क्या संसार से भय या घृणा को ही वैराग्य कहते हैं?
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
मितुल जी गुजरात से श्री हरिवंश श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी हमने अक्सर सुनते हैं कि सच्चा वैराग्य मन को सभी प्रकार के बंधनों से मुक्त करता है पर क्या यह संभव है कि कभी-कभी किसी व्यक्ति में एक प्रकार का अकारण भय उत्पन्न हो जाए जो उसे वैराग्य की ओर प्रेरित करें लेकिन वह वैराग्य प्रेम या समझ से ना होकर केवल संसार के प्रति एक नकारात्मक प्रतिक्रिया हो। यदि ऐसा है तो इस भय जनित वैराग्य की प्रेम जनित वैराग्य में कैसे परिवर्तित किया जाए ताकि हमारे केवल भय का परिणाम ना होकर भगवत प्रेम की स्वाभाविक अभिव्यक्ति बने।
इसमें नवधा भक्ति सहायक होगी। किसका प्रश्न है? इसमें नवधा भक्ति सहायक होगी। भगवान के परम पावन चरित्रों का श्रवण कथन भगवान का नाम कीर्तन भगवान का नाम जप भगवत भाव से सबको सुख पहुंचाना देखो किस बात से वैराग्य लेना है यह बात समझना है गलत आचरण जो पाप है बस उससे हटना है हमें पानी पीना है हमें अन्न पाना है हमें कपड़ा पहनना है हमें समाज में रहना हमें समाज के व्यवहार से युक्त रहना है। जीना है। अच्छा मान लो जैसे कह दो आप कि बैरागी होकर बाबा जी हम तो बचपन से हैं।
आना पड़ा ना समाज में जाने के पहले यहां से भगवान ने कि तुम्हें जो कुछ प्राप्त हुआ है समाज को दीजिए और फिर आइए। तो समाज का स्वरूप भगवान का स्वरूप है। यह सब भगवत स्वरूप है। अगर हम इनसे नकारात्मक भाव रखेंगे तो हमें भगवान की प्राप्ति नहीं होगी। मैं सेवक सचराचर रूप स्वामी भगवंत मेरा आराध्य देव सब रूपों में विराजमान है। मैं सेवक हूं। ऐसी भावना से यदि चला जाए तो वैराग्य अपने आप शुद्ध भगवत प्रेम प्रकट कर देगा। अब जैसे वैराग्य में व्यक्ति के प्रति घृणा तो घृणा और नफरत या अशांति पैदा करती है।
वो सच्चा वैराग्य नहीं। नहीं नहीं सच्चा वैराग्य है कि जैसे हम अपनी मां के पास बैठते हैं तो हमें काम नहीं सताता है। तो जननी समान पर नारी धन पराए विषते विष भारी संपूर्ण जगत की माताओं बहनों के प्रति पवित्र भाव हो। घृणा का भाव नहीं होना चाहिए। घृणा नफरत यह वैराग्य नहीं है। वैराग्य यह है कि हम उनके समीप रहते हुए भी गंदी वासना से युक्त ना हो। और यह तभी हो सकता है जब हम भगवान का भजन करेंगे। पवित्र आहार पाएंगे, अच्छा संग करेंगे, कुसंग करेंगे, गंदा भोजन पाएंगे, गंदा चिंतन होगा, फिर गंदा व्यवहार हो जाएगा।
इसलिए बहुत सावधान। जैसे लोग शराब पीते हैं तो अब उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। वह पवित्र संबंधों को भी दूषित कर रहे हैं। तो यह जो गंदे खाद्य हैं, गंदे पेय पदार्थ है और गंदा संग है, यह हमारी बुद्धि को भ्रष्ट करता है। और अच्छा सात्विक भोजन है, पवित्र प्रेय है और हम साधु संग करें तो ये हमारी बुद्धि को शुद्ध करता है। और शुद्ध बुद्धि सही निर्णय करती है। अशुद्ध बुद्धि गलत निर्णय करती है। तो वैराग्य का मतलब घृणा करना नहीं है। हम तो समझे थे त्याग का मतलब होता है कि सब पे सबसे नफरत करके एक अकेले अपने शरीर से प्यार करो दूसरे शरीर से नफरत करो तो वही भावना बन नहीं नहीं बिल्कुल नहीं वैराग्य तो इससे लेना है।
इससे हो गया तो सबसे वैराग्य हो गया। गंदगी का घर तो अपना शरीर है। तो अपने खुद का शरीर का भाव कैसे छूटेगा? नाम जप करो। भगवान की आराधना करो तो देहाभ विमान नष्ट हो जाएगा। हर हर स्थिति में आनंद बना रहेगा। अब जैसे हमारा शरीर है ये हमारे लिए एक कपड़ा है। मैं नहीं हूं। तो शरीर का राग तभी मिटेगा जब डट के भजन करोगे। पवित्र भोजन करोगे। पवित्र संग करोगे तभी होगा। नहीं तो अपवित्र भाव में शरीर राग पुष्ट होता है। देखो कितना शरीर राग लोगों का पुष्ट है कि अपने शरीर के पोषण के लिए दूसरे शरीरों को खा रहे हैं।
मुर्गा, बकरा, गाय, भैंस कुछ नहीं बच रहा। सब खाए जा रहे हैं। किस लिए? शरीर के लिए ही तो शरीर राग के लिए। यदि शरीर राग नष्ट हो जाए तो सच्चा वैराग्य है। दूसरों से वैराग्य करना तो सरल है लेकिन अपने शरीर से वैराग्य करना सही वैराग्य है। फिर मन सहज अपनी प्रेम प्रीति में लग जाता है। हां भगवान का भजन खूब नाम जप करो। भगवत आराधना करो। बस पवित्र भोजन होना चाहिए। जैसा जाए अन्न वैसा बने मन और जैसा पियो पानी वैसी बने वाणी। हां देखो ना शराब पीते हैं तो वाणी बदल जाती है कि नहीं बदल जाती है।
तो इसलिए खानपान सही रखो। एकता दीवान जी राधे-राधे महाराज जी महाराज जी मनुष्य को प्रशंसा या निंदा में कैसा स्वभाव रखना चाहिए? समान निरादर आदर है। मान में और अपमान में और प्रशंसा में और निंदा में समान भाव जो रखता है वही महान उन्नति को प्राप्त होता है। प्रशंसा में जो फूल जाता है और निंदा में जो दुखी हो जाता है वह साधारण मनुष्य है। जो प्रसन्नता निंदा में भी और सम्मान प्रशंसा में भी एक प्रसन्नता भगवान की दिखता है। भगवान की इच्छा है प्रशंसा हो रही है। भगवान की इच्छा है निंदा हो रही है।
जब निंदा हो तब यह देख लेना चाहिए कि जो निंदा हो रही है वह दोष हम में तो नहीं है। तो हमें पहले चेक करना है अपने को। अब अगर उत्तर आया अंदर से नहीं तो हमें प्रसन्न रहना चाहिए। वह उसका स्वभाव है। भगवत प्रेरित निंदा कर रहा है। अब हमारी कोई प्रशंसा कर रहा है तो हमें देखना चाहिए कि हम में [गला साफ़ करने की आवाज़] कोई सद्गुण नहीं था। अगर कोई सद्गुण है वो भगवान का दिया हुआ है। तो ये प्रशंसा भगवान की हो रही है। मेरी नहीं। प्रशंसा स्वीकार करने से अभिमान पुष्ट होता है।
इसलिए प्रशंसा स्वीकार ना करें और निंदा होने से अभिमान नष्ट होता है। इसलिए निंदा को माने कि भगवान से प्रेरित होकर हमारे अभिमान का नाश करने के लिए भगवान निंदा करा रहे हैं। शांत भाव से संतों ने तो कहा निंदक नियरे राखिए आंगन कुटी छवाए बिना साबुन बिना पानी निर्मल करे सोभाए। अगर कोई निंदा हमारा कर रहा है तो हमारे पापों को नष्ट कर रहा है। हमारे दुखों को नष्ट कर रहा है। इसलिए पहली बात तो समान भाव रखें और दूसरी बात यह है प्रशंसा भगवान की और निंदा अपने अभिमान को नष्ट करने के लिए स्वीकार करें तो बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होता है और भगवान की कृपा से वह अच्छा आध्यात्मिक आदमी बन जाता है।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1442 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- हर 5 मिनट में राधा बोलो, फिर देखो चमत्कार — पूज्य पाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज महापुरुषों के वचन स्वार्थ और परमार्थ दोनों को परम पवित्र कर देते हैं। दोनों में पुष्ट कर देते हैं। बाबा सत्संग करते हैं पर भजन नहीं करते। भजन…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — धार्मिक जी सूरत से राधे-राधे महाराज जी महाराज जी गृहस्ती में रहकर बैलेंस बनाकर चलें तो फिर प्रभु मिलन की व्याकुलता कैसे बढ़ेगी अगर नहीं तो किस तरह से हम प्रभु मिलन की चाह और विरह…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — विनायक जी महाराष्ट्र से राधे राधे राधे-राधे महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम महाराज जी जब कोई ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना स्थूल शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — डॉक्टर विधि जी महाराष्ट्र से राधे-राधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। महाराज जी शरीर और मन दोनों एक साथ चलते हैं। शरीर अच्छा होगा, स्वस्थ होगा तो…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — महर्षि आज दीपावली का शुभ पर्व है महाराज जी देश विदेश में आपको बहुत लोग सुनने वाले हैं। महाराज जी आपके कुछ आशी वचन कि आज क्या सावधानियां रखें क्या करें? क्या ना करें महाराज जी…