॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1422

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

चारुल गंगवानी जी इंदौर से राधावल्लभ श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी पिछले ढाई साल से आपको फॉलो कर रही हूं। महाराज जी क्या अपने गुरुदेव को प्रसन्न करने के लिए भी कोई मंत्र होते हैं? जो गुरुदेव मंत्र देते हैं उसी मंत्र का जाप करो। जितना इष्ट में प्रीति होगी उतना ही गुरुदेव प्रसन्न होंगे। जितना आप नाम जप करेंगे, मंत्र जप करेंगे, अच्छे आचरण से चलेंगे उतने ही गुरुदेव प्रसन्न होंगे। गुरुदेव को प्रसन्न करने के लिए कोई अलग से मंत्र नहीं। जो गुरुदेव ने मंत्र दिया है उसी का जप करो।

जो नाम बोले हैं उसी नाम का जप करो। जो आचरण बोले हैं वैसे आचरण करो। तो गुरु प्रसन्न होंगे। आज्ञा सम न सुसाहिब सेवा आज्ञा का पालन करना ही अपने गुरुदेव की सबसे बड़ी सेवा है। जो गुरुदेव की आज्ञा का पालन करते हैं गुरुदेव उन पर प्रसन्न रहते हैं। जी महाराज जी आप ही का एक प्रश्न है कि महाराज जी आपने जैसे बताया कि रचना करके नाम का करना है। कह रहे कि बैठ के तो ये नियम नहीं हो पाता क्योंकि घर गृहस्ती में है तो कह रहे घर के सारे कार्य करते हुए प्रयास करती हूं तो महाराज जी जैसे रोटी बना रहे हैं तो तवे पे हो जाता है।

महाराज जी कपड़े प्रेस तो इसमें अपराध तो नहीं है? नहीं नहीं नहीं नहीं वह तो ब्रश और कपड़े के बीच में है ना जैसे आप कपड़े पे लिख रही तो कपड़े पे थोड़ी है वो तो कपड़े और आपके नेत्रों के बीच में है ना हम भावना कर रहे हैं राधा तो यहीं से लिखना शुरू हुआ ना तो यहीं रहता है हम देखा भले कपड़े पर भावना करें पर वो बीच में ही रहता है वो ना जमीन पर रहता है ना कहीं वो हमारे नेत्रों के सामने ही रहता है इसलिए किसका है हां जरूर जरूर करना। जरूर करना चाहिए। बहुत सुंदर करते रहो ऐसे।

प्रथम अवस्थी जी राधे-राधे। राधे-राधे महाराज जी। महाराज जी जो फल ब्रज यात्रा से मिलता है क्या वही फल ब्रज का ध्यान, शिव विग्रह का ध्यान और मानसिक ब्रज यात्रा से मिल सकता है? बात तो जब जैसे हम आपसे कहा कि वृंदावन की परिक्रमा देव तो वृंदावन की परिक्रमा देने में आपको शारीरिक कष्ट मिलेगा। नहीं मिलेगा। शारीरिक कष्ट मिलेगा और ढाई घंटे वृंदावन की परिक्रमा लगाने में नाम जप होगा। यह तो कहा जाता है कि तुम्हारा मन लग जाए लेकिन हमें बताओ 5 मिनट में तुम मानसिक परिक्रमा लगा लिए तो ढाई घंटे जो नाम जप हुआ वो 5 मिनट में थोड़ी हो गया।

ढाई घंटे जो पैदल चलकर के नंगे पैर परिक्रमा दी जो कष्ट मिला वो मानसिक में थोड़ी हो गया। मानसिक में चित्त लगाने के लिए कहा जाता है। लेकिन बात तो प्रगट में करने की है। क्योंकि प्रगट में आप कष्ट सह रहे हैं। अब प्रगट में 84 कोस की परिक्रमा पैदल लगावे। जब बहुत रफ्तार से लगाएंगे तो 15 दिन तो लगेंगे। अब 15 दिन भूख, प्यास, कष्ट, गर्मी, सर्दी वो हमें लगता है पहले एक प्रगट में लगा ले और फिर मानसिक लगाता रहे तो बात ठीक है। पर प्रगट में लगाना अनिवार्य है। क्योंकि उससे शरीर का पाप नष्ट होता है।

जब हम कहीं की भी दंडवती करते हैं, परिक्रमा लगाते हैं तो हमारे शरीर को कष्ट होता है। उससे हमारे पाप नष्ट होते हैं। जैसे गिरिराज गोवर्धन जी हैं। 21 कि.मी. है। अब 5 मिनट 10 मिनट में आप मानसिक लगा सकते हो। लेकिन 21 कि.मी. के लिए 5 घंटा 6 घंटा आपको बराबर पैदल चलना पड़ेगा तो आपके पैरों को कष्ट होगा। आपके शरीर को पीड़ा होगी। भूख प्यास भी लगेगी। गर्मी सर्दी भी लगेगी। उससे आपके सारे पाप नष्ट होंगे। हां इसलिए हमें लगता है प्रगट में लगानी चाहिए। और शेष समय मानसिक भी करनी चाहिए।

अन्य जब ना पहुंच पावे तो मानसिक करे पर प्रकट जरूर लगावे चाहे एक बार ही लगावे। जी महाराज जी जैसे [गला साफ़ करने की आवाज़] स्वप्न में हमें जैसे श्री विग्रह के दर्शन होते हैं के दर्शन अच्छा है पर वो सत्य नहीं है वो सत्य नहीं है अच्छा है वो मन ही श्री विग्रह बन जाता है मन ही भगवान बन जाता है दर्शन तो वैसे जैसे हम और आप मतलब आने का ऐसा कोई योग नहीं था वृंदावन आप सपने में दिखे मेरे को तो एकदम से लगा कि चल के महाराज जी से हां मतलब भगवान मन ही है वो आकर्षण करके ऐसे करते हैं लेकिन हम इसे से भगवत साक्षात्कार थोड़ी मान लेंगे।

भगवत साक्षात्कार तब मानेंगे जब जैसे आप और हम ऐसे साक्षात्कार होता है। ऐसे साक्षात जैसे गुरुओं का या भगवान का साक्षात्कार होता है तो ऐसे साक्षात जैसे आप बैठे हैं वैसे हम बैठे हैं। ऐसे सामने प्रगट दिखाई देगा। हां वो जमीन पर बैठे नहीं दिखाई देंगे। वह जमीन से ऊपर दिखाई देंगे। जैसे महापुरुषों को देखा है तो ऐसे आकाश में आसन लगा दिखा है आसन पर बैठे हैं पर पूरा सजीव ऐसा नहीं है कि चित्र दिखाई दे रहे हैं ऐसे पूरे जैसे आप बैठे हैं ऐसे बैठे दिखाई दिए ऐसे आज हम लोग छोटी मोटी जहां स्वप्न में आया तो मान लेते हैं भगवान मिल गए भगवत दर्शन ऐसा नहीं है हां ऐसा नहीं हर्ष पराशर जी पुष्कर राज राधे राधे गुरु महाराज जी मैं पुष्कर राज से आया हूं।

महाराज जी आप आप कह रहे हैं महाराज जी कि भगवान ने सारे युग अह मतलब अगर समाप्ति करनी थी तो बनाए क्यों? खेल खेल क्यों रचा ऐसा मतलब अगर भगवान ने क्यों रचा ये नहीं ये प्रश्न नहीं किया जा सकता। इसका उत्तर भगवान देंगे। हम तो उनके भक्त हैं। हम तो उनके दास हैं। भगवान से प्रश्न करो कि आपने क्यों रचा? गुरु जी जब मृत्यु हुई मतलब सब कुछ अंत करना है भगवान को अंत नहीं किसी का अंत नहीं है खेल है परिवर्तन है आप बताओ अंत क्या है जैसे सभी लोग बोलते हैं कि अपना कलयुग का अंत हो जाएगा सृष्टि का विनाश हो जाएगा सब कुछ हो जाएगा हमारी बात सुनो तीन लीलाएं हैं भगवान की वो हर क्षण होती रहती है ये सेकंड है इस सेकंड में लाखों लोग पैदा हो गए लाखों लोग मर गए लाखों लोग आनंदित हैं लाखों लोग दुखी हैं।

पूरी सृष्टि में भगवान ने तीन लीलाएं की। ब्रह्मा रूप से सृजन करना, विष्णु रूप से पालन करना और शिव रूप से संहार करना। वही भगवान ब्रह्मा है। वही भगवान हरि है। वही भगवान हर है। कोई अंतर तो नहीं। और वही चराचर जीव बने हुए हैं। कोई और थोड़ी है। वह अपने आप से अपने आप का सृजन करते हैं। अपने आप से अपने आप का पालन करते हैं। और अपने आप से अपने आप का संहार कर लेते हैं। आपको इसलिए प्रश्न उठा कि आप देहाभिमानी जीव हो। आप इस समय देह भाव से बोल रहे हैं। देह भाव से बोल रहे हो?

क्योंकि देह भाव ही है। अभी परमात्मा भाव में तो आए नहीं हो। इसलिए आपको बड़ा भयाव लग रहा है। भगवान ने ऐसा किया क्यों? भगवान ने ऐसा रचा ही क्यों? जब विनाश ही करना था तो रचना क्यों था? नहीं उनका खेल है। जैसे बच्चे जो है ना घरौंदा बनाते हैं बिगाड़ देते हैं। उनसे पूछो क्यों ऐसा क्यों किया? तो उनका खेल है। उनके पास क्यों का उत्तर थोड़ी? गांव में जैसे बैलगाड़ी जा रही तो बच्चे बैठ गए। और आधा किलोमीटर दूर गए। फिर उतर के वहां से पैदल आ रहे हैं। उनसे पूछो क्यों?

तो उनके पास उत्तर है क्या? खेल है उनका। ऐसे भगवान का एक माया में ये खेल है। एक बहु श्यामा एकोम मैं एक बहुत रूपों में हो जाऊं। तो वही भगवान बहुत रूपों में होकर अपने आप से अपने आप का पालन करते हैं। अपने आप से अपने आप का संहार करते हैं। कोई दूसरा हो तो उनको दर्द की बात आवे। वो अपने आप में खेल रहे हैं। आग भी वही है। मृत्यु भी है। सब कुछ हरण करने वालों में मृत्यु मैं हूं। तो कोई दूसरा हो तब हो ना अपने आप से अपने आप को खेल जादूगर अपने आप को काटता है अपने आप को दुनिया का दिखाता है नाना प्रकार के उसको कोई ना आश्चर्य होता है ना कोई दुख होता है ना कोई सुख होता है ऐसे ही भगवान को ना कोई आश्चर्य ना कोई दुख है ना सुख अनंत ब्रह्मांड एक संकल्प में अपने आप में रच दिए आप ही बन गए आप ही पालन कर रहे हैं अपना और आप ही अपना विनाश कर रहे हैं तो उसमें परेशानी क्या है परेशानी हमारी है जो हम आपको भूल गए हैं।

आप कौन है? तो आप शरीर को लेकर के बोलेंगे मैं अमुक हूं। मेरा नाम यह है वो नहीं है तो इसी इस ढांचे का परिचय दे रहे हैं आप। आप अपना परिचय बताइए। तो आप अपने को जान पाए कि आप कौन है? जब अपने को जान पाओगे तो आप ही हैं उत्तर देने वाले। आप ही फंस गए हैं। अगर आप इससे मुक्त हो जाओ तो कहा गया ब्रह्मवित ब्रह्म भवती जो ब्रह्म को जान लेता है वो ब्रह्म में हो जाता जानत तुम्हें तुम्हें हो जाए क्यों तुम्हें हो जाए क्योंकि वही है ही है एक बहु श्यामा वही परमात्मा है फिर कोई प्रश्न है और विनाश किसी का नहीं होता रूप परिवर्तन होता है जैसे शरीर जला दिया गया तो अग्नि तत्व अग्नि तत्व में वायु तत्व वायु तत्व में जल तत्व जल में पृथ्वी पृथ्वी तत आकाश आकाश तत्व में जीवात्मा अविनाशी है।

वो अपने कर्म अनुसार मन को लेकर दूसरे शरीर में चला गया। मृत्यु किसकी? किसी की नहीं। जब विनाश पूरा होता है तो पूरी सृष्टि 100 वर्ष सूखा पड़ता है। भयंकर फिर 100 वर्ष अग्नि फिर भयंकर जल 100 वर्ष तक जल। फिर इसके बाद जब प्रबल ता बढ़ी कोई सृष्टि में नहीं रहेगा तो जल तत्व वायु तत्व में वायु तत्व अग्नि तत्व में आकाश तत्व में ऐसे क्रम से होते हुए आकाश तत्व महात तत्व में महा तत्व अहंकार में ऐसे मूल प्रकृति तक पहुंचकर मूल प्रकृति ब्रह्म में कुछ नहीं नष्ट हुआ सब अपने अपने स्वरूप में आते हुए चले गए फिर जब सृष्टि हुई तो ब्रह्म ब्रह्म से मूल प्रकृति मूल प्रकृति से त्रिगुणात्मिका प्रकृति त्रिगुणात्मिका प्रकृति से महात तत्व महात तत्व से अहंकार अहंकार से पूरी सृष्टि वही फैल गया वही समिट जाता है समिट जाना विनाश है फैल जाना सृष्टि है और जितने दिन फैल के खेलते हैं वही जीवन है।

इसीलिए तो जब ज्ञान हो जाता है तो पूरी सृष्टि से राग खत्म हो जाता है। कुछ नहीं कोई 10 20 नहीं है यहां एक ही है। एक ही परमात्मा का सारा खेल चल रहा है। वही आप भी हैं। लेकिन आप अपने को जान पा रहे हैं। मैं परमात्मा कैसे हो सकता हूं? तो आप देह भाव से बोल रहे हैं। स्वरूप में आइए। स्वरूप कौन है? स्वरूप कौन है? तो स्वरूप का ज्ञान है नहीं। तो इसीलिए देह भाव के होने के कारण जन्म मरण दुख सुख लाभहानि मान, अपमान जय, पराजय यह भोगना पड़ रहा है। बड़ा कठिन है। इसीलिए भजन करो और मुक्त हो जाओ।

साधन धाम मोक्ष कर द्वारा मोक्ष को प्राप्त कर लो तो यह जीवन सार्थक हो जाएगा नहीं तो फिर यह चलता रहेगा पुनरप जननम पुनरप मरणम पुनरप जननी जठरे शनम भगवान ने किसी को नहीं रचा अपने आप से अपने आप को रचा दूसरा कोई नहीं है आप देखो यह क्या है पंचभूतों से बना हुआ शरीर है ना पंचभूत कौन है यह परमात्म स्वरूप है। परिवर्तनशील है। और एक परमात्म स्वरूप भगवान की दो प्रकृति है। एक परा एक अपरा जो शरीर है ये भगवान की एक प्रकृति है। जो स्वरूप है वो आप है। वही जो आप में स्वरूप वही आप में वही आप में वही आप में एक ही है।

जैसे करणों के कारण देखने में बिजली कई प्रकार की दिखाई देती है। एक बिजली लाइट दे रही, एक बिजली हवा दे रही, एक बिजली ठंडा कर रही, एक बिजली हीटर में निकल रही। लेकिन क्या बिजली कई प्रकार की है क्या? कि यह बिजली गर्म करेगी, यह बिजली ठंडा करेगी। यह बिजली हवा फेंकेगी, यह बिजली रोटी बनाएगी। बिजली तो कई प्रकार की नहीं है। यंत्र कई प्रकार के हैं। करण कई प्रकार के हैं। उनमें वह पावर वैसे जाकर प्रभावित हो जाता है। ऐसे एक बिजली है। अगर संपूर्ण ब्रह्मांड में पूछी जाए तो बिजली एक है।

है ना? और उसके करण कितने हैं? करोड़ों हो सकते हैं। करोड़ों करण है। करोड़ों प्रकार से उसका प्रयोग हो रहा है। ऐसे ही यह करोड़ों अरबों करण है। लेकिन इसमें परमात्मा का पावर एक है। अब करण है दुष्ट स्वभाव का रचा हुआ। अब वो दुष्टता ही करेगा। तो बोले इसमें परमात्मा कैसे हो सकता है? नहीं परमात्मा ही है। वो करण के प्रभाव से ऐसा बोल रहा है। जैसा जैसा स्वभाव जैसी जैसी प्रकृति तो परमात्मा तत्व वैसे ही जाकर बर्ताव कर रहा है। तो लगता है यह परमात्मा कैसे हो सकता है?

यह परमात्मा कैसे हो सकता है? नहीं परमात्मा ही है अंदर से वह अपने को नहीं जान रहा है और वह उसका स्वभाव है। वह कर्म के अनुसार ऐसी स्थिति को प्राप्त होकर ऐसा बर्ताव कर रहा है। जैसे इसमें भी बिजली है और यह भी बिजली से चल रहा है। बिजली कितनी लघु हो सकती है और बिजली कितनी महान हो सकती है। बड़े-बड़े मशीनें चल रही फैक्ट्रियों में। नहीं चल रही। बड़े-बड़े कार्य उससे हो रहे हैं। तो एक छोटा सा पंखा भी उसी से चल रहा है। छोटा सा माइक भी चल रहा है। तो एक चींटी से लेकर ब्रह्मा तक सब उसी परमात्मा से संचलित है।

वही परमात्मा है। दूसरा नहीं उसमें और हम लोग द्वैत में ही फंसे हुए हैं। दूसरा है। ये सब दूसरे हैं। हमारा परिवार हमारा घर मैं शरीर इसी अज्ञान की निवृत्ति के लिए अध्यात्म है। जब अध्यात्म तो एक स्वप्न चल रहा है। जैसे स्वप्न में आपने देखा बहुत सी सामान देखा बहुत से व्यक्ति देखे अच्छा बुरा स्वप्न देखा क्या कुछ होता है क्या तो ये कब पता चलता है स्वप्न देखने के समय पता चलता है क्या हां जब हम जगते हैं तब हमको पता चलता है कि वो झूठा था उसमें कुछ भी सत्य नहीं था उसमें कोई नहीं था एक मन ही हमारा केवल सब कुछ रचे हुए था ऐसे जब हम ज्ञान में जागते हैं तो कुछ नहीं है।

एक परमात्मा ही परमात्मा है। वासुदेवा सर्वमित सम महात्मा सुदुर्भा बहु नाम जन्म नावते ज्ञानवान माम प्रपद्यते वासुदेवा सम महात्मा सु दुर्लभा बहुत जन्मों की साधना के बाद जब ये ज्ञान प्राप्त होता है कि एकमात्र भगवान वासुदेव ही विराजमान है दूसरा कोई नहीं। सब वासुदेव सर्वम खलदम ब्रह्म सब ब्रह्म अब कहां परेशानी वो अपने आप में अपना सृजन कर रहा है पालन कर रहा है विनाश कर रहा है यह स्वप्न है उमा कहूं मैं अनुभव अपना सत हरि भजन जगत सब तो स्वप्न में हम सब कुछ देख रहे हैं।

एक जागृत अवस्था जो हम मान रहे हैं यह मोह की है। स्वप्न में अपने को सोया हुआ मानते हैं क्या? उसमें जागते हुए तो होते हैं लेकिन क्या जागते हैं क्या ऐसे ही मोह निशा सब सो निहारा मोह निद्रा अज्ञान में हम इस समय और जिस समय ज्ञान प्राप्त होगा असली में जागना ज्ञान में होगा तब आप देखना जब ज्ञान प्रकट हो जाता है एकमात्र भगवान ही भगवान है कुछ नहीं ना कोई हानि है ना लाभ है ना जय है ना पराजय है ना उन्नति है ना उन्नति है ना जन्म है ना मरण है कि यह सब स्वप्न जैसा चल रहा है।

भयावत स्वप्न चल रहा है। इसीलिए कहा जाता है साधना करो और जग जाओ। जग गए तो जेह जाने जग जाए हिराई जागे जथा स्वप्न भ्रम जाए। जिस परमात्म तत्व को जानने के बाद ये संसार संसार नहीं रहता। ये परमात्म स्वरूप हो जाता है। सब भय भ्रम खत्म हो जाता है। समझ पा रहे हो बच्चा? चंचल जी करनाल से राधेधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी मन में एक अजीब सा डर रहता है अपनों को खोने का बहुत डर लगता है महाराज जी ऐसे में मृत्यु लोक है यहां ये डर तो सबको लगता है और मरना सबको पड़ेगा मृत्यु लोक है पता नहीं किस मिनट किसकी आयु खत्म हो जाए किस घटना से किस परिस्थिति से शरीर छूट जाए तो इसी भय से मुक्त होने के लिए भजन किया जाता है जो सभीत आवा शरणाई रख हो ताई प्राण की नाई भगवान कहते हैं यदि कोई भयभीत होकर मेरी शरण में आ जाए तो जैसे अपने प्राणों से प्यार किया जाता है ऐसे मैं उससे प्यार करूंगा तो जब हम नाम जप करते हैं भगवान का [गला साफ़ करने की आवाज़] आश्रय ले लेते हैं तो हमारे अंदर ज्ञान जागृत होता है।

देखो मरना है ही नहीं परिवर्तन होता है। पंचभूत पंचभूतों में मिल जाते हैं और जीवात्मा मन के साथ दूसरे शरीर में चला जाता है। परिवर्तन का नाम मृत्यु यहां है। जो मृत्यु है वो परिवर्तन है। हमारा राग है इसलिए अपने जनों को बिछो की स्थिति में सोचने मात्र से भय लगता है और वह होगा। इसीलिए चिंता, शोक, भय, दुख इससे बचने के लिए भगवान की शरण होकर भगवान का नाम जप किया जाए, भगवान की लीला कथा सुनी जाए, भगवान की सेवा की जाए तो मंगल हो सकता है। नहीं यह तो निश्चित है कि मृत्यु अवश्य होगी।

निश्चित होगी। चाहे साधु महात्मा हो, चाहे गृहस्थ हो, बालक हो, जवान हो, बलवान हो, निर्बल हो, कोई हो, मृत्यु सबको सबको मृत्यु के प्रहार से कोई नहीं बच सकता। मृत्यु सबको मारती है। तो इसलिए भगवान का आश्रय लो। भगवान का नाम जप करो। वही बल देंगे तो उन्हीं के बल से हम अपने प्रियजनों के बिछो को सह सकते हैं। यह तो होगा। निश्चित होगा। इसमें कोई संशय नहीं। राम जी जिनके पुत्र थे उन दशरथ महाराज को पधारना पड़ा। पधारे कि नहीं पधारे? भगवान स्वयं अंतर्ध्य की लीला किए तो यहां मृत्यु लोक है।

यहां सबको जाना पड़ेगा। उसके लिए कोई जंतुर नहीं बना। कोई हवन नहीं है। कोई आशीष नहीं है कि जाओ तुम मृत्यु रहित हो जाओ। ऐसा नहीं। भीष्म पितामह को मृत्यु विजय का वरदान प्राप्त था। फिर भी उनका शरीर छूटा कि नहीं छूटा? तो यहां शरीर छोड़ना ही होता है। निर्मला यादव जी दिल्ली से राधे-राधे महाराज जी महाराज जी संसार में रिश्ते ज्यादा महत्वपूर्ण है या पैसा क्योंकि समाज में पैसों के लिए ना पैसा महत्वपूर्ण है ना रिश्ता महत्वपूर्ण संसार में महत्वपूर्ण है भगवान का भजन रिश्ता भी मरेगा पैसा भी छूटेगा दोनों महत्वपूर्ण है क्या ना रिश्ता टिकाऊ है और ना पैसा टिकाऊ है पति पत्नी में विश्वास नहीं रहेगा गया।

पवित्र संबंधों में दरार आ रही है। पवित्र संबंधों में विश्वास जा रहा है। तो अगर भगवान का अध्यात्म का आश्रय नहीं लिया तो कुछ भी हो सकता है। विश्वास करने योग्य कुछ नहीं है। संबंधों की बात पूछी तो आज संबंध हर संबंध खतरे में है। क्योंकि जब पवित्रता नहीं है तो जहां अध्यात्म नहीं है जहां भगवान का आश्रय नहीं है वह बुद्धि कुछ भी कर सकती है तो ना पैसा महत्वपूर्ण है ना संबंध महत्वपूर्ण है महत्वपूर्ण है अध्यात्म भगवान जब तक भगवान का भजन नहीं करोगे तब तक खूब पैसा होने पर भी शांत नहीं रहोगे आनंदित नहीं रहोगे क्योंकि पापाचरण होगा और पापाचरण का फल दुख होगा उसे भोगना नहीं पड़ेगा।

अवश्य में भोक्तव्यम कृतम कर्म शुभाशभम। इसलिए भगवान को महत्व दो। संसार के संबंधों में जो प्रियता है वह भगवान से है। जैसे बेटा बहुत प्रिय है। लेकिन उसके अंदर से भगवान चले जाए तो कई दिन बेटे के शरीर को रखोगे। उसके शरीर को जला दोगे ना। तो संबंध में प्रियता किससे थी? भगवान से ही तो। तो संबंध में प्रियता भगवान से ही है। रुपए का जो सुख है रुपए में कोई महत्व बुद्धि नहीं। रुपए से विषय भोग मिलते हैं। यह बात बुद्धि है। अगर आपको रुपए के सुख की बात कहे तो आपको एक कमरे में बैठाल दिया जाए और 500 के नोटों से यहां तक किया जाए।

ना पानी ना भोजन। आप क्या कहोगे? चिल्ला पड़ोगे कि रुपया हटाओ हमको। सब रुपया ले जाओ। हमको पानी पिला दो। हमको भोजन दे दो। रुपया किस बात में सुख देता है? उससे विषय सामग्री मिलती है। नहीं विषय सामग्री ना मिले तो आप 2000 का रुपया आपके पास एक अटैची रख दिया जाए। आपको अच्छा लगेगा क्या? कहोगे हटाओ बेकार है। क्यों? क्योंकि उससे विषय सामग्री मिलेगी नहीं। अब वो चलता नहीं है। रुपए की प्रियता धन की प्रियता है। उससे विषय सामग्री मिलती है। विषय प्रियता है। शरीर सुख मिलता है।

शरीर से अपनापन हो जाना यही अज्ञान है। यह शरीर जो है नष्ट होगा। प्रतिपल नष्ट हो रहा है और एक दिन बिल्कुल नष्ट हो जाएगा। तो हमें चाहिए कि इन शरीर के संबंधों और रुपया में आसक्ति ना करके भगवान में आसक्ति करें तो हमारा परम मंगल हो जाएगा। महाराज जी एक संसत्ति कर दीजिए। शरीर और शरीर की धर्मपत्नी जो है वह आपकी आज्ञा अनुसार नाम जप और सत्संग श्रवण वगैरह और अपना चतुरासी गायन और नियमित कर्तव्य कर्म हर एक घंटे में भगवान को समर्पित करके दिनचर्या कर रहे हैं। तो हमने आपको मानसिक रूप से गुरु मान रखा है।

तो हमारी गति और जिन्होंने दीक्षा ले रखी है उनकी गति में कोई अंतर आएगा महाराज जी अब ये तो हम इसलिए नहीं कह सकते कि आपका लक्ष्य क्या बनेगा और जो दीक्षा ले चुके उनका लक्ष्य बन चुका है। उनका लक्ष्य बन चुका है। प्रिया प्रीतम की दासी भाव तो अब आपका लक्ष्य क्या बनेगा? जी की हां तो फिर लक्ष्य बन जाने पर लक्ष्य की प्राप्ति हो जाएगी। बहुत सुंदर करते हो और बहुत अच्छा अजीत सिंह जी महाराज जी मोक्ष कैसे प्राप्त किया जा सकता है? ज्ञान के द्वारा। किसका प्रश्न है?

ज्ञान के द्वारा। और ज्ञान प्राप्त करना बहुत कठिन है। लोक परलोक के भोगों से वैराग्य समझो पहले एक ही पहला सूत्र है लोक परलोक के भोगों से वैराग्य लोक यहां के भोगों से अब देखो स्थिति क्या है लोक और फिर परलोक के भोगों से वैराग्य शद असद का विवेक सत्य क्या है असत्य क्या है इसका विवेक शम इंद्रियों का निग्रह दम मन का निग्रह श्रद्धा गुरु शास्त्र पर और समाधान चित्त का निरंतर परमात्मा में स्थित करने का अभ्यास और मुमुक्षता मैं मुक्त हो जाऊं तब जाकर ज्ञान मार्ग में चलना होता है।

बहुत कठिन है। ज्ञान के पंथ कृपाण के धारा परत खगेश लगे नहीं बारा। ज्ञान के मार्ग में चलने में गिरने में देर नहीं लगती। इसमें भगवान का सहारा होता है। भक्ति मार्ग में भगवान का सहारा होता है। अगर हमसे कोई त्रुटि भी हो गई तो भगवान क्षमा कर देते हैं। अगर हम गिरने वाले हैं तो करो सदा तिन के रखवारी जिम बालक राखे महतारी। भगवान अपने भक्त की ऐसी रक्षा करते हैं जैसे मां अपने बच्चे की रक्षा करती है। तो कलयुग है इसमें मोक्ष और कल्याण का सहज मार्ग भगवान की भक्ति है और भगवान की भक्ति का सहज स्वरूप है।

जो मिले भगवान को अर्पित करके खाओ। नाम निरंतर जप करो। जो कर्म करो भगवान को समर्पित कर दो। इसी से काम बन जाएगा। नाम जप से पवित्र हृदय में ज्ञान प्रकट हो जाएगा। कर्म समर्पण से कोई कर्म बंधन नहीं रहेगा और भगवान का आश्रय लिए इसलिए अगर धोखा हो गया तो बचा लेंगे वो अंतिम समय वह कल्याण कर देंगे भगवान का आश्रय भगवान का नाम जप और जितने कर्म कर रहे वो सब भगवान को समर्पित भगवान के आश्रित का कभी पतन नहीं होता भगवान के आश्रित को कभी कोई भ्रष्ट नहीं कर सकता क्योंकि सीम की चाप सके को उतासु ब रखवार रमापति जा जिसके के रक्षक भगवान हैं।

हां भगवान के भक्त का कोई उपहास नहीं कर सकता। चाहे जितनी प्रचंड माया हो है तो हमारे भगवान की ही तो हमको क्यों परास्त करेगी? क्योंकि हम भगवान के दास हैं। जी महिमा वाजपेई जी लखनऊ से राधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। महाराज जी मेरा प्रश्न है कि क्या नवदा भक्ति में पूरी नौ भक्ति भक्त के अंदर आने ही भगवत प्राप्ति या या निकुंज की सेवा प्राप्त होती है मतलब नौ की नौ भक्ति होनी चाहिए अंदर एक आ जाए तो नौ आ जाएंगे नौ मा एको जिनके होए अगर एक भी भक्ति आ जाए श्रवणम कीर्तनम स्मरणम विष्णु पाद सेवनम अर्चनम वंदनम दास्यम शक्य आत्म निवेदनम ये नौ प्रकार की भक्ति है।

इसमें एक भी भक्ति आ जाए तो नौ अपने आप पूर्ण हो जाएंगे। एक जगह लग तो जाए। श्रवण में लग जाए, कीर्तन में लग जाए, स्मरण में लग जाए, अर्चन वंदन में कहीं भी लग जाए तो [नाक से की जाने वाली आवाज़] हमारे अंदर नवधा भक्ति पूर्ण आ ही जाएगी। और नवधा भक्ति की पूर्णता है प्रेम लक्षणा भक्ति श्रवण कथन सुमिरन सेवन चित लावह अर्चन बंधन अरदास संतन सख्य और आत्म समर्पण ये नौ लक्षण भक्ति बढ़ाई तब तिन प्रेम लक्षणा पाई जब प्रेम लक्षणा भक्ति आती तब निकुंज धाम में सेवा आदि की बातें होती हैं नवधा भक्ति की पूर्णता है प्रेम लक्षणा प्रेम प्राप्त हो जाना वह हो ही जाता है जब नौ प्रकार की भक्ति की जाती है तो एक भी भक्ति शुरू करें पहले पवित्र आचरण अपवित्र आचरणों का त्याग और भगवान का नाम सुमिरन कथा कीर्तन सुमिरन शुरू तो करें तो नवधा पूर्ण रूप से आ जाती है।

अजय चौधरी जी नागपुर से राधे-राधे महाराज राधे-राधे महाराज जी महाराज जी दो-तीन साल से सत्संग के माध्यम से आपसे जुड़ा हूं। महाराज जी मेरे गुरु महाराज और आपके दिव्य वाणी के सांख के प्रभाव से मेरे इष्ट श्री विट्ठल भगवान जी के नाम स्मरण कम से कम दो-ती घंटे एक दिन में हो जाता है। महाराज जी अभ्यास का प्रयत्न है उठते बैठते खाते पीते नाम स्मरण करें। लेकिन दुर्भाग्यवश अभी तक श्री विट्ठल भगवान पर पूरा भरोसा नहीं मन आ जाएगा। आ जाएगा। जैसे-जैसे मन निर्मल होता है वैसे-वैसे भगवत भरोसा जागृत होता है।

फिर अनुभूतियां होने लगती हैं तो विश्वास दृढ़ हो जाता है। जहां विश्वास दृढ़ हुआ सब काम बन गया। भगवान पर विश्वास की आवश्यकता है। भगवान पर भरोसे की आवश्यकता है। पर वह तब होगा जब मन निर्मल होगा। तो इसलिए हमें खूब नाम जप पर ध्यान देना चाहिए और किसी भी बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए। नाम जप अगर हम ध्यान पूर्वक जप रहे हैं तो सब ठीक हो जाएगा। आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा। सोचो जिन्होंने राम कहने की भी सामर्थ्य खो दी थी असत आचरणों से और मरा मरा कहा वो सिद्ध ब्रह्म ऋषि हो गए तो यदि हम राम कृष्ण हरि विट्ठल जपेंगे तो हमको क्यों नहीं भगवान पर दृढ़ विश्वास हो जाए दृढ़ विश्वास क्या अपना अस्तित्व ही खो जाता है अपना अस्तित्व खो जाता है।

प्रभु का ही केवल साम्राज्य रहता है। मन कृष्णमय, बुद्धि कृष्णमय, चित्त कृष्णमय। गोपीजन कहते हैं ना कान भय प्राण में प्राण भय कान में ही हमें ना जान पर कान है कि प्राण है प्राण श्री कृष्ण बन जाते हैं। मन श्री कृष्ण बन जाते हैं। बुद्धि श्री कृष्ण बन जाते हैं। हमको अधिक प्रयत्नशील रहकर नाम ध्यान पूर्वक जपना चाहिए। अगर हम ध्यान पूर्वक सुनते हुए, लिखते हुए, देखते हुए जपे तो बहुत जल्दी भगवान पर विश्वास हो जाएगा। क्योंकि निर्मल मन भगवान पर विश्वास करता है।

मलिन मन में संशय रहता है। तो मन अनंत जन्मों से मलिनता के आचरण करता रहा है। अब वो सहज में निर्मल तो होगा नहीं। तो हम नाम पर ध्यान दें। खूब अधिक से अधिक नाम जप करें। जी चिराग जी पानीपत से श्री हरिवंश महाराज जी श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी आपकी करुणा और वात्सल्य पल पर इस दास पर भजन मार्ग पर आगे बढ़ा रही है परंतु प्रभु हर समय एक भय सा रहता है कहीं अपने आचरण अहंकार और अपनी कुटिलता से आपसे दूर ना हो जाओ हर समय लगता है कहीं आप नाराज ना हो जाओ अहेलना ना हो जाए यह जो भय है यही अभय कर देता है अभय होए जो तुम्हें डराई अगर यह डर बना रहे तो अच्छा है यह डर ही डरप हरिवंश हित जिनो भ्रम गुण सलि पर जि नामन मंगल लोक त सुहर पद भज न विलंब कर जिसे गुरु का डर रहता है भगवान का डर रहता है उससे पाप नहीं बनते अपराध नहीं बनते और उसका अहम अपने आप गलित हो ही जाता है जो गुरु आश्रित होता है तो ये डर अच्छा है यह कोई त्यागने योग्य नहीं ये बढ़ाने योग्य है कि हम इतना डरे कि स्वप्न में भी गुरु के विरुद्ध आचरण [गला साफ़ करने की आवाज़] ना करें जागृत की तो जाने दो स्वप्न में भी डर लगे कि हम अपने गुरुदेव के विरुद्ध आचरण नहीं कर सकते।

हम भगवान के विरुद्ध आचरण नहीं कर सकते। तो यह बात होना चाहिए। एक बार स्वप्न में उड़िया बाबा ने देखा कि वो भिक्षा मांगने गए हैं। तो बहुत सी सुंदरी स्त्रियां थाल लेकर के रत्न आदि निकली। तो बाबा ने कहा मैं तो भिक्षुक हूं सन्यासी। मुझे इससे क्या तात्पर्य? मुझे तो अन्न चाहिए। तो उन लोगों ने घेर लिया और विलासिता की चेष्टाएं करने लगी। तो बाबा भागे और खूब भागते रहे भागते रहे और भाग के फिर एकदम आंख खुल गई। तब उनको हृदय में संतोष हुआ कि स्वप्न में भी रत्न आदि के तरफ आकर्षण नहीं हुआ और ना स्त्री आकर्षण हुआ।

तो जो सच्चा उपासक होता है वो स्वप्न में भी विरुद्ध आचरण नहीं करता। जागृत की तो बात जाने दो। तो यह भय बना रहना चाहिए। गुरु भय, भगवान का भय, धर्म का भय, यह साधक की उन्नति करता है। यह उन्नति करता है। यह उन्नति नहीं करता। यह भय त्यागने योग्य नहीं, यह भय रखने योग्य है। अभय प्रताप सिंह जी नोएडा से राधे-राधे। महाराज जी राधे-राधे। महाराज जी भगवत प्राप्त महापुरुषों का चरित्र पढ़ने से पता चलता है कि उनका जीवन कितना संघर्षपूर्ण रहा है। अगर हम अपना जीवन देखते हैं तो लगता है मुझे कोई भी एक गुण नहीं है।

उन महा पुरुषों के आगे तो ऐसा लगता है कि मतलब हम पतित हैं नीच हैं अधम है। इसके सिवा कुछ नहीं है। हां यही गुण है। भगवान को यही प्रिय है। जिसके हृदय में आ गया मैं अधम हूं। मैं पतित हूं। मैं दीन हूं। तो भगवान दीन बंधु हैं। पतित पावन है। अधम उदाहरण है। हमारा संबंध स्थापित हो गया। हम पतित हैं तो भगवान पतित पावन है। हम दीन है तो भगवान दीन बंधु हैं। हम अधम है तो भगवान अधम उदाहरण है। अधम उदाहरण की शरण में जाकर बस अपने जीवन को समर्पित कर दो। तो जो महापुरुषों ने संघर्ष करके प्राप्त किया है वो आप सहजता से प्राप्त कर लेंगे।

करने लायक बच्चे को कार्य बताया जाता है। लेकिन छोटे बच्चे को कार्य नहीं बताया जाता। समय से मां अपने आप उसको बाल भोग राजभोग खवाना पिलाना नहलाना धुलाना सब। लेकिन जब वो तैयार हो जाता है अपने आप करने लायक तो माता डांट जरूर देती है। तेरा नहाने का समय हो गया। तूने नहाया नहीं। तेरा खाने का समय हो गया। लेकिन छोटे बच्चे को ऐसा नहीं कहती। छोटे बच्चे को गोद में लेकर स्नान कराती है। वही भोजन पवार यदि हम छोटे बनकर भगवान की शरण में चले जाए तो जो बड़े-बड़े महापुरुषों ने करके प्राप्त किया है भगवान को वही हम छोटे बनकर भगवान को प्राप्त कर सकते हैं।

यही दरबार दीन को आदर रीति सदा चली आई। दीन बनकर भगवान दीन बंधु की शरण में हो जाओ और खूब नाम जप करो। भगवान के चरित्र सुनो। गंदी बातें त्याग कर दो तो इसी जन्म में भगवान की कृपा हो जाएगी।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…