॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

भगवान आपकी पुकार क्यों नहीं सुनते?

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

परम सच्चिदानंद घन प्रेमंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडलेले प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री युगल सरकार श्यामा श्याम जी समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरु लता श्री यमुना रस रानी रजरानी समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटिशा प्रणाम कोटि सा नमन नमस्कार करुणामय प्रभु ने करुणा करके दुरंत माया से पार होने के लिए हमें अवसर दिया है। बड़ी कृपा की अहेतु की कृपा की। अब हम अपनी पुरानी आदतों के कारण पूर्व जन्म के स्वभाव के कारण माया के आकर्षण के कारण एक कदम भी नहीं चल पा रहे हैं।

अवसर बहुत बढ़िया मिला। भगवान की अनुग्रह रूपी वायु हमें पीछे से आगे की तरफ बढ़ा रही है। पर हम अपनी तरफ से कायरता कर रहे हैं। जो हमें इंद्रिय और मन को समेट कर प्रभु के चरणों में लगाना चाहिए। वह हम छूट दे दिए हैं। विषय भोगों के लिए गुंजाइश बना ली है। प्रभु तो माफी कर देंगे। अभी भोग भोग लेते हैं। पता नहीं कौन सा विश्वास जागृत हुआ है काल पर कि हम भगवत प्राप्ति आगे के लिए टाल देते हैं और भोग प्राप्ति वर्तमान में करना चाहते हैं। जबकि ऐसा होना चाहिए कि भोग की इच्छा को आगे के लिए टाल दें और भगवत प्राप्ति की इच्छा को वर्तमान में हमें अभी भगवत प्राप्ति पहले भगवत प्राप्ति।

भगवत प्राप्ति हो जाए फिर हमें कोई चिंता नहीं। पहले हमें संसार चक्र का छेदन करना है। पर हमारी मति उल्टी है। पहले वर्तमान में हम अपने मन की भोग वृत्तियों को पूर्ण करना चाहते हैं। बाद में भगवत प्राप्ति असंभव। क्योंकि पूर्व संस्कार अभी चैन नहीं लेने दे रहा। अभी के संस्कार आगे चैन नहीं लेने देंगे तो भगवत प्राप्ति कब होगी? अजहु सोच विचार के ग भक्तन पद ओ हरि कृपाल सब पाछली छम है तेरी खोट आज भी सोच विचार लो तुम किस योग्य हो तुम में कितनी सामर्थ है इन माया के सुभट सैनिकों से लड़ने की काम क्रोध लोभ मोह मद मत्सर आदि से तो भक्तों की दासता स्वीकार कर लो भक्तों के चरण रज का आश्रय ले लो भक्त कृपा भगवान भगवान की कृपा से जोर है।

विश्वास रखना भगवान तो सब पर कृपा किए हुए हैं। भगवान सबके हृदय में विराजमान है। वो परमात्मा है। परमेश्वर है। लेकिन सब जीव संसार में दीन दुखी शोक चिंता उद्वग्नता से युक्त है। लेकिन जब भगवान के भक्त का सानिध्य प्राप्त हो जाता है तब ये नहीं रहता। फिर वह निर्भय निशोक निश्चिंत परम शांत परम आनंदमय हो जाता है। इसलिए मोरे मन प्रभु अस विश्वासा राम ते अधिक राम कर दासा तोहु सोच विचार के गई भक्तन पद ओठ तो हरि कृपालु सब पाछली छम है तेरी खोट यदि आज भी सोच विचार करके निर्णय कर पाओ कि तुम्हारे अहंकार से कुछ नहीं होने वाला तो भगवत प्रेमी महात्माओं के दास बन जाओ दास दासोम इसी से पार हो जाओगे भगवान तुम्हारे सारे अपराधों को क्षमा कर देंगे।

हरि कृपालु सब पाछली क्षम है तेरी खोट भगवान जब देखा कि मेरे दास का ये दास बन गया तो सारे अपराध क्षमा कर दिए और घनीभूत भक्ति उसी के हृदय में होती है जो भक्तों का स्मरण करता है। भक्तों का सानिध्य भक्तों की सेवा भक्तों की आज्ञा का पालन। घनीभूत जहां किसी भी विकार का प्रवेश नहीं। भक्त भजन सर्व समर्थ भजन है। राधा वल्लभ भजत भज भली भली सब होए। भली भली सब होए। अर्थात कोई भी कहीं भी त्रिभुवन में ऐसी सामर्थ्य नहीं रखता कि राधा वल्लभ लाल के भजन करने वालों के भजन करने में विघ्न डाल सके।

भली भली सब होए होए हरिवंश चरण रति होए विषय विनाश होए वृंदावन बस गति होए सुद सत्संग होए रस रीति अगाधा होए सुजस जग प्रगट होए पद प्रीति सु राधा आचार्य चरणों में अपार प्रेम समस्त विषयों की आसक्ति का नाश वृंदावन का वास प्यारी जी के चरणों में अनन्य रति ये सिर्फ राधा वल्लभ भजत भज भली भली सब होए राधा वल्लभ लाल के भजन करने वालों का भजन करने वाले जो हैं कोई भी विघ्न उनको सता नहीं सकता राधा वल्लभ भजत भज भली भली सब होए जीते विनायक शुभ शुभ विघ्न करे नहीं कोई विघ्न करे नहीं कोई डरे कलिकाल कष्ट भय हरे सकल संताप हरस हरि नाम जपत जय अगर भक्त भजन नहीं है तो आप किसी भी देवी देवता का पूजन करें आराधना करें तो ऐसी है जैसे बनिया की दुकान जितने रुपया उतनी ही सामान जितनी तपस्या साधना व्रत दान पुण्य उतना ही फल मिलेगा लेकिन भक्त भजन से ऐसा नहीं है सीधे भगवान बिक जाते हैं जो भगवान के भजन करने वाले भक्तों का चरण आश्रय ले लेता है तो सबसे पहले भगवान कृपा उस दास दासो हम पर करते हैं इसलिए अन्य देव सेवी सकल कल चलत पूंजी

सी खोए चलत पूंजी सी खोए रोए झक दिवस गवावत पूरा दिन रात ऐसे व्यर्थ में इसलिए किसी महान भक्त का आश्रय मिल जाए और भगवान की कृपा से हम उनके हाथ बिक जाए और वह अपने मन के अनुसार हमको चला ले बस हमारी बात बन गई चला ले हम चल नहीं सकते निश्चित आज तक इतिहास साक्षी है धर्म ग्रंथ साक्षी है जिन्होंने भगवान के प्रेमी जनों का भक्तों का संतों का सेवन किया आश्रय लिया और निश्चित मंगल को प्राप्त हुए निर्वाह करने वाले श्री हरि हैं जो आरपार निर्वाह करते हैं। हित तो कीजे कमल नैन सो जागे सब हित लागे फीको कहित कीजे साधु संगति सो जो कलमस जाए सब जी को अगर हम बिहारी जी से प्रीति प्राप्त करना चाहते हैं तो बिहारी जी के निज जनों के चरणों में मस्तक समर्पित करना पड़ेगा आर पार निर्वाह करने वाले श्री बिहारी जो है श्री लाल जी महाराज है बीच में चाहे जितनी गलतियां हो जाए यह मेरा जन है ऐसा प्रभु मानकर कभी उसके अपराध गिनते ही नहीं।

जन अवगुण प्रभु मान न काऊ दीन बंधु अति मृदुल स्वभाव उमा राम स्वभाव जेह जाना ताह भजन तज भाव नाना जिसने भगवान के स्वभाव को जान लिया इतना करुणामय स्वभाव वो भजन छोड़कर और कुछ कर ही नहीं सकता। उठते बैठते चलते फिरते खाते पीते हर समय राधा राधा राधा निहाल हो जाओगे शास्त्र में जो लिखा है एक एक शब्द परम सत्य लिखा है लोग भटक रहे हैं विपत्तियों के निवारण के लिए सोचते हैं कोई छूछा कर दे कोई जंतुर बांध दे कोई ऐसा उपाय कर दे कि हम विषय भोगे पापाचरण करें और वो जंतुर काम कर जाए बिल्कुल नहीं विश्व में ऐसा नहीं शास्त्र में ऐसा नहीं सिद्धांत में ऐसा नहीं आपको भजन करना पड़ेगा अपने पापों का नाश करने के लिए अपनी गलतियों का प्रायश्चित करने के लिए आपको भजन करना पड़ेगा इसलिए इधरउधर ना भटक कर हरि स्मृति सर्व विपद विमोक्षण बिल्कुल अक्षरसा सत्य है चाहे जितनी विपत्ति हो आपके अंदर बाहरी आंतरिक आप एकाग्र होकर भगवान को पुकारिए और तब तक पुकार पुकारते रहिए जब तक विपत्ति रूपी कोहरे का नाश ना हो जाए।

फिर आप देखिए कैसे आनंद की उत्पत्ति होती है। जब कभी विपत्ति का अवसर आवे तब पूर्ण एकाग्र हो जाओ और अपने प्राणाराध्य भगवान से निवेदन करो नाथ आपके सिवा हमारा कोई सहयोगी नहीं। और आर भाव से भगवान का नाम जप करने लगो। देखो विपत्ति नष्ट होती है कि नहीं। प्रयोग करके देखो ना सब विपत्ति में ही हो। विपत्ति से तब मुक्त मानना चाहिए जब भगवत साक्षात्कार हो जाए। अब कोई विपत्ति नहीं। अब तो आनंद ही आनंद है। जब तक भगवत साक्षात्कार नहीं हुआ तब तक पतन का रास्ता कभी भी खुल सकता है और हम गिर सकते हैं।

इसलिए भक्तों के चरणों का आश्रय निरंतर भगवान के नाम रूप लीला धाम की आराधना और अपने में कोई बल ना देखना। यही भगवत प्राप्ति का पूर्ण साधन है। अपने में कोई बल ना देखना। भगवान की कृपा का आश्रय लेकर नाम रूप लीला धाम में हर समय लगे रहना। चित्त को जोड़े रहना और भक्तों का सानिध्य ये बहुत सिद्ध वस्तु है। उमा संत समागम सम न लाभ कछुआ। अगर संत समागम मिलना इससे बड़ा कोई लाभ नहीं है। भगवान के भक्तों का सानिध्य मिलना सबसे बड़ा लाभ है। और उनके वचनों पर चल देना यह उससे भी बड़ा लाभ है।

परम लाभ ही लाभ है। कहीं हानि का तो प्रसंग ही नहीं है। साधु ते हुए ना कारज हानि। प्रिया प्रीतम के चरणारविंद की प्राप्ति का बढ़िया अवसर मिला है। भाई चूकना नहीं। ऐसे ऐसे कोहरे छाते हैं कि लगता है पता नहीं भजन करता हूं भगवान जानते हैं हमें कि नहीं जानते भजन लाभ देगा कि नहीं लाभ देगा ऐसी निकृष्ट बुद्धि को संसार के भोगों से हटाकर प्रभु में लगाना ये बहुत बलवान का कार्य है और वही बलवान है जो अपने आप को भक्त और भगवान के चरणों में समर्पित कर चुका है। उसी को यह बल प्राप्त होता है कि अपनी बुद्धि को घसीट कर संसार से भगवान के चरणों में समर्पित कर दे।

पूज्यपाद श्री प्रबुद्धानंद जी महाराज नहे हर मण प्रभम मधुर मधुरम महयंम तद रससार विग्रहम नव वृंदा विपिने भजेम एक की अंग कांत है तपाए हुए स्वर्ण जैसी लाडली जो और एक इंद्रकांत मणि तुल्य इंद्र नीलमणि कांत श्री लाल जी महाराज और नवीन नवीन शोभा से युक्त वृंदावन में ये दोनों प्रिया प्रीतम अद्भुत प्रेममय क्रीड़ा उन्मत्त होकर कर रहे हैं। हे भाई युगल विग्रह श्री श्यामा श्याम का वृंदावन में भजन कर लो। अगर परम विश्राम परम शांति परम मंगल चाहते हो तो एक जो गौरांगी प्रिया है एक श्यामांगी श्री लाल जी महाराज है ऐसी गौर श्याम जोड़ी का भजन कर लो विलसन नवहे चंपकती मनोहरम महा तद मृगय मुतितम हृद वृंदावन पुष्प केतुना नौ चंपक पुष्प की कांत पहले में हेम वर्ण कांत अब उसको और विस्तार से जैसे चंपा का पुष्प थोड़ा सा पीत वर्ण लिए हुए गौर वर्ण ऐसे पीता अरुण छवि मनंत त लताभ पीत और हल्की अरुणिमा और श्वेत ऐसा मिलकर गौरांगी स्वरूप है कि तेरो रूप कहत नहीं आवे जैसे हित हरिवंश कछु जस गावे ऐसी श्री स्वामिनी जो नौ स्वर्ण चंपक पुष्प की कांत और एक महान किशोर विग्रह जो कामदेव को भी मूर्छित कर दे।

ऐसे दोनों युगल सरकार का हमने आश्रय लिया है। और उन्हीं को वृंदावन की हर विधि में हर गली में मैं ढूंढ रहा हूं। उनका घर है। वह कहां है? अनुसंधान कर रहा हूं। उनको ढूंढ रहा हूं। उनकी खोज कर रहा हूं। जब कोई भजन करता है तो उसे प्रिया प्रीतम की खोज नहीं करनी पड़ती। प्रिया प्रीतम आते हैं उसके समीप नाम वाणी जहां श्याम श्यामा तहां नाम वाणी सुनत श्याम श्यामा सुबसत माधुर्य अति प्रेम दानी नाम वाणी निकट श्याम श्यामा प्रगट मदन टेर में एक संत रहते थे दोनों नेत्र नहीं थे प्रगट में पर ज्ञान नेत्र प्रकाशित थे हृदय के इसीलिए संसार से विरक्त होकर अब आंखों से तो दिखता नहीं जो मिल जाता खाता रात दिन राधा राधा राधा काफी समय हो गया एक दिन वो वार्त भाव से लताओं के बीच में बैठकर रो रहे थे कि प्रियाजू हमें लगता है लालजु के संग से आप भी कठोर हो गई हो वैसे ही आंख का अंधा हूं किसी योग्य नहीं हूं कोई साधन नहीं इससे मैं ये कह सकूं कि आप मुझे दर्शन दो पर सुना था कि आप बहुत कोमल स्वभाव वाली है मृ मृदुता, दयालुता, कृपालुता की राशि है।

पर संग दोष भी तो होता है। हमें लगता है कि लालजू के संग से आप कठोर हो गई हैं। नहीं तो आप तो बहुत करुणामई हैं। हम इतने दिनों से तड़प रहे हैं। आप क्यों नहीं दर्शन देती? इतना बोलना था कि श्री जी एकदम नजदीक पहुंची और कांधा पकड़ के कहा बाबा मैं कठोर ना है। अपार सुख स्वामिनी जी ने स्पर्श कर लिया। प्रभु के स्पर्श करते ही जीवत्व का नाश हो जाता है। जो देह अभिमान होता है, देह भाव होता है, उसका तुरंत नाश हो जाता है। जीव अपने स्वरूप को प्राप्त हो जाता है। कौन हो?

तो उन्होंने कहा जिनकी आराधना करते हो। लालू ने कहा अरे वो बाबा बहुत चतुर है। बड़ी चतुराई से आपको अपने प्रेम जाल में फंसा रहा है। देखो ना कैसे कहा कि लालू के संग से कठोर हो गई तो आप बोल पड़े। नहीं रोज इसको हम देखते हैं। इसके समीप रोज हम रहते हैं। लाडली जी ने कहा जिनकी तुम आराधना करते हो वो मैं हूं। तो एक बार देख सकता हूं कि जिनकी आराधना करते हैं हम वो कैसे हैं। क्योंकि मेरे तो नेत्र नहीं है। श्री जी ने स्पर्श किया और श्री जी का दर्शन श्री जी के द्वारा दिए हुए नेत्रों से ही होता है।

जैसे अर्जुन को भगवान ने जब विराट रूप का दर्शन कराया तो अपनी दृष्टि दी। भगवत दृष्टि प्रदत्त की जिसे दिव्य दृष्टि कहते हैं। यहां दिव्य दृष्टि विवान भी काम नहीं कर सकता। यहां प्रेम दृष्टि चाहिए। चश्मा नित्य बिहार को दियो बिहारिन मोह ये प्रियाजू ही देती है। जे भी प्रियाजु ने नेत्र गोलकों को स्पर्श किया दिव्य सामने देखा रूप की रास श्री स्वामिनी जो देखो माई सुंदरता की और पास में इंद्र नीलमणि का बिखेरते हुए श्री लाल जो महाराज दर्शन किए बस अंदर भाव में बसाया और कहा मुझे अंधा करो तो उन्होंने कहा नहीं अब नहीं अब तो नेत्र प्रकट हो गए बोले नहीं स्वामिनी जी यदि हम पर प्रसन्न हो तो मुझे अंधा करो जीवन में कोई रूप नहीं देखा था एक एक बार आपका रूप देखा जीवन में कोई रूप नहीं देख रहा अब नहीं देखना नेत्रों की जो सार्थकता होती है आपका साक्षात्कार करना आपने कृपा की [गला साफ़ करने की आवाज़] जन्म से अंधा कभी किसी का रूप नहीं देखा आपका रूप देखा अब कोई रूप हमारी दृष्टि में ना आ जाए श्री जी लाल जी जहां हम सुमिरन करते वहां है पर हमारी दृष्टि नहीं है इसलिए हम नहीं देख पा रहे तो हम अनुसंधान करें।

उनकी खोज करें। कहां खोज करें? अपने हृदय में। नारायण या गौर श्याम को हृदय निकुंज बस। यही विराजमान हमारे प्रिया प्रीतम है। बस पर्दा हटाना है। वो नाम वाणी से ठीक हो जाएगा। सब ठीक हो जाएगा। खूब नाम जप करो। उल्लास रख के करो कि मुझे प्रियाल मिलेंगे। इसी वृंदावन में मिलेंगे। यही मिलेंगे। राधा नाम में बड़ी सामर्थ है। जब प्रारंभ में कुंभ में श्री राम स्वरूप जी महाराज की रास थी। तो रास में जब विश्राम होने का समय होता था तब यह गाते थे वो चलो रे मनु श्री वृंदावन धाम रटेंगे राधा राधा नाम मिलेंगे कुंज बिहारी ओढ़ के कावरकारी रोज रास देखते हो अंतिम समय जब जहां सब चलने लगते गाते चलो रे उनकी मधुर वाणी वृद्धा अवस्था तक कोकिल वाणी रही पूज्य श्री स्वामी श्री राम स्वरूप जी महाराज वो कान में गूंजता चलो रे मन श्री वृंदावन धाम जपेंगे राधा राधा नाम मिलेंगे कृपा सत्य माने जिसे राधा नाम में प्रीति हो जाए रुचि हो जाए विश्वास हो जाए बिहारी

जी तो बिक जाते हैं राधा नाम का रटन करने वाले जो राधा राधा रटता है प्रभु अपने को ऋणी मानते हैं राधा राधा राधा राधा सुनकर लालू महाराज की आंखों में अश्रु आने लगते हैं और इतना प्रेममय नाम है कि बंसी जी तो रात दिन इसी के अनन्य होकर रटन करती हैं और स्वयं किशोरी जो भी कभी-कभी इतने प्रेमावेश में हो जाती कि हा प्यारी जु हा राधा ऐसा स्वामिनी जो कहने लगती है ये वृंदावन का प्रेम रहस्य है यदि भगवत कृपा से राधा नाम में प्रीत हो जाए रजरानी अमृत लगने लगे संजीवनी

मूरी है रजरानी व्यास श्री हरिवंश बताई ये ब्रजराज संजीवनी मो जैसे धरिवंश अनत सच नाही बिन या रज लिए रज से प्रेम करो राधा नाम रटो और वृंदावन को अपना अंतिम विश्राम स्थल चाहे जहां रहो मेरा अंतिम विश्राम स्थल वृंदावन है ऐसा आश्रय ले लो तो यहीं आ जाओगे जीवन कृतकृत हो जाएगा

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…