ब्रह्मचर्य + नाम-जप = तीनों लोकों पर विजय
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
पूज्य श्री उड़िया बाबा जी महाराज के वचन जो हमारे व्यवहार और परमार्थ दोनों को पुष्ट करते हैं। प्रश्न महाराज जी भजन में रुचि कैसे हो? उत्तर भजन करने से ही भजन में रुचि होती है। अपने आप नहीं हो जाती। तुम जिसे अपना इष्ट मानते हो, आराध्य देव मानते हो, उसका नाम, उसका रूप, उनकी लीला, उनके गुण निरंतर कभी नाम जप रहे, कभी रूप चिंतन कर रहे हैं। कभी लीला गायन कर रहे, कभी लीला श्रवण कर रहे, कभी नाम कीर्तन कर रहे हैं, कभी नाम कीर्तन सुन रहे हैं। कभी सेवा कर रहे हैं।
इस अभ्यास से निरंतर उपासना परिपक्व होती है। भजन में रुचि हो जाती है। उपासना में रुचि हो जाती है। हम जो निरंतर सोचते हैं उसी का प्रभाव पड़ता है। कल दो नौजवान बच्चे अलग-अलग जगह के प्रश्न हुए कि मैं बस सुसाइड कर ही रहा था। ये तो कहो आपका वीडियो मिल गया तो मैं आपके पास आया हूं। मैं जीने से ऊब गया हूं। नए-नए बच्चे जो चिंतन करते हो उसी का प्रभाव पड़ता है। तुम केवल नेगेटिव चिंतन में आ गए। सांसारिक चिंतन करते करते। अब नाम में मन को नहीं लगाया। प्रभु में मन को नहीं लगाया।
खाली मन शैतान की तरह दौड़ रहा है संसार की कामनाओं की तरफ। कभी नकारात्मक भाव, कभी सकारात्मक भाव। दोनों से द्वंद करते-करते वो डिप्रेशन में पहुंच जाता है। आप डिप्रेशन में पहुंच उसे साफ सुना दिखाई देता है। कहीं कोई हर्ष आनंद नहीं। लगता है सुसाइड कर लो। उनसे कहा भाई सुसाइड करने के पहले तुम कहीं बुकिंग किए हो क्या कि यहां से शरीर छोड़ोगे वहां फाइव स्टार होटल में तुम्हारी बढ़िया व्यवस्था भूत बनोगे। पानी भी पीने को नहीं मिलता प्रेत आत्मा को। चाहे वो नदी के किनारे टहले एक बूंद पानी नहीं पी सकता।
एक कण भी भोजन नहीं कर सकता। हाय हाय चिल्लाता हुआ कभी किसी युग में यह नहीं वर्ष में किसी युग में किसी महात्मा से सम्मुखता हो गई उसका कल्याण हो गया युगों भटकते रहते हैं ऐसी जो आत्महत्या करने वाले लोग निश्चित प्रेत योनि को प्राप्त होते हैं इसलिए जो तुम चिंतन करोगे उसी का प्रभाव पड़ेगा संसार असत है दुखालय है भगवान कह रहे हैं दुखालम शाश्वतम और तुम संसार का चिंतन करोगे तो तुम्हारे विचार दुखमय हो जाएंगे अध्यात्म की बहुत जरूरत है हर व्यक्ति को जरूरत है बिना अध्यात्म के शोक, संताप, दुख, उद्गनता, विषाद, डिप्रेशन इससे बच ही नहीं सकते।
दवाइयां कब तक तुम्हें बचाएंगी? कब तक तुम सोते रहोगे? अगर नाम जप नहीं करोगे, भगवत चिंतन नहीं करोगे तो जब चेतना आएगी तो संसार का चिंतन होगा। संसार दुख में नाशवान है। तुम्हें फिर वही पहुंचा देगा। इसलिए नाम जप करो, भगवत लीला सुनो, सत्संग सुनो और कभी व्यर्थ मत बैठो। अगर बिल्कुल खाली बैठे हो तो नाम में लग जाओ। नहीं तो कुछ कार्य करो। किसी को भी चाहिए कार्य करना अत्यंत अनिवार्य है शरीर से। यदि आप गृहस्थ में हो कोई कार्य नहीं मिल रहा है तो लेबर ही करो। कुछ नहीं जाता।
आठ घंटे मेहनत करोगे ₹550 ₹500 मिलेंगे। माता-पिता परिवार की सेवा बनेगी। डिप्रेशन होगा नहीं। डिप्रेशन होते हैं कायर पुरुष को पापात्मा को जो व्यर्थ चिंतन करता रहता है उसको। इसलिए भजन में रुचि बढ़ाने के लिए भजन हमें करना पड़ेगा। भगवान में जबित जोड़ा जाता है तोित प्रसन्न होकर नई भावनाओं में डूबता है। इतनी पॉजिटिव सकारात्मक भावना है कि बड़ी से बड़ी विपत्ति में भी वो सकारात्मक भाव से उस पर विजय प्राप्त कर लेता है। यह किससे बल मिला? नाम जप से। भगवान की उपासना से।
महाराज सुनते हैं भक्तों को दिव्य दृष्टि प्राप्त हो जाती है। तो दिव्य दृष्टि कैसे प्राप्त होती है? भजन से भजन से दिव्य दृष्टि प्राप्त होती है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जो दर्शन ना दे। बड़े-बड़े सिद्धों का क्षेत्र, बड़े-बड़े भगवत स्वरूपों का क्षेत्र, बड़े-बड़े महा आचार्यों का सब आकर दर्शन देते हैं जो भजन करने वाले हैं। गंगा किनारे तो अनुभवों की बरसात होती थी क्योंकि एकदम एकांत ना भोजन की व्यवस्था ना कोई अव्यवस्था ही अव्यवस्था जीवन में और निरंतर भजन वृत्त तो अनुभवों की बौछार होती रहती थी।
यहां का अलग अनुभव है। गंगा किनारे का अलग अनुभव है। ऐसी सर्दी में जैसे शरीर पर कोई वस्त्र नहीं बस कॉपी खल भाग्यवंता और त्रिकाल गंगा स्नान भोजन है नहीं। कोई चाय नाश्ता इनकी तो कहीं कोई गुंजाइश ही नहीं। वह मंत्राकार केवल वृत्ति तो जो अनुभव होते वो अनुभव रजाई में बैठकर के थोड़ी होंगे। जो अनुभव अव्यवस्था में होते हैं वो हलवा खा के थोड़ी होंगे। हलवा पूरी खा के अनुभव थोड़ी होंगे। ये तो सिद्धों का जीवन होता है। सिद्ध परिपक्व अवस्था को प्राप्त हो गए। महलों में रखो चाहे झोपड़ी में उनको कोई फर्क नहीं पड़ता।
वो चाहे हलवा प्रारब्ध अनुसार मिले या भूखे रहे उस पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन साधक भजन कैसे बढ़े बस यही विचारता रहे वही खाएंगे वही देखेंगे वही सुनेंगे उसी से मिलेंगे जिससे हमारा भजन बढ़े क्योंकि भजन से ही दिव्य दृष्टि प्राप्त होती है। कौन सी त्रिभुवन में ऐसी आध्यात्मिक या लौकिक प्रतिष्ठा पद नहीं है जो भजन से ना प्राप्त हो जाए। सब भजन से प्राप्त हो जाएगा। भजन करो अष्ट सिद्धियां प्राप्त हो जाएंगी। भजन करो निर्विकल्प समाधि प्राप्त हो जाएगी। भजन करो महानुभावों के दर्शन होने लगेंगे।
भजन करो दिव्य वृंदावन का दर्शन होगा। अरे साधारण भजन करने वालों की तो सृष्टि अलग दिखने लगती है। उनकी दृष्टि बदल जाती है। फिर जो डट के भजन करते हैं उनके जीवन में क्या कमी रह जाएगी? भजन से ही दिव्य दृष्टि प्राप्त होती है। महाराज जिनको दिव्य दृष्टि प्राप्त हो जाती है उनको क्या दिखाई देता है? जहां निरंतर रास हो रहा है ऐसा दिव्य वृंदावन ऐसे दिव्य प्रिया प्रीतम ऐसा दिव्य रास विलास ये उनको दिखाई देता है। चराचर जगत प्रिया प्रीतम में दिखाई देता है। वो कैसे दिखे प्रिया प्रीतम?
जब इस जगत से अंधे हो जाओ। मुझे नहीं देखना इस संसार को। मुझे प्रिया प्रीतम को देखना है और प्रिया प्रीतम से रो कि मुझे आप मिल जाओ तो वो कृपा करके फिर हमें मिल जाएंगे। बिन रोए किन पया ये पक्की बात है। जब रुदन होगा प्रभु के लिए तभी वो रीझते हैं। जिसको प्रभु के चरणारविंद का प्रेम चाहिए उसे संसार से वैराग्य तो धारण करना ही पड़ेगा। वैराग्य का मतलब बाबा जी बनना नहीं अंदर से राग का त्याग करना। हम तो यह कहते हैं कि ब्रह्मचर्य और नाम जप से त्रिभुवन पर विजय प्राप्त कर सकते हो।
दो बातें पकड़ लो। बाबा कह रहे हैं हम तो ये कहते हैं कि ब्रह्मचर्य और नाम जप से त्रिभुवन पर विजय प्राप्त कर सकते हो। जो चाहो ब्रह्मचर्य और नाम जप बहुत बेजोड़ साधन है। पर दोनों बहुत कठिन है। दोनों बहुत कठिन निरंतर नाम जप करना भी बहुत कठिन है और बराबर ब्रह्मचर्य रहना भी बहुत कठिन है। ब्रह्मचर्य और नाम जप से त्रिभुवन पर विजय प्राप्त कर सकते हो। प्रारंभ में यदि दिखावे से भजन होने लगे तो मैं उसका विरोध नहीं करता। मैं कहता हूं दिखावा भी एक दिन सच्चा भजन बन जाएगा।
भजन का दिखावा भी करने लगे तो धीरे-धीरे दंभ नष्ट हो जाएगा और भजन शुद्ध होने लगेगा। पर दंब तभी छूटेगा जब साधु संग होगा। वास्तविक भजन तभी होता है जब किसी महापुरुष का आश्रय ले लिया जाता है। बाहरी बहुत से साधन किए आंतरिक साधन नहीं बना जिससे आध्यात्मिक की उन्नति कह रहे हैं ब्रह्मचर्य और नाम जप से त्रिभुवन पर विजय प्राप्त कर सकते हो। और नाम जप नाना हो केवल ब्रह्मचर्य हो तो भी काम नहीं बनेगा। ब्रह्मचर्य साधन है। और साध्य है श्री भगवान। साधन करते हुए साध्य की प्राप्ति हो।
साध्य के लिए ब्रह्मचर्य रहा जाए। ब्रह्मचर्य रहते हुए निरंतर नाम जप सब कुछ प्राप्त हो जाएगा। तुम भगवत दर्शन की चिंता मत करो। भगवत भजन की चिंता करो। किसी भी प्रकार तुम्हारा भजन बनने लगे। बस सार बात यह है हमारे और परमात्मा के बीच में जो अंतराय खाई पैदा कर दिया है माया ने कंचन कामिनी कीर्ति की इसे भजन से पूरा करना होगा इन खाइयों को लांग कर जाना होगा वो भजन से होता है दुनिया का चिंतन करते हो बैठे बैठे अपने को ज्ञानी या भगत कहलाते हो कैसे ज्ञानी भगत हो जो दुनिया का चिंतन करते हो ज्ञानी वही है जो स्वरूप में स्थित रहता है भक्त वही है जो भगवान के चिंतन में डूबा रहता है और तो सब प्रपंची है।
ज्ञान और भक्ति खिलवाड़ समझ रखा है क्या? ज्ञानी और भक्त दोनों ना तो दुनिया की बात करते हैं ना दुनिया का चिंतन करते हैं। ये केवल आवारा आदमी जो होता है वही दुनिया का चिंतन करता है। दुनिया की बात करता है। हम उसे ज्ञानी या भगत नहीं उसे आवारा आदमी कहते हैं। कायर पुरुष कहते हैं। पूज्य पादु बाबा जी महाराज सच्चा भजन का फल है कि संसार दुख में दिखने लगे। जैसा भगवान कहते हैं दुखालय दुख यो यदि चित्त को भजन से खाली रखोगे तो इसमें काम क्रोध लोभ मोह सब टूट पड़ेंगे और तुम्हें भ्रष्ट कर देंगे खाली नहीं का हनुमंत विपत्ति प्रभु सोई जब तो सुमिरन भजन न होई घर में बाहर पंथ में कहूं रहे या देह तुलसी सीताराम सो लाग्यो रहे स्नेह घर में बाहर हर पंथ में कहूं रहे या देह तुलसी सीताराम सो लागो रहे सने अपने इष्ट के चिंतन खास बात है इष्ट चिंतन आजकल जिसे देखो वही उपदेशक बन जाता है भजन करते नहीं है पूज्यपाद बाबा अरे बिना भजन किए शास्त्रों के शब्दों का भाव समझ जाओगे क्या यदि विधि पूर्वक भजन नहीं किया आप शास्त्रों को पढ़ लो भाव नहीं समझ पाओगे।
स्थिति नहीं होगी। देखो जितना भजन करोगे तो बिना पढ़े आपके अंदर शास्त्र जागृत होने लगेंगे। खास बात भजन है। भजन करने वाले को विषय भोग अच्छे नहीं लगते। जिसे विषय भोगों की चाट लगी है। वो भजनानंदी का नाटक कर रहा है। भजनानंदी नहीं है। यदि तुम कुछ भी उन्नति प्राप्त करना चाहते हो तो भजन करो। बाबा कह रहे हैं तुम निर्बल हो। महाबलवान भगवान का नाम है। इसका सहारा ले लो। बड़े का सहारा लेने से बहुत जल्दी पार हुआ जाता है। सबसे बड़े भगवान और भगवान से भी बड़ा भगवान का नाम।
राम से बड़ा राम का नाम। कहां कहां लगी नाम बड़ाई राम न सके नाम गुण गाई। अतः नाम का सहारा लो। भगवान के नाम का सहारा। देखो बताएं तुम्हारे पापों का ठिकाना नहीं। इतने जमा है तुम्हारे 84 लाख योनियों के चक्र कितनी बार काट चुके हो वो सब कर्म जमा है तुम्हारे। कितनी बार हमने क्या-क्या पाप किया। तुम समझते हो कि वर्तमान में हम बढ़िया प्रयास करेंगे। व्यापार नौकरी सफलता सुख मिल जाएंगे। जो पाप है उनको कौन भोगेगा अगर सफलता हो जाएगी। इसलिए तुम नाम जप करो। नाम जप पहले तुम्हारे पापों को नष्ट करेगा।
फिर आगे सफलता ही सफलता है। भजन करते रहो भजन। इसी से सारे पाप नष्ट हो जाएंगे। धीरे-धीरे तुम महान आत्मा हो जाओगे। भगवान के भजन स्मरण में इतना बल है कि जबरदस्ती अभय पद प्राप्त हो जाता है। परम पद जबरदस्ती परम पद प्राप्त हो जाता है। बरियाई जबरदस्ती भगवान का नाम जप स्मरण करने वाला भगवान को भी अधीन कर लेता है। सुमिर पवन सुत पावन नाम अपने बस कर राखे रामू ये देखो कितनी बड़ी बात है। यही तो समझ में नहीं आ रही। महिमा रोज सुन रहे पर निरंतर नाम पकड़ नहीं पा रहे।
जो भगवान का स्मरण करता है वो दुष्ट से दुष्ट स्वभाव वाले मनुष्य को भी बदल करके उसका उद्धार करने की सामर्थ रखता है। सतरति सरति सालोक तारति जो निरंतर नाम जप करता है। श्रद्धा हो या ना हो भाव बने ना बने खूब भजन करो जबरदस्ती करो। अगर कहीं श्रद्धा के साथ भजन होने लगेगा फिर क्या कहना है मान लो तुम्हारी श्रद्धा दान की है खूब श्रद्धा है दान किए ढेर सारा दान और एक वैष्णव अपराध बन गया सब नष्ट हो गया किए सुकृत सुकृत माने पुण्य बहु जन्म के क्षण में डायरेक्ट हुए और आपने 500 नाम जब किए और आपसे वैष्णव अपराध बन गया तो 500 नाम आपके भगवान के बैंक में जमा है अब आपको दंड मिलेगा प्रायश्चित करना होगा और जहां वैष्णव अपराध खत्म हुआ तो फिर 501 से शुरू होगा।
500 में कोई माइनस नहीं होगा। वह आपका भजन दिव्य रखा हुआ है। इसलिए कह रहे हैं इस बात को समझो। बड़े-बड़े तीर्थ यातन दान पुण्य ये सब एक झटके में नष्ट हो जाएगा। लेकिन अविनाशी भजन भगवान के नाम का है। भगवान के भजन से चार बातों की प्राप्ति होती है। भगवान के समान ऐश्वर्य भगवान के समान ऐश्वर्य। लोगों के मन में रहता है कि संतों के पास इतना वैभव कहां से आता है? तुम्हें पता नहीं अनंत ब्रह्मांडों को एक संकल्प में मेरे भगवान ने बना दिया और उनके दास होकर निरंतर भजन करते हैं तो उनके चरणों में नहीं आएगा।
सिद्धांत है। जैसे बिना किसी प्रयास के अनायास ही समुद्र में समस्त नदियां अपने आप भाग भाग के जाती हैं। ऐसे ही जो एकमात्र भगवान का अनन्य भक्त धर्मात्मा पुरुष है। उसके पास विश्व का सारा वैभव अपने आप चला जाता है। भगवान के ऐश्वर्य का ज्ञान और भगवान का ऐश्वर्य भजन करने वाले को घेर लेता है। दूसरा तात्कालिक समस्या का तुरंत समाधान। आप भजन करते हो आपकी तात्कालिक समस्या कोई उत्पन्न हुई उसका समाधान साथ ही साथ होने लगेगा क्योंकि आप भजन कर रहे हो। तीसरा रजोगुण तमोगुण जो माया के ये गुण पाप करवाते हैं और नरक भिजवाते हैं इनका जड़ से नाश हो जाता है भजन करने से।
चौथा जन्म मरण की समाप्ति और महा आनंद की प्राप्ति। ये चार बातें भजन से अपने आप हो जाती है। डट के भजन करो। भजन करो। क्या चाहिए तुम्हें? जो चाहिए वह मिल जाएगा। सच्ची मानिए। सच्ची मानिए। जब वृंदावन में आए थे। एक व्यक्ति का परिचय नहीं, एक पैसा नहीं, एक इंच जगह नहीं। कैसे कुछ हिस्से आप देखो हम कुछ लाए थे क्या काशी से? ये महारानी झुका है। बोले बाबा गाड़ी से चलता है। कहां चलता है? कहां चलता है? वृंदावन में। कौन चलाता है? श्री जी। हम ले आए थे क्या काशी से गाड़ी ले आए थे किसी से कहा है क्या गाड़ी दे दो मालिक के नौकर है नौकर को कैसे चलाना है ये मालिक जाने इतने बड़े मालिक है वो चाहे तो विमान मंगा दे उनके क्या अनंत ब्रह्मांड है हम किसके हैं वो जो सलाहकार होते हैं बड़े अधिकारियों के मंत्री आदि के उनको क्या कहते हैं पिए हम पिए हैं श्री जी के श्री जी के श्री जी को सलाह देते हैं कैसे लाल हां अब कैसे श्री जी का पीए चलेगा सोचो एक संत को किसी ने सोने की घड़ी बंधवा दी थी और अटैची में सब बढ़िया नए कपड़े शिष्यों को लगता है कि हम अपने गुरुदेव को क्या दे दे सबको लगता है हमारे हृदय में हर समय होता है कभी मेरे गुरुदेव मुझे आदेश करें और सेवा का अवसर ऐसे सबको लगता है कि अपने गुरुदेव की सेवा करें तो किसी धनी शिष्य के यहां गए होंगे तो उसने बिल्कुल दूर दूल्हा की तरह सजा दिया था।
सोने की जंजीर, सोने की घड़ी पट्टा ऐसे और सब और ट्रेन में बढ़िया वाले उसमें बैठाल दिया था। तो सामने दो चार सूट बूट पहने बैठे थे। बोला बाबा जी भैया बोले इतना तो हमारे पास नहीं जितना तुम अभी लिए बैठे हो। तुम में और हम में अंतर क्या रहा? संत गंभीर होते हैं। तो कहा भैया कौन स्टेशन आ रहा है? बोले अमुक के बोले चाय पीने चलेंगे। बोले हां घड़ी उतारी अटैची सब वही रख दिया चैन खोली वही रख दिया और जितने रुपए थे सब चाय वाले से कहा चाय बनाओ चाय बना चाय पिए तले हारन बजा तो कहा सब रुपए चाय के बोले बाबा जी नहीं बोले सब चाय के वो बोले एक एक चाय और बनाओ बोले भैया बैठो एक-एक चाय बोले नहीं गाड़ी जा रही है बोले नहीं अब हमारा मूड बदल गया अब हम चाय पिएंगे यहां से इधर पैदल जाएंगे वो बोले अटैची हो बोले किसी ने दिया था कोई ले लेगा किसी ने दिया था कोई ले लेगा हम उसके अधीन थोड़ी हैं।
पहना दिया, पहना दिया, उतार दिया, उतार दिया। अगर आप समझते हो कि केवल बातें आज भी ना एक रुपया है, ना एक वस्तु है, ना एक इंच जमीन है, ना कोई भी हमारा है। केवल श्री जी कहीं राजकीय विभाग में कहीं प्रेमानंद के दस्तखत की जरूरत नहीं। हां, जिस समय पानी गिर रहा था हित धाम में सब भी रहे थे। कथा हो रही थी तो उस समय भगवान से प्रार्थना की थी अगर कथा करवानी है और श्रोताओं को यह दुख देना है तो हमसे सा नहीं जाएगा कांप रहे हैं ठंडी का समय वर्षा हो रही है और इतने जिद्दी एक भी उठ के नहीं गया भगवत चर्चा होती है जो पुराने हैं वो सब जानते हैं फील्ड में बैठे तुलसी जी ने व्यवस्था कर दी सत्संग के लिए कथा के लिए उनकी व्यवस्था है जो भगवान का भजन करता है उसका तो ऐश्वर्य तुम देख ही नहीं सकते हो महाराज के लिए सोना चांदी रुपया पैसा मकान गाड़ी घोड़ा यह
तो कसाइयों के पास भी है जो भोले भाले पशुओं की हत्या करते हैं उनका मांस बेचते हैं उनके पास भी है सुत दारा धन लक्ष्मी पापी के घर हो तो ये हमारे भजन का फल है अरे भजन का फल तुम कहां देख सकते हो भगवान के भजन से जब भगवान अधीन हो जाते हैं तो माया क्या चीज है माया क्या चीज है तुम क्या समझते हो बाबा जी हराम का खाते हैं बैठ जा चार घंटे हमारे पास बराबर देखो बाबा गिरी होती क्या है अरे पूरी का पाली पा जाए भगवान का आश्रय भगवान का आश्रय अरे संतों के भगवान के प्रेमी जनों के महाजनों के वैभव को केवल केवल भगवान या भगवान जना दे तो जान सकते बाहरी नहीं होता बाहरी नहीं भगवान के समान ऐश्वर्य प्राप्त होता है समान भगवान के समान ऐश्वर्य तात्कालिक वर्तमान के दुख की निवृत्ति तत्कालिक रजोगुण तमोगुण का नाश जन्म मरण का नाश और महा परमानंद की प्राप्ति भजन कोई खिलवाड़ समझते हो माला ले लिया भगवान का नाम जप कर रहे भगवान के आश्रित है भगवान के लिए कंठी तिलक धारण करके समर्पित हो चुके हैं उनके जीवन का मूल्य केवल भगवान है अरे
दंभ नाटक से करे तो दुर्गति नहीं होती दंभ कर रहा था वह पंडक वासुदेव उसे सारूप्य मोक्ष की प्राप्ति हुई जो सच्चाई से भगवान का वेश धारण करके भगवान के मार्ग में अगर थोड़े ही कदम चल दे भगवान बिक जाते हैं। यह संसारी लोग जब भिक्षा मांग के खाते थे तो कुछ बैठे थे ऐसे विज्ञ जन बड़े जन बुलाया जी यार तुम्हारी जिंदगी किस काम की है तो हम तो कहने वाले थे काम की है ही नहीं राम की है हमारी तो जिंदगी हमारी जिंदगी काम की नहीं है हमारी जिंदगी तो श्यामा श्याम की है राम की और हम कहा हां महाराज बोले मांगते हो देखते हैं मांग के लाते हो कमरे में घुस गए फिर निकले दर्शन कराए फिर कमरे में घुस गए ना किसी समाज ना किसी हित के कार्य क्या जीवन आपका है कुछ उत्तर नहीं वही हित धाम में आए क्या मतलब जगत का फिर भी कुछ नहीं बोले अब दोनों को मिलाओ दोनों को मिला के वो बलराम भाई ब्रजवासी उनसे पूछो पहले जीवन को उतना वो केवल देखे काशी के घाट का तो जीवन वो देखे जुगल किशोर यही अब रहने लगे वृंदावन उनसे बात करके देखना काशी के घाट का जीवन क्या दोनों जीवन मेरे नहीं मेरे प्रभु के द्वारा कराए हुए।
अब वह जो जो चाहे जैसे जैसे चाहे वैराग्य देखना तो साधक में देखो जब समर्पित परिपक्व हो जाता है ना प्रभु चाहे तो सोने का मुकुट डुलवा दे और प्रभु चाहे तो पादुकाओं की माला डलवा दोनों में बराबर है हमारा ये तन नहीं हमारा जीवन नहीं नाथ आपको बिका हुआ जीवन है अब अगर इसमें कोई चंदन लगाता है तो आपका वो आपका चंदन है आपके लग रहा है अगर इसको कोई गाली देता है तो आपका का मेरा नहीं मेरा तो कुछ बचा ही नहीं है। तो अब यह प्रश्न नहीं रहता कि हमको क्या पवाया जाता है? हमको कहां रखा जाता है?
हमको कैसे रखा जाता है? अब ये प्रश्न नहीं रहता। तब रहता है चाहे घी घना चाहे मुट्ठी भर चना कभी वो भी ना बना जैसे मेरे नाथ चाहे। लेकिन ऐश्वर्य भगवान के समान। जो पुरुष पापों में प्रवत्त है, मनमानी आचरण करता है, भजन नहीं करता है, तो पूर्व पुण्य से उसको संपत्ति मिलती है। लेकिन कुछ ही काल में वो संपत्ति और जो कुछ भी होता है, सब समेट कर नष्ट हो जाती है। हो सकता है पूर्व पाप के कारण आप भजन कर रहे हैं। अभी आपको ना संपत्ति मिली, ना कोई वैभव मिला, ना कोई भोग मिला, नाना प्रकार के कष्ट सह रहे हैं।
लेकिन यह कष्ट कुछ ही दिनों में सब कोहरे की तरह नष्ट हो जाएंगे और सूर्य की तरह आनंद प्रकाशित हो जाएगा। भजन साधारणतया जो भगवान से विमुख हैं अशास्त्री काम करते हैं ऐसे पापी जनों को कभी सुख मिलने वाला नहीं। संभव है किसी संत का संग मिल जाए। वो भी सुधर जाए। भगवान के मार्ग में चलने लगे तो उनको परमानंद की अनुभूति हो जाएगी। क्योंकि गीता में भगवान ने कहा है अपि सुदुराचारो भजते माम अनन्य भाग साधु समंत समिता हिसा चाहे जितना बड़ा दुराचारी हो मेरे चरणों की शरण में आ जाए मुझे अनन्य भाव से भजन करने लगे तो मैं उसे साधु ही मानता हूं और तुम भी साधु मानो साधु समव्या क्योंकि छिपति धर्मात्मा मैं उसे महात्मा बनाऊंगा कह सते साध समाना घोर दुराचारी को भी मैं महात्मा बनाऊंगा भगवान की शरण में आ जाए किसी साधु संग के प्रभाव से तो नीच दुराचारी भी महात्मा बन जाता
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…