॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1423

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

पुनीता जी दिल्ली से राधेधे महारा जी माता-पिता अपने बच्चों के सुखमय जीवन के लिए ईश्वर से कैसे विनती करें कैसे पूजा करें कि उसका पहली बात तो माता-पिता को अपने बच्चों को सदुपदेश देना चाहिए उनको बैठालकर सत शास्त्र श्रवण कराने आने चाहिए। आजकल माता-पिता बच्चों को केवल आधुनिक विद्या की तरफ ही तो आधुनिक विद्या पढ़कर के उददंड हो रहे हैं। बच्चे अध्यात्म का ज्ञान ना होने के कारण आधुनिक विद्या पढ़ते हैं। व्यभचार, व्यसन, हिंसा, चोरी इधर इनकी गति हो रही है। तो विद्या ही क्या जो ऐसे गंदे आचरणों में ले जाए।

विद्या तो वही विद्या है। विद्या विनयम ददाति जो सौम्यता विनय गंभीरता ब्रह्मचर्य और समस्त देवी संपदा को लावे उसी को विद्या कहते हैं। तो माता-पिता को यदि अपने बच्चों का कल्याण और मंगल चाहिए तो उनको बचपन से भगवन नाम जपने की प्रेरणा करें। उनको भगवान के पावन चरित्र सुनाएं और सिद्धांत की बातें बतावे जिससे आध्यात्मिक होकर आधुनिक विद्या का अध्ययन करते हुए संसार में एक आध्यात्मिक पुरुष बने। बिना अध्यात्म के जीवन बेकार है। अब जिसके जीवन में अध्यात्म नहीं वो मरा हुआ जीवन है।

मनमानी आचरण करके केवल दुख भोगेगा। जहां अध्यात्म है वहां डर है कि हमको यह काम नहीं करना चाहिए। यह गलत है और यह सही है। ऐसा निर्णय करने की बुद्धि होती है और जिसकी ऐसा निर्णय करने की बुद्धि नहीं तो पशु है। जिन हरि भगत हृदय नहीं आनी जीवित 100 समान ते प्राणी। तो अपने बच्चों को बैठाल के रामायण सुनाओ। भगवत [नाक से की जाने वाली आवाज़] गीता सुनाओ। भागवत सुनाओ। अच्छी बातें सुनाओ। नाम जपने की प्रेरणा करो। पूरे परिवार के बड़े जनों के पैर छूने की आज्ञा करो। गलत आचरणों का परिचय बताओ कि ऐसे ऐसे गलत आचरण होते हैं इधर नहीं जाना चाहिए।

ऐसे गंदे बच्चे होते हैं जो ऐसे गलत आचरण की शिक्षा देते हैं। उनसे दूर रहना चाहिए। तब उन बच्चों का जीवन छोटे-छोटे बच्चे गंदीग गंदी बातों से युक्त हो रहे हैं। मोबाइल हाथ में है। गंदा आचरण देखते हैं। गंदी बातों में बढ़ रहे हैं। तो वही बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड व्यभचार वही फिर व्यसन नशा करने लगते हैं। फिर उसके बाद उनकी हिंसात्मक वृत्ति हो जाती है क्योंकि रुपया चाहिए। रुपया तो फिर माता-पिता पारिवारिक जनों को कटु वचन कहना, मारना, पीटना या चोरी करना ऐसे आचरणों में युक्त हो जाते हैं।

तो अध्यात्म की शिक्षा माता-पिता को अपने बालकों को देनी चाहिए। पर दुर्भाग्य यह है कि माता-पिता अध्यात्म में नहीं है। माता-पिता को ही ज्ञान नहीं कि अध्यात्म क्या है? तो बच्चों को क्या अध्यात्म की शिक्षा देंगे। बिना अध्यात्म के मन जो मन है वो आसुरी प्रवृत्ति में चला जाता है। राक्षसी प्रवृत्ति में देखो ना अरे किसी की बेटी हो थोड़ा तो तेरे हृदय में भाव होना चाहिए कि यह भी मनुष्य की बच्ची है। यह किसी की बच्ची भी हो कैसे जब सुनने को मिलते हैं ना जैसे लोग बता कि एक बच्ची के साथ ऐसा किया तो अब सोचो आप ये राक्षसी पना आया कि नहीं अगर थोड़ा भी अध्यात्म होता तो भगवान का डर होता कि ना होता थोड़ा संयम होता थोड़ा संयम नियम से तो कैसे कोई ऐसे आचरण कर सकता तो ये सब आचरण नए बच्चे ही तो कर रहे हैं जो अध्यात्म विमुख क्या वो पढ़े लिखे नहीं है पढ़े लिखे आधुनिक पढ़ाई में खूब ग्रेजुएट है लेकिन लेकिन आध्यात्मिक पढ़ाई ना होने के कारण वो अपने आचरणों से भ्रष्ट है।

वो अपने आचरणों से घिरे हुए हैं। तो हमें लगता है बच्चों की उन्नति के लिए बाल्यावस्था से आध्यात्मिक भी उनको ज्ञान कराना चाहिए। जिससे उनका चरित्र पवित्र हो। जिनसे उनके आचरण अच्छे हो। जिनसे उनका बोलना व्यवहार बर्ताव अच्छा हो। आजकल बच्चे अपने माता-पिता से ऐसे बात करते हैं जैसे नहीं करना चाहिए। असभ्य बातें करते हैं तो यह पढ़ाई लिखाई का है। पढ़ाई लिखाई का तो यह है कि अपने बड़े बुजुर्गों से हाथ जोड़ के बात करना, नम्र बात करना, उनकी बात स्वीकार करना, उनके चरण स्पर्श करना।

यह सब बातें भूल जा रहे हैं। तो हम इसीलिए कहते हैं अपने बच्चों को बैठाल कर धार्मिक प्रवचन सुनाओ, धार्मिक ग्रंथों को सुनाओ, नाम जप करवाओ, पवित्र भोजन करने की उनको शिक्षा दो, पवित्र आचरणों की शिक्षा दो। तब उनका जीवन उत्तम और महान बनेगा तो महान फल आएगा। तो यह बात सुनकर सोच करके अपने को धैर्य धारण करना चाहिए। नहीं तो फिर अच्छाई से अश्रद्धा हो जाएगी। नहीं हमें बुरा आचरण नहीं करना चाहिए। क्योंकि बुरा का फल परिणाम में बुरा ही होगा। अच्छा का फल अच्छा ही होगा।

आज जो हम अच्छाई करते हुए दुख भोग रहे हैं या हमारे पीछे की कोई बुराई है। पीछे का कोई बुरा आचरण है जो संयोग बनाकर हमको सफल नहीं होने दे रहा। अच्छाई में भी हमको दुख मिल रहा है। निंदा मिल रही उपहास मिल रहा है। विपत्ति मिल रही है। समझ रहे हैं ना आप? जी सलोनी जी न्यू दिल्ली श्री हरिवंश श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी कुछ समय से नाम जपने करने का अभ्यास कर रही हूं और प्रभु और संतों की कृपा है महाराज जी जब भी मैं किनहीं संतों का दर्शन करती हूं तब यह मन ना चाहते हुए भी उनके प्रति गलत विचार फेंकता है जैसे उनके दोष यह बहुत बड़ी हानि की बात है इससे तुम्हारा बहुत बुरा पतन हो जाएगा बहुत बुरा पतन हो जाएगा संत दोष दर्शन तो बात जाने दो हमें किसी के दोष दर्शन नहीं करने नारायण तू बैठ के अपनो भवन बहार अगर हम दूसरे के दोष देखना शुरू कर दिए तो हमारा बहुत बुरा पतन हो जाएगा और फिर संतों के प्रति दोष दर्शन करना फिर तो ये तो बिल्कुल ऐसा समझ लो पेट्रोल डाल के आग लगाना अपने ऊपर है क्या तुम संतों को जान सकते हो क्या तुम्हारी दृष्टि है तुम बाहरी रूप देख सकते हो कपड़ा लत्ता देख सकते हो गाड़ी घोड़ा मकान देख सकते हो लेकिन तुम उनके की आंतरिक स्थिति को देख सकते हो क्या?

फिर क्या क्या संतों के प्रति दोष दर्शन? अरे राम राम राम राम एक घंटा मन लगा के करो तो अभी बुद्धि शुद्ध होने लगे। कृष्ण कृष्ण हरि हरि राधा राधा तो बुद्धि शुद्ध होने लगे और जब शुद्ध बुद्धि होगी तो संतों के चरण रज माथे पर लगाओगे। कोई भी कैसा संत हो हमको भगवान का दास देख कर के तुरंत नमन करना चाहिए। क्या दोष दर्शन करोगे? महाराज जी कह रहे कि कुछ मैं सोचती नहीं हूं। मतलब ना चाहते हुए भी ऐसा होता रहता है। तो महाराज जी क्या हृदय की मलिनता? हां हृदय की मलिन इसीलिए तो कहा कि एक घंटा कम से कम भगवान का नाम जप करो तो संतों के प्रति पवित्र बुद्धि आ जाए।

ऐसा नहीं है। देखो अगर नकली नोट होता है तो उसका असली कहीं होगा। नहीं होता। तो ऐसा नहीं है कि समाचार में या टीवी में किसी एक आद का आ गया तो ऐसा नहीं है। भगवान की सृष्टि है। अगर असली है तभी उसका नकली भी है। अगर नकली है तो उसका असली भी है। तो हमको क्या करना चाहिए कि नकली और असली छोड़कर सब में भगवान है। यह बात समझकर प्रणाम कर लेना चाहिए और दूर ही रहना चाहिए। हम यह सबसे कहते हैं कि जैसे आग से दूर से आनंद लो उसका प्रकाश उसका तेज दूर से उनके वचन मानो भिक्षा दे दो बस दूरी बना के रहो वो संत ही नहीं है जो अपने एकांत में किसी को प्रवेश दे और वो भक्त नहीं है जो संत के एकांत को भंग करें इसलिए दूरी बना के रखो शिक्षा और भिक्षा का हमारा आपका संबंध है हमें जरूरत है तो भिक्षा दे दीजिए आपको जरूरत है शिक्षा ले लीजिए और दूरी बना के रहिए तो दोष होगा ही नहीं।

दोष तब होता है जब हम अपनीप मर्यादा से विलग हो जाते हैं। और देखो संतों में दोष होता ही नहीं है। ऊसर बरसे तण नहीं जामा संत हृदय जिम उपज न कामा। जैसे ऊसर बीज में कितना भी वो वो जमने वाला नहीं है। ऐसे संतों के हृदय में कभी कामना प्रकट नहीं होती। और जब तक कामना प्रकट होती है तब तक वो संत नहीं होता है। संतों के हृदय तब लग जोगी जगतगुरु जब लग रहे निराश और जब आशा मन में भई तो जग गुरु जोगी दास ऐ संत जन निष्काम भगवान के जन है हां अभी कोई साधक बना है और चल रहा है उसमें थोड़ी गलती हो सकती है पर वो भगवान का जन है इसलिए आज नहीं तो कल वो सुधर जाएगा भगवान का महान भक्त बन जाएगा हमें चाहिए कि हमको अपने से देखना चाहिए कि हम एक दिन परिवार से अलग नहीं रह और यह पूरा जीवन परिवार से अलग रहने का नियम ले लिया।

हम एक दिन भोग नहीं छोड़ सकते। यह पूरे जीवन भोग छोड़ने का नियम ले लिया। अगर उस साधक अभी साधक है मान लो कल साधु बना है तो साधु तो दिखाई देगा ना। अब उसमें कल साधु बना है तो अब पूरी साधुता थोड़ी आ जाएगी। अब उसमें सांसारिकता भी होगी। वो धीरे-धीरे धीरे-धीरे अपनी सांसारिकता का नाश करते हुए महात्मा बन जाएगा। तो हमें किसी के दोष दर्शन नहीं करने। भगवान सब में विराजमान है। चाहे असत हो या सतत सब रूप भगवान का है। तो प्रणाम करके हमें अपना सुधार करना है। बुरा जो देखन मैं चला बुरा न मिलिया कोई जो दिल खोजू अपना तो हमसे बुरा ना हो।

महाराज जी जब भी ऐसा होता है तो हम नाम चलाते हैं अपने हृदय में। उस समय उनको प्रणाम कर लिया करो। जैसे किसी संत के प्रति आया ना कुछ तो उसको मानसिक प्रणाम कर लिया। तुरंत भगवान से प्रार्थना की भगवान मेरा ये स्वभाव जो गलत है इसे ठीक कर दो प्रभु सामने आप सबके हृदय में हूं मैं देख नहीं पा रही नाथ मेरे इस अपराध को क्षमा करो तो वो सब बराबर होता जाएगा और धीरेधी कभी निंदा मत करना जबान से कभी निंदा गुरुदेव इन्हीं से जुड़ा प्रश्न था मतलब आपने अभी बता ही दिया हम यही पूछ रहे थे अगर गलती से मान लो दोष दर्शन हो ही जाए उसका उत्तर मिलेगा हां नहीं तो उसका कोई पश्चाताप है मतलब हां कि तुरंत भगवान उसको प्रणाम करो करो जिस संत

के प्रति हुआ हो और भगवान से प्रार्थना करो प्रभु आप सबके हृदय में बैठे हो ये तो मैं देख नहीं पा रहा मैं नीच दोष दर्शन कर रहा हूं प्रभु मुझे क्षमा करो मुझे सद्बुद्धि प्रदान करो ऐसा करना चाहिए नरसिंह रावत जी जी राधे राधे महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम महाराज जी मैं हमेशा परमात्मा की कृपा से उनकी दी हुई शक्ति बुद्धि विवेक बल से कर्म क्षेत्र में लोगों की तन मन धन से सहायता करता हूं पर कुछ परिस्थितियां ऐसी आ जाती हैं कि मैं सभी का सहयोग करते

हुए भी लोग मुझे गलत ठहरा देते हैं तब बात आपका चिंतन सही नहीं है। किसका प्रश्न है? आप लोग देख रहे हो। अगर आप सब में भगवान देखने लगो कितना बढ़िया हो जाए। फिर आपकी जो शिकायत है यह दूर हो जाएगी। अगर श में भगवान बैठे हुए तदयम वस्तु गोविंदम बहुत बढ़िया तुमने लिखा कि भगवान के द्वारा दी हुई विवेक बुद्धि बल से तो भगवान की ही तो सेवा कर रहे हो। उसमें थोड़ी सी और बात लिखी है। क्या कि ठगा जाता हूं। फिर खुद से महसूस करता हूं कि अच्छा करने पर भी गलत कबीरा खुद को ठगाइए।

तुम्हारा पूर्व का यदि कर्म है और आप इस समय नवीन कर्म कर रहे हैं। इनका हित करना और यह बदले में आपको ठग रहे हैं तो आपको प्रसन्न होना चाहिए कि मेरा तो पुण्य बन गया और इसका हिसाब था मेरा वो चुकता हो गया तो बढ़िया हो गया। परेशानी क्या हुई सर महाराज फिर कई बार ऐसा होता है कि अपन डिप्रेस भी होते हैं इन चीजों से क्यों डिप्रेस होते हैं इसीलिए कह रहा हूं तुम लोगों को देख रहे हो इसलिए डिप्रेस हो गए संसार देखने वाला ही डिप्रेस होता है भगवान को देखने वाला डिप्रेस नहीं होता अगर सब में भगवत भावना करो और भगवान है सब में सिया राम में सब जग जानी करो प्रणाम जो रिजु पानी सब में भगवान है पास धन है हम इनको दे दिया अभी हमको गाली दे रहे हैं हमारे साथ कपट कर रहे हैं।

हमारे साथ छल कर रहे हैं। तो हमारा तो हिसाब हो गया। हमारा कर्म बन गया उत्तम। अब यह जो हमें गाली दे रहे हैं, यह हमारे पूर्व जन्म का कोई हिसाब है तो वह भी चुकता हो रहा है। हमको यह विचार करके प्रसन्न होना चाहिए। हमको यह विचार करके नेगेटिव नहीं जाना चाहिए। मैंने इसका हित किया। ये ये बात गलत सोच है। ये परमार्थ के अध्यात्म के हिसाब से गलत है। इसीलिए हम डिप्रेस हो जाते हैं। अच्छा महाराज जैसे अपन कह किसी की मदद करें या कुछ भी करें तो उसके कहते हैं कि अपन किसी उसके कर्म वो भुगत रहा था और अपन ने उसके जाकर उसकी मदद कर दी तो क्या उसके कर्म तो आपका कर्म उसके कर्म से जुड़ा हुआ था इसलिए आपको वहां सम्मिलित किया गया इसीलिए आपको वहां भेजा गया कि अब उसके दुखमय कर्मों में आप अपना हिस्सा दीजिए और उसके दुख को निवारण कीजिए तो आपको मिलेगा पुण्य और उसका कट गया पाप।

बिना संयोग भगवान के कराए थोड़ी तुम पहुंच गए। मान लो कोई तड़प रहा है और आप पहुंच जाते हैं और आप उसके तड़पन को मिटा देते हैं अस्पताल ले जाकर के उसके दुख को मिटा देते हैं तो आपका भगवान के द्वारा भेजा हुआ कार्य है आप भगवान की तरफ से प्रेरित होकर गए तो आपका तो बना पुण्य और उसका कट गया पाप दुख निवृत्ति हो गई तो ये संयोग होता है आपको ही क्यों भेजा आप ही क्यों आ गए किसी और को भेज देते तो ये भगवान का विधान है इस बात को समझना चाहिए आप स्वयं से नहीं गए आपको ले जाया गया है।

ताह ना आवे ताह पर ताह तहां ले जाए। जैसी हो भवतव्यता तैसी बने सहाय आप ना आवे ताह पर ताह तहां ले जाए। वो भगवत विधान होता है। तो भगवान की जय जयकार करनी चाहिए कि मालिक मुझे ऐसा किसी दुखिया के दुख निवारण का मुझे सौभाग्य दिया। तो यह थोड़ी है कि उसके प्रारब्ध कर्म को मिटाओगे तो आपको पाप लगेगा। आपको पुण्य होगा क्योंकि उसके असत कर्मों के परिणाम स्वरूप उसे दुख मिला और उसकी दुख निवृत्ति में आप सहयोग किए तो उसके पाप कट गए। आपका पुण्य बन गया। समझ गए? जी जी। महाराज जैसे ये कर्म कहां से शुरू होते?

जैसे एक कसाई जो रोज मुर्गे काट रहा है। वो तो रोज हजारों मुर्गे। अरे तो इनकी फिर दुर्दशा जानते हो कैसे होती है? नरकों में इनको लाखों करोड़ों वर्ष सड़ाए जाते हैं। वो तो तुम्हें नहीं दिखाई देगा। अब जैसे यहां चोरी की और पुलिस पकड़ के ले गई। अब वहां जो हिसाब करते हैं अंदर चारचार पुलिस वाले मार डंडे जब उनकी खाल उधेड़ते हैं। इसके बाद 20 साल की सजा आजीवन कारावास एक-एक गलती की तो यहां जो कर रहे हैं ना इनकी दुर्दशा जो नरको में होती है वो तुम्हें तो पता नहीं कर्मों का फल तो भोगना ही पड़ता है ना।

देखो ना जीव की कैसी दुर्दशा होती है। फट गए पूरे शरीर तो अब इन सब भोग भोगना पड़ता है। यहां भी और नरक भी ऐसा नहीं है कि ये जो कर्म कर रहे हैं इनको भोगने में अवश्य भोगव्यम भोगना पड़ता है। एक एक कर्म को भोगना पड़ता है। महाराज जी अपन से कोई चीज हुई हो जैसी जो कभी गड़बड़ हुई हो तो उसको ठीक करने के लिए भगवान के शरण में होकर भगवान कहते हैं कि सर्व धर्मान परितज मामेम शरणम ब्रज तो अहम तम सर्व पापभ्य मोक्षस्याम मासचा अब नसानी अब नस आज तक किया अब कोई पाप नहीं करूंगा और भगवान की शरण में और नाम जप करो भगवान के नाम जप से सब पाप नष्ट हो जाएंगे महाराज जी महाराज जी मैं चाहकर भी गलत आचरण नहीं रोक पा रहा हूं।

गलत आचरण हो जाने पर मन बार-बार जलता है। महाराज जी मुझे बल दो। मैं गलत आचरण ना करूं। नाम जप श्री राम नाम जी का जप निरंतर नहीं ऐसा गलत कह रहे हो। निरंतर नाम जप करोगे और रोक नहीं सकते। ऐसा कैसे जवान शरीर है 16 वर्ष की वैश्या है और भ्रष्ट करने के लिए आई है एकांत में ठाकुर हरिदास जी के पास पर हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे 3 लाख नाम जप करते हैं क्या प्रभाव हुआ वो वैश्या हरिदासी बन गई लेकिन हरिदास जी के हृदय में काम उत्पन्न नहीं कर पाई भगवन नाम में अपार जो संत का हृदय है उसर बरसे तण नहीं जामा संत हृदय जि उपज न कामा यदि नाम जप करोगे तो यह बात नहीं आएगी कि हम जीत नहीं पा रहे हैं।

नाम जप करो अच्छे से नाम जप करो। भगवान से प्रार्थना करो। मोबाइल से गंदी बातें मत देखो। गंदे बच्चों का संग मत करो। गंदा आहार मत पाओ। तब संयम में आ जाओगे। समझ पा रहे हो? दंड बैठक मारते हो? कितने मिनट? सुबह 100 बार दंड बैठक मार। अच्छा एक दो किलोमीटर दौड़ लगाओ। लगाते हो और नाम जप करो। फिर कैसे क्या गंदी आदत है तुम्हारी वही महाराज जी ब्रह्मचर्य नष्ट हो जाता है इसका ब्रह्मचर्य अपने आप थोड़ी नष्ट होता है बहुत अशांत है महाराज जी हमारी गंदी आदतों के कारण होता है ब्रह्मचर्य अपने आप नष्ट नहीं होता ब्रह्मचर्य ऐसा नहीं है घी में ताप लगेगा तभी पिघलेगा ऐसे नहीं है उसके बाद शांत होता है लेकिन 25 दिन में पिघ सावधान रहो धीरे धीरे धीरेधीरे अभ्यास में और बढ़ाते जाओ अंतराय पड़ता जाएगा नाम जप और बढ़ाते जाओ गंदी बातें देखना बंद करो गंदी बातें देखो हम आपको सच्ची बताएं बिजली बिना कनेक्शन के नहीं जाती है।

कनेक्शन होगा तभी बिजली जाएगी। ऐसे ही मन हमारा गंदगी में तभी जाता है जब कनेक्शन होगा। कुछ देख रहे हो, कुछ सुन रहे हो, कुछ बोल रहे हो, कुछ कर रहे हो तभी मन तुम्हारा गंदगी में जाएगा। नहीं स्फूर्णना होती है और शांत हो जाती है। तो हमारा मन जैसे भगवान से विमुख होकर जब विषय में जाता है ना तो या तो हमारा भोजन बिगड़ गया या हमारा दृश्य बिगड़ गया। कोई हमने गंदा दृश्य देख लिया। दृश्य से भी होता है। सोभरी जी यही वृंदावन में मछली को मैथुन करते देख के काम से पीड़ित हो गए और मानधाता की 50 पुत्रियों से ब्याह किया।

अजामिल ने जंगल में वैश्या और वैश्यागामी पुरुष का संसर्ग देखा और भ्रष्ट होकर के वो वैसे ही हो गया तो दृश्य भी बिगाड़ देता है हमारे चित्त को संसर्ग भी बिगाड़ देता है भोजन भी बिगाड़ देता है तो हम दृश्य से बचे संसर्ग से बचे और नाम जप करें तो निश्चित है जितने साधु महात्मा है सब भगवान के बल से ही तो ब्रह्मचर्य है भगवान के बल से ही तो अच्छे आचरणों वाले हैं इसलिए हमें लगता है भगवान का बल वाला आश्रय लो और चिंता मत करो अभी तो बच्चे हो निकल जाओगे अच्छे से निकल जाओगे यदि सही ढंग से चलोगे तो ठीक है श्वेता सिंह सिन्हा जी कानपुर से राधे-राधे महाराज जी महाराज जी शरीर में प्राण क्या है इसमें निर्धारण का खेल कौन कर रहा है और कैसे पंच प्राण है उनको दस प्राण भी कहते हैं ये जो वायु आ जा रही है ऊपर नीचे जैसे अपान वायु जो नीचे से निकलती है गुदा द्वार से प्राण अपान व्यान समान उदान इन पंच प्राणों के द्वारा हमारे शरीर का संचलन हो रहा है।

[नाक से की जाने वाली आवाज़] ये प्राण आना और प्राणवायु जाना नीचे से प्राणवायु निकलना और प्राणों के द्वारा पूरे शरीर का संचलन होना प्राण अपान व्यान उदान समान ये पांच प्रकार के प्राण हैं। उनके छोटे हिस्से में पांच और हो गए तो उनको 10 कहते हैं। इन प्राणों का जो संचालन करता है वह ईश्वर होता है। ईश्वर जो आत्म तत्व जैसे सब यंत्र जितने भी हैं चाहे ठंडा करें, चाहे गर्म करें, चाहे प्रकाश करें, चाहे मोटर चलावे उनमें पावर बिजली है। ऐसे चाहे पाप करें, चाहे पुण्य करें, चाहे अच्छा हो, चाहे बुरा हो, चाहे महात्मा हो, चाहे दुरात्मा हो, सब में पावर जो बैठा हुआ है, वह परमात्मा बैठा हुआ है।

ईश्वर बैठा हुआ है। सबका संचालन ईश्वर कर रहा है। और ईश्वर कौन है? आप ही हैं। आप अपने को भूल करके शरीर मान लिए, स्त्री मान लिए, पुरुष मान लिए। जब आप इसको छोड़ोगे और वहां पहुंचोगे तो चीज वही मिलेगी। जैसे कंगन है, बाला है, नथुनी है, हार है। ये सब इकट्ठा करके अलग-अलग नाम दिए गए। लेकिन है क्या? सोना। सोना ही तो है ना उनके नाम अलग-अलग हैं। कंगन, हार, नथुनी, बाला, माथे की बिया अलग-अलग उनके हम नाम दे सकते हैं। पैरों में घुंघरू अलग-अलग नाम दे सकते हैं। करधनी लेकिन है क्या?

सोना। ऐसे जड़, चैतन्य, स्त्री, पुरुष, मूर्ख, विद्वान है क्या? परमात्मा। उसको जान ले तो जानत तुम्ह तुम्हें हो जाए। जो उसको जान लिया तो वही चीज आप हो। अब आप यह नहीं हो और हम इसी में फंसे हैं। आप में ही फंसे हैं। इसी में तो फंसे हैं। आपका जैसे पूछे आपका क्या स्वरूप है? तो आप सीधे परिचय शरीर का देंगे। अमुक जगह जन्मा हूं। मैं अमुक कुल में जन्मा हूं, मैं ऐसा हूं, मैं ऐसा हूं। जबकि आप यह नहीं है। यह आपको एक सवारी मिली है। परम पद तक पहुंचने के लिए। यह गाड़ी है।

आप गाड़ी नहीं है। स्थूल, सूक्ष्म, कारण तीन शरीर हैं। और आप उन शरीरों के दृष्टा हो, साक्षी हो, प्रेरक हो। इनमें क्रियाएं हो रही हैं माया के द्वारा। उनको आप अपने ऊपर मान रहे हो। इसीलिए भोगता बन गए। कर्ता बन गए तो भोगता बन गए। दृष्टा से हटे कर्ता बन गए तो फिर भोगता बन गए। इसीलिए बार-बार जन्म बार-बार मरण हो रहा है। पुनरपि जननम पुनरप मरणम पुनरपि जननी जठरे सयनम तो इसको समझो नाम जप करो [नाक से की जाने वाली आवाज़] शास्त्र स्वाध्याय करो सत्संग सुनो पवित्र आचरण करो हमारी ये बात सब मान लो तो सबका मंगल हो जाएगा सब दुख नष्ट हो जाएंगे परमार्थ बहुत ऊंचाई है पर इतना करो नाम जप करो गंदे आचरण जो जानते हो वो कदापि मत करो गंदा भोजन मत करो दूसरों की भलाई करो अभी आनंद आ जाएगा मनुष्य जीवन आनंद लेने के लेकिन हम लोगों ने गलत जगह आनंद को स्थापित किया।

मन विभचार में लग गया, चोरी में लग गया, हिंसा में लग गया, नरक, जेल यही भोगना पड़ रहा है। तो हमको चाहिए कि थोड़ा मन से [गला साफ़ करने की आवाज़] हमें लड़ना होगा। मन को हमें गलत रास्तों से हटाकर सत्य मार्ग में चलाना होगा। असतो मा सदगमे तमसो मा ज्योतिर्ग गमे मृत्यु मा अमृतम गमे मृत्यु से अमृत की यात्रा अंधकार से जीत की यात्रा ये अंधकार में जीवन हमारा है जो हम विषय भोग भोग करके अपने समय को व्यर्थ नष्ट कर रहे हैं ये अंधकारमय जीवन भगवान का चिंतन निरंतर भगवान का चिंतन यही आनंदमय जीवन है पलक अरोड़ा जी दिल्ली से जय श्री राधे महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम महाराज महाराज जी एक समस्या है।

शुरुआत में नाम जप का आनंद मिल रहा था और भाव में रोना भी आता था। कुछ समय से नाम कम होने लग गया है और मन भोगों की तरफ आकर्षित होता है। निर्णय नहीं ले पा रहा हूं कि कोई अपराध बन गया है या बैटरी डाउन हो गई है। महाराज जी मेरा मार्गदर्शन ऐसा नहीं होता। तीन गुणों का प्रभाव है। जब सतोगुण की वृद्धि होती है तो भजन में रुचि होती है। जब रजोगुण की वृद्धि होती है तब भोगों में रुचि होती है। जब तमोगुण की वृद्धि होती है तो निद्रा आलस्य प्रमाद की रुचि होती है। तो इस समय आपका खानपान व्यवहार मिलना जुलना रजोगुण अधिक हो गया।

सतोगुण दब गया तो रजोगुण की वृत्ति भोग प्रवृत्ति भोगों की तरफ प्रवृत्ति जाना भजन में रुचि ना रहना बाहरी बहिर्मुख बने रहना ये रजोगुण का लक्षण है तो सतोगुण में आओ बाजार की चीजें खाना बंद करो जो बाजार के भोजन बने हुए हैं उनको पाना बंद करो रजोगुणी टीवी दृश्य देखना बंद करो रजोगुणी लोगों से मिलना तो नाम जप करते हुए उनमें भगवत भावना करते हुए तो हम सतोगुण का पहले संग्रह करें तो सतोगुण से फिर हम त्रिगुणातीत हो सकते हैं। पहले सतोगुण के द्वारा रजोगुण तमोगुण का त्याग करें और जब निरंतर सतोगुण में स्थिति बनी रहेगी तो फिर हम सतोगुण के द्वारा त्रिगुणातीत हो।

भगवदानंद एक रस आनंद त्रिगुणातीत होता है। समाधि त्रिगुणातीत पुरुष की लगती है। पहले हम अपने मन को बार-बार बार-बार रजोगुण से जो विक्षिप्त हो रहा है उसको बचाए। रजोगुण से बचाए। सात्विक अल्पाहार लाभ संतुष्टो द्वंदाती तो विमत्सरा जैसी भी स्थिति है उसमें हम संतुष्ट हैं। मान अपमान में लाभ हानि में दुख सुख में समान भाव है। विमत्सरा किसी से ईर्ष्या नहीं है और निरंतर नाम जब चल रहा है। खानपान बड़ा पवित्र है। तब कहीं हमारा भजन परिपक्व होता है। अब जब मन आया भोग भोग लिए जब मन आया जो खा लिया जो मन आया देख लिया जो मन आया सुन लिया जो मन आया जैसे आचरण कर लिए तो भी इससे भजन तो नहीं होने वाला भजन तो परिपक्व नहीं होने वाला भजन तो बहुत पवित्र वस्तु है उसमें जब लक्ष्य बनेगा भगवत प्राप्ति और अतिशय रगड़ करे जो कोई तो अनल प्रकट चंदन ते होए चंदन में आग पैदा हो जाए यदि अतिशय रगड़ कर दी जाए तो अतिशय प्रयत्नशील होकर करके हठी बन के नाम जब मन में नहीं चल रहा तो उपांशु चला रहे हैं।

उपांशु नहीं चल रहा तो वाचिक कर रहे हैं। राधा राधा राधा राधा राधा राधा राधा अपने आप सतोगुण आ जाएगा। पर खानपान अब जैसे पिज़्ज़ा बर्गर नूडल ये वो बाजार की चीजें खाओ और सोचो भजन करें तो नहीं होने वाला। ये अपवित्र बनाने वाले अपवित्र पद्धति से बनी हुई वस्तुएं खाने वाले ये कभी भजन नहीं कर सकते। ये केवल भजन का नाटक कर सकते हैं। भजन होता है पवित्र विचार के द्वारा पवित्र धन से लिए हुए अन्न को भगवान को पवा करके फिर पाओ तब भजन होगा। पवित्र आचरण शरीर पवित्र हमारे भोजन पवित्र हमारा तब परम पवित्र भगवान का नाम हमारी जिभ्या पर नृत्य करेगा।

कृष्ण कृष्ण कृष्ण राधा राधा राधा राम राम राम हरि हरि जो नाम प्रिय हो या जो गुरुदेव ने दिया हो। समझ पा रहे हो? चूक है उसको सुधारो। अपराध से भी भजन रुक जाता है। जैसे किसी वैष्णव के प्रति दोष दृष्टि कर ले तो अपराध बन जाएगा। फिर भजन रुक जाएगा। सतोगुण होते हुए भी भजन रुक जाएगा। अगर किसी वैष्णव के प्रति ऐसा हो तो तुरंत वही प्रणाम कर लो। हे मन तू क्या सोच रहा है? सब में भगवान है। फिर ये तो भगवान के भक्त हैं। मोरे मन प्रभुस विश्वासा राम ते अधिक राम कर दासा।

हे भगवान आपकी जय हो। हे संत भगवान मेरे से जो मन से गलती पड़ी हो क्षमा करो। तुरंत खत्म। वैष्णव अपराध अगर वाणी से निंदा कर दो तब तो फिर उनसे जाकर क्षमा मांगनी पड़ेगी। तो वैष्णव अपराध ना हुआ हो तो सतोगुण का संग्रह करो भजन बढ़ना प्रारंभ हो जाएगा और वाणी से तो नहीं होता भाई पर अंदर ही अंदर ना ऐसा कुछ हो जाता है तो भाई मैं खुद को अंदर से मतलब टोकता रहता हूं हां हां ऐसा नहीं है और क्योंकि देखो सब में भगवान है ये तो पक्की बात है बाहरी आचरण किसी के रजोगुणी किसी के सतोगुणी किसी के तमोगुणी इन क्रियाओं को हम नहीं देखते कारण तत्व को देखते हैं जो साधक होता है वो क्रियाओं को नहीं देखता वो कारण को देखता है और कारण भगवान है

सबके सबके परम कारण भगवान है तो हम सबको भगवान को देखें क्रियाओं को देखें क्रियाएं देखेंगे तो कहीं मलिन है कहीं उत्तम है कहीं अधम है यही तो प्रकृति का खेल है कहीं त्रिगुणात्मक माया के द्वारा क्रिया क्रियाओं से हम व्यक्ति की पहचान नहीं कर सकते हम उसके व्यक्तित्व के अंदर जो बैठा हुआ परमात्मा उसको देखना चाहते हैं साधक उसको देखता है नहीं तो ये क्रियाएं तो वैसे होती रहेंग विद्या विनय संपन्न ब्राह्मण गवस्तिनी सुनी सुपाके के पंडिता सम दर्शना जो सब में भगवान को देखता है वही ज्ञानी है।

तो इसलिए सावधान होकर के चलो और भजन बढ़ाओ। मानसिक नहीं चल रहा तो उपांश लाओ। उपांश नहीं तो वाचिक लाओ। मंत्र केवल वाचिक नहीं कहा जाता। नाम तो निरंतर जपा जा सकता है। तो खूब नाम जप करो। जी राधावल्लभ श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। महाराज जी कर्म योगी स्थित प्रज्ञ और प्रेम लक्षणा भक्ति में क्या संबंध है? क्या तीनों एक साथ संभव है? कर्म योगी स्थित प्रज्ञ और प्रेम लक्षणा भक्ति इन तीनों में क्या कोई संबंध है क्या एक साथ संभव है नहीं स्थित प्रज्ञ सिद्ध पुरुष है जो सबसे परे पहुंच चुका है स्थित प्रज्ञ का मतलब समझते हो सिद्ध पुरुष जो भगवलाकार वृत्ति को प्राप्त हो चुका है और उसके लिए कोई कर्म नहीं है और उसके लिए कोई कर्तव्य नहीं है जो हो रहा है वो हो रहा है प्रकृति में उसके शरीर के द्वारा उसका शरीर से कोई संबंध नहीं देता जो स्थित प्रज्ञ है वह निरंतर भगवदाकार वृत्ति में जो डूबा हुआ है जो संसार की स्मृति से रहित हो चुका है उसे स्थित प्रज्ञ कहते हैं।

कर्म योगी को कहते हैं जो शास्त्र के अनुसार निष्काम भाव से जगत प्रीतर्थ या भगवत प्रीतर्थ कर्म करता है। प्रेम लक्षणा जो नौधा को भी पार करके प्रेम को भगवान को प्राप्त हो गया। तीनों का अलग-अलग मार्ग एक कैसे हो सकते हैं? है समझ पाए कि नहीं पाए? हां [नाक से की जाने वाली आवाज़] कर्म योगी अलग बात है और उसी की परिपक्व अवस्था जो सिद्ध पुरुष हो चुका है उसे स्थित प्रज्ञ कहते हैं और जो भक्ति का सिद्ध पुरुष है उसे प्रेमी कहते हैं जो भगवान में प्रेम को प्राप्त हो गया है योग से सिद्ध स्थित प्रज्ञ है जो कर्म योग है वह शास्त्र सिद्धांत के अनुसार किया हुआ जगत प्रीतर्थ साधन को कर्म योग कहते हैं।

वो अभी सिद्ध थोड़ी हुआ। सिद्ध पुरुष को स्थित प्रज्ञ कहते हैं। और भक्ति के नवधा को भी जो पार कर गया है वह प्रेम लक्षणा भक्ति को प्राप्त होता है। पाई रस भक्ति ग जुग जुग जग दुर्लभ भव इंद्राद विधिम जो ब्रह्मा और देवराज इंद्र को भी दुर्लभ है। दुर्लभ भव इंद्राद आगम अरु निगम पुराण अगोचर सहज माधुरी रूप निधिम अनुभय आनंद कंद निज संपत्ति गुप्त सुरति प्रगट करणम जय जगद व्यास कुल दीपक जय श्री हरिवंश चरण शरणम प्रेम एक अमोग वस्तु स्थित प्रज्ञ सिद्ध पुरुष कर्म योग साधन कर्म योग साधन स्थित प्रज्ञ सिद्ध पुरुष प्रेम योग अपार प्रेम भगवान से समझ पा रहे भजन करोगे तब समझ पाओगे।

ऐसे प्रश्न करने मात्र से थोड़ी बात बनेगी। अब ब्रह्मचर्य रहो चाहे गृहस्थ में हो चाहे विरक्त में उचित ब्रह्मचर्य रहना चाहिए। तभी परमार्थ की बात समझ में आएगी। व्यभचारी पुरुष परमार्थ का अधिकारी नहीं होता। जो मूल पुरुष होता है, भोगी पुरुष होता है, उसकी पशुवत बुद्धि होती है। वह अध्यात्म को ग्रहण करने की योग्यता खो देता है। जो भोगेश्वर प्रसक्त नाम तहत चेतसा व्यवसायात्मिका बुद्धि समाध विधते जिसकी चित्तवृत्ति अपरहित हो गई है। भोग और ऐश्वर्य में वो भगवत प्राप्ति का संकल्प भी नहीं कर सकता।

ये भगवान बोल रहे हैं जो रचना करते हैं सबकी भोगेश्वर प्रसक्त नाम तत चेतसाम व्यवसायत्मिका बुद्धि समाधो न विधते तो हमें लगता है अगर हम कहारा से चले तो ज्ञान में पहुंचने में देर नहीं लगेगी बहुत घटिया स्थिति का हमारा जो मन है उसको हमको स्थित प्रज्ञ ले जाने के लिए साधन में लगाना पड़ेगा केवल बात करने से थोड़ी दूर होगा तो इसलिए हमें ककारा से चालू करना चाहिए तो हम ज्ञात तक सही में पहुंच जाएंगे हमारा हमारा अधिकार है। जितनी भी स्थितियां है मनुष्य योनि को ही प्राप्त करने के लिए लिखी है।

हम साधन पक्ष में चले और बहुत बढ़िया है कि आप अध्यात्म में रुचि रखते हैं। पर साधन पक्ष को पुष्ट कीजिए। नाम जप करो और ब्रह्मचर्य से रहो। जब तक ब्या हो ब्याह हो तो फिर उचित ब्रह्मचर्य का खंडन करना चाहिए। ब्रह्मचर्य एक अमोग शक्ति है। वीर शक्ति ही भगवान के मार्ग में, संसार के मार्ग में जहां जिधर चाहे उधर उसको महाबलशाली बनाती है। अंदर से आत्मबल ब्रह्मचर्य बल है। तो आज सब व्यभचार बल में उतर चुके हैं। ब्रह्मचर्य की तो धज्जियां ऐसी तैसी कर रहे हैं। चाहे वो बच्चा हो, चाहे वो बच्ची हो केवल खिलवाड़ मनोरंजन के द्वारा ब्रह्मचर्य का नाश कैसे अध्यात्म के कौन अध्यात्म में चलना चाहता है?

सब नाना प्रकार की वासनाओं के वशीभूत होकर के व्यभचार व्यसन हिंसा चोरी मन मानी आचरण में उतरे हुए अध्यात्म बहुत पवित्र मार्ग है जिसमें इंद्रियों का दमन मन का दमन करके फिर सच्चिदानंद सुसुख में वर्णन किया ये सब नरक के हेतु है अध्यात्म परम पद में पहुंचाने वाला है तो हमें बहुत सावधानी से चलना चाहिए ठीक है हां

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…