एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1425
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
महाराज जी राधे-राधे महाराज जी कोई काम करते वक्त कुछ गलत हो जाए या ध्यान ना लगे किसी और जगह जाए तो बहुत क्रोध आता है। इस समय मैं नाम जप करता हूं। नाम जप करने से क्रोध कम होता है पर नाम जप छोड़ते ही क्रोध और बढ़ जाता है। इस स्थिति में आपका प्रश्न है यार। बड़े गुरु आदमी हो तुम। इतनी छोटी अवस्था में तुम इतनी सूक्ष्म बात पकड़ रहे हो। बहुत बढ़िया बात है। बहुत अध्यात्म के अच्छे आदमी बनोगे तुम। नाम जप करते हुए जब तुम्हारे अंदर गलत वृत्ति आती है ना तो अंदर जो मन में गलत वृत्ति होती है वह डिलीट होती है।
वह नष्ट होती है। तो ऐसे नाम जप का अभ्यास करो कि खाली समय ही ना रहे। क्रोध तभी अच्छा क्रोध क्यों आता है? कामना से क्रोध आता है। जैसे हम चाहते हैं ये हो जाए और वो नहीं होता तभी क्रोध आता है। क्रोध की स्वयं की सत्ता नहीं। कामासते क्रोधा क्रोधा स्मृति विभ्रमा स्मृति भ्रसाद बुद्धि नाशो बुद्धि नाशात प्रणसते काम जब हमारी कामना की पूर्ति में बाधा पड़ती है तो क्रोध आ जाता है इसलिए हम हर समय नाम जपने का अभ्यास करें और जब क्रोध आ जाए तब दांत पीस ले ऐसे मुझे बोलना ही नहीं है बस क्योंकि अगर क्रोध में बोलना शुरू किया तो फिर क्रोध आने पर भजन क्षीण हो जाता है आनंद क्षीण हो जाता है और हमसे अपराध बन जाता है।
अपने से बड़ों के प्रति भी गलत शब्द निकल जाते हैं। अपवित्र भाषा भी ज्यादा क्रोध आ जाए तो गालियां भी आने लगती है। जबान पे दुरुक्ति गालियां आने लगती हैं और बड़े कटु वचन निकलने लगते हैं। इसलिए क्रोध को रोकना है तो मौन धारण कर ले। जहां क्रोध आए उसी समय चुप। वहां से हट जाए। जहां जिस अवस्था में क्रोध आ रहा हो उस परिस्थिति का त्याग कर दे। एकांत हो जाए। मौन हो जाए उस समय बचे। अब यह नहीं कि भिड़े अगर भिड़े तो फिर क्रोध आ गया फिर गाली गलौज फिर मारपीट फिर हिंसा इससे जितना बच जा सके ये राक्षसी प्रवृत्ति है।
क्रोध जो है ये आसुरी प्रवृत्ति है। ये नाश कर देती है। इसलिए सबको इससे बचना चाहिए। जिस समय क्रोध आ जाए उस समय मौन हो जाओ। जिस समय क्रोध आ जाए उस समय हट जाओ। जिस समय क्रोध आवे जोर-जोर से राधा राधा बोलने लगो क्रोध शांत हो जाएगा। मंजीत सिंह जी गुड़गांव से। जी श्री हरिवंश महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। गुरुदेव कुछ समय पहले तक शराब और गंदे आचरणों से लिप्त था। फिर छ महीने पहले श्री जी की कृपा से आपकी शरणागति मिली। शराब छूट गई। भोजन भी सात्विक हो गया।
नाम जप भी खूब बढ़ा। परंतु मैंने अपने घर में उसका बखान करना शुरू कर दिया। जिससे नाम जप अभी थोड़ा कम होना शुरू हो गया। महाराज जी श्री जी से क्षमा मांगी। पुनः नाम जप करना भी शुरू हो गया। परंतु महाराज जी क्रोध पर काबू नहीं पा पाता। जिससे बाद में घंटों पश्चाताप में जलता रहता हूं। नाम जप भी कम हो जाता है। ऐसी स्थिति को सामान्य लाने के लिए बहुत समय लग जाता है। हां, नाम जब बढ़ाइए और जब क्रोध आवे तो हम क्रोध को परीक्षा समझे कि भगवान मेरी परीक्षा ले रहे हैं।
मुझे क्रोध नहीं करना है। ये भजन के विघ्न है। काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर। अहंकार नहीं करना, ईर्ष्या नहीं करना। परिवार से मोह नहीं करना, क्रोध नहीं करना। काम भावना से किसी पराई स्त्री को नहीं देखना। तो जब हमारा मन क्रोध में आवे तो सावधान राधा राधा राधा राधा राधा बोलना नहीं हमें उस विषय में नहीं बोलना ऐसे हट जाना है जैसे हम अभी बात ही नहीं कर रहे थे बिल्कुल पीछे तुरंत मुड़िए हटिए और चल दीजिए उत्तर चाहे बालक क्यों ना हो उस समय हट जाइए फिर बाद में समझाइए क्रोध के लिए उस समय वो स्थान वो परिस्थिति आपको छोड़नी पड़ेगी नहीं तो जहां प्रति उत्तर हुआ तो गालियां आएंगी फिर वो क्रोध अपना स्वरूप प्रकट कर देगा।
बुद्धिमानी यही है कि तुरंत मौन होइए और वहां से हट जाइए। महाराज जी अपने बच्चों को भी डांट देते हैं। मैं इतना जलता हूं। हम ये कह रहे हैं कि बच्चों को डांटने का नाटक किया जाता है क्रोध का। तो अगर ऐसे गलत बात किए तो और समझ रहे हो? अगर पढ़ाई ठीक से नहीं की ना तो आप हम अंदर कोई क्रोध नहीं। क्रोध का नाटक करना और क्रोध होना यह थोड़ा अंतर है। बच्चे में क्रोध को करना होता है। परिवार में क्रोध करना होता है। जरूरी है। जैसे छोटे-छोटे बच्चे हैं अगर वह भयभीत हमसे नहीं हुए थोड़ा थोड़ा भय होना जरूरी यार अगर हमने जो पापा ने कहा वो पाठ नहीं तैयार किया तो मारेंगे यार हम कोई गलती करेंगे।
हमारे पापा जाने के उनको भय होना जरूरी। भय से वो सतमार्ग में चलेंगे। लेकिन इतना भय भी नहीं कि वो आपसे दूरी बना ले। कभी मित्रवत व्यवहार करके ऐसे बैठते हैं, खेलते हैं कि वो अपनी छोटी से छोटी कमियां भी आपको बता दें और कभी पिता की तरह हम होकर उनको ढालते हैं जिससे वो भयभीत हो के असत मार्ग का त्याग कर दे। लेकिन हमें क्रोध का नाटक करना है। क्रोध नहीं करना। जैसे शिष्यों से करना पड़ता है। तो यह अगर हमको उस समय सोचो तो 100 में 100% हम क्रोधित रहे हैं। हम अपनी नौकरी निभा रहे हैं।
हमें गुरु भाव से उन्होंने स्वीकार किया। अगर उनकी गलतियां बन रही तो हमारा कर्तव्य है उनको डांट करके अच्छे आचरणों में युक्त करना। ऐसे आप पिता है। अगर अपने पुत्र को अच्छे आचरणों से युक्त करना है तो कभी-कभी क्रोध का नाटक करना पड़ता है। तो अगर पिता का शासन पवित्र है तो अब आजकल शासन ही नहीं रह गया है। बच्चे पढ़ लिख के माता-पिता का अपमान कर रहे हैं। माता-पिता की अवहेलना कर रहे क्योंकि बच्चापन से डाली नहीं गई बात। खेलने के लिए मोबाइल दे दिया गया। और धीरे धीरे धीरे धीरे मोबाइल से इतने गंदे आचरणों में प्रक्त हो जाते हैं।
इतनी मलिन बुद्धि हो जाती है कि अपने पूज्य माता-पिता का अपमान करने लगते हैं। अवहेलना करने लगते हैं और इतना दूर निकल जाते हैं सतमार्ग से कि लौटना मुश्किल हो जाता है। गंदे गंदे व्यभचार में व्यसन में फैल जाते हैं। तो यह क्रोध करना अनिवार्य है। पर क्रोध अंदर से नहीं बाहर से नाटक करना है। क्रोध का नाटक करना है। अंदर से करोगे तो आप परेशान हो जाओगे। बस वह मारना नहीं है। मारने की एक्टिंग पूरी करनी है। बाप रे आज तो बच गए। ऐसा करना है। क्रोध का अंदर हृदय में प्रवेश ना होने पाए।
अगर बाहर से हम नाटक करें तो अच्छा रहेगा। परिवार में अगर अब माता-पिता शराब पी रहे हैं। माता-पिता गंदी बातें कर रहे हैं। माता-पिता गंदे दृश्य देख रहे तो बच्चों पर आचरण नहीं पड़ेगा। तुम खुद अध्यात्मवान बनो और बच्चों को अध्यात्मवान बनाओ। बिना अध्यात्म से जुड़े किसी का जीवन मंगलमय नहीं हो सकता। आज हमारा समाज जितना अध्यात्म से बिलग है उतने देख लो क्रूरता में पहुंचता जा रहा है। कैसे-कैसे घमा आते हैं? मतलब क्या है? क्या है? ये नौजवान कहां जा रहे हैं? कहां जा रहे हैं?
क्या वो मनुष्य शरीर नहीं है? क्या वो अपनी बहन नहीं है? आप कैसा व्यवहार कर रहे हैं? अध्यात्म तो चराचर जगत को मंगलमय बना दे लेकिन जुड़े ना जब अब वो राक्षसी प्रवृत्ति से जुड़े आधुनिकता से जुड़े मंगलमय भाव है नहीं तो देखो कैसी-कसी गंदी बातें होती है अब आजीवन सजा होगी एक गलती का परिणाम आजीवन सजा जीवन बर्बाद हो गया पढ़ाई लिखाई स्वस्थता सब जब जाओ जेल या तो फांसी की सजा या तो जेल ऐसे ऐसे आचरण होने लगे हैं तो हमें लगता है बहुत संभलना चाहिए और अध्यात्म में जुड़कर भगवान का नाम जब अपने बच्चों बच्चों से भी कराना चाहिए।
थोड़ी देर बैठकर कथा सुनानी चाहिए। सत शास्त्रों के श्रवण से बड़ा मंगल होता है। महाराज जी बच्चे तिलक लगा के जाते हैं तो स्कूल कह रहे हैं स्कूल में कहते हैं कि ये कौन सा काला जादू है? हां तो दूसरा कर ले कि सूखी रज ले ले ना। सूखी रज का ऐसे लगा ले तो चिन्ह नहीं बनेगा और तिलक भी लग जाएगा। अब स्कूल में तो जो पढ़ाई हो रही है आप देख ही रहे हो आधुनिकता की पढ़ाई हो रही है और ऐसे ऐसे आचरण नौजवानों के हो रहे हैं जो जो नहीं होने चाहिए क्या ये विद्या है विद्या तो वही है जो विनय और सद्गुण की उत्पत्ति कर दे विनय और सद्गुण की उत्पत्ति कर दे आज तिलक लगाने को लोग रोका जाता है आज भगवत कार्य को अगर माला डाल के जाए तो उसको रोका जाएगा उसका उपहास होगा अगर भगवन नाम कीर्तन भगवन नाम जप करके पाठ हम लोगों के स्कूल में प्रारंभ से ही हे प्रभु आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिए।
यह सब प्रार्थनाएं होती थी बड़ा और कबीर दास जी के दोहे रहीम दास जी के दोहे मंगलमय वीर वीर पुरुषों के चरित्र तो उससे संस्कार पढ़ते हैं। अब हम पता नहीं है कि नहीं इस समय चीजें हमारे देश के वीर वीरांगनाओं और साध्वी साधुओं के चरित्र भी रखिए जिससे पढ़कर के उनके अंदर संस्कार पड़े। उनके अंदर भाव पड़े तो ठीक है। क्रोध करना नहीं पर क्रोध का नाटक जरूर करना चाहिए। सुनीत कौशिक जी राधेधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी क्या ज्यादा पूजा करना भी हानिकारक होता है? हम आपके सामने बैठे हैं।
जिंदगी ही पूजा है। हानिकारक है। आप क्यों आए हो? आपकी शरण में आए हैं। नहीं तो क्यों? हमारे में क्या है? भक्ति भाव है, पूजा है। हां। तो आप यह समझो तो ज्यादा पूजा हानिक हानिकारक कैसे हो सकती है? हानिकारक पाप कर्म होता है। हानिकारक हिंसा होती है। हानिकारक व्यभचार है। हानिकारक जुआ है। हानिकारक शराब है। भगवान की पूजा हानिकारक हो सकती है। कैसी बात करते हैं? कैसे कैसे? कैसे ये बात कैसे मतलब दिमाग पे आई? पूजा करने से मतलब अपने ग्रह जैसे मतलब बात समस्या यह है कि कुछ लोगों के दिमाग में ऐसा बैठ जाता है कि जो ज्यादा धर्म से चलते हैं जो ज्यादा पूजा करते हैं वो परेशान हो जाते हैं।
आप जो प्रश्न कर रहे हो मैं उसे समझ रहा हूं उसकी धारा को ऐसा नहीं है। पूर्व के जो पाप कर्म है जैसे हमारी दोनों किडनी फेल है। बचपन से बाबा जी हूं। यह हमारे पूर्व के पाप कर्म का फल है और यह हमारे भजन का फल है कि हमें पूरे की पूरी जनता का प्यार मिल रहा है। हम सुबह जब निकलते हैं ना छोटे बच्चे से ले सब राधा राधा राधा तो दिखाई देता है। सबकी आंखों में प्यार दिखाई देता है। भक्ति से दुख नहीं मिलता। लेकिन जैसे हमने अभी भक्ति शुरू की हमारे पाप कर्म का परिणाम लग गया तो अब हमें दुख मिलेगा।
क्योंकि भक्ति हमारी अभी खेती है। लेकिन पुरानी खेती में हमने बंबूल बोए हैं। पाप बोए हैं। तो हमको भोगना पड़ेगा। जैसे बड़े-बड़े संतों को भोगना पड़ता है। रामकृष्ण परमहंस जी के कैंसर और बड़े-बड़े संतों के कष्ट देखे गए और वो इतनी सामर्थ्य रखते हैं कि दूसरे के कैंसर को मिटा दे। दूसरे के दुख को मिटा दे। लेकिन वो अपने दुख को भोग करके भगवान की प्रसन्नता के लिए भगवान को भक्ति से कभी किसी को दुख मिल ही नहीं सकता। लेकिन भक्तों के जीवन में दुख देखा गया है। हां जी।
बात समझना। उस दुख में भी वो सुखी रहे हैं। और बड़े-बड़े कष्ट उनके जीवन में आए। क्या हुआ? अब जैसे हमारा आखिरी जन्म है। अब हमें जन्म नहीं लेना। तो हमारे हजारों अनंतों जन्मों के पापों को थोड़ा-थोड़ा भुगा भुगा कर। अब जब थोड़ा-थोड़ा भोगेंगे तो कदम कदम पे भोगना है। अब भोगते भोगते मर जाएंगे। इसके बाद भगवान को प्राप्त हो गए। खत्म। अब तुम्हारा अनंत जन्म भटकना है। अभी बोले पापी आदमी कोई कोई भी कष्ट नहीं हुआ। जुखाम भी नहीं हुआ। चट मर गया। देखने को मिलता है ऐसा कि पापी आदमी हंसते नाचते मर गया और संत बने हैं।
पूरा जीवन भजन कर्म महीना सड़ना पड़ा। क्यों? क्योंकि इनके अनंत जन्मों का हिसाब होकर अब ये भगवान को प्राप्त होंगे और उनको भटकना पड़ेगा। अभी हजारों जन्म भटकना पड़े। भक्ति से कभी किसी को परेशानी हो ही नहीं सकती। भक्ति कभी दुख भगवान भला मंगल भवन है उनका भजन उनकी पूजा किसी को दुख दे सकती उनकी पूजा तो दुखों का निवारण करती है ये बात पक्की समझ लीजिए इति चौधरी जी मथुरा से राधे-राधे महाराज जी महाराज जी नियम कानून के बिना पूजा सार्थक होती है क्या हां नियम कानून एक तरफ है भाव एक तरफ है किसका है हां भाव एक तरफ है अगर भाव में भर के नियम कानून का खंडन भी होता है तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
जैसे श्री कर्मा बाई थी। उन्होंने विचार किया कि जगन्नाथ जी को दिन में तो खूब भोग लगता है लेकिन जब रात में पट बंद हो जाते हैं तो उनको फिर भोग तो उनको भूख लगती होगी। उन्होंने अपने भाव सेचारा तो 3:00 बजे तड़के उठकर बिना नहाए धोए। सबसे पहले खिचड़ी बनाई और जगन्नाथ जी को रो के पुकारती तो जगन्नाथ जी आने लगे। उनकी गोद में बैठ जाते और वो पूरी खिचड़ी पवाते। एक दिन 7:00 बजे लगभग सुबह स्नान करने जा रही थी तो एक संत भगवान मिल गए जो नियम कानून को जानने वाले थे और नियम से चलते थे।
उनका कर्माबा भाई स्नान करने जा रहे हो। बोले हां बोले क्या किस प्रकार की तुम भक्त हो कि सूर्य उदय हो गया। अब स्नान करने जा रहे हो। अरे भक्त तो तड़के स्नान करते हैं। तो उनका तड़के तुम ठाकुर जी का भोग बनाते हो। अरे राम राम कितना बड़ा अपराध करते हो बिना स्नान किए बिना पवित्र हुए भोग बना के ठाकुर जी को यह तो अपराध है अब उन्होंने दूसरे दिन पहले स्नान और सब दिनचर्या की और भोग बनाया और बुलाया तो जे एक कवल पवाया सो वहां पर्दा मंदिर काटने को ठाकुर जी अंतर ध्यान हो गए चले गए अब वहां खिचड़ी मुंह में लगी थी एक कवल केवल तो जगन्नाथ जी के पार्षदों ने पूछा कि जय जय अभी तो भोग पधराया नहीं ये मुख में भोग कैसे अरे बोले वो कर्माबाई नियम वाले के चक्कर में पड़ गई है तो एक ही कवल में पा कर्माबाई से कह दो मैं नियमों से प्रसन्न नहीं होता मैं प्रेम से प्रसन्न होता हूं मैं प्रेम से अधीन होता हूं तो जब कभी भाव से भक्त पवाता है तो भगवान पाते नियमों के अनुसार नहीं नियमावली तो प्रेम प्राप्ति के लिए है और प्रेम को भगवान स्वीकार करते हैं।
भाव का भूखा हूं मैं ना कि नियम का भूखा हूं मैं। भगवान ने क्या कहा? भाव का भूखा हूं मैं और भाव ही एक सार है। भाव से मुझको बजे तो भव से बेड़ा पार है। भाव बिन सुनी पुकारे मैं कभी सुनता नहीं। भाव पूरित टेरर ही करती मुझे लाचार है। भगवान को लाचार कर दे वो भाव तो भाव की प्राप्ति होती है। जब संयम नियम पूर्वक भजन करता चला जाए। लेकिन सेवा में प्रधानता भाव की होनी चाहिए। नियम की नहीं। इसके बाद यह चढ़ना, इसके बाद यह चढ़ना एक नियम की तरह पूरा हो गया। भाव तुम्हारा बना नहीं।
और अगर खूब उत्साह है अंदर जैसे अपने छोटे लाडले बच्चे को पवाना है रोटी दाल सब्जी खीर पुआ जो भी बनाए और बड़े भाव से गए तो भगवान उसे प्राप्त पाते हैं। बोले भगवान कहते हैं पत्रम पुष्पम फलम तोयं भक्ता प्रेक्षति एक चुल्लू जल एक तुलसी दल एक फल या एक फूल भाव से मुझे समर्पित कर दिया जाए तो मैं उसे खा लेता हूं। भाव ही प्रधान है। नियम के द्वारा भाव की पूर्ति होती है। अगर भाव नहीं है तो नियम का कोई महत्व नहीं है। प्रकाश जी तमिलनाडु से महाराज जी राधे-राधे महाराज जी भगवत गीता में तीन मुख्य योग का वर्णन किया है।
कर्म योग, भक्ति योग और ज्ञान योग। महाराज जी इनमें से कौन सा योग जीवन में सर्वश्रेष्ठ है? सब अपनी जगह श्रेष्ठ है। अपनी बुद्धि को देखना चाहिए कि मैं किस योग का अधिकारी हूं। यदि खूब कर्मठता है, कर्म प्रवीणता है, कर्म में रति है तो निष्काम भाव से कर्म योग के अधिकार का वो प्राणी है, मनुष्य है। जो भगवान की चर्चा सुनते ही हृदय आसक्त हो रहा है। दैन्यता है। भगवान का नाम प्रिय लगता है। लगता है मेरे से तो कुछ हो नहीं सकता। हे भगवान शरणागत प्रतिपाल ना विषयों का संपूर्ण त्यागी है ना उसे संसार का संपूर्ण ज्ञान है वो अपने को अधम समझकर भगवान की तरफ वो भक्ति का अधिकारी है और जो बहुत विवेकशील है तर्कशील है और जो वैराग्यवान है जो चरम सीमा की वस्तु को प्राप्त करने के लिए अपने प्राण तक देने के लिए तैयार है वो ज्ञान मार्ग का अधिकारी है वैराग्यवान विवेकशील तर्कशील बुद्धि प्रधान ज्ञान मार्ग भाव प्रधान दैन्य भाव शरणागति का भाव अपने में असमर्थता भक्ति भाव कर्मठ प्रवीणता कर्म
प्रवीणता कर्मठता ये कर्म योग तो अपने को देखना चाहिए कि अपना भाव किधर है कर्म प्रधान है या भाव प्रधान है या ज्ञान प्रधान है जिधर हो उधर मार्ग भगवान ने इसीलिए अलग-अलग सबको एक मार्ग में नहीं चलाया जा सकता और सबका फल एक ही है परिणाम में सबका फल एक ही संसार संसार बंधन से मुक्त होकर आत्म स्वरूप में स्थित होना ज्ञान मार्ग संसार बंधन से मुक्त होकर भगवान के प्रेम में डूबना भक्ति मार्ग संसार संबंध से रहित होकर के परमात्म स्वरूप में स्थित होना कर्म योग वही परमात्मा है वही भगवान है वही ब्रह्म है जो ज्ञानी लोग जिसे ब्रह्म कहते हैं भक्त उन्हें भगवान कहते हैं योगी उन्हें परमात्मा कहते हैं तत्व एक ही है समझ गए ना आप बृजेश कुमार जी बिहार से राधा वल्लभ महाराज जी श्री हरिवंश महाराज जी आपके चरण चरण में कोटि-कोटि प्रणाम।
महाराज जी बचपन में से यह सुनते आ रहे हैं कि हम शरीर नहीं हैं। आज तक जान क्यों नहीं पाए कि अपने आप को आत्मा के रूप से देखना इतना साधन जब तक साधन नहीं करोगे तब तक नहीं। साधन करो। साधन करतेकरते साधन का अभिमान त्याग हो जाएगा तब समझ में आ जाएगा। बिना भजन के बात समझ में आ जाएगी। आपने पकड़ा है तो आपको ही छोड़ना पड़ेगा। जब आपको ज्ञान होगा तभी तो आप छोड़ सकते हैं। संसार ने आपको पकड़ा है क्या? नहीं। वस्तु, व्यक्ति, स्थान, संसार का स्वरूप ये जड़ है। आप चैतन्य अविनाशी सच्चिदानंद भगवान के अंश हैं।
तो जड़ चैतन्य की गांठ कभी पड़ ही नहीं सकती। लेकिन आपका संबंध ना संसार से था ना है ना रहेगा। पर आपने पकड़ रखा है। संसार ने आपको नहीं पकड़ रखा है। तो आपको जब तक ज्ञान नहीं होगा तब तक आप संसार का राग नहीं त्यागेंगे। हम पकड़े तो हम ही को छोड़ना पड़ेगा। जबरदस्ती कोई कितना भी करे थोड़ी छूट जाएगा बंधे कीर मरकट की नाई तो हम ही ने पकड़ा है अब ये हमको ज्ञान हो आंतरिक बाह्य ज्ञान से ये नहीं होता ये बाह्य ज्ञान से नहीं छूटने वाला कि हम आत्मा है हम शरीर नहीं है ऐसा कहते हुए भी भोगों में जाओगे जब तक भजन नहीं होगा बार मथे घत होए बरु शिकतात ते बर तेल और बिनु हरि भजन न भतरी या सिद्धांत डट के भजन करो अभी ज्ञान प्रकट हो जाएगा पवित्र आचरण करो पवित्र भोजन शास्त्र स्वाध्याय संयम से रहो और फिर अपने आप सतार्ग में बढ़ेगी बुद्धि और जैसेजैसे बुद्धि बढ़ेगी तो आपको दिखने लगेगा कि यह संसार मेरा नहीं अच्छा किसका हुआ है संसार पूरा जीवन पढ़ लिख के बड़े पदाधिकारी बने करोड़ों अरबों रुपए कमाए मकान बनाया लड़का बच्चा परिवार मर गए एक चवन्नी पास नहीं कुछ साथ नहीं जाएगा तो पूरा जीवन बेकार हो गया ना अब अगले जब योनि में जाओगे तो इनकी याद रहेगी क्या?
जैसे पिछले योनि में हमारा पूरा परिवार सब कुछ था। अब याद है क्या? नया फिर दुकान मकान फिर ये कब तक चलता रहेगा? अनंत जन्म हो गए यही करते हुए ये ज्ञान होता है। जब भजन करता है जी तब अरे ये मेरे नहीं है। मैं तो भगवान का हूं। मैं परमात्म स्वरूप हूं। ये बिना भजन के थोड़ी ज्ञान आ जाएगा। पूरा जीवन बर्बाद कर रहे हैं लोग। खूब पूरा जीवन पढ़ाई में लगा दिया। खूब कमाई में लगा दिया। बुढ़ापा आ गया। भोग भोग करके इंद्रियां शिथिल हो गई। मर गए। हाथ कुछ नहीं लगा। जब यहां से गए तो वही पाप की गठरी और पुण्य जो हाथ लगा कुछ नहीं।
भजन तो किया नहीं। अगर भजन किया तो वही साथ जाएगा। अन्यथा यहां से कुछ और सब जानते हैं और जान करके सब अनजान बने हुए हैं। सब उनको लगता है वो मरा मैं थोड़ी मरूंगा। उनको लगता है उसका छूटा मेरा थोड़ी छूटेगा। मेरा तो सब मेरे साथ जाएगा। ये जीव का अज्ञान भगवान से विमुख करके दुर्गति कराता रहता है। निपुण जी दिल्ली से महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम महाराज जी प्रेम भाव भक्ति या शास्त्र अनुसार भक्ति में किससे ज्यादा अपनापन आएगा बिना शास्त्र अनुसार भक्ति किए प्रेम भाव प्रकट ही नहीं होता तस्मा शास्त्रम प्रमाणमते कार्यकार कार्य व्यवस्थित वो दो भाग नहीं है प्रथम सीढ़ी है शास्त्र के अनुसार चलो कर्म करो शास्त्र के अनुसार हर कर्म करके भगवान को समर्पित करो नाम जपो भगवान की लीला कथा सुनो, भगवान का स्मरण करो, भगवन नाम कीर्तन करो।
इसी भक्ति से प्रेम योग आ जाएगा। प्रेम ऐसे थोड़ी प्रकट हो जाता है। साधन भक्ति करते करते फिर अनुराग भगवान से प्रकट हो जाता है। जब बहुत समय तक कथा सुने भगवन नाम कीर्तन करें शास्त्र मर्यादा के अनुसार चले तो जब नव नव लक्षण भक्ति करा तब तिन प्रेम लक्षणा पाही। नवधा भक्ति का अनुष्ठान करते करते प्रेम लक्षणा भक्ति जागृत हो जाती है। प्रेम लक्षणा स्वयं थोड़ी होती है। भजन न सेनी प्रेम की प्रेम रूपी ऊंचाई पर चलने के लिए खूब भजन करना पड़ेगा। और भजन न होई संग बिन भजन बिना नहीं प्रेम छिनहु भजन छाड़िए धरिए या ध्रु नेम बिना भजनंदी महात्माओं के संग के भजन नहीं होता बिना भजन के प्रेम नहीं होता तो तस्मा शास्त्रम प्रमाणमते कार्यकार व्यवस्थितो कार्य और अकारी की व्यवस्था शास्त्र में जो की गई है उसके अनुसार चला जाए और नाम जप किया जाए कीर्तन किया जाए भगवत कथा सुनी जाए भगवत सेवा की जाए परोपकार किया जाए तो हमारे अंदर प्रेम लक्षणा भक्ति जागृत हो जाएगी प्रेम कोई अलग से थोड़ी आता है और और जो हमारे अंदर प्रेम है वही प्रेम समेट के प्रभु के चरणों में समर्पित करना है।
माता में, पिता में, भाई में, बंधु में, रुपया में, मकान में, संसार में जहांजहां हमारी ममता है सबकी ममता ताग बटोरी मम पद मनह बांध भर डोरी। भगवान के चरणों में सबकी ममता को समेट के समर्पित कर दो। खूब नाम जप करो, खूब कीर्तन करो। देखो भगवान से प्रेम हो जाएगा। समझ पा रहे हैं आप? तो यह नहीं कि शास्त्र भक्ति अलग है और प्रेम भक्ति अलग है। शास्त्र भक्ति के अनुसार चलने पर ही प्रेम भक्ति का प्रादुर्भाव होता है। रजत साहनी जी राधे-राधे महाराज जी महाराज जी बिहारी जी के दर्शन करते समय क्या करना चाहिए?
क्या बोलना चाहिए? कुछ इच्छा हो तो मांगना चाहिए या सिर्फ शुक्रिया करना चाहिए? प्यारे के दर्शन से कुछ मांग प्रकट होती है क्या? जब अपने प्यारे को देखते हैं तो यही लगता है अहो भाग्य आज सौभाग्य है कि मैं आपको देख पा रहा हूं। मैं आपसे क्या मांगू? सबसे बड़ी बात तो आपने दे दी कि अपने समीप बुला लिया और आपको मैं देख पा रहा हूं। बस प्रभु मैं सदैव जो आपको देख पा रहा हूं यही देखता रहूं। यही चिंतन बना रहे। जब यह देखते रहोगे चिंतन बना रहेगा तो दुख पास आएगा नहीं।
विपत्ति पास आएगी नहीं। और जिसके हृदय में भगवान का चिंतन होता है तो जैसे नदियां बिना चाह के समुद्र के पास स्वयं ही जा रही है दौड़ती हुई ऐसे धर्मात्मा भगवत चिंतन करने वाले के पास अपने आप सारी संपत्तियां सुख आती रहती हैं और जो भगवान से विमुख है अधर्माचरण करता है तो बिना बुलाए विपत्तियां उसको घेरे रहती है समस्याएं चिंता शोक भय ये पाप का फल है और जब हम भगवान का चिंतन करते हैं धर्म से चलते हैं तो सुख निर्भय ता निशोकता निश्चिंतता ये हमारे हृदय में छाई रहती है।
बिना बुलाए जैसे नदियां समुद्र के पास जाती है। ऐसे धर्मात्मा पुरुष के पास बिना बुलाए समस्त वैभव आ जाता है। तो बिहारी जो दर्शन करने को मिले बिहारी जी से कहो आपके चरणों में प्रेम हो। आपका नाम स्मरण हो। प्रभु मैं सदैव जो झांकी देख रहा हूं यह मेरे नेत्रों में बस जाए। ऐसी कृपा करो। ऐसा यह मांगना चाहिए। ऐसी कृपा करो कि यह झांकी कभी हमारे नेत्रों से ना हटे। स्वामी जी महाराज ने एक पद में गाया है। ऐसे ही देखत रहो जन्म सफल कर मानो। प्यारे की भावती भावती के प्राण प्यारे जुगल किशोरे जानो।
ऐसे ही देखत रहो। जन्म सफल कर मानो। जीवन की सफलता क्या है? ऐसे बिहारी जो आप वृंदावन बुलाते रहो। मैं बार-बार आपको देखता रहूं। कुंज बिहारी कुंज बिहारी ऐसा नाम जप करता रहूं। इससे बड़ा जीवन में और क्या लाभ हो सकता है? क्या मांगोगे उनसे? जो मांगोगे सब ऐसे ही होगा जैसे चक्रवर्ती सम्राट के पास कोई जाए गरीब आदमी और वो बोले प्रसन्न हम हुए वरदान मांगो तो कहेगा वरदान एक साल भैंस का चारा और हमारे खाने पीने की व्यवस्था कर दो। क्योंकि उसकी क्षमता नहीं और मांग ले।
वो गरीब आदमी ये सोचेगा एक साल के लिए भोजन मिल जाएगा। एक साल के लिए भैंस और गाय का चारा मिल जाएगा। इससे बढ़कर क्या है? वो इससे ज्यादा मांग ही नहीं सकता। ये नहीं जान सकता कि ये चक्रवर्ती सम्राट है। ये नगर का नगर दे सकता है। ये हमारे आजीवन का भरण पोषण कर सकता है। तो अखिल कोटि ब्रह्मांडों के नायक पातर इस भगवान सच्चिदानंद से हम क्या मांग सकते हैं? बहुत क्षद्र विषय मांगेंगे। स्त्री मिल जाए, पुत्र मिल जाए, रुपया मिल जाए, पैसा मिल जाए, मुकदमा जीत जाऊं। ये सब क्या है?
ये ऐसे जैसे चक्रवर्ती सम्राट से भूष मांगा जाए। ये सब नाशवान पदार्थ है। बिहारी जी से अगर मांगे तो यही मांगे कि आपको जो अच्छा लगे दे दो। हमें अच्छा लगता है आपको देखना आपका सुमिरन करना आपको जो अच्छा लगे आप दे दो तो अपनी स्थिति से जब देंगे ना तो निहाल कर देंगे सुदामा जी को दिया बिना मांगे तो जैसी द्वारिकापुरी वैसी सुदामा पूरी बुला दी सुदामा जी मांगते तो कितना मांगते जब मांगा नहीं तो बिन मांगे अन मांगे आगे आवेगो बहुत देने वाले दाता हैं वो निहाल कर देंगे समझ पाए आप राधे-राधे महाराज जी महाराज जी आप कह रहे हैं कि पिछले दो साल से सत्संग कीर्तन सुन रहे हैं।
महादेव की भक्ति पिछले 10 साल से कर रहे हैं। अभी राधा नाम महाराज जी कह रहे हैं कि यह मेडिकल लाइन में हैं और पिछले 5 साल से ड्रिंक की लत लग गई और अभी छोड़ नहीं पा रहे महाराज जी ड्रिंक हां तो ठीक नहीं है। और कह रहे कि पर प्रभु को पाना चाहती हूं। नहीं गलत बात है। गलत बिल्कुल गलत बात है। बिल्कुल गलत बात है। आप रोज बताओ कि मैं रोज गंगा नहा के आती हूं। लेकिन यह भी बात तो समझो गटर में रोज डुबकी लगा रहे हो। यह जो मध्यपान है यह हमारे शास्त्र विरुद्ध है। पांच में कलयुग का वास है और महापाप बताया गया है।
पर स्त्री गमन, मदिरापान, द्वतखीड़ा, हिंसा और जुआ। किसी की हत्या कर देना, हत्या करने वाला या जुआ खेलने वाला या परा स्त्री से भोग करने वाला या मांस खाने वाला या शराब पीने वाला ये सब ये कभी भगवत प्राप्ति की वार्ता ही नहीं हो सकती। ये तो पहले गंदी बात छोड़ो ना। अगर भगवत प्राप्ति चाहते हो तो गंदी बात छोड़ो। यह क्या माने आचरण यह क्या है? एक बार अपने ऊपर घृणा तो पैदा करो कि आप कितना गलत कर रहे हैं। जब तक उसे दोष दृष्टि नहीं मानोगी तब तक तो चलता रहेगा ना।
कैसी कैसी-कसी गंदी आदतें पाल ली है। ₹100 अगर रोज जोड़ लो और महीने में कितना होता है? ₹000 किसी गरीब की सेवा में लगा दो, किसी बीमार की सेवा में लगा दो तो भगवान की प्राप्ति का हेतु हो जाए। ये क्या है? क्या है? क्या इसमें आपको घृणा करनी चाहिए। आपको छोड़ना चाहिए। आज नियम लोक में शराब नहीं पूंगी। हिम्मत हो तो बोलो। है हिम्मत पक्का। वृंदावन में बैठी हो हमारे सामने। बोलो आज के बाद शराब नहीं पूंगी। आज के बाद शराब नहीं पी। भगवान तुम्हें बल देंगे। भगवान तुम्हारी सहायता करेंगे।
नाम जप करो और आज के बाद शराब। हां। बस शराब मत पीना तुम। वो सब ऐसे हो जाता है। जैसे घर में पोछा लगाया और फिर धूल फेंक दो। तो पोछा लगाने का मतलब क्या रहा? नाम जप का मतलब क्या रहा? जब आपके आचरण पवित्र ना रहे। आपका खानपान पवित्र ना रहे। मांसा आदि तो नहीं पाते। हां तो बस शराब आज से छूट गई। अब दोबारा मत पीना। अगर अब पियोगी तो फिर कोई चांस नहीं है। ये तो भारी अपराध बन जाएगा कि वृंदावन में बैठकर के संत समागम में आपने ना कहा और फिर पियो तो ठीक है। हमारी बात आज से पक्की है।
हां पक्की। ठीक है। बहुत सुंदर। और वो नाम जप तो करती आराधना तो करती हैं। ये गंदी बात छूट जाएगी तो आप परम पवित्र हो जाएंगे। बहुत सुंदर जी। भक्ति दान मोहे दीजिए गुरुदेव के देव और नहीं चाहिए निश दिन तुमरी से ऐ खुदा ते मांगदा जो वक्त मेरा आखिर होवे इस जुबान पे तेरा नाम आगे
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…