सब कुछ भगवान पर भी छोड़ना चाहते हैं और पैसा भी कमाना चाहते हैं, तो क्या करें?
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
पियूष जी सूरत राधे-राधे महाराज जी महाराज जी सादर चरण स्पर्श महाराज जी प्रार्थना करते समय द्वंद में रहता हूं एक मन ईश्वर के सामने धन की लालसा करता है दूसरा कहता है ईश्वर से धन की लालसा जैसी छोटी लालसा मत कर जो मिलेगा सबसे अच्छा होगा महाराज जी ऐसे हां उत्तम बात तो यही है लेकिन जब हमें आवश्यकता है हम भगवान को अपना मानते हैं तो हम भगवान से प्रार्थना कर सकते हैं। भगवान ने गीता जी में चार प्रकार के भक्त स्वयं बताए हैं। एक है अर्थार्थी जो भगवान से अर्थ चाहता है।
एक है आर जो भगवान से संकट निवृत्ति चाहता है। एक है जिज्ञासु जो भगवान को जानना चाहता है। एक है ज्ञानी जो भगवान को जान चुका है। जो भगवत स्वरूप हो चुका है। तो चार प्रकार के भक्त इसमें केवल भगवान से चाहना है। हम प्रयत्न कर रहे हैं, कर्तव्य कर रहे हैं, लेकिन भरोसा भगवान पर है। वह हमें देंगे। यह मांगना कोई दोष नहीं है। क्योंकि भगवान ने स्वीकार किया है। अर्थार्थी भक्त जो जैसे ध्रुव जी ने जब महाराज उत्तानपाद की गोद में बैठना चाहा तो जो महाराज की दूसरी पत्नी थी उनका नाम था सुरुचि।
उन्होंने एक थप्पड़ मारा और कहा कि अगर इस चक्रवर्ती सिंहासन पर बैठना है तो मेरे गर्भ से पैदा होना पड़ेगा। तू सुनीति से पैदा हुआ है। इसलिए जा नारायण की तपस्या कर मेरे गर्भ में प्रकट हो। तब तू इस सिंहासन का अधिकारी कठोर शब्द बोले। ध्रुव जी माता सुनीति के पास गए और कहा मां वि माता ने ऐसा ऐसा तो उनका बेटा ठीक कहा है महाराज मुझे पत्नी के आप तो दासी भी नहीं समझते हैं यदि तुम भगवान नारायण की तपस्या करो नारायण को प्रसन्न करो तो जो चाहोगे वह प्राप्त हो जाएगा सही सला दी माने ध्रुव जी पांच वर्ष की अवस्था के थे दृढ़ निश्चय किया पांच वर्ष के बालक ने कि भगवान नारायण को प्रसन्न करके मैं ऐसा पद प्राप्त करूंगा जो मेरे पिता और पितामह को भी प्राप्त नहीं है।
पिता उत्तान पद पितामह मनु जी और प्रविताम ब्रह्मा जी ज्यादा सृष्टि नहीं बिल्कुल नजदीक ही है। ध्रुव जी निकले नगर से बाहर तो जब कोई भजन करने का भाव करता है तो भगवान किसी संत से मिला देते हैं। तो देवर्षि नारद जी मिल गए। देवर्षि नारद जी को प्रणाम किया ध्रुव जी ने तो ध्रुव जी से पूछा कि तुम पांच वर्ष की अवस्था के हो और बिना किसी सुरक्षा के राजकुमार हो कहां जा रहे हो? तो उन्होंने कहा मैंने निश्चय किया है कि मैं एकांत क्षेत्र में जाकर भगवान का भजन करके भगवान नारायण को प्रसन्न करूंगा।
अच्छा तो तुम्हारे पिता की गोद में बैठने के लिए तुम्हारी भी माता ने मना किया। इसलिए मैं चलो अभी चक्रवर्ती सम्राट पद का अभिषेक करवा देता हूं। अभी आदेश करूंगा उत्तानपात तुम्हारे अभिषेक कर देंगे। ध्रुव जी ने विचार किया अभी तो भजन किया नहीं। अभी तो भजन करने के लिए कदम बढ़ाया तो जिनकी गोद में बैठने के लिए हमें झिड़ दिया गया उस सिंहासन पर अधिकार दें। देवर्षि नारद जी के वचन कौन काट सकता है? तो उनका गुरुदेव अब नहीं। अब कदम पीछे नहीं हटेंगे और विश्वास हो गया और उन्होंने कहा मैं भगवान का आराधन करके ही प्राप्त करूंगा तो उनका जंगल है पहले प्रलोभन दिया फिर भय दिखा रहे हैं जंगल है सिंह भेड़िया बड़े-बड़े ऐसे जानवर तुम्हें खा जाएंगे तुम जंगल में कैसे तपस्या करोगे तो ध्रुव जी ने विचार करके कहा कि यदि मेरी भगवान रक्षा करेंगे तो कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता और यदि यदि मेरी मृत्यु है तो यहां महल में भी मैं मर जाऊंगा।
इसलिए मैं निश्चय करता हूं कि भगवान की आराधना छोड़ नहीं सकता। देखा चेला पक्का तो वही गुरु मंत्र दे दिया द्वादशाक्षर मंत्र का और कहा जाओ भगवान तुम पर कृपा करें तो ये मथुरा में आए मधुबन मथुरा को कहते हैं और यही आकर यमुना के पावन तट पर द्वादशाक्षर मंत्र का अनुष्ठान किया। मथुरा भगवान की नित्य सिद्ध स्थली है। वैसे भी भगवान प्रकट हुए लेकिन शास्त्रों में मथुरा की बड़ी महिमा वर्णन की गई है। मथुरा नित्य कृष्ण को वास निश दिन श्याम न छाड़त पास तास सकल लीला के छ महीने में भगवान का दर्शन प्राप्त कर लिया और वो अटल पद भी प्राप्त की कि आज भी सप्त ऋषि उस परिक्रमा करते हैं उस पद की जहां ध्रुव जी विराजमान है।
तो यदि हम धन भी चाहे तो केवल भगवान से चाहे और भजन करें, भगवान की आराधना करें और अपने कर्तव्य का पालन करें तो वह धन मांगना भी सार्थक हो जाएगा। जो हम कामनाएं करें वो भगवान से करें पर ऐसे ना करें जैसे आजकल लोग करते हैं। अब आपको ₹00 का भोग चढ़ा देंगे। आप हमारी एक कामना तो तुम नौकर समझे हो क्या भगवान को? तो भगवान तो मालिक है यार। नौकर थोड़ी है। अपने पिता से जैसे मांगा जाता है। अपनी मां से जैसे मांगा वो आए मां से पिता से ये बात कहते हैं क्या कि आपको इतना खवा पिला देंगे आप थोड़ा हमको ₹1000 दे दीजिए।
अधिकार पूर्वक मांगते हैं क्योंकि आप हमारे पिता हो आप हमारे माता हो। ऐसे हम अधिकार पूर्वक भगवान से मांगे पर भगवान अंदर की बात देखते हैं। यदि अन्य आश्रय है। तो फिर भगवान जल्दी नहीं। अनन्य भाव से पर आराधना जरूरी है। ध्रुव जी ने कैसी आराधना की? एक चुल्लू जल पीकर के फिर पत्ता सूखा खाकर फिर उसको भी छोड़ दिया। वायु पीकर छ महीने में भगवान को अपने सामने प्रकट कर लिया। तो हम आराधना अब इतते हैं शराब खाते हैं गंदे भोजन मनमानी आचरण करते हैं। बोले भगवान हमारी कामना पूर्ण ऐसे पूर्ण हो जाएगी।
तपस्या करो, साधना करो, पवित्र आचरण करो, व्रत उपवास करो, तब भगवान की जो हम आराधना करके कामना करेंगे तब हमारी बात पूरी होगी। से
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1442 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- हर 5 मिनट में राधा बोलो, फिर देखो चमत्कार — पूज्य पाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज महापुरुषों के वचन स्वार्थ और परमार्थ दोनों को परम पवित्र कर देते हैं। दोनों में पुष्ट कर देते हैं। बाबा सत्संग करते हैं पर भजन नहीं करते। भजन…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — धार्मिक जी सूरत से राधे-राधे महाराज जी महाराज जी गृहस्ती में रहकर बैलेंस बनाकर चलें तो फिर प्रभु मिलन की व्याकुलता कैसे बढ़ेगी अगर नहीं तो किस तरह से हम प्रभु मिलन की चाह और विरह…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — विनायक जी महाराष्ट्र से राधे राधे राधे-राधे महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम महाराज जी जब कोई ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना स्थूल शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — डॉक्टर विधि जी महाराष्ट्र से राधे-राधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। महाराज जी शरीर और मन दोनों एक साथ चलते हैं। शरीर अच्छा होगा, स्वस्थ होगा तो…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — महर्षि आज दीपावली का शुभ पर्व है महाराज जी देश विदेश में आपको बहुत लोग सुनने वाले हैं। महाराज जी आपके कुछ आशी वचन कि आज क्या सावधानियां रखें क्या करें? क्या ना करें महाराज जी…