॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1424

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

हरिदास जी महाराज बरसाना से राधे-राधे महाराज जी महाराज जी दंडवत प्रणाम महाराज जी लाडली जी के लिए खूब रोना तड़पना आए इसके लिए कैसे कृपा होगी सेवा बन जाए लाडली जी की सेवा में अगर हमें कहीं सौभाग्य मिले या घर में सेवा विराजमान करें। सेवा से जो प्रीति होती है और प्रीति से रोना आता है, तड़पना आता है। तो अगर हम श्री जी की श्री अंग सेवा प्रकट श्री विग्रह सेवा प्राप्त कर ले और वह भी निष्ठा पूर्वक। जैसे जयमल जी निष्ठा पूर्वक ठाकुर सेवा करते थे। सेवा में विघ्न ना पड़ जाए।

इसलिए उन्होंने नियम लागू कर दिया था कि 10 घड़ी जिस समय मैं सेवा में जाऊंगा अगर उस समय किसी ने किसी भी तरह की सूचना दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। 10 घड़ी एक घड़ी 24 मिनट तो 10 घड़ी चार घंटा चार घंटा होते हैं। चार घंटा वो ऐसी सेवा करते थे कि कोई भी उनको सूचना भी नहीं दे सकता था। इतनी सेवा में संलग्नता अब जहां प्रवेश हुए ठाकुर जी का पट बंद किया और स्नान श्रृंगार चार घंटे पूरी तन्मयता पूर्वक सेवा करते साष्टांग दंडवत करते और जब बाहर निकलते तब कोई बात कर सकता था।

यह माडोर एक राजा जो माडोर का राजा था उनका भाई था। उसके मन में आया कि चार घंटे कोई सूचना दे नहीं सकता और 4 घंटे में हम विजय प्राप्त कर लेते हैं। तो उसने आसोपास जो है जयमल जी की राजधानी को घेर लिया। अब जब ये सूचना पहुंची तो अब किसी की हिम्मत नहीं कि सेवा में वो है और जाए क्योंकि मार डाला जाएगा। तो सबने कि युद्ध करने में तो हम समर्थ पर बिना राज आज्ञा के युद्ध कैसे प्रारंभ हो और जयमल जी का नियम था चार घंटे कोई सूचना नहीं दे सकता नहीं तो मारा जाएगा तो यह हुआ राजमाता से प्रार्थना की कि आपको नहीं मारेंगे जो जयमल जी की मां थी आप जाकर केवल आज्ञा भर ले आओ तो वह गई और उन्होंने कहा शत्रु पक्ष ने चारों तरफ से राजधानी को घेर लिया है आप आज्ञा दीजिए क्या किया जाए तो उन्होंने कहा राम जो करेंगे वह सब भली होगी पीछे मुड़कर नहीं देखा सेवा नहीं रोकी और कहा जो राम करेंगे वह भली ही होगी भगवान जो करेंगे वो भली ही होगी जाओ वो वापस चली गई तो आज्ञा तो हुई नहीं तो भगवान ने जब देखा कि मेरे आश्रित इतना मेरी सेवा में संलग्नता तो स्वयं भगवान राजपूत सिपाही का वेश धर के जयमल जी के घोड़े पर चढ़े और जाकर के युद्ध किया।

सबको मूर्छित कर दिया। घायल कर दिया। मारा एक को भी नहीं। सब मूर्छित हो गए। बाणों की वर्षा से सबू अब जयमल जी जब चार घंटा अपनी सेवा करके निकले तब उन्होंने कहा हमारा घोड़ा लाओ। मैं अभी शत्रु पक्ष को उत्तर देता हूं। तो घोड़ा हाफ रहा था और पसीना से लथपथ था। तो उन्होंने कहा ऐसा लग रहा है यह तो बहुत युद्ध करके आ रहा है। यह घोड़ा हप क्यों रहा है हमारा? किसी ने कहा इसका तो कोई पता नहीं। पसीना पसीना घोड़ा और दूसरा घोड़ा राज घोड़े तो बहुत होते हैं। दूसरा घोड़ा मंगाया और जब वहां गए तो सब मूर्छित पड़े।

तो जो शत्रु पक्ष का राजा था उसको चेतना दिल जो चेतना दिलाई सो जयमल जी के हाथ जोड़ के कहा मुझे एक बार उस सैनिक के दर्शन करा दो। जो आपका एक सिपाही आया इतना बलवान कि सबको मूर्छित कर गया मारा किसी को नहीं और हमको तो बाणों से भी घायल किया और अपने नेत्रों से भी घायल किया एक बार हमको अपने सिपाही के श्याम सिपाही के दर्शन करा दो वो जो श्याम रंग का था तो जयमल जी ने कहा श्याम रंग का सिपाही तो उनकी समझ में आया वो तो मेरे भगवान थे जिनकी मैं सेवा में था लौट के आए घोड़े की परिक्रमा की आरती उतारी कि भैया मेरे को तो आज तक दर्शन नहीं हुए लेकिन तेरे को दर्शन भी हो गए और तेरे को स्पर्श भी प्राप्त हो गया।

बार-बार घोड़े का आलिंगन किया। घोड़े की आरती उतारी, घोड़े की दंडवत की। तो जब हम भगवान की सेवा में इस तरह तन्मय होते हैं कि हमें कुछ भी हो जाए। हम सेवा से नहीं निकल सकते। तब हमें प्रीति हो जाती है और फिर भगवान बाहर ले लेते हैं। अभी मान लो अगर निष्ठा ना होती तो सूचना मिलते कि शत्रु पक्ष ने घेर लिया है तो सेवा छोड़कर युद्ध के लिए तो फिर यह घटना थोड़ी घटती। इतनी सेवा में तन्मयता हो कि किसी भी तरह से हम सेवा में विक्षेप ना सह और लाडली जी से हम तो प्रीति हो जाएगी।

फिर जिससे प्रीति हो जाती है उससे प्रगट में मिलने का मन होता है कि एक बार प्रगट में मिले। फिर तड़पना, रोना, सिसकना यही उसको जीने का रास्ता मिलता है। जो भगवत प्रेमी होता है वो तड़पना, सिसकना, रोना तो हम सेवा पर विशेष ध्यान दें। हमारी श्री जी राई की सेवा को मेरु के समान समझती तो फूल सेवा श्रृंगार सेवा पोछा सेवा सोहनी सेवा जैसे आप बरसाना में विराजते हैं तो लाडली जी के महल में कुछ ना कुछ सेवा लिए प्रगट में श्री ठाकुर जी विराज घर पे विराज हां तो फिर उनकी सेवा करो खूब सेवा में सेवा से ही प्रीति होती है और प्रीति में ही तड़पना रोना होता है सेवा पहले श्री जी लाडली जी का अनुभव होते थे अब कुछ दिनों से अनुभव हमारे बहुत तो देखो खानपान तो नहीं बिगड़ गया कोई रसिकों का अपराध मानसिक तो नहीं बन गया नहीं तो ये तो प्रतििक्षण वर्धमानम प्रति क्षण वर्णमान माने बढ़ना चाहिए एक रुक क्यों गया घट क्यों गया तो दो ही कारण होते हैं एकदम रुक जाना तो किसी रसिक के प्रति हे भाव भी हो गया तो रुक जाएगा जैसे हरि राम व्यास जी के हृदय में एक बार कबीर दास जी के प्रति भाव आया कि तो निर्गुणी संत हैं।

निर्गुण निराकार भगवान की उपासना करते हैं। यह निकुंज प्रेम रस ऐसा तो हरिराम व्यास जी के हृदय की लीला रुक गई जो प्रभु की चलती थी। तब हरिवंश महाप्रभु से कहा तो हरिवंश महाप्रभु ने कहा भगवान के किसी लाडले का अपराध बन गया। तो उनका ऐसा तो हम क्यों वैष्णव अपराध करेंगे? तो उनका ध्यान कर तो उनका कबीर दास जी के प्रति ऐसा कहा बोले यही अपराध बन गया तो अब कबीर दास जी को रिझाओ तो यमुना किनारे फिर कली में सांचो भक्त कबीर ऐसे पद की रचना करके गायन किया तो यमुना जी की धारा से कबीर दास जी प्रकट हुए तो कबीर दास जी ने कहा कि भगवान अलग-अलग संतों को अपने नाम रूप लीला धाम का प्रचार प्रसार करने के लिए भेजते हैं।

इसका मतलब ये थोड़ी है कि भगवान उसको रस से वंचित कर देते हैं। सब रस का अधिकारी भक्त होता है। तब वो समझे तो कहीं किसी संत भक्त वैष्णव के प्रति थोड़ी हमारी मलिन बुद्धि हो जाएगी तो फिर हमारा जो है भाव रुक जाएगा। फिर हमारे चिंतन में कमी आ जाएगी। महाराज जी भौतिक जीवन में समाज में हमारे विचार सामने वाले के प्रति अच्छे होने पर भी कभी-कभी सामने वाले के भाव हमारे प्रति गलत होते हैं। फर्क पड़ता है। हमें क्या फर्क पड़ता? गलत और अच्छे की पहचान करने में कभी-कभी गलती हो जाती है और उसके भाव हमारे प्रति गलत हैं।

यह समझ बाद में आती है। नहीं हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। तेरे विचार गलत हो तो हो हमारे विचार तेरे लिए अच्छे हैं ना फिर हमारे कोई फर्क की बात नहीं। हमारे द्वारा गलती नहीं होनी चाहिए। इसके बाद कोई गलत करता है तो मेरे रक्षक भगवान हैं। मेरा कोई बाल बांका नहीं कर सकता है। अब हमने आपके प्रति अच्छा बर्ताव किया। आप हमारे प्रति बुरा बर्ताव कर रहे हैं। तो हमें आपके प्रति शिकायत नहीं। मेरा कोई कर्म है जिसका परिणाम मुझे भोगना है। आपको निमित्त बना करके वह कर्म हमारे ऊपर लागू हो रहा है।

हम आपको कभी दोषी नहीं ठहराएंगे। यह परमार्थ है, अध्यात्म है। हां, आपका स्त्री शरीर है। स्त्री शरीर में यदि कोई किसी भी तरह की काम जनित हरकत करता है तो उसको बर्दाश्त करने की जरूरत नहीं है। हमारे सरकारी कानून है। उन कानूनों का सहारा लीजिए और बचिए। पहली हरकत में ही उसको दंड देने का विधान कीजिए। दूसरा कदम बढ़ाने की कोशिश ना होने पावे। यह अध्यात्म को समझिए। अध्यात्म का आंतरिक विषय अलग है और बाह्य विषय अलग है। व्यवहार का। व्यवहार का विषय जैसे आपका स्त्री शरीर है और आपको कोई छेड़ रहा है।

आप कह दो क्षमा तो दूसरी बार पकड़ लेगा वो आपको और कानून इस समय भारत की स्त्रियों के प्रति बहुत सपोर्ट में है। बहुत सपोर्ट में है। बहुत सुंदर-सुंदर कानून माने दुरुपयोग ना करें। लेकिन अपने प्रति अगर कोई ऐसा अक्षम्य अपराध करने की सोचे तो उसको रास्ता ना दे। क्योंकि आजकल राक्षसी बुद्धि बढ़ रही है। बच्चियों के प्रति बड़ा क्रूर स्वभाव बन रहा है। हां तो हमारा बिल्कुल पहले कदम में ही पहली दृष्टि में ही आप तुरंत कानून का सहारा लो और उनको दंड दिलवाओ। ये ऐसे लोग क्षमा के पात्र नहीं होते।

एक डर सा बन जाता है महाराज जी कि हमारे परिवार को कोई विक्षेप ना कर दे या ऐसा जो होगा देखा जाएगा। भगवान है। सबके सोचने मात्र से थोड़ी हो जाता है। अगर नाश लिखा होगा तो नाश हो जाएगा। ऐसे कैसे तुम नाश कर रहे हो? तुम ब्रह्मा हो क्या? तुम भगवान हो क्या? देखेंगे हम बिल्कुल डरपोक नहीं बनना चाहिए। बिल्कुल हिम्मत रखना चाहिए। देखेंगे अगर हम ऐसे हो देखो बिल्कुल बिल्कुल फिट तैयार रहना चाहिए। मरना जिस दिन है उसी दिन मरेंगे। लेकिन इसके बीच में तुम हमको हस्तक्षेप करोगे।

बिल्कुल कड़क रहना चाहिए। और अगर ये जरा भी इस तरह का कि एक दो लोग हैं हस्तक्षेप कर रहे हैं तो किसी तरह बचकर निकलना चाहिए। इसके बाद फिर सरकारी सहयोग लेकर के अपने बचाव पक्ष को रखना चाहिए। यह समाज अब ऐसा नहीं क्षमा करने लायक। अब नए-नए बच्चे बहुत उदंड होते चले जा रहे हैं। बहुत उददंड नशा करने लगे हैं। गंदी बातें देखते हैं मोबाइल में और उसी का प्रयोग प्रैक्टिकल करना चाहते हैं। तो गंदे गंदे आचरण, गंदी गंदी बातें हो रही तो हम बहनों से प्रार्थना करते हैं। बिल्कुल क्षमा मत करो।

जी एक समाधान और दे दीजिए। जी महाराज जी हमसे गलती हो गई और अह सामने वाला हमें बहुत ब्लैकमेल कर रहा है और और फिर गलती पे गलती बन रही है। ऐसी स्थिति में हम डिप्रेशन बिल्कुल ब्लैकमेल नहीं होना चाहिए। अगर हमसे गलती हो गई तो एक बार गलती हो गई। माना कि तेरे साथ एक बार गलती हो गई। गलती हो गई तो ये थोड़ी मम्मी जाने, पापा जाने, विश्व जाने तो बार-बार थोड़ी हम ब्लैकमेल होते रहेंगे। एक बार हमसे त्रुटि हो गई, एक बार गलती हो गई। दबना नहीं चाहिए कि एक बार हमसे गलती हो गई।

हम भेद खुल जाएगा। महाराज जी मेरी 17 साल की बेटी है। जी। वो जैसे एक्टिवा पे जाती है वो मुझे घर आके बोलती है मम्मा पापा की उम्र के हां ऐसे गलत नहीं बिल्कुल बिल्कुल बिल्कुल बिल्कुल नहीं आजकल उम्र उम्र का नहीं सबकी बुद्धि भ्रष्ट है जो भगवान से बिलग है जो धर्म से बिलग है जो अध्यात्म से बिलग है भरोसे लायक नहीं 80 वर्ष का भी इसलिए आज का जो समय है अध्यात्म से जो जुड़ा नहीं है जो अध्यात्म से जुड़ा नहीं अध्यात्म से जुड़ा है तो देखो ये बच्चा है ये रो के कह रहा है मेरे से गलती गंदी बातें अंदर आती है।

अध्यात्म से जुड़ा है तो सभा में छोटा बच्चा है। कह रहा मेरे अंदर गंदी बातें आती है। अध्यात्म से ना जुड़ा हो तो इतनी बात कैसे कह सकता है? अध्यात्म के बिना जुड़े पशुता नहीं जाती। आसुरी प्रवृत्ति नहीं जाती है। राधे-राधे महाराज जी गुरुदेव कुछ माह पहले मेरे एक सहपाठी से मित्रता हो गई थी और मैं उस व्यक्ति में आसक्त हो गई और एक दूसरे से जीवन साथी जैसे संबंध भी कोशिश हुए। महाराज जी हालांकि वो ज्यादा दिन तक टिके नहीं ना ही रहे पर कुछ परिस्थितियां आई और सब खत्म हो गया परंतु मेरी उसमें आसक्ति इतनी ज्यादा हो गई कि मैं उसे भूल नहीं पा रही महाराज जी वो व्यक्ति दिख जाता है वासनाओं के खेल खेलोगे मन मलन होगा तो भूल क्या पाओगे अरे धिक्कार है ऐसे जीवन को कि जो मनुष्य जीवन मिलने पर भगवान के लिए बात नहीं आई कि मैं भगवान को भूल नहीं पाती हूं।

यह जीवन का तो लाभ होना चाहिए। इन नाशवान शरीरों में आसक्ति करके इंद्रिय जन सुखों में भोग सुख का अनुभव करके मैं उनको भूल नहीं पाती तो धिक्कार तुम्हारी बुद्धि को अपने जीवन को पतित करके भ्रष्ट करके बुद्धि को मनुष्य में आसक्त कर लिया यही तो नरक जाने का रास्ता है और कौन सा रास्ता है जीवन साथी चुनना है तो एक बार चुन लिया और आज जीवन उसका निर्वाह किया तो तो जीवन साथी है तो व्यभचार प्रवृत्ति हुई आज इससे कल उससे परसों उससे नरसों उससे जिसे आजकल लोग कह रहे हैं ब्रेकअप बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड ब्रेकअप फिर बॉयफ्रेंड फिर ब्रेकअप फिर तीसरा बॉयफ्रेंड ये क्या है क्या आज शासन नहीं है ना माता-पिता का शासन है ना समाज का शासन है ना शास्त्र का शासन ना भगवान का शासन कोई स्वीकार नहीं है ना इसलिए मनमानी आचरण होते हैं मनमानी आचरण करने का अधिकार किसने दिया तुमको भैया एक बार पाणी ग्रहण किया तो आजीवन निर्वाह किया अपने पर शासन नहीं अपने धर्म को नहीं जानते हो शरीर शरीर का बार-बार अपवित्र होना यह क्या है?

मन शरीर में लगा हुआ है। मन अपवित्र हो रहा है। पाप का खजाना बन रहा है। नरक जाओ, नरक भोगो। ये दुर्लभ मनुष्य देह का क्या लाभ मिला? आजकल यही प्रवृत्ति चल रही। तुम्हारी बात नहीं बच्चा। ये आजकल प्रवृत्ति यही चल रही है। ये कोई मतलब नई बात नहीं। यही प्रवृत्ति चल रही है। भगवान का नाम जप करो। संयम से रहो। अगर स्त्री शरीर है तो किसी एक पुरुष का एक बार वरण करो। आजीवन वरण करो। छूट जाए तो ब्रह्मचर्य से रहो आजीवन ब्रह्मचर्य रहो यह विचार प्रवृत्ति से नरक जाने का रास्ता होता है त्रिविध नरकसदम द्वारम नाशनात्म काम क्रोधा तथा लोभा तमाम तजे ये तीन नरक के द्वार है काम क्रोध लोभ इनहीं में जो फंसे हुए नरक जाना है और क्या करना है नरक की प्रवृत्ति करनी है भूल नहीं पाते तुम्हें घृणा हो जानी चाहिए कि जिसके लिए मैंने शरीर समर्पित किया वो आदमी मेरा नहीं हुआ तो वो भूलने योग्य वो घृणा करने योग्य है।

नाम जप करो और सही रास्ते से चलो नहीं तो किसी काम का मनुष्य जीवन नहीं रह जाएगा। हम कहते हैं दोस्ती करना पाप नहीं है। कोई भी किसी से भी दोस्ती करो लेकिन दोस्ती गंदगी करना पाप है। व्यभचार करना पाप है। ये क्यों करते हो? अगर आपको दोस्ती पक्की तो आजीवन निर्वाह करो। माता-पिता का आशीर्वाद लो। देवताओं का अर्चन वंदन करो। ब्याह करो। एक साथ रहो कोई बात नहीं। आजीवन रहो। यह क्या है? इससे बेचार, उससे भी विचार, उससे भी विचार तो किसी का शासन नहीं होता। इसीलिए मनमानी आचरण होते हैं।

कोई तुम्हारी बहुत अवस्था है क्या? ये मनमानी आचरणों से क्या होगा? अपने जीवन को खोखला करके नरक जाओ, नरक का रास्ता पुष्ट करो। इसलिए बच्चा सावधान नाम जप करो और सावधान रहो और भगवान का आश्रय लेकर के धर्म पूर्वक जीवन व्यतीत करो। मनुष्य जीवन यह दिव्य मिला है। इससे भगवान की दिव्यता प्राप्त करो। हम कहते हैं ठीक है गृहस्थ में जाना है गृहस्थ में जाइए लेकिन किसी एक पुरुष का ऐसा वर्णन करो देखो आजकल मनमानी चल रहा है माता-पिता वर खोजते थे पंडितों से विचार किया जाता था बड़े धर्म पूर्वक देवी देवताओं की आराधना करके ब्याह होते थे आजीवन निर्वाह होता था हमने कभी नहीं सुना डिवोर्स गांव में कभी डिवोर्स नहीं सुना हमने ये जो व्यभचार प्रवृत्ति शुरू हुई ना गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड और लिव इन रिलेशन यहां से शुरू हुआ है डिवोर्स नहीं हमने कभी डिवोर्स नहीं सुना आजीवन निर्वाह क्योंकि माता-पिता ने किया देवी देवताओं का पूजन करके शास्त्र के पंडित के अनुसार अग्नि के फेरे लेकर तब कहीं वो धर्म से चलो इस तरह के मनमानी आचरण कोई भी मत करो नहीं तो पछताना पड़ेगा संसार का बड़ा विचित्र स्वरूप है होश में चलना चाहिए आचार्य अखिलेश आनंद जी हरिद्वार राधा वल्लभ श्री हरिवंश राधा वल्लभ श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी हम सब कुछ जानते हैं धर्म क्या है अधर्म धर्म क्या है?

पर सब कुछ जानते हुए भी अधर्म और नहीं जानते हो नहीं जानते हो। जानकारी उसे कहते हैं कि जब जान गए तो जे जाने जग जाए हराए जागे जथा स्वप्न भ्रम जाए। स्वप्न में जैसे हम जगे हुए होते तो क्या जगे हुए होते हैं? क्या स्वप्न में हम क्रियाएं करते देखते हैं और ऐसा थोड़ी लगता है कि मैं स्वप्न देख रहा हूं। ऐसा लगता है मैं जगा हुआ हूं। तो क्या वो जगा हुआ होता है क्या? वह अज्ञानी स्वप्न में अपने को जगा हुआ जैसे मानता है तो जगा हुआ नहीं होता। ऐसे आप अज्ञान की धरा में हो और आप यह जानकारी कर रहे हो कि मुझे धर्म का पता है।

मुझे अधर्म का पता है। जैसे अपने को जानकारियां जो कुछ है जो उपलब्ध हो चुकी है वो प्रकृति जन्य केवल बुद्धि तक है। आपके अनुभव में नहीं है। अनुभव में नहीं तो पता पूरा हलवा बनाने की प्रक्रिया आती है लेकिन कभी बैठकर के बना के पाया नहीं तो क्या फायदा? जिस जानकारी का प्रयोग ना हो सके वह जानकारी हमारी किस काम की? बात समझ रहे हैं ना? इसका तात्पर्य हुआ कि हम अध्यात्म बल से कमजोर हैं। हम जानते हैं कि ये नहीं करना चाहिए। हम जानते हैं ये करना चाहिए। तो जो करना चाहिए वो कर नहीं पाते।

जो नहीं करना चाहिए वो हम छोड़ नहीं पाते। ईमानदारी का विषय यह है। इसका कारण हमारे अंदर अध्यात्म बल की कमी है। हम अगर प्रशांतत्मा विगत ब्रह्मचारी व्रत स्थित अगर हम संयम से चले अपने अंतःकरण में निरंतर भगवत चिंतन करें। ब्रह्मचारी व्रत से स्थित हो और निरंतर परमात्म चिंतन करें तो अभी आ जाएगा। जो नहीं करना और नहीं करना चाहे प्राण निकल जाए और जो करना है वो उत्साह संपन्न होकर के करना है तो हमारे अंदर जो जानकारियां उनका प्रयोग ना करने का जो हमारे अंदर असमर्थता है वो आध्यात्मिक की कमी है।

यदि हम खूब भगवन नाम जप करें शास्त्र स्वाध्याय करें। ब्रह्मचर्य से रहे पवित्र आहार करें तो बहुत बढ़िया आ जाए। बहुत बढ़िया आ जाए। स्थिति बन जाए हमारी और हम भगवत चिंतन रहित हैं। इसीलिए हमारे तो इसलिए यह जानकारी होते हुए भी हम नहीं जानकार हैं। जानकारी अगर जितनी आपको जानकारी अगर उसका प्रयोग कर ले तो आप ब्रह्म सिद्ध महापुरुष हो जाए। किसको जानकारी नहीं? जब गांव में लोग शव यात्रा करते हैं। बोले राम नाम सत्य है। सत्य बोलो मुक्ति है। इससे बड़ा और क्या ज्ञान होगा?

इस ज्ञान से बड़ा और क्या ज्ञान होगा कि पूरे त्रिभुवन में अगर सत्य है तो भगवान का नाम सत्य है और भगवान का नाम बोलो तो मुक्ति है लेकिन वो बीड़ी पीते हुए लौटते हैं। उनको कोई मतलब नहीं कि क्या गा रहे हैं। वो समझते हैं मरने वाले के साथ ये गाया जाता है। बस वो गीत गाते हैं। वो उसका भाव तो समझते नहीं है। इसलिए हमें सबको जानकारी है। अपने कल्याण भर के लिए सबको जानकारी है। सब कोई जानता है मरना है। सब देख रहे हैं एक दूसरे का मरना। सबको पता है यहां सब नाशवान है।

सबको पता है यहां से कोई कुछ लेके नहीं जाता। बस इतनी जानकारी काफी है। अगर हम परमार्थ में चल दें और इतनी जानकारी हमारी पक्की रहे तो हम तो महात्मा बन जाए। लेकिन ये जानकारी ना जानकारी के अंतर्गत ही है। जैसे स्वप्न में जगा हुआ मानता हुआ भी वो सो रहा है। वो अपने को जगा हुआ मानता है। लेकिन जब जगेगा तो स्वप्न हट जाएगा। जगने की पहचान है स्वप्न हट जाएगा। तो सच्ची जानकारी का मतलब है धर्म की जानकारी का मतलब है जे जाने जग जाई जागे जथा स्वप्न भ्रम जाई जो जान गया तो उसके सामने से संसार ऐसे गायब हो जाता है जैसे स्वप्न का पूरा का पूरा दृश्य जागने पर गायब हो जाता है।

फिर दिखाई क्या देता है? सिया राम मैं सब जग जानी करहु प्रणाम जोर जुग पानी तो हम अपनी जानकारी को सत्य बनाएं हम अपनी जानकारी का प्रयोग कर सके इसलिए खूब नाम जप करो और ब्रह्मचर्य का जरूर ध्यान दो आज व्यभचार परायण हमारी जनता हो रही है जिधर देखो व्यभचार का बोलबाला है वो सब अपवित्र बुद्धि अध्यात्म को धारण करने के लिए गृहस्थ में है तो उचित ब्रह्मचर्य और विरक्त में है तो पूर्ण ब्रह्मचर्य ब्रह्मचर्य के बिना ब्रह्मचर्य जीवन की नींव है ये आजकल नए-नए सब जितने बच्चे हैं ना गर्लफ्रेंड

बॉयफ्रेंड हस्तमैथुन ये वो सब नष्ट किए दे रहे हैं अपने आप को ये क्या है मनुष्य जीवन का उपहास कर रहे हो देव दुर्लभ मनुष्य जीवन का उपहास कर रहे हो बड़े भाग मानुष तन पावा सुर दुर्लभ सद ग्रंथन गावा साधन धाम मोक्ष कर द्वारा पाए न जे परलोक संभारा सो परत्र दुख पाव सिर धुन धुन पछताए कालह कर्म ईश्वर मिथ्या दोष लगाए इसलिए खूब नाम जप करो मोहित सेठी जी गुरुग्राम से जी राधे-राधे महाराज जी श्री हरिवंश महाराज जी पहले 25 वर्षों तक आर्थिक कठिनाइयों के कारण मैंने पढ़ाई और अब ऑफिस के काम को ही श्रेष्ठ कर्म मानकर अब तक जीवन बीता बस इस आशा में कि परिवार को संभालूं लेकिन जब से आपको गुरु गुरु स्वीकार किया तब से समझ आया कि जीवन का एकमात्र लक्ष्य भगवान को पूर्ण रूप से समर्पित होना है महाराज जी अब इस ओदे पर पहुंच चुका हूं कि जहां रोज 13 14 घंटे काम करना पड़ता है और साथ में नाम जप में महाराज जी बहुत कठिनता आ रही है केवल एक ही घंटा दिन में दे सकता हूं नाम को महाराज जी अभी मन में पीड़ा होती है चिंता होती है डर भी

होता है लेकिन 14 घंटा हर समय आप बोलते तो नहीं रहते ना क्रियाएं भले कर सकते हैं कोई भी क्रिया और उसमें भी हमें मिनट सेकंड का तो समय मिलता है ना उस मिनट सेकंड को राधा राधा राधा राधा और पूरे के पूरे 14 घंटे भगवान को समर्पित कर देना। ये कर्म समर्पण हो जाएगा और भगवान हृदय से भगवान के आश्रित हो। जो शेष समय मिले आपके 14 घंटे में उसमें राधा राधा राधा राधा राधा राधा उसमें नाम जप करो और जो 14 घंटा के बाद छ घंटा सोने में समझ लो तो 14 छ कितने हुए? 20 हुए तो चार घंटे तो अभी बचे वो चार घंटे कहां दोगे महाराज जी क्या होता है कि जैसे 13 14 घंटे काम कर रहे हैं रेगुलर उसके बाद भी क्योंकि आदत ऐसी पड़ी हुई है कि उसी के बारे में सोचते रहते हैं कि उस कैसे नहीं गलत बात इसी को सुधारो वो स्थाई चीज नहीं है मरोगे तो ना ऑफिस जाएगी और ना ये सब कार्य जाएंगे तुम्हारे एक कर्तव्य पूजा है।

हम 14 घंटे समय उसको दें। हम नहीं कहते कि आप 14 घंटे समय मत दो। 14 घंटा समय दिया। इसके बाद कार्य प्रणाली के स्टाफ। अब हम दूसरा अपने जीवन को पारलौकिक उन्नति के लिए अब हम थोड़ा सत्संग सुनते हैं। थोड़ा सा शास्त्र स्वाध्याय करते हैं। एक घंटा ले लो उसका मार्जन करने का। हमारे द्वारा उसमें से क्या गलती हुई? क्या उन्नति के लिए हमें करना चाहिए? उस पर विचार कर लो। तो तीन घंटे फिर भी बचते हैं। तो तीन घंटे भजन करो। शास्त्र स्वाध्याय ठाकुर सेवा नाम जप तीन घंटे भागवतिक करो।

14 घंटे सांसारिक करो। एक घंटे दोनों कार्यों के चिंतन का करो। छ घंटे सो जाओ। पूरा विभाग हो गया 24 घंटे का। ईमानदारी से यदि करो तो भजन के लिए सबको टाइम है। और बेईमानी करो तो किसी को टाइम नहीं है। बोले हम तो गृहस्थ हैं। बस एक शब्द में मारा कि पूरा का पूरा जीवन बर्बाद कर दिया। अरे गृहस्थ हो तो क्या हर समय तुम काम में लगे रहते हो। 12 घंटे 14 घंटे काम करने के बाद छ घंटे सोने के बाद चार घंटे बचे हम दो घंटे छोड़ देते हैं। एक घंटा भोजन एक घंटा मनोरंजन तो दो घंटे भजन करो।

120 मिनट अगर भजन करोगे तो तुम्हें आनंद की प्राप्ति होने लगेगी। ये बेईमानी ना की जाए। मनोरंजन में संसार के इस कार्यों में ही केवल जीवन नष्ट कर देने से जीवन का लाभ नहीं। जीवन का लाभ उस दिन की याद करो जिस दिन तुम मरोगे। हम तो अध्यात्म हमारा उस दिन के लिए तुम्हें बलवान बनाता है जिस दिन तुम्हारी मृत्यु आएगी ना तुम्हारी पत्नी साथ होगी ना तुम्हारा मित्र साथ होगा ना तुम्हारी ऑफिस साथ होगी ना बैंक बैलेंस होगा ना घर होगा ना कोई सामग्री होगी क्या पूरा जीवन बर्बाद कर दिया अब जाने के समय तुम्हारे पास क्या है इस लोक से क्या ले जाओगे इस लोक से ले जाने के लिए भगवन नाम राधा राधा राधा जो नाम जप किया जो परोपकार किया जो धर्म किया जो तीर्थटन किया यह तुम्हारे साथ जाएगा तो मनुष्य जीवन में एक पक्ष उधर भी रखो तो एक पक्ष आगे के संभालने के लिए भी रखो परलोक संभालने का भी रखो तो इसलिए दो घंटे तो भजन करो ही और एक से डेढ़ घंटा तो हो जाता है रोज का जी हां बिल्कुल ठीक है और बीच-बीच में नाम जप करते रहो और शेष जो भी समय आपका वो भगवान को अर्पित करते रहो ये कर्म समर्पण और भगवत स्मरण के प्रभाव से निश्चित भगवान की कृपा प्राप्त होती है चाहत राधे-राधे महाराज जी महाराज जी भगवान की कृपा सब पर समान रूप से क्यों नहीं होती?

कुछ लोगों को सुख और सफलता मिलती है जबकि अन्यों को दुख और संघर्ष का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे क्या रीजन है? नहीं बच्चा भगवान की सब पर समान कृपा है सब मम प्रिय सम उपज आंख कान नाक सब शरीर की सुविधा सबको वायु सबको सूर्य सबको चंद्रमा भगवान की तरफ से सबको समान कृपा है जैसे खेती पिता अपने पुत्र को पांच को दे अब एक ने बंबूल बोया एक ने आम बोया एक ने गेहूं बोया एक ने चना बोया एक ने गन्ना बोया अब पाने को क्या मिलेगा बंबूल वाले को कांटा मिलेगा। गन्ने वाले को गन्ना मिलेगा।

चने वाले को चना भगवान ने हमको भारत भूमि में जन्म दिया। हमारे कर्म कैसे हो रहे हैं? उनका फल कौन भोगेगा? गीता में भगवान कहते हैं अवश्य में भोक्तव्यम कृतम कर्म शुभाशम। ₹100 रुपया पिता ने सबको दिया। अब एक ने शराब में उड़ा दिया। एक ने गंदी बातों में, एक फिल्म देखने में, एक जुए में और एक ने जाकर भगवान का काम किया। तो अलग-अलग ₹1 सबको बराबर दिए लेकिन अलग-अलग होने के कारण चार को दुख मिलेगा और एक को सुख मिलेगा तो भगवान सुखदख के दाता नहीं है निज कृत कर्म भोग सुन भ्राता कोन काू के सुखदख कर दाता अपने कर्म का भोग ही हमको भोगना अच्छा हम लोगों से कर्म खराब हो गए भगवान ने ऐसा नहीं किया भगवान को कोई प्रिय हो भगवान का कोई अप्रिय हो ऐसा नहीं सब मम प्रिय सब मम उपजाए सब भगवान के बेटे हैं।

सब भगवान से प्रकट हैं और सबको भगवान बराबर प्यार करते हैं। सब पर मोर बराबर दाया। भगवान ने कहा पर हमारे आचरण बिगड़ गए। हमारे कर्म बिगड़ गए। तो जैसे हम कर्म करते हैं। पाप कर्म का फल दुख और पुण्य कर्म का फल सुख। तो हमारे द्वारा जब पाप कर्म अधिक होते हैं तो हमें दुख भोगना पड़ता है। देखो नहीं मनमानी मनुष्य शरीर मिला है। मुर्गा खा रहे हैं, बकरा खा रहे हैं, गाय खा रहे हैं, भैंसा खा रहे हैं। राक्षस बने हुए लोग हैं। देखो ना आजकल क्या हो रहा है? गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड व्यभचार की प्रवृत्तियों।

अब इसका फल तुम सुख चाहोगे। करोगे, व्यभचार करोगे, व्यसन करोगे, हिंसा खाओगे, मांसमरी इसका परिणाम सुख चाहोगे। नरक भोगोगे, यहां भी दुख भोगोगे, वहां भी दुख भोगोगे। संयम से चलो, ब्रह्मचर्य से रहो, शास्त्र स्वाध्याय करो, सत्संग सुनो, नाम जप करो, जीवों पर दया करो, दूसरों का मंगल करो। अभी आनंद आ जाएगा। तो आनंद का मार्ग है इधर और चल रहे हैं इधर तो फिर कैसे आनंद प्राप्त होगा? पर मार्ग हमारे सब प्रभु के बनाए हुए हैं। हमारे प्रभु ने सब मार्ग बनाया है। नरक का मार्ग भी भगवान ने बनाया, बैकुंठ का मार्ग भी भगवान ने बनाया, स्वर्ग का मार्ग भी भगवान ने बनाया।

आपको भी भगवान ने बनाया। अब आप चलना किस मार्ग में चाहते हो? सब मार्ग आपके सामने आप भूत बन सकते हो। आप देवता बन सकते हो। आप महान बन सकते हो। आप नीच बन सकते हो। जैसे आचरण करोगे वैसे बन जाओगे। इसमें भगवान की बात नहीं। समझ पा रहे हैं आप? सौरभ जी फरीदाबाद से। राधे-राधे। राधे-राधे महाराज जी। महाराज जी कोई भी आध्यात्मिक कार्य के समय जैसे नाम जप से 84 जी का पाठ के समय मन बहुत ज्यादा सांसारिक विषयों में भागता है महाराज जी इतना तो वो दैनिक कार्यों के समय भी हां ऐसा ही अनुभव होता है किसका है प्रश्न हां वो भागता नहीं है डिलीट होता है उसमें जो भरा हुआ है जैसे मोबाइल में कोई मैसेज डिलीट होना हो तो पहले सामने आता है ना तो ऐसे जब वो सांसारिक कार्य करता है तब वो कवर करता है अंदर अपने लेता है जब हम नाम जप करते हैं ध्यान में बैठते भगवत चिंतन करते हैं या भगवत पाठ करते हैं तो उस जैसे चिप है ना ऐसे एक मन है भागवतिक चिप अनंत जन्मों में जो जो हुआ है वो सब भरा पूरा का पूरा डिलीट करना है तो जितना हम नाम जप करते हैं उतनी गंदी गंदी बातें जो हम सोचना भी नहीं चाहते देखना भी नहीं चाहते करना भी नहीं चाहते वो भी सब बातें उससे निकलती कभी ऊटपटांग की बातें निकलती कभी भूत की कभी भविष्य की चिंता की तो हमको उसको शांत भाव से रहना निरपेक्ष दृष्टा भाव हमको ना तो परेशान होना है और ना अच्छा लगना चाहिए।

बिल्कुल दृष्टा भाव से अपने कार्य में हम मगन है। नाम जप करने में वह फेंक रहा है गंदी बातें वो निर्मल हो रहा है। जितना निर्मल होता जाएगा उतना आनंद आता जाएगा। और जहां पूरा निर्मल हुआ तो निर्मल जन मन सो मोहे पावा मोहि कपट छल छिद्र ना भावा। तो हमको ये देखना चाहिए हमारे मन रूपी चिप से ये सब डिलीट हो रहा है। आ नहीं रहा। आता तब है जब हम भगवान से विमुख होकर के क्रियाएं करते हैं। तो सीसी कैमरे की तरह मन सब कवर करता रहता है और जब हम भगवान का भजन करते हैं तब वो सब डिलीट होती रहती है।

तो कवर करना कम करो। हम नाम जप हर समय करते हुए क्रियाएं करें। देखना सुनना सब में भगवान की भावना करें तो हमारे मन में अच्छी चीजें जा रही हैं। और जो बुरी चीजें भरी है वो डिलीट होती चली जा रही है। तभी तो समय लगता है ना। नहीं तो ऐसे तत्क्षण भगवत प्राप्ति हो जाए। एक नाम भगवत प्राप्ति करा दे। एक नाम त्रैलोक ही तारे जो न ले सो जन्म हारे। एक बार जिन नाम ली हित सो होए अति दीन। हित सो मा प्रेम से और अति दैन्य होकर तो प्रभु एक बार में दर्शन दे दे। एक बार जिन नाम ली हित सो होए अति दीन ताको संग न छाणह ध्रुव अपनो कर लीन।

तो एक बार डट कर पहले भजन करें। मन डिलीट हो जाए। इसकी गंदी बातें कि दन्य और प्रेम से पुकारेंगे तो भगवान एक नाम में आ जाते हैं। एक नाम में दौड़े चले आते हैं। जी महाराज जी जैसे हम नित्य चिंतन करते हैं वृंदावन का लेकिन जब हम जैसे अपने निजी पलों में होते हैं जैसे ग्रसते हैं हम पत्नी के साथ में तो तब महाराज जी अचानक से बहुत ज्यादा चिंतन बनता है यहां का। हां बहुत बढ़िया है। बहुत बढ़िया है। महाराज जी अंदर से मन ऐसे लगता है जैसे आप बताते हैं कि अंदर से नाटक ऐसे करो सब के।

हां बिल्कुल बिल्कुल महाराज जी उसमें कमी आती है। हां किस में व्यवहार करने में नहीं कमी नहीं आनी चाहिए। सफलता इस अंदर से मतलब ये चिंतन होता है कि मैं जाऊं वृंदावन नहीं ये अच्छी बात है। लेकिन पत्नी के साथ जब व्यवहार कर रहे हैं, जब पुत्र के साथ व्यवहार कर रहे हैं, जब संसार के साथ व्यवहार कर रहे हैं तो पूरा परफेक्ट नाटक होना चाहिए। नाटक में कमी नहीं। चिंतन बनता है महाराज। चिंतन अंदर से भगवान का होना चाहिए। नाटक संसार का होना चाहिए। तभी तो परफेक्ट आप कलाकार होगे।

इस जगन्ना नाटक मंच पर आपको जो रोल दिया गया है उसका परफेक्ट रोल करना चाहिए। अब ये नहीं कि पत्नी से हम उदास हो रहे हैं। अब हमारा मन वृंदावन में जा रहा है इसलिए हम तुमसे बात नहीं करेंगे। तुमसे नहीं ये तो बड़ी कृपा है कि जब हम संसार के राग के बंधन में बंधने की स्थिति में तब हमारा मन वृंदावन भाग रहा है। तब हमारा मन प्रभु लेकिन कोई जान ना पावे कि हमारे मन की दशा क्या है। हां बाहरी व्यवहार हमारा संसारिक हो लेकिन आंतरिक हमारा चिंतन भागवत हो। यही तो गृहस्थ धर्म की भक्ति है।

यही गृहस्थ धर्म की भक्ति है।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…