके लाया तो वैश्याओं ने सोचा कि अगर हम इसको मारती नहीं है तो एक दिन राज कर्मचारी सब धन पकड़ के ले जाएंगे।
हमको भी पकड़ के ले जाएंगे और यह मारा जाएगा तो मारा जाना निश्चित है। तो उन पांचों वैश्याओं ने उसे बांध दिया सोते हुए और उसके मुख में आग के अंगारे रखे फिर भी नहीं मरा तो गला घोट के किसी तरह उसको मारा तो वो अधोगति को प्राप्त होकर प्रेत योनि को प्राप्त हुआ। भयंकर प्रेत तो उनके एक भाई थे गोकर्ण जी। बड़ा बड़ी कथा है। तो गोकर्ण जी तीर्थ यात्रा करके आए हुए थे। घर में शयन कर रहे थे तो कभी भेड़ा बन जाता कभी सिंह बन जाता कभी इंद्र बन जाता तो उनका विपरीत दशा को प्राप्त हुआ कोई देव तो है नहीं यह प्रेत है तब पूछा तुम कौन हो उसकी बोलने की सामर्थ्य नहीं थी तो उन्होंने गायत्री मंत्र जप करके जब उस पर जल छिड़का तो उसके पाप थोड़े नष्ट हुए तब वो बोला मैं तुम्हारा भाई धुंधकारी हूं पाप करने के कारण मैं प्रेत योनि को प्राप्त हो गया हूं।
उन्होंने कहा तुम्हारे लिए तो मैंने पिंडदान किया है। बोले उससे मेरा कल्याण होने वाला नहीं। तब गोकर्ण जी ने भगवान सूर्य से पूछा तो भगवान सूर्य ने श्रीमद् भागवत महापुराण बताया। तो सात दिन में श्रीमद् भागवत के श्रवण मात्र से धुंधकारी प्रेत योनि से मुक्त होकर भगवान के पार्षद स्वरूप को प्राप्त हुआ और सबके बीच में विमान आया और बैठकर भगवान के धाम को गया। तो जो अधोगति को प्राप्त जीव हैं उनके कल्याण के लिए श्रीमद् भागवत भगवन नाम कीर्तन साधु सेवा नाम जप ये करके उसको प्रदान किया जाए तो उसका कल्याण निश्चित हो जाएगा निश्चित मीत राव जी श्री राधा श्री श्री हरिवंश महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम महाराज जी सत्संग में एक बार सुना था कि जो दीन है वही अनन्य है जो अनन्य है वही दीन है महाराज जी दीन का तात्पर्य होता है अहंकार रहित पुरुष दीन कोई गरीबी को नहीं कहते जो यह दैन्य शब्द है अहंकार रहित भक्तों में बड़ी दीनता देखी जाती है।
विनम्रता देखी जाती है। बड़ी शालीनता देखी जाती है। गंभीरता देखी जाती है। वो अहंकार रहित होते हैं। यह अहंकार ही सृष्टि का मूल है। जो हमें अज्ञान में फंसाकर देह भाव में फंसाकर नाना प्रकार के कर्म करवाता है। संस्कृति मूल शूल प्रद नाना सकल शोकदायक अभिमाना ये समस्त दुखों को देने वाला अभिमान जैसे मैं पुरुष हूं मैं धनवान हूं मैं विद्वान हूं मैं कुलवान हूं बहुत प्रकार का अभिमान होता है ये अभिमान ही दुख देने वाला है अगर ये अभिमान भगवान की कृपा से नष्ट हो जाए तो उस स्थिति का नाम दैन्य है यही दरबार दीन को आदर रीति सदा चली आई दीनता कोई अभिमान समान नहीं अपने को सबसे छोटा समझना तो यह दीनता भगवान के भजन से शास्त्र स्वाध्याय से जब ज्ञान प्रकट होता है तब आती है कि सब में वही राम रमा हुआ है।
किससे अभिमान करें? यहां भी वही है। सब में वही रमा हुआ है। इसलिए वो दैन्य हो जाता है। अहंकार नष्ट हो जाता है। जब हम दूसरे को देखते हैं तब अहंकार आता है। जब अपने इष्ट को देखते हैं तो अहंकार नष्ट हो जाता है। तो इष्टाकार वृत्ति भगवदाकार वृत्ति यह ब्रह्माकार वृत्ति यह भजन से आती है। जितना नाम जप करोगे उतना ही आपके अंदर शुद्ध ज्ञान होगा और जितना शुद्ध ज्ञान होगा तब उतना अहंकार नष्ट होता चला जाएगा। अहंकार नष्ट हुआ पूरा कि आप जीवन मुक्त हो गए और उसी अहंकार की नष्ट स्थिति का नाम दैन्यता है।
दैन्यम दीनता जो भक्ति में वह दीनता सबके प्रति प्रिय भाव मधुर भाव अपने को सबसे तणादप सुनीचे तरोर सहना अमानना मान देन कीर्तन सदा हारी अपने को सबसे तण से भी नीच समझना और वृक्ष के समान सहनशील होना दूसरों को मान देना दूसरों से मान ना चाहना यह भजन करने वालों के अंदर दीनता होती तणाद सुनी चेन तर सबह मान प्रद आप अमानी सबको मान देते हैं लेकिन अगर उनको कोई प्रणाम या मान देने लगे तो मैं योग्य नहीं हूं ऐसा उनके नहीं सबह मान प्रद आपमानी ऐसे प्राणी जगत को पावन करने वाले होते हैं जिनके अंदर यह दीनता आ जाती है कि मैं तो किसी योग्य नहीं अधम जीव हूं सब में मेरा प्रभु विराजमान है और सबसे झुक के रहना।
यह दीन भाव भक्तों में देखा गया है। बहुत प्रिय भाव बहुत मधुर भाव सबको सम्मान देना आपमानी रहना। अहंकार रहित यह भागवतिक गुण है। दीनता भगवान को बहुत प्रिय यही दरबार दीन को आदर रीति सदा चली आई। ये दीन प्यारे वेद पुकारे द्रव सु भगना दीन जिसको प्यारे हैं तो दीन बनना नाटक करना नहीं। जैसे यह नाटक हो सकता है। जब सामने से कोई कहे अपने को लगे कि हां मैं ऐसा ही मैं ऐसा ही हूं प्रभु आप जैसा कर्म और अपने को गुस्सा ना आए तो समझो कि हमारे अंदर दैन्यता जागृत हो क्योंकि अहंकार रहित पुरुष को फिर क्रोध नहीं आता।
क्रोध तब आता है जब अहंकार होता है। अपने में बल का आवेश होता है तब आता है। या फिर भगवान प्रेरित करें दुष्टों के विनाश के लिए तो फिर आता है। तो पर वो दैन्य भक्त सदैव अपने स्वभाव में दैन्य ही रहता है। जी शुभम शर्मा जी ग्वालियर से राधे-राधे महाराज राधे-राधे महाराज जी महाराज जी क्या देह त्यागना भी प्रारब्ध हो सकता है अर्थात भागवतिक ऊर्जा से भूल चूक में प्राप्त की बुद्धि एवं अहम को भी नष्ट करना प्रारब्ध हो सकता है देह त्याग का मतलब अहम को खत्म करना नहीं अहम अहम को खत्म करना देह त्याग थोड़ी करना है तो आपका क्या लक्ष्य है कहना मात्र जो अ जिन चीजों को समझा है भागवतिक ऊर्जा से जो नहीं समझना चाहिए था उसे नष्ट करना क्या समझना है और क्या भागवतिक ऊर्जा से समझा जो नहीं समझना चाहिए तो बोलिए आप बताइए जैसे किसी सिद्धि की प्राप्ति के रास्ते पर निकल जाना अरे भगवान की भगवत भगवत ऊर्जा से जो स्थिति होती है वो जगत मंगल के लिए होती है वो अपना मंगल और दूसरों का मंगल करती है उसे नष्ट करने की सामर्थ तुम्हारे में कहां गई क्या ये प्रारब्ध हो सकता है कि अब जो इस शरीर में जो मैंने चीजों को समझ लिया है।
क्या समझा है मुझे भी तो बताओगे। कृपा करके चार लोग और सुनेंगे कि आपने क्या समझा है। जैसे महाराज जी कि सब कुछ लीला है। कि कुछ भी लीला के परे नहीं है। हां। जो मैं हूं वही यहां पे है। तो मैं जब दुख दे रहा हूं या मुझे दुख मिल रहा है। तो नहीं दुख मिल किसको रहा है? जब इतनी ऊंची बात कह रहे तो दुख की संज्ञा किसको है? आत्मा तो नैन छिनती शस्त्राण नैन दाति पावका न चेनम क्लपो न शोषति मारुता अग्नस्त्र में सामर्थ नहीं कि जला सके वायुस्त्र में सामर्थ्य नहीं कि उड़ा सके वरुणास्त्र में सामर्थ्य नहीं कि उसे भिगो सके तो दुख कैसे स्पर्श कर सकता है दुख है क्या भ्रम किसको किसी को दुख नहीं है दुख भ्रमात्मक पुरुष को होता है जब यह ज्ञान हो गया कि जो मैं हूं वही तुम हो और वही सारा जगत है तो फिर दुख कहां है विचार करके देखो कहां दुख है।
आप कहते हो मैं उस विचार को नष्ट कर दूं। किसको? कौन सी स्थिति है? लेकिन उसके रास्ते में जैसे आप बताते हैं कि जब भगवतिक भगवत प्राप्ति के रास्ते पर जब चलते हैं तो संसार के जब ये अनुभव सुनो अब अभी तुम बच्चा हो। जब यह अनुभव हो जाएगा कि जो मैं हूं वही तुम हो वही सारा जगत है। जड़ चैतन्य सब कुछ भगवत स्वरूप है। अब रास्ता कहां रह गया? वो तो पहुंचा हुआ पुरुष है। फिर उसके बाद अगर कोई अगर लेकिन लगता है वापस आए। देखो लेकिन लगता है तो बच्चा केवल तुम बुद्धि से बात कर रहे हो।
स्थिति पाई भर की नहीं है। स्थिति के अंतर्गत जब बात आती है तब यह नहीं होता है। अभी उस स्थिति को प्राप्त करने की चेष्टा की जाए तो भी बात की जाए। उस स्थिति को प्राप्त करने की चेष्टा करना चाहते हो क्या? तुम तो नष्ट करने की बात करते हो। वैसे नाम जप करो। भगवान का नाम जप करो और गंदी बातों से बचो। हमारी प्रार्थना गंदे आचरण जो होते हैं उनका त्याग करो और भगवान का नाम जप करो सब ठीक हो जाएगा सब ठीक हो जाएगा नाम जप में बहुत सामर्थ है नाम जप में जो बैठ गया वो सब जीत गया जी कोई ऐसा प्रारब्ध हो सकता है जो नाम जप से और ध्यान से ना कटे तो उसके लिए कुछ और चीजें की जाती ऐसा प्रारब्ध नहीं होता कोई भी इतना नाम जप कर जाए हर प्रारब्ध नष्ट हो जाएगा हर प्रारब्ध नष्ट हो जाएगा जैसे हम तुम्हारे सामने बैठे हैं।
हमारी दोनों किडनी फेल है। थोड़ी देर बाद अभी डायलिसिस में जाएंगे। प्रारब्ध है। हम नष्ट करना नहीं चाहते। हम उसे भोगना चाहते हैं। अपने भजन से भगवान की प्राप्ति करना चाहते हैं। हमें प्रभु के विधान को देखना है। हमें अपने जप तप के द्वारा प्रभु के विधान को थोड़ी बदलना है। उसी विधान को यदि अच्छा लाभ संतुष्टो जैसी परिस्थिति भगवान दे रहे हैं। उसमें मैं संतुष्ट हूं। काू सो कछु ना चाहो ना भगवान से ना किसी जीव से शांत एकदम से और जो बाधाएं आती हैं वो भजन के द्वारा इतना ज्ञान होता है कि उनका निवारण भी होता है जो बाधाओं में फंसता कौन है अज्ञानी अगर भजन करोगे तो इतना ज्ञान आएगा पहले भजन तो करो डट के तो अपने आप तुम्हारे अंदर शुद्ध ज्ञान आ जाएगा ये तर्क वितर्क शांत हो जाएगा और ठीक रास्ता अपने आप प्रकाशित हो जाएगा नाम बहुत बड़ी सामर्थ्य है बच्चा नाम में भगवान को अधीन करने की सामर्थ है।
सुमिर पवन सुत पावन नाम अपने बस कर राखे रामू भगवान को भी अधीन कर ले। ऐसे नाम में जप में महिमा है। तो प्रारब्ध क्या चीज है? प्रारब्ध पूर्व का किया हुआ पाप कर्म या पुण्य कर्म प्रारब्ध वही बनता है आकर। प्रारब्ध कोई देवता थोड़ी हमारा किया हुआ पीछे का कर्म ही प्रारब्ध बनता है आकर के। तो अगर हम नवीन कर्म भजन डट के करेंगे तो प्रारब्ध को परास्त कर देंगे पीछे वाले को। अब ये है कि पीछे वाला है 500 ग्राम और आपका भजन है 50 ग्राम तो कुछ होने वाला नहीं। आपका भजन जब 500 से ऊपर चले तब वो दबेगा जाकर के तो प्रारब्ध के अनुसार जब भजन उस कोटि का हो तो प्रारब्ध नष्ट हो जाए।
अपने लोगों को भजन चुन पुण्य है और प्रारब्ध पहाड़ की तरह वो दबाए डाल रहा है। तो माला चलाते हुए भी उसको कष्ट हो रहा है। वो चिंता हो रही है। उसको शोक हो रहा है। क्योंकि प्रारब्ध बहुत प्रबल है। तभी तो कहते बहुत होश में रहना चाहिए। हम अनजाने में बहुत से पाप कर लेते हैं। अरे जो मुर्गा मुर्गी मछली बकरा बकरी यह सब खा रहे हैं यह पाप नहीं है क्या उस जीव के हित अब वह जब आएगा तब आप सुधर चुके होगे माना आप सुधर गए कि हमने सब छोड़ दिया लेकिन पीछे जो किया है वो पीछा थोड़ी छोड़ेगा वो आपको गिराने की कोशिश करेगा तो अब डट के भजन करो तो वो तुम्हें नहीं गिरा पाएगा भजन के द्वारा ये सब बात बनेगी बच्चा भजन नहीं तो कुछ नहीं ये ज्ञान विज्ञान माया के आगे काम नहीं करता शिव विरंचिका मोह कोहे ब पुराण अस ज भजी मायापति भगवान राम राम राम राधा राधा कृष्ण कृष्ण हरि हरि जो नाम प्रिय हो खूब नाम जप करो इसी से मंगल हो जाएगा इसी से दिमाग भी ठीक हो जाएगा और रास्ता भी आपको दिखाई देने लगेगा ठीक है ब्रह्मचारी विज्ञान चैतन्य रामकृष्ण मिश्र महाराज जी जब भगवान के दर्शन होते हैं तब इन्हीं आंखों से होते हैं या भगवत कृपा करके दिव्य दृष्टि देते हैं।
जैसे कृष्ण जी ने अर्जुन जी को दिए। ज्ञान का आत्म स्वरूप का साक्षात्कार करने के लिए जैसे बुद्धि में नेत्र होते हैं ऐसे भगवत साक्षात्कार करने के लिए मानस नेत्र होते हैं। उर के नैन निहार जब हृदय में प्रेम नेत्र खुलते हैं तब भगवत साक्षात्कार होता है। और जब भगवत साक्षात्कार होता है तो वो नेत्र इन्हीं में खुलते हैं। देख तो इन्हीं से पाते हैं ना। तो मानस नेत्रों से हृदय में दर्शन हुए और जब बाहर नेत्र खुले तो जिधर हमारी दृष्टि जाती है उधर भगवान ही भगवान नजर आते हैं।
सिया राम में सब जग जानी करो प्रणाम जोर जुग पानी सब में अपना भगवान ही नजर आता है। जब हृदय के नेत्र खुल जाते हैं ना तो ये माया का पर्दा हट जाता है। तब केवल भगवान ही भगवान सब कुछ बने हुए हैं। जैसे हम कंगन या हार यह नाम कह रहे हैं। लेकिन तत्व से जानने पे हार और कंगन दोनों में सोना एक ही है। ऐसे ही जड़ और चैतन्य कहने में दो हैं। लेकिन तत्व से जब देखेंगे तो एक ही परमात्मा जड़ बना हुआ है। एक ही परमात्मा चैतन्य बना हुआ है। वही परमात्मा सबके हृदय में विहार कर रहा है।
सब कुछ बना हुआ। सब कुछ बनाकर के उसका पालन करता हुआ और सबका संहार करता हुआ वह असंग रहता है। सबसे परे और सब में भरे। सबसे परे और सब में भरे। यह सिद्धांत जो समझ गया वही सच्चा भक्त है। वही सच्चा ज्ञानी है। वह सबसे परे भी है और सब में भरे भी है। वासना वासुदेवस्य वासितम भत्रम सर्वभूत निवासोष्म वासुदेव नमोस्तुते समस्त भूतों में वही विराजमान है। लेकिन जो भूत है वो भी वही बना हुआ है। वो निर्विकार होते हुए भी विकार की लीला दिखाई दे रही है। तो इस विकार में जो निर्विकार परमात्मा को खोज लेता है वही ज्ञानी है वही भक्त है।
गौरव कुमार जी पटना बिहार से राधेधे महाराज जी राधे-राधे महाराज जी ईस्ट में पूर्ण शरणागति और सभी आसक्तियों कैसे समाहित की भजन नाम जप जितना अधिक नाम जप होगा उतना ही संसार से वैराग्य स्वरूप का बोध और भगवान से प्रेम होगा जैसे एक एक कवल भोजन पाने पर तष्टि पुष्टि और सुधा निवृत्ति होती है। ऐसे ही एक-एक नाम जितना अधिक जपते जाओगे तो संसार से वैराग्य स्वरूप का ज्ञान और भगवान से प्रेम स्वतः होता चला जाएगा। बस नाम जप करना कैसे बन करके है यह बात देखनी है। अब मनमानी गंदे आचरण भी करते रहो माला भी घुमाते रहो तो उससे कुछ नहीं।
इंद्रियों पर विजय प्राप्त करके शांत गंभीर जैसी भी परिस्थिति है उसमें राजी मान सम्मान निंदा स्थिति इसमें समान भाव और अंदर की चेतना से किसी से भी द्वेष नहीं किसी से भी हमारा नफरत नहीं घृणा नहीं और खूब नाम जप करो अभी स्थिति आ जाएगी पर जी गुरु निष्ठा और आज्ञा पालन का सामर्थ्य कैसे प्राप्त होता है भगवान की कृपा से भगवान से प्रार्थना ना करो कि हमें गुरु चरणों में निष्ठा दे और वह हमें वह सामर्थ्य दे वह बल दे जिससे हम गुरु आज्ञा का पालन कर सके। भगवान की प्रार्थना की जाए।
भगवान से विनय की जाए तो भगवत बल के द्वारा गुरु आज्ञा का पालन होता है। भगवत बल के द्वारा गुरु निष्ठा होती है। निष्ठा वो होती है काट दिया जाए फिर भी अपनी निष्ठा को ना छोड़े। बड़े-बड़े महापुरुषों के जीवन में निष्ठा की जब बात आई है तो देखो कितना कष्ट दिया गया। गुरु अर्जुन देव जी को कितना कष्ट दिया गया। उनको तप्त तवे में बैठालकर ऊपर से तप्त बालुका डाली गई। पर वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु तेरा किया मीठा लागे कभी निष्ठा से विचलित तो महापुरुषों की निष्ठा होती है तो जो गुरु निष्ठा वही धर्म निष्ठा वही इष्ट निष्ठा वही राष्ट्र निष्ठा निष्ठा निष्ठा है जहां निष्ठा जागृत हो गई गुरु गोविंद सिंह के दोनों पुत्रों को दीवाल में चुनाया जा रहा है ना वो ना गुरु गोविंद सिंह विचलित नहीं हुए भला जिनके लाडलों को चुनवाया जा रहा हो उनकी हालत क्या होगी लेकिन नहीं निष्ठा सारी कर्तव्य परायणता अपने पुत्र परिवार के लिए ही तो होती है अपने जीवन के लिए होती है जहां निष्ठा का शब्द आता है वहां जीवन नष्ट कर दिया जाए परिवार नष्ट कर दिया जाए पर वो निष्ठा को नष्ट नहीं होने देते यह निष्ठा भगवान से प्राप्त होती है भगवान से प्रार्थना करें वह हमें गुरु निष् इष्ट निष्ट बनावे और हम उनकी आज्ञा का पालन कर पावे।
अभिनय त्यागी जी राधे-राधे महाराज जी महाराज जी जैसे आप कहते हैं कि गुरु प्रकट रूप में होना चाहिए। साधारण नाम लेने में और गुरु प्रदत्त नाम लेने में फर्क होता है। महाराज जी आपके श्री मुख से सुना है कि जैसे कि एक हमारी सामने से गुरु की दृष्टि पड़ना और एक सुन के पढ़ना। तो महाराज जी जो व्यक्ति आपके आना आपके सामने संभव नहीं है उसको आपने गुरु रूप में स्वीकार कर लिया है तो उस आप कैसे शिष्य या वो कैसे आज्ञा पालन करना ही गुरु को स्वीकार करना है जो सत्संग सुना जा रहा है यदि उसका हम आचरण करें तो हमारे अंदर गुरु भक्ति सुदृढ़ हो जाएगी लेकिन हम बिना दर्शन के बिना मिले बिना संग के हम कैसे उस उन्नति को प्राप्त हो सकते हैं।
एक बार हमें गुरु चरणों में समर्पित होना चाहिए। एक बार हमें गुरु संग करना चाहिए। बिना संग भजन ना हो संग बिन और भजन बिना नहीं प्रेम छिनहु भजन न छाड़िए धरिए या ध्रु नेम ऐसे बात नहीं बनती। गाइड को साथ ले चला जाता है। अगर आपको यहां कहीं वृंदावन में दर्शन करने हैं तो गाइड करना होगा और गाइड करने वाले को साथ ले और उसकी आज्ञा के अनुसार चलना होगा। यह गली नहीं इधर से चलिए। इधर से चली है। ऐसे ही गुरु का संग तब जाकर के चढ़ता है प्रेम का रंग। अब केवल मान लिया आपने और गुरु की नहीं मानी तो गुरु के मानने से बात नहीं चलेगी।
गुरु की मानने से चलेगी। गुरु की वाणी मानो बस फिर बात बन जाएगी। तो गुरु का दर्शन, गुरु का संग और गुरु की आज्ञा का पालन यही भगवत प्राप्ति कराते हैं। तो बिना प्रकट गुरु के कैसे बात बन सकती है? हमें डांटेगा कौन? हमारा निरीक्षण परीक्षण कौन करेगा? गुरुदेव। तो हमें गुरु का संग अत्यंत आवश्यक है। प्रगट में प्रगट में बिना गुरु के रंग नहीं चढ़ता। चाहे करके देख लो, कोई करके देख लो। महाराज जी जैसे आपके हजारों शिष्य हैं महाराज जी तो प्रगट में महाराज जी हर एक को आपका संग तो हां तो प्रगट में दर्शन करना।
हम कहते हैं महीने दो महीने चार महीने में आओ। इसके बाद मोबाइल से सत्संग सुनते रहो। आज्ञा का पालन करो। कनेक्शन बनाए रखो। अगर कनेक्शन बनाए ना रखे तो केवल मानने मात्र से थोड़ी बात हो जाए। अंदर जो जलन होती है महाराज जी वो भी डांट ही होती है। एक और क्या गुरुदेव का अगर आप पूर्ण रूप से अनुशासन स्वीकार करेंगे तो थोड़ी भी गलती आपके हृदय को जलाएगी। आपका सुधार करेगी। आपको गलतियों से बचा करके सतार्ग में चलाएगी। तो गुरु का सानिध्य तो अत्यंत आवश्यक है। गुरु के दरबार में जाना, मत्थ टेकना, उनके चरणों में बैठना, उनकी चरण रज लगाना इसी से तो हमें सामर्थ्य आएगी उनकी आज्ञा का पालन करने की।
अगर हम उनका संग ना करें तो मनमानी आचरणों हवा इतनी गंदी चल रही माया की कि आप देखो इधर से निकलो बाहर देखो उसका क्या रंग चढ़ता है अब यहां आकर बैठे हो तो यहां का क्या रंग चढ़ता है आप देखो यहां कैसा आपको अनुभव हो रहा है और बाहर कैसा अनुभव हो रहा है तो मोबाइल भी चार्ज करना पड़ता है नहीं चार्ज करना पड़ता तो ऐसे महीना दो महीना में अपने को चार्ज करते रहो किसका प्रश्न है हां गुरुदेव के दर्शन करना इससे हम चार्ज होते हमारे अंदर पावर आता है। ऐसा थोड़ी मोबाइल से और प्रगट से अंतर है।
मोबाइल से पावर थोड़ी आएगा। मोबाइल से तो जो तुम पकड़ पाओ सो पकड़ पाओ। और यहां तुमको पकड़ाया जाएगा। यहां तुम्हारे अंदर पावर जाएगा। दर्शन, स्पर्श, संभाषण वो परमाणु प्राप्त होते हैं। इसलिए प्रकट में गुरु के सानिध्य की विशेष आवश्यकता है। अंशुल त्यागी जी राधा राधा राधे-राधे महाराज जी महाराज जी मेरा सवाल है कि कई बार इंसान की जिंदगी में अचानक बहुत सारी जिम्मेदारियां आ जाती हैं जिसके चलते सब भूलकर बस पैसा कमाना परिवार चलाने में लग जाता है। ऐसे में अब उस व्यक्ति को कैसे भगवत प्राप्ति होगी और कैसे वो इस मार्ग पे आगे बढ़ सकता है?
परिवार के सदस्यों को भगवान का स्वरूप समझो। उसमें भगवान है ना बिना भगवान के कोई एक कदम भी नहीं चल सकता। भगवान पावर है। जैसे आपके अंदर है ना तो आपका जो ढांचा है यह यह आप नहीं है। मनुष्य शरीर रूपी ढांचा आप नहीं है। इसमें परमात्मा का पावर जो है वही चलन फिलन डलन हलन अगर वह ना हो तो इसका बड़ा अनादर किया जाता है। शरीर को गाड़ दिया जाता है। फेंक दिया जाता है। जला दिया जाता है। नहीं कर दिया जाता। तो परिवार में जो हमारी पत्नी है, जो हमारे पुत्र हैं, जो हमारी बेटी है, जो हमारे परिवार के जन हैं, वह हमारे भगवान उनमें विराजमान है।
नाथ सकल संपदा तुम्हारी मैं सेवक समेत सुत नारी और उनकी सेवा के लिए जैसे हम मंदिर में भगवान की सेवा करते हैं। ऐसे तुम पत्नी में, पुत्र में, माता-पिता में, बेटी में, परिवार में भगवान की भावना करो और खूब मेहनत से धन कमाने की चेष्टा करो। प्रारब्ध के अनुसार धन आता है। अपनी चेष्टा के अनुसार नहीं आता। कोई बहुत मेहनत करते हैं। बहुत थोड़ा लाभ होता है। कोई कोई बहुत कम मेहनत करते हैं। बहुत लाभ होता है। कोई बहुत कम दिमाग के होते हैं लेकिन करोड़ों पर खेलते हैं।
कोई बहुत दिमाग वाले होते हैं लेकिन खाने को भी नहीं होता। इसमें पूर्व का प्रारब्ध काम करता है। तो नाम जप तो कर सकते हैं ना। राधा राधा रटते हुए अंदर राधा राधा जपते हुए हम कोई भी कार्य करें और जो कार्य करें वह भगवान को समर्पित कर दें और जिनके लिए कार्य कर रहे हैं वह सब भगवान के ही स्वरूप हैं। ऐसा माने तो गृहस्ती में रहते हुए भगवत प्राप्ति हो जाए। है कठिन है ना? सबको भगवान मानना कठिन है नहीं और भगवान है। मानना क्या है? सब में भगवान है। पावर तो वही है।
उनके बिना कोई एक एक कदम नहीं चल सकता। एक पलक नहीं झपक सकती। वही तो विराजमान है। देखो नाचते नाचते लोग मर जाते हैं। भगवान अंतर्ध्य हो गए तो धनंग गया शरीर। अभी नाच रहा था अभी धनंग गया। तो हमें विचार करना है कि सब में भगवान विराजमान है। मेरे परिवार के रूप में मेरे भगवान है और मैं भगवान के लिए धन कमा रहा हूं। और जो धन कमा रहे हैं उस समय क्रिया करते समय राधा राधा बीच में स्मरण करते जाओ। तो अपनी कर्म को करते हुए जो नाम स्मरण करता है और कर्म को भगवान को समर्पित कर देता है वो भगवान को ही प्राप्त होता है।
इतना तो करना पड़ेगा और बुराई छोड़नी पड़ेगी। पराई माता बहनों की तरफ गंदी दृष्टि शराब पीना मांस खाना जुआ खेलना हिंसा करना व्यभचार यह सब छोड़ना होगा। तब भाई भगवत प्राप्ति करने के लिए तो ये छोड़ना होगा ना। गंदी बातों को छोड़ दो। भगवान का नाम जपते हुए कर्म करो और परिवार में श्री भगवान को देखो मुक्त हो जाओगे। बेटियां है महाराज जी दो साल की उसको राधा आपको दिखा दिखा के राधा जप करती है। हां हां तो हमारी बात समझ में आ गई ना? रमन पोपली जी ग्वालियर से राधे-राधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी क्या भजन सुनना और गुनगुना भी नाम जप के अंतर्गत आता है?
हां आएगा आएगा। और फल बराबर मिलेगा। हां अगर वह भगवन नाम से युक्त भजन है। भगवन नाम से युक्त अब इधरउधर की बातें तो नहीं है। जिसमें भगवान की महिमा है और भगवान के नाम जप है। अगर वह गुनगुना रहे तो भगवन नाम कीर्तन ही माना जाएगा। कीर्तन और जप का एक ही फल होता है। भाई गाड़ी चलाते में या बैठ में काम करते उसको हम सुनते रहते हैं। गुगना बिल्कुल हां बिल्कुल ठीक ही है।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…