॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

Depression में आ गया हूँ। मरने के डर को कैसे खत्म करूँ?

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

रबिन सिंह जी दिल्ली से राधे-राधे राधे-राधे महाराज जी गुरुदेव भगवान आपको सुनने से पहले का जीवन व्यर्थ ही भोगों में वासनाओं में गुजारा लेकिन आपको सुनने के बाद पता चला कि मनुष्य के जीवन का उद्देश्य भगवत प्राप्ति है अब लगता है कि मैंने अपने जीवन के 55 वर्ष ऐसे ही व्यर्थ गुजार दिए पिछले तीन वर्षों में मेरी दो बड़ी सर्जरी हुई महाराज जी जिसके कारण मैं बहुत पीड़ा से गुजरा हूं और डिप्रेशन में आ गया हूं उसकी दवाई खा रहा हूं बट उसको स्वीकार नहीं कर पा रहा सर्जरी और पीड़ा की स्वीकृति नहीं जिसके कारण मैं उसी में उलझा रहता हूं डर और भय का सामना करना पड़ रहा है महाराज जी ऐसे में भगवत प्राप्ति का मार्ग कैसे नहीं नहीं बहुत गड़बड़ स्थिति स्वीकार किए हो काहे को परेशान डिप्रेशन में काहे चले जाओ राधा राधा राधा डिप्रेशन कोई महल है जिसमें आनंद से रहोगे चिंता शोक भय ये सब डिप्रेशन में काहे को व्यर्थ का चिंतन करते हो राधा राधा राधा राधा राधा जो होना था वो हो गया जो होना होगा मंगलमय भगवान मेरा स्वरूपाविनाशी शरीर

नाशवान चिंता क्या करनी मस्त रहो लेकिन लेकिन मस्ती कोई लेना ही नहीं चाहता है। अब बैठे बैठे बैठे अरे उस समय राधा राधा रटो नाम जप करो अभी ठीक हो जाओगे। डिप्रेशन की दवाई है भगवान का चिंतन करना। आप मान लो हरि स्मृति सर्व विपद विमोक्षणम भगवान की याद समस्त विपत्तियों से बचा लेती है। दवाइयां खाते रहोगे। कमजोर होते जाओगे। उनके साइड इफेक्ट भी हैं। ऐसा नहीं है। अब नींद की गोली का अभ्यास बन गया। बिना नींद की गोली खाए आपको नींद नहीं आएगी। जितनी दिन नींद आई उसके बाद फिर आपका वही डिप्रेशन चिंतन चलने लगा व्यर्थ का तो ऐसे ठीक हो पाओगे क्या?

चिंतन बदलो और स्वस्थ भोजन पाओ टहलो फिरो और सत्संग सुनो। मन को एक रिलैक्स करो। मन को बार-बार इतना चिंतन किए हुए हो कि वो डिप्रेशन में जा रहा है। चिंतन करो। भगवान काहे को व्यर्थ चिंतन करते हो? जो हो गया उसका क्या चिंतन? हर कष्ट सहते हुए मस्त रहने का उपाय राधा राधा राधा राधा काहे को चिंता करते हो जब मरना है तभी मरोगे जो होना है उसे रोक सकते नहीं तो क्या चिंतन करें राधा राधा राधा हे भगवान मैं तुम्हारी शरण में हूं क्या पर हे भगवान ठीक कर दो ऐसा भी नहीं सोचे ठीक तो नहीं करेंगे क्योंकि पाप कर्म किया हमें भोगना पड़ेगा अगर ठीक करते तो तुम 10 पांच माला जपते हो हम बचपन से बाबा जी हैं बड़े-बड़े सिद्धों के नहीं ठीक करते रामकृष्ण परमहंस जी के गले में कैंसर था।

हनुमान प्रसाद पोदार भाई जी के उदर में कैंसर था। स्वामी राम सुखदास जी के ब्रह्मंद में कैंसर था। बड़े-बड़े सिद्धों के आखिरी जन्म होते हैं और उनको कष्ट भोगना पड़ता है। अवश्य में भोक्तव्यम कृतम कर्म सुसुभम हां भोगने की सामर्थ्य दे देंगे। गुरुदेव प्रारब्ध प्रारब्ध प्रारब्ध बहुत बुरा प्रारब्ध होता है। प्रारब्ध जो आता है फिर बड़े बड़ों को भोगना जी सामर्थ्य किसे कहते हैं? जैसे हम बैठे हैं तुम्हारे सामने मुस्कुरा रहे हैं। किडनी फेल है। हमारे हृदय में आनंद की उबाल आती रहती है।

हम मस्त रहते हैं। क्यों? क्योंकि भगवान से जुड़े। अगर भगवान से ना जुड़े हो तो आज हमारी दुर्गति हो जाए। हमें कोई डिप्रेशन है ना हमारा कोई हमसे बात करो तो डिप्रेशन रहित हो जाओगे तुम हमसे बात करो तो डिप्रेशन देखना तुम ठीक हो जाओगे प्रदीप आप जैसी स्थिति कैसे हो बता तो रहे हैं यार राधा राधा राधा राधा राधा इसी में मस्त रहो राधा राधा राधा राधा प्रभु का नाम जप करने से और प्रभु के भरोसे से बहुत आनंद रहता है। अब तुम लोग परेशान हो भगवान से विमुख हो के अपने अहंकार के कारण अगर भगवान की शरण में हो जाओ तो नमक रोटी में भी संतोष होने पर आनंद होता है।

अगर संतोष है तो नमक रोटी खा के भी आप आनंदित हो और संतोष नहीं तो रबड़ी पी के भी आप डिप्रेशन में पहुंच जाओगे। आजकल लोगों का मानना है धन आना चाहिए। नहीं भाई सुख हृदय में जब भगवान का चिंतन होता है तब होता है। अब डिप्रेशन में मत रहना। अब नाम जप करना उचित दवाई ले लो और नाम जप करते हो धीरे-धीरे ठीक हो जाओ मृत्यु के भय से कैसे पार नाम जप से अभी राधा बोले शरीर छूटा भगवान के पास पहुंच गए यार बिल्कुल चिंता मत खूब मस्त रहो हम कहते हैं मनुष्य जीवन यार मस्ती के लिए मिला है लेकिन लोग मस्ती समझते हैं क्लब में मस्ती समझते हैं शराब में मस्ती समझते हैं मुर्गा वर्गा में अरे मस्ती भगवान में है यार कैसी हम ये आपको बताना चाहते हैं कि मांस में शक्ति नहीं है खाने से यह गंदे आहार में शक्ति नहीं है सात्विक आहार खाओ भजन करो आध्यात्मिक बनो बलवान हो जाओगे सच्ची कहते हैं आप लोग जीना नहीं जानते हो अगर जीना सीखो 4:00 बजे तड़के उठो भगवान का नाम स्मरण करो जल पियो चौथ जाओ स्नान करो 2 किलोमीटर दौड़ो 10 10 15 मिनट दंड बैठक मारो अभी देखो शरीर चमकने लगे अभी पवित्र भोजन पाओ ये पिज़्ज़ा बर्गर खा के चाऊमीन पामीन खा के थोड़ी कोई स्वस्थ होता है।

आजकल की यही सब खा रहे हैं। नहीं रोटी बनाने की आलस्य है तो सेन भी जो धर दिए उसमें बस ऐसे ऐसे खानपान बाजार का खानपान पसंद है। होटल का खानपान पसंद अरे आधा किलो माठा 100 ग्राम मक्खन और चार रोटी पाव देखो कैसे होते हो। कैसा शरीर आपका स्वस्थ होता है। अब ये चीजें तो है नहीं। हम ये चीजें गांव वाली है। गांव में स्वस्थ भोजन चूल्हे की चार रोटी आधा किलो एक किलो माठा पिए तगड़े तंदुरुस्त घूम रहे। अब यहां सुबह बेड टीच ही है। सुबह उठते और सुबह कब होगा पता नहीं 10:00 बजे कि 11:00 बजे।

यह विलय है सूर्य उदय उठने का। सूर्य उदय के समय उठने से हमारे अंदर ऊर्जा शक्ति बढ़ती है। बौद्धिक शक्ति बढ़ती है। हमारी आयु बढ़ती है। जब हम सूर्य उदय में सो रहे हैं उसे लगभग अब सबका सोना 10 11:00 बजे तक रहता है। कोई ऐसे बिरले जो सत्संगी जन है जो थोड़ा संयम में आ रहे हैं। वो भले 4:00 बजे उठते हो नहीं 4:00 बजे कौन उठता है? 2:00 बजे तो सोते हैं। 2:00 बजे रात्रि तक जगते हैं और फिर सोते हैं। 10 11:00 बजे उठते हैं। अब 4 बजे उठने वाले इतने में बताओ 4 बजे कौन उठता है?

हां चलो दो तीन चार हाथ तो उठे यहां 3:30 बजे अपने 1:00 बजे हम उठ जाते हैं। 1 बजे उठते हैं। हां उठना चाहिए और अपनी कमाई करना चाहिए। भगवान नाम की कमाई करना चाहिए। क्योंकि यार मरना है ना रुपया पैसा साथ जाएगा ना परिवार साथ जाएगा ना मकान साथ जाएगा आपका भजन साथ जाएगा आप प्रसन्न रहेंगे अब इसीलिए गरज गरज कर कहते हैं अपना उदाहरण देते हैं कि यार ऐसी समस्या में भी यदि आनंदित रहा जा सकता है तो केवल भगवान के शरण में रहकर रहा जा सकता है भगवान नाम जप करके रहा जा सकता है सब परेशान है तो अगर हमारी बुद्धि शुद्ध हो तो हम स्वयं सुखी रह सकते हैं और दूसरों को सुखी कर सकते हैं तो बुद्धि कैसे शुद्ध होगी?

होगी अच्छे आचरण से। अच्छे आचरण कैसे होंगे? जब हम भगवान का नाम जप करेंगे, जब हम अध्यात्म से जुड़ेंगे, जब हम संतों की बात सुनेंगे, संतों की बात मानेंगे तभी नहीं तो फिर कैसे बुद्धि कैसे पवित्र होगी? आजकल सबके पास मोबाइल है, गंदी गंदी बातें देखते हैं। गंदे गंदे विचार आते हैं। गंदी गंदी क्रियाएं करते हैं। इसीलिए पतित होते चले जा रहे हैं। चाहे बच्चा हो, चाहे बच्ची हो, चाहे बूढ़ा हो, चाहे जवान हो। अब कल एकांतिक में के हमारे माता-पिता हमारे सामने गंदे आचरण करते हैं।

मतलब मां अन्य पुरुष से और पिता अन्य स्त्री से। अब हमारा क्या कर्तव्य है? अब बोलो बच्चा जवान प्रश्न ऐसा कर रहा है। अब क्या उत्तर दें? क्या उत्तर दें? कैसे हमारा समाज सुव्यवस्थित रहे। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ लोग गंदे आचरण कर रहे हैं। पशु की तरह हिंसा कर रहे हैं। बच्चियों की आग में जला दिया। ऐसे ये क्या बुद्धि हो रही है? यह समाज की बुद्धि तभी सुधरेगी जब अध्यात्म जाए, इनकी खोपड़ी में धर्म घुसे। तब उनकी समझ में आएगा। अब तो राक्षस बन रहे हैं। मतलब कैसे ऐसेसे आचरण कर रहे हैं जो सोचकर लगता है कि कैसी दुर्गति की वृत्तियां बढ़ रही है।

जवान जवान बच्चे जवान जवान बच्चियां कोई ब्रह्मचर्य नहीं, कोई धर्म नहीं। मनमानी आचरण कर रहे हैं। इसलिए हमें लगता है अध्यात्म सुनो। धर्म से चलो। अपनी इंद्रियों को कंट्रोल रखो। नाम करो तुम्हें आनंद हो जाएगा।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…