एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1421
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
श्वेता अग्रवाल जी जालंधर से राधे राधे राधेधे महाराज जी महाराज जी मान सम्मान विलासिता यश इज्जत ये सब चाहिए महाराज जी परिवार में तो भजन करो भजन से प्राप्त हो भजन करो। देखो यदि आप वास्तविक सुख चाहती हो तो भगवान से जुड़ना पड़ेगा। हमारा प्रारब्ध इतना बलवान नहीं कि बराबर हमको सुख दे सके। जैसे दिन है तो रात अवश्य आएगी तो सुख है तो दुख अवश्य आएगा। अगर दुख को जड़ से मिटाना है तो भगवान की भक्ति करनी पड़ेगी। एक छोटा सा बालक ध्रुव छ महीने में भगवान को रिझा लेता है और चक्रवर्ती सम्राट पद और भगवान का परम पद ये सब कुछ प्राप्त कर लेता है तो बिना भगवान से जुड़े मन की कामनाएं पूर्ण तो होंगी नहीं ऐसे ही तो नहीं हो जाएंगे ना अगर हमें ₹500 चाहिए तो चाहे लेबरी करना पड़े करना पड़ेगा कि नहीं करना पड़ेगा पूरा जीवन जो भगवान के मार्ग में लगाया गया जो तपस्या की गई तो उसको उसका डबल परिणाम होता एक तो होता है लौकिक सुख और एक होता है पारलौकिक सुख।
यहां भी सुख मिलेगा और वहां भी इ परलोक सकल सुख पावत मेरी सो भैया कृष्ण गुण सं यदि भगवान का भजन नहीं करोगे तो देखो सुदामा जी मांग के खाते थे कई कई दिन भोजन नहीं मिलता था और जब भगवान की नजर हो गई तो सुदामा पूरी बस गई जैसे द्वारिकापुरी ऐसे सुदामा पूरी बस गई तो यदि सम्मान मान तो विलासिता अगर है तो भगवान से है क्योंकि उन्हीं का सारा वैभव है अगर उनसे से नहीं है तो वो विलासिता नरक ले जाने वाली है। सर आप मानसिक विचार करो नरक जाओ है कि नहीं धन बढ़ा तो और क्या होगा यही होगा विलासिता में अगर भगवान से जुड़े नहीं पूर्व पुण्य तपस्या के बल से धन वैभव आ गया तो इस समय यही भोग सुहाएगा तो इसलिए हमें लगता है सही विलासिता प्राप्त करने के लिए भगवान का भजन अनिवार्य भगवान का भजन करते हो कहोगे हां अगर सही वाले में भगवान का भजन होने लगे तो इनसे घृणा हो जाएगी जो आप चीज कहते हो विलासिता से घृणा हो जाएगी तो विलासिता का अगर सही भाव प्राप्त करना है तो लक्ष्मीपति
भगवान है अनंत वैभव अनंत ब्रह्मांडों का वैभव तो भगवान की आराधना करो और वो दें तब आनंद आएगा क्यों अच्छा विलासिता कितने दिन टिकेगी जब शरीर टिकाऊ नहीं जब शरीर विना नाशी है तो विलासिता कितने दिन चलेगी इसलिए अविनाशी भगवान का भजन कर लो और दुख सुख जैसा है उसको सह लो तो परलोक बन जाएगा परलोक यहां का सब टिकाऊ नहीं है विलासिता यहां का सुख टिकाऊ नहीं काफी सुख तो भोग ही लिए अब आपसे पूछे आपके पास क्या है आप सोचो आपके पास क्या है अनुभव क्या है कुछ अनुभव नहीं बस उसी की चाह है जिसका कोई अनुभव नहीं है उसी उसी की चाह है जो कोई टिकाऊ नहीं।
अरबों बैंक में आपके जमा हो और आप मर जाओगे तो एक रुपया जाएगा क्या आपके पास? यार बेकारें कमा के रखे हो। अरबों तुम्हारे काम में तो नहीं आए। इतना व्यवहार, इतना पद प्रतिष्ठा। यदि परलोक के लिए तुमने भजन नहीं किया तो यहां से जब जाओगे तो ना तुम्हारी पढ़ाई जाएगी ना तुम्हारी प्रतिष्ठा जाएगी ना तुम्हारी गाड़ी जाएगी ना तुम्हारे मित्र जाएंगे ना तुम्हारा बैंक बैलेंस जाएगा अब अगला जन्म पता नहीं इसकी कौन सा जन्म हो इसलिए हमको चाहिए कि मनुष्य जीवन में ऐसे आचरण करें कि पाप ना हो और ऐसे आचरण करें कि हमें भगवान की प्रसन्नता मिल जाए।
हमारा अगला जन्म ठीक बन जाए तो खूब नाम जप करो, सत्संग सुनो, शास्त्रों का स्वाध्याय करो और पवित्र आचरण करो। मांस, मदिरा, व्यभचार, गंदी बातें इनसे बचो तो सब मंगल हो जाएगा। तभी सब मंगल हो जाएगा। डॉक्टर शिल्पा जी महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। महाराज जी क्या हमारे जीवन में जो भी सब होता है वह पूर्व कर्मों के फल से प्रारब्ध द्वारा निर्धारित होता है? सुखदख उन्नति और उन्नति जय पराजय यह प्रारब्ध के अनुसार है। लेकिन क्रियमाण के द्वारा हम प्रारब्ध को रौंद सकते हैं।
क्रिमाण माने होता है नया कर्म और नया कर्म भगवत भक्ति भगवत अनुष्ठान शास्त्रों का स्वाध्याय, परोपकार, तीर्थों का उगाहन इन पवित्र कार्यों के द्वारा हम आती हुई असफलता को बदल सकते हैं सफलता में। नहीं तो जितना भी दुख सुख है वह प्रारब्ध के अधीन पूर्व जन्म का किया हुआ कर्म ही जो शुभ और अशुभ कर्म है वह हमारे निर्माण का हेतु हुआ इस शरीर के तो जब तक यह शरीर नष्ट नहीं हो जाएगा तब तक दोनों अपना प्रभाव दिखाते रहेंगे समय-समय पर सुख और दुख पाप का फल दुख और पुण्य का फल सुख अगर हम नया कर्म अनुष्ठान करें मनुष्य जन्म नया कर्म करने का अधिकार रखता है और कोई योनि में नए कर्म करने का अधिकार नहीं है।
तो अगर हम नया कर्म करें जैसे देवी जी का अनुष्ठान करें दुर्गा सरस्वती भगवान शंकर जी का अनुष्ठान करें भगवान हरि का अनुष्ठान करें गोपाल सहस्त्र नाम विष्णु सहस्त्र नाम और यजुर्वेद के द्वारा मंत्रों का अनुष्ठान तो इसके द्वारा हम अनुष्ठानों के द्वारा अपने प्रारब्ध को बदल सकते हैं। अब आजकल कोई भक्ति या अनुष्ठान में लग नहीं रहा। केवल आधुनिकता ही आधुनिकता तो पूर्व कर्म के अनुसार सफलता या असफलता प्राप्त होती है। तो सफलता प्राप्त हुई तो हर्षित हुआ। असफलता प्राप्त हुई तो शोकित हुआ लेकिन उसकी सफलता ज्यादा दिन टिकती नहीं है।
क्योंकि नया कुछ है नहीं। तो पुराना जितना हिसाब है उतना वह भोग लेगा और नए में जो कर्म कर रहा है उसमें पवित्रता कम होती है। अपवित्रता ज्यादा होती है। मनमानी आचरण अपवित्र आचरण होते हैं। तो उसके द्वारा कोई लाभ मिलना नहीं। अब उसका अगला जन्म भी बिगड़ गया। तो इसलिए हमें लगता है मनुष्य जन्म में सुख और दुख को सहकर भगवत भक्ति का अनुष्ठान करते हुए हम पूर्व को भी गिरा सकते हैं और आगे का भी संभाल सकते हैं। तो आगे का संभालना और पूर्व का बिगाड़ना जो पूर्व के गंदे आचरण किए हुए फल हमारे सामने आ रहे हैं उनसे लड़ने की सामर्थ्य ये अध्यात्म के द्वारा ही प्राप्त होगी।
तो अध्यात्म को स्वीकार करना चाहिए। नाम जप करना चाहिए। सत्संग सुनना चाहिए, शास्त्रों का स्वाध्याय करना चाहिए और गलत आचरणों से बचना चाहिए। केशा जी भावसार से राधे-राधे गुरु जी गुरु जी मैं सूरत से आई हूं। मैं पेशे से मनोचिकित्सक हूं जो लोग डिप्रेशन डरना मन उदास अकेलापन के साथ मन बुद्धि लोगों का उपचार करती हूं। अपने सेशन में कई बार आपके सत्संग में सुनी बातों को भी बताती हूं। जैसे जल्दी उठना, साफ सफाई ध्यान रखना ऐसी बातों को महाराज जी क्योंकि अधिकतर लोग आत्मा के लिए विचार करते हैं दिन भर ऐसी नकारात्मकता भरी जब अधिक पाप हो जाता है अधिक पापाचरण हो जाता है तो शरीर नष्ट करने के लिए स्वयं ही प्रेरित कर देता है मन ये जो आत्या है यह अधिक पाप का कारण है।
अधिक चिंता अधिक शोक यह सब पाप के लक्षण है। अधिक चिंता, अधिक शोक हुआ और नकारात्मक भाव बढ़ गए तो उसको लगता है कि शरीर शांत कर दें तो हम शांति को प्राप्त लेकिन ऐसा नहीं है। बल्कि दूसरों को तो बचा देती हूं बट इतना खुद निराश हो जाती हूं कि ऐसे लगता है कि इतना मदद करने पे भी लगता है कि इसको छोड़ दूं क्या पेशे को? नहीं पैसा ना छोड़िए। अब भगवान का नाम जप कीजिए। नाम जप से आपके हृदय में इतनी सामर्थ आ जाएगी कि आप दूसरों को सुख देने वाली बातें करते हुए दूसरों के दुख से आप लिप्त नहीं होंगे।
जैसे डूबने वाले को बचाना है तो हमें वस्त्राद का अगर हम स्वयं अच्छे तैराक नहीं और गए तो डूबने वाला पहले हमको डुबोएगा क्योंकि वो सांस लेना चतुर यही है कि उसे कोई डंडा कोई वस्त्र पकड़ा दे और फिर उसके सहारे उसको खींच ले तो ऐसे ही जो शोक में डूब रहे हैं जो डिप्रेशन में डूब रहे हैं जो नकारात्मक भाव में डूब रहे हैं हमें चाहिए हम बात पकड़ा दे उनको हम उनके दुख में लिप्त ना हो निरपेक्ष होकर नहीं वो उनकी बातें सुनसुनकर आप डिप्रेशन में पहुंच जाएंगे अगर आप समर्थ नहीं है तो 10 50 लोग आप रोज मिल रहे हैं वो सुन सुनकर के दिमाग क्योंकि वो सब सांसारिक बातें हैं वो आपके दिमाग को कमजोर कर देंगे।
यदि आप नाम जप कीजिए तो नाम जप में एक अपूर्व आनंद होता है हृदय में और उससे एक सामर्थ्य मिलती है। आप अपना व्यवहार बहुत अच्छा कीजिए। अपनी मृदु बातों के द्वारा उत्तम बातों के द्वारा प्रवीणता पूर्वक दूसरों के मनोबल को पुष्ट कीजिए। कुछ औषधियां भी दीजिए और कुछ वाणी के द्वारा भी उनको परिपक्व कीजिए और आप नाम जप के द्वारा पुष्ट होइएगा। लिप्त नहीं होइएगा। अगर लिप्त होंगे तो फिर आप जैसे अभी आप कहें तो आप लिप्त हो जाते हैं। लिप्त मत होइएगा। तटस्थ रहिएगा। वो उसके कर्म है बिगड़े हुए।
आज हमारे पास आया है। हम सुधारने की चेष्टा करते हैं। वो प्रयास करें और भगवान कृपा करें तो ठीक हो जाएगा। नहीं ठीक होता तो भोगे अपने कर्मों का फल है। आप तटस्थ रहिएगा और नाम जप कीजिएगा। और यह बंद तो कीजिएगा नहीं क्योंकि भगवान ने अगर यह प्रवीणता दी है कि अपनी वाणी के द्वारा हम दूसरे के दुख का निवारण कर सके तो जरूर करना चाहिए। ये परोपकार की भावना से भी होता है। अर्थ ही सब कुछ थोड़ी होता है। हां दूसरा थोड़ी तुम्हारी बातें सुनकर साहस किया जीने का साहस किया तो बहुत उत्तम बात है।
वो जहां नेगेटिव में जा रहा था उसे पॉजिटिव में लाइए तो बहुत उत्तम बात है। इसे छोड़ने की तो बात कीजिएगा मत। इसे और बढ़ाइएगा और आप बलवान बनिएगा। सत्संग सुनिए, नाम जप कीजिए तो आप आत्मबलवान हो जाएंगे। अध्यात्म बल से बलवान व्यक्ति सबके दुख को दूर करके स्वयं सुखी हो सकता है। जी इनका एक शंका और थी कि नई-नई शादी हुई है तो कह रहे थे कि बच्चे पे इसका प्रभाव तो नहीं पड़ेगा जो वार्तालाप हो रही है या कुछ समय के लिए छोड़ दूं। ऐसा नहीं नहीं परोपकार की भावना है ना तो हम कह रहे हैं बच्चा भी इन्हीं के अगर मार्ग का अनुसरण करने वाला हो और परोपकारी हो तो वो कितने सैकड़ों हजारों लोगों के दुख को दूर करने वाला होगा इससे नहीं आप जो नाम जप करेंगे आप जो आहार करेंगे आप जो चिंतन करेंगे एकांत में वो गर्भ पर प्रभाव पड़ता है ऐसे बाहरी व्यवहार पर नौकरी पेशा का गर्भ पर थोड़ी प्रभाव पड़ता है गर्भ का स्वयं का जो गहरा चिंतन है वह प्रभाव डालता है।
माता के उदर में जो बालक होता है माता का जो गहरा चिंतन होता है उसका प्रभाव उससे संस्कार बनते हैं। इसलिए आप नाम जप कीजिए भगवत कथा सुनिए सत्संग सुनिए और स्वयं भगवत परायण रहिए तो फिर दूसरों के दुख का निवारण करते हुए आप और आपका परिवार सुखी रहेगा। आशीष जी दिल्ली से राधेधे राधे-धे गुरुदेव महाराज जी मन जड़ है या चेतन अगर जड़ है तो हमारा उभय कंट्रोल में क्यों नहीं है उभय उभय है उभय माने दोनों तरफ है वो चैतन्य में लगा तो इंद्रियाणा मनस्म स्वयं भगवान है और जड़ में लगा तो जड़ में लगा हुआ गंदी गंदी चीजों को भोगता रहता है यह उभय स्वरूप है उभय रूप है मन ना इसे आप पूरा जड़ कह सकते आप इसे पूरा चैतन्य कह सकते हैं।
यह चैतन्य भी है और यह जड़ भी है। प्रकृति से युक्त होने के कारण जड़ है और परमात्म स्वरूप होने के कारण चैतन्य है। इसी से परमात्मा का ज्ञान होता है। इसी से परमात्मा का ध्यान होता है। इसी से जगत के गंदे कार्य होते हैं। तो जड़ में लगने के कारण वो जड़ हो जाता है और चैतन्य में लगने के कारण चैतन्य हो। वो उभय रूप है। उसे आप ना जड़ कह सकते हैं ना चैतन्य कह सकते हैं। वो जड़ चैतन्य में है। केवल चैतन्य नहीं कह सकते और केवल जड़ नहीं कह सकते। और वश में करने के लिए साधना है।
ऐसे थोड़ी वश में कर लोगे। उसके लिए साधना और साधना के द्वारा वश में होता है। अगर वश में ना होता तो कोई भगवत प्राप्ति कर ही नहीं सकता था। वश में तो किया जा सकता है लेकिन कठिन है। कठिन है। असंभव नहीं है। कठिन है। अभ्यास करते रहो। खूब नाम जप करो। शास्त्रों का स्वाध्याय करो। पवित्र आहार करो। ब्रह्मचर्य से रहो। मन को अधीन कर लोगे। प्राण मन और ब्रह्मचर्य तीनों का एक योग है। जो प्राण ये प्राण वायु चल रही है। ये जब स्थूल हो जाएगी तो मन चंचल हो जाएगा। मन चंचल एकाग्रता रहित स्थूल प्राण अगर प्राण सूक्ष्म अल्पाहार करने वाला अल्पाहार करने वाला और निरंतर भगवत चिंतन करने वाला ब्रह्मचारी व्रत में रहने वाला तो मन को सहज में अधीन किया जा सकता है।
मन सहज में अधीन हो जाएगा। अब गंदी बातें मोबाइल से देखो। गंदा भोजन पाओ, गंदे आचरण करो। मन को वश में करना चाहो। नहीं होने वाला है। पवित्र आचरण हो, पवित्र भोजन हो, पवित्र विचार तब आएंगे जब हमारा सब पवित्र और पवित्र विचार कोई निषेध नहीं है। गलत विचारों से मन को हटाना है। गलत आचरणों से मन को हटाना है। तो नाम जप करो। पवित्र आहार करो। पवित्र विचार वाले बनो। पवित्र शास्त्रों का स्वाध्याय करो। कोई नशा ना करो। मांस मछली मत खाओ। गंदे दृश्य मत देखो। गंदा आचरण मत करो।
नाम जप करो। तब आकर के मन वश में। नाम जप के बिना पूरा जीवन अधूरा है। कोई भी कहीं भी हो अगर नाम जप नहीं है तो सब बकवास है। पूरा जीवन बकवास है। नाम जप होना अत्यंत अनिवार्य है। करते हो नाम जप तो काउंटर तो लिए नहीं माला। शुरुआत ले लो। वैसे करता हूं। हमें लगता है शुरुआत में रखना चाहिए यार। शुरुआत में काउंटर ले लो। तो उससे संख्या में पता चलेगा कि आप कितना जपते हो तो आपका मन और उसमें लगने लगेगा। ठीक है? थोड़ी देर कभी आसन में भी बैठा करो। बैठते हो समय मिलता है आसन में बैठने।
समय तो है लेकिन बैठे दर्द हो जाता है। दर्द हो जाता है। अभ्यास करो। अभ्यास करो। अभ्यास से हो जाता है। अभ्यास योग युक्त अभ्यास करो। थोड़ी देर बैठा करो। ठीक है? वाह गुरु जी का खलसा। विराज ये श्री गुरु अर्जुन सेठ जी की वाणी है बाबा पारबह्म परमेश्वर अंतर्यामी मधुसूदन दामोदर स्वामी लिखी केश गोवर्धन धारी मुरली मनोहर हरिंगा मोहन माधव कृष्ण मुरारी जगदीश्वर हरि जीव असुर संगहारे जगजीवन अविनाशी ठाकुर घट घट वासी है संगा धरणीधर ई नरसिं नारायण दाड़ा अग पृथ्वी धराय मतलब 12 भगवान बामन रूप की ओ तुझ करते सब ही सेती है चंगा श्री रामचंद्र जिस रूप ना देखिया वनमाली चक्रपाणी दरस अनुपिया सास नेत्र मूरत है सहसा एक दाता सब है मंगा बहुत सुंदर भगत
वछल अनाथ नाथे गोपीनाथ सकल है साथे वासुदेव निरंजन दाते बरन साको गुण अंगा मुकुंद मनोहर लक्ष्मी नारायणी द्रुपदी लाज निवारण उधारण कमला कंत करह कोतूहल आनंद विनोदी निसंगा अमोग दर्शन आजनी संभव अकाल मूरत जिस कदे नाही खो अविनाशी अविगत अगोचर सब कुछ तुझ ही है लंगा श्री रंग बैकुंठ के वासी मछु कछु कम आगिया अवतर रासी केशव चलत करे निराले की ता लो सो होईगा निराहारी निरैर समाया हार खेल चतुर्भुज कहा सावल सुंदर रूप बड़ावह बेणु सुनत सब मोहेगा वनमाला विभूखन कमल नैन सुंदर कुंडल मुकुट बैन शंख चक्र गदा है धारी महा सारसती सत्संगा पीत पीतांबर तणवण धनी जगन्नाथ गोपाल मुख भणी सारिंगधर भगवान बिठुला मैं गणत ना आवे सर बंगा बहुत संभाल के संभाल के महाराज श्री आपकी सेहत के लिए हजूर साहब ने प्रार्थना की थी कि आपके यहां हम वाणी के बारे में कह रहे थे महाराज श्री ये ना गुरु अर्जुन साहब महाराज की से बाबा बुड्ढा साहब बाबा गुरदास साहब जी सिख हुए उनके बाबा गुरदास जी जिनको गुरु घर का वेदव्यास कहा जाता है जी तो उन्होंने सवाल किया
था महाराज विष्णु पुराण में विष्णु स्तोत्र ब्रह्म पुराण में ब्रह्मा स्तोत्र शिव पुराण में शिव स्तोत्र और विष्णु जी के संसर नाम माला उच्चारण की थी तो आप हमें कृपा कीजिए परमेश्वर के कोई संसर नाम माला उचारिए जिसमें प्रभु के शेषनाग जो संसर नाम लेता है ऐसी कोई हमें भी दीजिए कि जिसको पढ़ के हम भी अपना जीवन उद्धार करें तब गुरु अर्जुन साहब जी ने ये संसर नामे वाणी मारू राग में उचारी थी जिसको सिख पढ़े और परमेश्वर ने सरगुण निर्गुण सारे नाम जो है उसको सब आ जाए एक ही परमेश्वर के कीर्तन कीर्तन नाम क्रिया से जो नाम किए भगवान के सब अवतार भी सब अवतार उसमें आ जाए और हम पर कृपा हो जाए पुराने जो सिख होते थे अपना वो ब्रह्म मुहूर्त का नियम शुरू करते थे ना तो इस वाणी को सबसे पहले पढ़ते थे जिसमें प्रभु के सारे नाम सारे नाम आ जाते हैं सारे अवतार आ जाते सारे अवतार आ जाते हां बहुत सुंदर बहुत सही संजीव शर्मा जी दिल्ली से राधेधे राधे-धे महाराज जी मर शरीर दिल्ली तिहाड़ जेल में कार्यरत है वहां पर एक नेगेटिव ऊर्जा सी
रहती है जिसके चलते शरीर शरीर का चिंतन नेगेटिव हो जाता है। आप कहते हैं सभी में भगवान देखो महाराज जी वहां सारे गुनाह करके आए होते हैं। ऐसे जने होते हैं। उनमें मतलब थोड़ा सा मुश्किल होता है आपने कार्य कभी फिल्म देखिए तो उसमें रोल करने वाले भी होते हैं। नेगेटिव और पॉजिटिव आपको कोई परेशानी होती है। आप पैसा देकर के फिल्म देखने जाते हैं तो उसमें नकारात्मक और सकारात्मक दो रोल होते हैं। तभी मजा आता है। नहीं। अगर केवल सकारात्मक हो तो मजा नहीं आएगा। अगर केवल नकारात्मक हो, नेगेटिव हो तो मजा नहीं आएगा।
हीरो भी होना चाहिए और खलनायक भी होना चाहिए। नहीं लेकिन खलनायक जो बनता है वो खलनायक होता नहीं है। वो केवल अभिनय करता है। ऐसे ही अच्छाई और बुराई ये मायाकृत है। लेकिन दोनों को करने वाला पावर वो भगवान है। उनमें पावर को देखो। उनकी अच्छाई बुराई को मत देखो। अच्छाई बुराई को देखोगे तो भगवान नहीं देख पाओगे और भगवान को देखोगे तो अच्छाई बुराई नहीं दिखाई देगी। प्रभु कभी उनको ना कंट्रोल करने में अपने मन से गलत या मुख से गलत हो नहीं आप समझो अब आपकी सेवा जैसे यह विचार करना है कि जैसे मानो आपकी सेवा है और आपको कंट्रोल करने के लिए 10 20 डंडे लगाने पड़ रहे हैं तो आपको यही कहना है कि भगवान आप रोल कर रहे हो ऐसा तो हमको भी तो स्वांग मिला है रोल है अपना देखो हम तुम तो कितने बड़े भक्त हैं पता नहीं लेकिन भीष्म जी महान भक्त हैं ना और भगवान के विपक्ष में अर्जुन श्री कृष्ण पांडवों का पक्ष और भीष्म जी दुर्योधन के पक्ष में है तो बाण तान तान के मार रहे हैं भगवान में जब रोल मिला है योद्धा का और विपक्ष में आप हो तो तान तान के भगवान के भी बाण मार रहे हैं और महान भक्त हैं यहां तो भगवान की भावना करनी वहां तो साक्षात भगवान है नहीं है भगवान तो हमको यही दे कि हमको जो रोल दिया है प्रभु उस रोल में चूक नहीं होगी यही आपकी पूजा होगी पीटने का पाप तो नहीं लगता।
नहीं नहीं अपने कर्तव्य का पालन हम कर रहे हैं ना। हम वहां अधर्म नहीं कर रहे। अपने आप उदंडता कर चोर रूप में आएंगे तो अगरबत्ती रूप से पूजा नहीं होगी। डंडा रूप से पूजा होगी। है समझ रहे हो ना? ये ये ज्ञान आपको रखना होगा। प्रभु आपके श्री मुख से राधा नाम सुन। अब राधा नाम करते करते वो काम करता हूं। बहुत बढ़िया। राधा राधा क्योंकि जो स्वांग मिला है अब देखो अगर सब में भगवान मान करके अगर अपने कर्तव्य का पालन ना करें तब तो राष्ट्र अपनी स्थिति से गिर जाएगा। जो अधर्म आचरण करने वाले हैं उनको फिर शासन में कैसे लिया जा सकता है?
तो उन हमारा मतलब पावर से है। आचरण से नहीं है। सब में पावर वही है। पावर देखते हुए आचरण के अनुसार कर्तव्य का कर्म करना। अब जैसे दो आदमी हैं एक उन्नतिशील है तो सम्मान योग्य है। एक अवनतिशील अव्नति के कारण बन रहे हैं तो अपमान योग्य है। मान और अपमान दोनों के साथ व्यवहार करते हुए भी हमें ये विचार रहेगा कि भगवान दोनों में है। और व्यवहार तो एक जैसा हो ही नहीं सकता। व्यवहार एक जैसा कभी नहीं हो सकता। जैसे पत्नी में भी भगवान, पुत्री में भी भगवान, बहन में भी भगवान, मां में भी भगवान।
चार स्त्री स्वरूपों में भगवान एक ही है तो व्यवहार जमीन आसमान का अंतर है। व्यवहार में अंतर है ना और जो व्यवहार एक जैसा कर दे वो मूर्ख माना जाएगा। वो पापी माना जाएगा। व्यवहार एक जैसा हो ही नहीं सकता। अच्छों के साथ अच्छा व्यवहार और बुरों के साथ बुरे जैसा व्यवहार अधिकार के अनुसार वो करते हुए भी उन अच्छे बुरे क्रियाओं में भी हम यह देखते हैं कि इनमें भगवान बैठे हुए हैं। भगवान को देखना पंडिता समदना ना कि समवर्तना समवर्तना समवर्तन हो ही नहीं सकता। वर्तन तो समान हो ही नहीं सकता।
सब में भगवान का दर्शन। अब जैसे पुत्र है, पढ़ा रहे हैं, गलत अगर पढ़ रहा है, पढ़ने में रुचि नहीं रख रहा, गलत आचरण कर रहा है। लेकिन हम भाव भगवान का ही रखेंगे। वो तुम पुत्र रूप में आए हो तो यह सेवा हमारी है। मान लो टीचर है। वो अपने विद्यार्थी को पढ़ा रहा है। वो अनुकूल नहीं पढ़ रहा तो वो दंड देगा। वो उसे डांटेगा, फटकारेगा। पर भाव उसमें भगवत भाव ही रखना है। ये ये कला है। अगर यह कला सीख गए तो मुक्त हो गए। हमें आचरणों पर देख के ये नहीं व्यवहार में लाना बस प्रभु इसी बात से विचलित होता है कि कभी प्रभु मुझे ही ना उल्टा अपराध लग नहीं नहीं हम जो हम जो आपको बात कहते हैं ना तो हां उसमें बिल्कुल संशय मत कीजिए।
हम शास्त्र सम्मत बात कहते हैं आपको इसमें डरना नहीं। नहीं तो फिर आपकी हानि हो जाएगी। फिर आप अपने कर्तव्य से चित हो जाएंगे ना तो आप अपने कर्तव्य का पालन कीजिए सब में भगवत भाव करते हुए गुरविंदर सिंह जी वाह गुरु जी का वाह गुरु जी का वाहेगुरु जी राधे-राधे महाराज जी वाहेगुरु नाम से प्रेम कैसे हो क्योंकि अभी सब कुछ पता है बट धन और जो पदार्थों के लिए ही जप किया जाता है ऐसा मनुष्य जीवन हां अगर हमारे अंदर यदच्छा लाभ संतुष्टो द्वंदातीतो अगर हम द्वंद से अतीत होना चाहते हैं तो पहले यदच्छा लाभ संतुष्ट जैसे वाहगुरु रख रहे हैं हम उतने में संतुष्ट रहे हमारे चाहने से नहीं होगा कुछ हम चाह जो करेंगे वो अपने लिए पतन का रास्ता खोलेंगे वाहेगुरु जो व्यवस्था करेंगे वो हमारे लिए बड़े सुख की व्यवस्था होगी तो हम चाह करें क्यों अन मांगे आगे आवेगो जो पल लागे पल को जैसे पल बिना प्रयास के लगती है ऐसे वाहगुरु के आश्रित की सारी व्यवस्था वाहगुरु करते हैं।
हम चाह क्यों करें? हमारे पास जो कुछ है वो सब वाहेगुरु का है। जो कुछ करेंगे वो वाहेगुरु करेंगे। वाहेगुरु के सिवा मेरा कोई अस्तित्व नहीं। अभी नाम में प्रीति होने लगे। हम नाम तो जपते हैं लेकिन वायगुरु पर पूर्ण समर्पित नहीं है। पूर्ण समर्पित ना होने के कारण हमारे नाम में त्रुटि हो जाती है। नाम छूट जाता है। नाम से बढ़कर अभी कुछ है दिमाग में तभी वाहगुरु छूट जाते हैं। जैसे हम राम राम जप रहे हैं या वाहगुरु जप रहे हैं। अच्छा भोजन आया नाम छूट गया तो भोजन श्रेष्ठ हुआ या वायगुरु बड़े हुए।
रुपए की चाह है। रुपया कमाने में इतना व्यस्त हो गए कि रुपया मिला माना। रुपया मिला पर रुपया मिला वाहगुरु का चिंतन छूट गया। जब हम वाहेगुरु को सबसे बड़ा माने संपूर्ण जीवन वाहेगुरु को समर्पित कर दें। भूखे रखे तो वाहेगुरु वाहेगुरु देखो अपनी गर्दन तक समर्पित कर दी महापुरुषों ने वाहेगुरु के लिए तो हम वाहेगुरु जैसी परिस्थिति में रखें वैसी परिस्थिति में रहे और जबान से हर समय ऊंट भले बंद रहे वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु हम क्यों धन का चिंतन करें अगर परिवार वाले को मरना है तो आप बचा नहीं सकते और नहीं मर मरना तो विश्व में कोई पैदा नहीं हुआ कि मार सके और वाहगुरु को परिवार समर्पित वाह गुरु को जीवन समर्पित तो अब वाह गुरु जो व्यवस्था
करें उसी में राजी है नहीं तो हमारा एक ही काम है वाह गुरु का चिंतन करना और वाहगुरु का कार्य है तुम्हारी सारी व्यवस्था करना यह विश्वास करो उनकी व्यवस्था से होगा हमारे करने धरने से इतना नहीं होगा जितना उनकी व्यवस्था से होगा तो जैसे भगवान श्री कृष्ण जी ने गीता में कहा अनन्य चिंतो माम ये जना परपासते ते नित्याभुक्त नाम योगक्षेम्यम केवल तुम अनन्य चिंतन मेरा करो मैं तुम्हारे योगक्षेम का वाहन करूंगा तो वही श्री कृष्ण वही वाहेगुरु है क्या कह रहे हैं तुम मेरा केवल चिंतन करो मैं तुम्हारे योग माने जो प्राप्त है और अप्राप्त वस्तु को प्राप्त कराना जितना प्राप्त है उससे ज्यादा आपको प्राप्त कराना अप्राप्त वस्तु को प्राप्त कराने का नाम योग है और छम प्राप्त वस्तु की रक्षा करने का नाम छेम है।
वही रक्षा करेंगे वही प्राप्ति कराएंगे। हमारा काम है निरंतर वाहेगुरु वाहेगुरु वाहेगुरु जबान से रटते रहे। जब जबान से रटते हैं ना तब वो अंदर हृदय में जाता है। और जब हृदय में चलने लगता है फिर यह शिकायत नहीं रहती कि वाहगुरु का स्मरण छूट गया। वो तो जीवन बन जाते हैं। जैसे दिल की धड़कन स्वयं होती है। ऐसे वायगुरु का चिंतन स्वयं होता है। इसलिए सब कुछ वायगुरु का है। सब कुछ वायगुरु के विधान से होगा और मेरा केवल एक ही कर्तव्य है निरंतर वाहेगुरु के आश्रित होकर वाहगुरु का चिंतन करना।
वाहेगुरु का नाम जप करना। जी आप कह रहे हैं कि आपके गुरु भाई हैं और आपके बहुत प्रेमी हैं। एक भाई निशांत सिंह जी हैं। वो उनका एक को था कि जब वो गुरु ग्रंथ साहिब जी की हुजूरी करते हैं और जब जप वाणी जी का पाठ करते हैं और शब्द आदि का तो किसी एक शब्द में या किसी एक पंक्ति में चित्त लग जाता है और उसमें डूब जाता है। तो फिर पाठ की जो एक नियमित समय सीमा होती है महाराज जी उसमें पूरा नहीं हो पाता। कैसे किया जाए? वैसे श्रेष्ठ स्थिति है ये। एक पंक्ति में या एक शब्द में अब डूब गए तो पाठ पूरा हो गया।
सही मायने में पाठ पूरा हो गया। हां नियम में पूर्ति में कि इतना रोज होना चाहिए वो तो बात नहीं पूरी होगी लेकिन वास्तविक पाठ पूरा हो गया। क्योंकि अगर एक शब्द में एक पंक्ति के चिंतन में हम डूब गए। यही वाणी जी के पाठ करने का फल है। गुरु वाणी जी के पाठ करने का फल है कि गुरु वाणी के शब्द में डूब जाए और डूब करके जैसा गुरु वाणी कह रही वैसा हम चलने लगे। यही बात है कि आगे हमको पढ़ने की सामर्थ्य ना रह जाए और हम उसी बात में डूब जाए। उसी शब्द में डूब जाए। यही गुरुवाणी के पाठ का फल है।
वो चिंता ना करें। ये कोई ऐसी बात नहीं है कि हमको अपने डूबने से हटकर के और पाठ करना चाहिए। अगर चित्त डूब रहा है तो डूबने दीजिए। गुरु वाणी का फल यही है। जय जय राधा वल्लभ श्री हरिव जय जय श्री वृंदावन [गाना गाने की आवाज़] श्रीच जय जय राधा वल्लभ श्री हरिव जय जय श्री वृंदावन श्री वनच जय जय राधा वल्लभ [गाना गाने की आवाज़] श्री हरिव जय जय श्री वृंदावन श्री वन चंद्र पहले तो ये बहुत अच्छा लगता है कि सब आप सात्विक वेशभूषा एकदम भारतीय सात्विक वेश हां गुरुदेव सब आपकी कृपा है।
अब हम ना क्या करते हैं इकट्ठे हो के ना संकीर्तन करते हैं तो जो छुट्टी वाला दिन होता है हमें आता तो कुछ नहीं पर राधा- राधा नाम का जप करते हैं तो पहले तो अपने घरों में ही करते थे। अब कोई पड़ोसी और इधर-उधर बुलाने लग गए तो हम लेते तो किसी से कुछ नहीं। तो पर ये है कि वो प्रसाद वगैरह पाना पड़ता है। हां कोई बात नहीं है। हम अर्थ ना लें। भेंट रूप में ना ले। अब प्रसाद रूप में अगर हमें भोजन मिल रहा है या कोई दुपट्टा आदि तो वो चलेगा। अर्थ ना ले बस हां क्योंकि आप लोग गृहस्थ हैं तो अर्थ लेना और यह बहुत पुण्यदायक रहेगा जैसे किसी के घर में गए और सब मिलकर नाम संकीर्तन कर रहे तो इससे आपका भी परम लाभ होगा और दूसरों का उत्साह बनेगा और आप उसके आदर्श बनेंगे क्योंकि आजकल सब पैसा का खेल हो रहा है।
उपदेश तो पैसा लेके, कीर्तन तो पैसा लेके। जब आप लोग ऐसे कीर्तन करेंगे ना और कुछ लेंगे नहीं तो ये आदर्श भी स्थापना होगी। बहुत उत्तम रहेगा। बहुत वकीलों की मंडली बनाइए बाबा। हां ये आपकी कृपा है। हेतु की कृपा से वरना ये कभी हो नहीं सकता। हां बिल्कुल जो सात्विक सब हो गए महाराज चंडीगढ़ हाई कोर्ट के हां जितना मंगल हो सके। देखो आज एकांतिक में एक ने प्रश्न किया कि मनुष्य जीवन का उद्देश्य क्या है? सब लोग अपने अपने अलग-अलग उद्देश्य हमका वह उद्देश्य नहीं उद्देश्य है साधन धाम मोक्ष कर द्वारा पाए न जे परलोक समारा सो परत्र दुख पावई सिर धुन धुन पछताए काले कर्म ईश्वर मिथ्या दोष लगाए जैसे आप वकील बन गए तो वकील बनना आपका उद्देश्य पूर्ति नहीं है वकील बनना कर्तव्य है और वकालत से जो मिल रहा है वह जीवन जीने के लिए लेकिन जी किसके ले रहे हो वकील के लिए नहीं।
वकील तो एक कर्तव्य है। वकालत से मिला हुआ अर्थ जीवन जीने के लिए। लेकिन जी किसके ले रहे हो? परमात्मा के लिए। अब उद्देश्य सही हो गया। तो वकालत रूपी कर्तव्य कर्म करते हुए प्राप्त अर्थ के द्वारा परिवार का पोषण करते हुए जीवन जीते हुए यदि हम राधा नाम जप कर रहे हैं परमात्मा का चिंतन कर रहे हैं अब हम सही उद्देश्य पर हैं। अब देखो इसमें यह हो गया कि अब आपसे कोई अधार्मिक पुरुष यदि अधर्म कराना चाहे तो आप करोड़ों पर लात मार देंगे कि भाई अब नहीं हो सकता। पहले मैं धर्म से नहीं जुड़ा था तो हमारी बात समझ में नहीं आ रही थी।
अब मैं भगवान से जुड़ गया हूं। मैं भूखा रह सकता हूं लेकिन अधर्म नहीं कर सकता। अब उद्देश्य सही हो गया। अब उद्देश्य उद्देश्य महान होने पर आपको महान बना देगा। जिसका उद्देश्य महान है वो व्यक्तित्व का महान उसका हो जाता है। आप आदर्श बन सकते हैं हमारे समाज के। जैसे आप कीर्तन करने जाते कुछ लेते नहीं तो ये आदर्श ही तो है। बहुत सुंदर खूब कीर्तन। और एक एक वकील सुधर गया तो समझो 500 लोग सुधर गए। बिल्कुल। कार्य करवाने के लिए लोग आएंगे। हम कहते हैं नहीं भाई ये नहीं होगा आपका।
तो फिर वो सोचेगा उसके भी दिमाग में यह बात जाएगी ये तो उपदेश देने लग गए। फिर उसके मन में आएगा कि चलो छोड़ो यार ये तो क्यों लड़ाई करनी आप भगवान मना कर देते हैं गलत कोई होता है हम मना कर देते हैं हम नहीं लेंगे आपको। भाई पैसे खराब मत करो। इन्होंने ना हाई कोर्ट में भी अपना एक अलग से स्थान बना लिया। हर कोई आके सीट पर आके राधे-राधे करता है, बैठता है आके और वहां पे एक ऐसा होरा क्रिएट हो चुका है कि जो दूसरे तरह के लोग हैं कहते हैं यहां मत चले जाना। जाओगे यहां दारू छुटवा देंगे।
और महाराज जी जो भी कुछ आती है चीज पहले तो मैं अकेला भोग लगाता था। अब इतनी देर ये मेरा इंतजार करते हैं। मैं अगर कोर्ट में हूं ना जी कोई चीज आ गई तो भोग लगाने के लिए। पहले मानसिक भोग लगेगा श्री जी को उसके बाद सारे पाएंगे। बहुत बढ़िया। इतना बढ़िया प्रेम। इतना बढ़िया प्रेम का व्यवहार हो रहा है। बहुत ये सब आपने सुधारा है। हम तो वरना उस समय ही थे महाराज बहुत सुंदर नहीं तो प्राय इस मार्ग में बुद्धि पतित हो हां बिल्कुल थी जी पहले थी जी खाओ पियो मौज मस्ती अब वहां हर समय आपकी चर्चा होती है वृंदावन की चर्चा होती है भाई यही बात होती है अभी अब छुट्टी थी तो उसी दिन आ गए सारे के बहुत बहुत सुंदर जय जय श्री राधा वल्लभ लाल
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…