॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1426

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

कर्नल राहुल खन्ना जी श्री राधे-राधे श्री हरिवंश श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी क्या स्नान व्रत इन सब से ही क्या हमारे पूरे पाप कट जाते हैं और हम मोक्ष निश्चित हो जाता है हमें कैसे पता चलेगा हमारा मनुष्य जन्म में अब मोक्ष प्राप्त यह शुभ कर्म है मोक्ष अलग अलग चीज है। सिलसिला ये होता है कि आप तीर्थ स्नान कर आओ, तीर्थ गहान कर आओ तो आपको यह शुभ कर्म है। हम मोक्ष होता है जो शुभ अशुभ दोनों कर्मों को मिटा दे। स्वरूप बोध है। भगवत तत्व का ज्ञान होने पर मोक्ष होता है या भगवत प्रेम होने पर मोक्ष होता है।

मोक्ष जैसे खिलवाड़ थोड़ी है। मुक्त होना कर्मों कर्म बंधन को भस्म कर देना ये खिलवाड़ नहीं है। तीर्थवगाहन दान पुण्य सत्कर्म ये सब पुण्य के अंतर्गत आता है। शुभ कर्म के अंतर्गत आता है। लेकिन भगवत आराधना साधना योगाभ्यास ध्यान धारणा समाधि या तत्वज्ञान या भगवत प्रेम ये मोक्ष पदवी का मार्ग मार्ग होते हैं ना अलग-अलग ये मोक्ष की तरफ जाते हैं पुण्य कर्म का फल होगा आप स्वर्ग जाएंगे बहुत ज्यादा पुण्य है तप लोक महलोक जनोक ब्रह्मलोक तक जाएंगे लेकिन आपका मोक्ष नहीं हुआ फिर आना पड़ेगा ब्रह्म भान लोकान पुनरावर्तिनो अर्जुन जो यहां से लेकर ब्रह्म लोक तक है आने जाने वाला है यह मोक्ष का मार्ग नहीं है।

आ ब्रह्म स्तंभ पर्यंतम सर्वम मायामयम जगत तिनके से लेकर ब्रह्मलोक तक सब मायामय है और मोक्ष होगा जब तिनके से लेकर ब्रह्मलोक तक सबका त्याग हो जाए और वह भजन से होगा इसलिए हम सबसे प्रार्थना करते रहते हैं कि पापाचरण का त्याग करो मांस मत खाओ मदिरा मत पियो परा स्त्री से व्यभचार मत करो जुआ मत खेलो खूब नाम जप करो पहले यहां से शुरुआत करो असत्मों का त्याग और भजन और भजन का फिर जब रंग चढ़ेगा तब प्रेम तत्व ज्ञान ये फिर ऊपर उठने लगेगा पर भजन आवश्यक है। उठते बैठते चलते फिरते युद्ध करते भी मां मनुष्मर युद्ध च भगवान कह रहे ना मेरा स्मरण करते हुए युद्ध करो हर समय राधा राधा राधा राधा जो नाम अपने को गुरु जी ने दिया है उस नाम का बार-बार बार-बार जप कर रहे हैं।

हर समय सुमिरन कर रहे हैं। अब मोक्ष हो जाएगा। बिना सुमिरन के मोक्ष नहीं होता है। परमार्थ का जो स्वरूप है वत यज्ञ छंद तीर्थ नयमा ये भगवान श्री कृष्ण के वचन है। वत यज्ञ छंद तीर्थ यमा यमा यथा वर सत्संगा सर्वसंगोम मैं व्रत से यम नियम से तीर्थयाटन से वेदाध्यन से वश में होने वाला नहीं जब साधु संग के द्वारा मेरा सब संगों का त्याग करा के मेरा निरंतर भजन होता है तब मैं वश में होने वाला मिलह ना रघुपति बिनु अनुरागा [चीखने की आवाज़] किए कोटि तप जोग विरागा भगवान कण कण में वास करते हैं लेकिन प्रकट कैसे होते हैं तेह समाज गिरजा मैं रह रहे अवसर पाई वचन एक कहे हरि व्यापक सर्वत्र समाना प्रेम ते प्रगट हो मैं जाना भगवान का प्रेम अस्त्र बह रहे हैं नाम से परम पवित्र अकलमशा वो निष्पाप हो चुका है संकल्प रहित हो चुका है ब्रह्म भूत हो गया ब्रह्म भूत प्रसन्न आत्मा सोच का समाते पर समझ में आ रही बात तो कहीं-कहीं हमारे शास्त्रों में जीव को लगाने के लिए ऐसा नहीं कि उसको फल नहीं मिलेगा।

उत्तम फल की प्राप्ति होगी। लेकिन इतने से ही उसे मोक्ष मिल जाएगा। ऐसा नहीं है। मोक्ष का मार्ग जो है वो अलग है। लगाया जाता है। जैसे कि भाई आप तीर्थ शासन करो हमारा मंगल होगा। मंगल शब्द है। तुम्हारा कल्याण हो जाएगा। कल्याण शब्द है तो कल्याण और मंगल में बहुत अंतर है और मोक्ष ये सबसे अलग बात है और प्रेम से लीलाओं में प्रवेश ये और अलग बात है तो सरकारी सैनिक एक होमगार्ड भी है नहीं सरकारी सैनिक एक आप भी हैं और एक कमांडो भी है लेवल ऐसे ही कल्याण और मंगल की एक लेवल है जो मोक्ष है वो आखिरी लेवल है वो उसके आगे फिर वहां पूर्णता है आनंद का समुद्र ही समुद्र जहां दुख का किंचिन मात्र लेस नहीं अत्यंतिक महा सुख अब उसके लिए साधना है तीनों लोकों से वैराग्य तीनों शरीरों से वैराग्य स्थूल जगत स्थूल शरीर सूक्ष्म शरीर स्वर्ग लोक कारण शरीर ब्रह्मलोक इधर तीन और इधर बाहर बाहर और भीतर तीनों से जो वैरागी वो मोक्ष का अधिकारी होता है।

कितना कठिन है। जब तक गुरु ना मिलेगा और साधना नहीं बताएगा तब तक कैसे प्राप्त हो जाएगा? तो ये लेवल है। जैसे छोटी-छोटी कथाएं हैं। अमुक कथा अमुक कथा उससे उसका मंगल हुआ। उसका कल्याण हुआ। वो साधारण लौकिक मोक्ष नहीं। मोक्ष तो एक अलग पदवी है। मोक्ष तो एक अलग बात है। साधु महात्मा संत जन जो रात दिन साधना में लगे हुए हैं। फिर भी संशय होगा कि नहीं? फिर भी संशय होगा कि नहीं? तो ये अगर वो सही मार्ग मिल जाए जीव अविनाशी है। और उस अविनाशी का इस जड़ शरीर से कभी बंधन हुआ ही नहीं।

अब उसने भूल से पकड़ रखा है। अब इस पकड़े को बंधन कहा जाता है। अगर वह छोड़ दे तो वह मुक्त था। मुक्त है मुक्त रहेगा। उसने पकड़ रखा। मैं पुरुष हूं। यह पकड़ना है। मैं स्त्री हूं। मैं अमुक हूं। मैं मैं इसी मैं को जो साधना के द्वारा गलित कर दे उसी को मोक्ष कहा गया है। क्योंकि जो हम हैं। हम है का मतलब ये शरीर नहीं। हम है का मतलब मन नहीं हम है का मतलब बुद्धि नहीं जो हम अविनाशी हैं। है इसी में कहे जैसे आप प्रवीण हो लेकिन कई साल के हो शरीर कई साल का है 47 47 47 वर्ष में एक सेकंड भी आप अपने से नहीं मिले।

बस शीशा में देखकर इसी को आप अपना मानने लगे और इसी की पदवी को आप अपना मानने लगे। लेकिन एक सेकंड भी आपने अपने को नहीं सोचा कि मैं हूं कौन। 47 वर्ष हो गए सा हाथ के घर में रहते हुए और 47 सेकंड आप अपने में नहीं बैठे कि मैं कौन हूं और अगर बैठ जाओ तो मुक्त हो गए। बस उसी का ज्ञान है। सारा का सारा ज्ञान उसी का ज्ञान है। समझ पा रहे हैं आप ना? स्वामी गुजेशानंद जी श्री हरिवंश महाराज जी दंडवत प्रणाम। महाराज जी वेदांत की एक प्रक्रिया है नेति नेति करके मन को संसार से अलग करने की लेकिन इति करके सर्व में भगवान का दर्शन करते करते एवं ईश्वर को अपने सर्व विचारों को समर्पित करना क्या उचित प्रक्रिया है?

हां ये भक्ति जनित है। जहां कहा जाता है नहीं है। वहां भी है। नहीं है। वहां भी है कि नहीं है? हां। जहां कहा जाता है नहीं है अगर परमात्मा ना हो तो यह सिद्धांत खत्म हो जाएगा। सर्वम खलमिदम ब्रह्म ने नानास्त कििंचन सब जगह वो परमात्मा है। कोई कण भी ऐसा नहीं जिसमें परमात्मा ना हो। ईशा वासदम सर्वम यत किंच जगत्याम जगत जगत का एक कण भी ऐसा नहीं जिसमें परमात्मा ना विराजमान हो। जड़ चेतन जग जीव जत सकल राम में जान सब में भगवान विराजमान है। दो सिद्धांत है। एक पहले ना कहते हुए फिर हां में आ जाना और एक हां हां कहते हुए उसी में डूब जाना।

हां हां कहते हुए है यह भक्ति और ज्ञान क्योंकि तार्किक प्रवृत्ति है ना तो यह जो दिखाई दे रहा है यह परमात्मा नहीं है यह माया है जो दिखाई नहीं दे रहा है इनमें रहते हुए वो परमात्मा है इसलिए टोटल नहीं है ब्रह्म सत्यम जगत मिथ्या नहीं सबम नहीं ये सब नहीं वो तार्किक बुद्धि होती है ना वैराग्य प्रबल होता है तो पूरे जगत से वैराग्य करके स्थूल जगत सूक्ष्म जगत और कारण जगत बाहर और भीतर समझ रहे हो बाहर जैसे स्थूल जगत सूक्ष्म जगत स्वर्ग लोक कारण जगत ब्रह्मलोक यहां स्थूल शरीर सूक्ष्म शरीर कारण शरीर तीनों से नकार दिया और जब स्वयं से स्वयं का अनुभव हुआ फिर आंख खुली तो सर्वम खलमिदम ब्रह्म ने नानास्त किंचन जिसको नेति नेति कहा था ब्रह ब्रह्म सत्यम जगन मिथ्या वहां सब जगह ब्रह्म का अनुभव हुआ अब ब्रह्मानुभूति ब्रह्म भूता प्रसन्न आत्मा न सोचत न काक्षत समा भूते मत भक्ति लते परा ये परा भक्ति की प्राप्ति हुई कि वो अखंड प्रसन्न अब वो स्वयं ब्रह्म भूत हो गया मतलब ब्रह्म विद ब्रह्म बहुत स्वयं ब्रह्ममय होकर अखंड

प्रसन्नता अखंड आनंद को प्राप्त हो गया अब किंचिन मात्र कहीं सुखदख की संभावना नहीं ना सोच की ना शोक की ना चिंता की हर समय अपार आनंद क्योंकि अपना आनंद स्वरूप ही है ज्ञान मार्ग भगवान की शरण में होकर भगवान का नाम जप करते हुए भगवान की लीला कथा सुनते हुए सब कुछ भगवान है वासुदेवा सर्वम इति सामात्मा सुदर्लभा सर्वत्र भगवान पूरे के पूरे विराजमान है पंच पंचभूत भी भगवान है। सब कुछ भगवान ही है। सिया राम में सब जग जानी करो प्रणाम जो ये भक्ति है। ये भक्ति है। सर्वत्र अपने भगवान को सब रूपों में देखना।

जब तक यह भक्ति नहीं आती है तब तक पूर्णता नहीं होती। और इस भक्ति में मैं खो जाता है। इस भक्ति में मैं का विस्मरण है और उसमें तू का विस्मरण है। केवल मैं ही मैं अहम ब्रह्मास्म और इसमें ब्रह्म नहीं माया नहीं जीव नहीं काल अपनी सुधि ना रही एक रहो नंदलाल इष्टाकार वृत्ति जैसे रामाकार वृत्ति शिवाकार वृत्ति कृष्णाकार वृत्ति भगवदाकार वृत्ति इसमें अन्य वृत्त जब हम एक एक क्षण एक एक वृत्ति को संभाल संभाल के प्रभु के सुमिरन में लगाएंगे जहां मन जाए वहां से हटा हटा के बार-बार प्रभु में लगाएंगे तो हमारा मन एकाग्र होने लगता है।

एकाग्र मन ही संप्रज्ञात समाधि में जाता है। संप्रज्ञात समाधि ही निर्विकल्प असंप्रज्ञात समाधि को प्राप्त हो जाता है। यही मोक्ष पद है। यही निर्वाण पद है। समझ पा रहे हैं? महाराज जी जब बहुत सारे विचार आते हैं तो उन विचारों को हम लालजु के साथ जोड़ दें। जैसे लालजू देखो ये विचार आ रहे हैं। लालजू देखो ये आ रहा है। नहीं विचार आ रहे हैं। उनमें देखना है कि सद विचार कितने और असद विचार कितने हैं। जो असद विचार हैं उनको नकार दीजिए। द्वेष नहीं करना। नकार देना है।

व्यर्थ विचार जो भी हां देखो विचारों से उपराम हो जाना। उपराम का मतलब होता है पहले उपराम के पहले स्थिति होती है उदासीन। उदासीन का मतलब होता है ना मित्रता ना शत्रुता ना राग ना द्वेष जो गंदे विचार आ रहे हैं उनसे हम उपराम हो जाते हैं हमारा जैसे कभी अपने लोगों के भोजन में मांस का चैप्टर ही नहीं ना रागात्मक ना द्वेषात्मक उपराम उपराम जो महापुरुष होता है उसकी दशा ऐसी होती है जैसे इधर बैठे कोई मांस खा रहा है और इधर बैठे कोई सात्विक भोजन कर रहा है और बीच में बैठा उसको कोई मतलब नहीं ना इससे कोई राग ना इससे कोई द्वेष है वो अपनी स्थिति में प्रकृति के अनुसार सब चेष्टा बरत रहे हैं वो अपनी स्थिति में रहता है ना राग ना द्वेष तो हमको ऐसे ही मन जो है पूरी बाजार है मन के द्वारा दिए हुए जितने विचार हैं विचार क्या होते हैं स्फुरणा होती है पहले स्फूरणा होती है सतना असतणा फिर स्फुरना में जब हम राग करते हैं या द्वेष करते हैं तो संकल्प बनता है और जब संकल्प बन जाता है तो कामना होती है।

जब कामना होती है तो फिर क्रिया हो जाती है। पहले स्पणा फिर संकल्प फिर कामना फिर क्रिया। क्रिया हुई सत तो सतार्ग का पथिक आगे बढ़ गया और क्रिया हुई असत तो भ्रष्ट हो गया। और सत क्रिया करते करते संकल्प का अभाव हो जाता है। बिना संकल्प के जो क्रिया होती है, बिना अहम कर्ता भाव के जो क्रिया होती है, वह भगवत प्राप्ति वाली होती है। संकल्प करके जो क्रिया होती है, वो बांधने वाली होती है। तो साधक चलता तो संकल्प से ही है। पर पहुंचता निसंकल्प स्थिति को है। समझ पा रहे हैं आप?

तो महाराज कोई भी विचार हम लाल जी को अर्पण करते जा सकते हैं। असत विचार नहीं महाराज जा रहे हैं कहीं पर लालो देखो लालू जी ये देखो ये विचार है श्री जी देखो ये विचार है आपको अर्पण कर रहे थे हां तो महाराज विचार हां उससे क्या है कि मन ऐसा लगता है कि हमारी साधना हो रही है हां बिल्कुल बिल्कुल हां बिल्कुल ठीक बात ठीक बात है अच्छी बात भाई संता सिंह जी उत्तराखंड से सत श्रील महाराज जी राधे-राधे महाराज जी गुरु वाणी में हर शब्द में हर अंग में साधु संग की महिमा गाई गई है और वृंदावन धाम की महिमा गाई है और अर्जुन अर्जुन देव जी महाराज जी ने भी हमारे गुरु ग्रंथ साहिब में महिमा गाई है।

इसी महिमा को जानकर हम वृंदावन आपके दर्शन करने आए हैं। महाराज जी महाराज जी आपका भाव है कि आपका जो जीवन है वह सत्संग नाम और कीर्तन में अखंड प्रवाह चलता रहे क्या मार्गदर्शन है हमारे लिए महाराज जी गुरु वाणी का खूब अध्ययन करने का जो फल मिला वो साधु संग और नाम जप है। गुरु साहब की कृपा से हमको भी गुरु वाणी अध्ययन करने का सौभाग्य मिला। गुरु ग्रंथ साहब का उसमें दो बातें खास पाई गई। चाहे जो जिन गुरुओं की वाणी हो नाम जप और साधु संग। ये दो बातें गुरु वाणी में बहुत जोर की पाई गई हैं।

तो यदि हम साधु संग करें और नाम जप करें तो हमारे हृदय में निरंतर आनंद निरंतर परमात्मा का और अकाल पुरुष की वाह गुरु की कृपा हमारे हृदय में झलकने लगेगी। नाम जप और सत्संग साधन को हरि भजन है कह सत्संग सहाय जो नाम जप है नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार जो नाम रूपी जहाज में चढ़ गया बहुत समुद्र से पार हो गया पर नाम रूपी जहाज में चढ़ने का और नाम जप का उत्साह बढ़ने का ये साधु संग से होता है इसलिए साधु चरण रज की महिमा साधु सेवा की महिमा साधु संग की महिमा हर गुरुजन ने गाई है जो अपने 10 गुरुजन है ना तो हर गुरुजन ने गाई हर गुरु उपदेश में यही पाया है नाम जप और साधु संग इसी भाव का लेखन महाराज जी आए कोट अपराधी संत संग उतरे जम ताके ने ना आवे जन्म जन्म का बिछड़ा होवे हर आन बिल्कुल बिल्कुल भरम भ काटे संत शरण जो आवे ज मनोरथ करे आराधे सो संतन ते पावे जी जी महाराज जी ये भाव लेके आए ये नाम सत्संग कथा कीर्तन का अखंड जो परवाह ये निरंतर चलता रहे और आखरी दम तक जी जी जी हां यह गुरु कृपा से ही सब संभव है।

गुरु कृपा वो है खूब गुरु कृपा है। आखरी दम तक बस हां बस इसी में लगे रहो इसी से पार भी हो जाओगे। इसी से पार हो जाओगे। अन्य इसमें प्रवेश ना करने पावे माया प्रपंच नाना प्रकार की जो वार्ता है केवल बस गुरु वाणी जी और नाम जप और साधु संग और असंग रहे असंग रहे प्रपंच से असंग रहे तो यही पार कर देगी राधे न्यू दिल्ली से श्री हरिवंश श्री हरिवंश महाराज जी आपके चरणों में दंडवत प्रणाम गुरुदेव भगवान संत और सद ग्रंथ कहते हैं कि कर्तव्य पालन आवश्यक है। क्या कर्तव्य पालन किए बिना भजन साधन सफल नहीं होगा?

कई बार आर्थिक स्थिति या अन्य कई कष्टों के कारण घर के परिजनों के सेवा नहीं कर पाता तो क्या मेरा भजन नाम जप व्यर्थ हो जाएगा? भजन नाम जप ये भगवत प्राप्ति के लिए अलग क्षेत्र है और कर्तव्य पालन अलग क्षेत्र है जो हम कर्तव्य पालन कर रहे जैसे माता-पिता की सेवा है धन कमाने का उद्योग करना है धन कमा के लाना है परिवार की सेवा है ये तो मनुष्य का कर्तव्य कर्म है अपने परिवार का पोषण करना पर जो नाम जप करना है भगवान का ध्यान करना है भगवान का पूजन करना है ये भगवत प्राप्ति के लिए महान कर्तव्य है परम कर्तव्य कर्तव्य और परम कर्तव्य धर्म और महान परम धर्म इसमें अंतराय होता है।

यह लौकिक कर्तव्य है। वह अलौकिक कर्तव्य है। भगवान का नाम जप उसमें यह थोड़ी कि यह नहीं किया तो उसमें बाधा पड़ जाएगी। पर हमें चाहिए कि हम कर्तव्य का पालन करते हुए भजन करें। तभी आनंद आएगा। अब बूढ़े माता-पिता कष्ट पा रहे हो। तुम माला लिए बैठे हो तो ऐसा नहीं है। उनके पैर दबाओ, उनके कपड़ा धो, मेहनत करके लाओ, कमाओ और उनको खवाओ, पियाओ। क्योंकि जब तुम किसी योग्य नहीं थे तब उन्होंने तुम्हें पालन पोषण किया। अब उनकी वृद्धावस्था है। तुम सोम तीर्थयाटन जा रहे हैं।

तीर्थों की जरूर उनके चरणों में तीर्थ है। उनकी सेवा करो। बूढ़े माता-पिता की सेवा करना, बूढ़े परिवार के जो बुजुर्ग जन है उनकी सेवा करना, धर्म पूर्वक धन कमाना यह भी तो कर्तव्य कर्म है। हां, इससे भी भगवान प्रसन्न होते हैं। यदि नाम जप करते हुए अपने माता-पिता की सेवा की जाए और धर्म पूर्वक धन कमाकर परिवार की सेवा की जाए तो कहीं तीर्थ जाने की जरूरत नहीं। घर ही उसके लिए तीर्थ है और घर में उसे भगवत प्राप्ति हो जाएगी। बस नाम जप जरूर होना चाहिए। भगवान का स्मरण जरूर होना चाहिए।

महामंडलेश्वर करणपुरी जी महाराज रोहतक से महाराज जी राधे-राधे महाराज जी अब ऐसा लगता है कि युग बदल गया है जैसे ना पहले प्राणी थे ना जैसे पहले जैसे सोच नहीं रहे महाराज जी आजकल सब बच्चे मोबाइल में अग्रसर है नशे में बहुत बहुत जोर से युग परिवर्तन हो रहा है भ्रष्टाचार नशेबाजी हिंसा चोरी ये सब बहुत किसी पर किसी को विश्वास नहीं रह गया वर्णाश्रम धर्म का कोई आचार नहीं रह गया शास्त्र सम्मान नहीं रह गया सब मनमानी आचरण चल रहे हैं। मनमानी बदल रहा है और बदलेगा। अभी तो भ्रष्टाचार और बढ़ेगा।

तभी तो कलयुग का प्रभाव आएगा। भा भ्रष्टाचारा सब संसारा धर्म सुन नहीं काना कान से भी धर्म सुनने में नहीं आएगा। ऐसा भ्रष्टाचार बढ़ेगा। वो तो बढ़ ही रहा है। प्रतिफल बढ़ रहा है। ये राक्षसी प्रवृत्ति बढ़ती चली जा रही है। जिसको देखो नशेबाज बन रहा है। जिसको देखो व्यभचार में प्रवत्त है। जिसको देखो धन मिले चाहे जितना झूठ बोलना पड़े बेईमानी करना पड़े। घूसखोरी करना पड़े अधर्म करना। तो कहां कहां? शास्त्र मर्यादा कहां? धर्म मर्यादा कहां? कहां मर्यादाएं रह गई? कोई बिरला ही ऐसा है जो शास्त्र का चिंतन करता हो कि इसके अनुसार हमें चलना चाहिए।

कोई धर्म का चिंतन कर नहीं मेरा धर्म यह नहीं है। मैं ऐसा नहीं कर सकता। ऐसा गांव में ₹100 के गेहूं बेचे गए थे। ये 45 वर्ष पहले की बात बता रहे हैं। तो 1110 आ गए थे। उसके गिनने में भ्रम हो गया होगा। 10 का नोट ज्यादा आ गया था। तो जब घर में गिना गया तो 110 थे। तो कहा पूरे ले जाओ उसके सामने और उसको दिखाओ जाके कि 10 नोट 10 का नोट तुम्हारा इतना था और उसको दिया और फिर ₹100 ₹100 के गेहूं रुपया ₹1.5 किलो गेहूं बिकता था तो ₹100 के गेहूं बेचे थे। 10 इस तरह आ गए तो काफी थे।

लेकिन ऐसा नहीं तुरंत पैसे वापस किए। यह धर्म है कि नहीं उसके ₹10 ज्यादा आ गए। हम ₹1 और आज क्या होता? अरे वो अगर कहता भी कि हमें लगता है ₹1 ज्यादा आ गए क्या? तो बोले कैसे ₹100 दिए थे तुमने। वो झूठ बोल जाता। धर्म का साक्षी रख के कहीं कोई अधर्म नहीं करता था। कहीं भूलचक से कोई अधर्म हो जाए तो लोग उसको समाज में बैठाल करके उसकी निंदा करते थे। उसको प्रताड़ित करते थे। अब समाज ही निंदनीय हो गई है। बड़े बूढ़े चार लोग बैठ के हुक्का पीते हैं। शराब पीते हैं तो बच्चों के ऊपर आचरण किया जाएगा।

तो धर्म का शास्त्र का आजकल सम्मान करने वाले बहुत कम रह गए हैं। शास्त्र में क्या लिखा है? मेरा क्या आश्रम है? आश्रम के अनुसार मेरा क्या धर्म है? ये कोई जान ही नहीं रहा। बस मनमानी आचरण करते रहो। मनमानी आचरण करते रहो। पहले सत्य था। हां पहले बिल्कुल सत्य बात है। पहले सत्य धर्म का स्वरूप सत्य ही है। पहले सत्य था अब तो विभचार झूठ विष ये सब बढ़ रहा है। पर फिर भी कुछ धर्मात्मा लोग तो है ही कुछ भगवान के नाम जापक तो है ही नहीं तो बड़ा आतंक मच जाए। अगर सब व्यभचारी हो जाए सभ्य शनि हो जाए।

उनमें से कुछ तो संयम में चली रहे। कुछ संत महात्मा है कुछ धर्मात्मा गृहस्थ है जिससे अभी थोड़ा पृथ्वी टिकी हुई है। नहीं तो आतंक मच जाएगा। तो ये आधुनिकता अगर धर्म युक्त नहीं है तो लोग अनुसरण करते हैं कि दूसरे देशों में देखो लोग कितने सुखी इसे सुख कहते हैं आग लगी तो लगते ही चली गई भूकंप आया तो गिरते ही चली बाढ़ आई तो समेटते चली तो जल पृथ्वी वायु आकाश अग्नि ये पांच प्रधान देवता है जिनसे शरीर बना हुआ है अगर धर्म से नहीं चलोगे तो जितना पुण्य उतना भोग लो इसके बाद तुम्हें यही जला के राख कर देंगे यही तुम्हें नष्ट कर देंगे इसलिए बहुत डरना चाहिए कि हमसे पाप ना हो और धर्म पूर्वक आचरण करना चाहिए।

महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। महाराज जी भोजन के प्रति मेरी लालसा कम ही नहीं हो रही। रोज नए-नए व्यंजनों में मेरी रुचि बढ़ती जा रही है। हां तो यही पांच ज्ञान इंद्रियां हैं और पांच कर्मेंद्रियां हैं। यही पूरे चराचर जगत को फांसी हुई है। किसी को जबान फांसी हुई है। किसी को जनेंद्र फांसी हुई है। कोई देखने में कोई सुनने में कोई छूने में, कोई भोगने में पूरा संसार इसी मना कष्टान इंद्रियाण प्रकृति स्थान कर्षति पांच ज्ञानेंद्रियां और एक मन प्रकृति में सदैव लगाए हुए जीव की दुर्गति करता है।

वही कोई बलवान है जो भगवान के नाम जप के प्रभाव से शास्त्रों का स्वाध्याय करके साधना के प्रभाव से अपनी पांच ज्ञानेंद्रियों को इन भोगों से हटा के भगवान में लगाते भगवान में लगाने से अत्यंतिक सुख की प्राप्ति होती है जहां दुख का निवेश मात्र नहीं है आपकी खड़े-खड़े खाल उतरवा दी जाए तो भी आप डिग नहीं सकते वो अत्यंतिक सुख होता है जो भगवान से प्राप्त होता है वो अत्यंतिक सुख प्राप्त होता है ठाकुर हरिदास जी को 22 बाजारों में मार बेतों को मार खोलो उनके लेकिन हरि बोल हरि बोल भगवान से जो आनंद प्राप्त होता है वो अत्यंतिक सुख प्राप्त होता है वो कहीं नहीं प्राप्त होता है वो स्वामी तुलसीदास जी कह रहे हैं जाकी कृपा लवलेश ते मति मंद तुलसीदास हो पायो परम विश्राम राम समान प्रभु नाही ही कहूं ये मल मूत्रों के द्वारों में सुख है यहां से खा लो इतने इतने भर के जाने की बात है यहां से गया क्या था कोई मतलब नहीं है वो फिर तुरंत उल्टी करके करके देखो तो देखने लायक नहीं रहेगा और अगर छ घंटे पेट में रुक गया तो दुर्गंध युक्त

मल बन जाएगा। तो हमको उतना ही खाना है जितने से पेट पल जाए और सात्विक भोजन करने। जबान के स्वाद के लिए खाओगे फंस जाओगे। जबान के स्वाद में नाना प्रकार के इंद्रियों के विलास में पूरा जगत फंसा हुआ है। अगर भगत भी इसी में फंसा है तो किस बात का भगत है? इसलिए थोड़ा सावधानी तो रखने की जरूरत है। ठाकुर जी को उत्तम उत्तम भोग लगाओ। अच्छे-अच्छे पदार्थ बांट दो। रूखा सूखा खा के शरीर से खूब भजन करो। मेहनत करो। धर्म पूर्वक कमाओ। परिवार का पोषण करो। भगवान को प्राप्त हो जाओ।

अब बुरे आचरणों में जाओगे। जिसकी रसेंद्रिय बस में नहीं है। उसकी कोई इंद्री बस में नहीं हो सकती। नौ इंद्रियां उसके बस में हो जाएंगे। एक इंद्री को वश में कर केवल रसेंद्रिय को बहुत दुष्ट है। खातेखाते जीवन अरे इतना खाने लगते हैं कि मुर्गा मुर्गी बकरा गाय भैंसा सब खाने लगते हैं। नहीं जबाने का तो स्वाद है। कितना गिरते चले गए कि राक्षस हो गए। बोलो गाय मुर्गा भ कुछ भी कितना लोग भ्रष्ट होते चले जा रहे हैं जबान के कारण कुछ भी खा रहे हैं कुछ भी चाट रहे हैं कुछ भी मतलब कुछ भी अब उसके आगे आप विचार करके समाज में देख लो संसार का क्या है मनुष्य जन्म देवत्व के लिए मिला है उत्तम आनंद के लिए मिला है 56 प्रकार के भोग ठाकुर जी को लगते हैं एक से एक सुंदर स्वादिष्ट भोग ठाकुर जी को भोग लगाओ और उतना पाओ जितने से पेट पल जाए शरीर को ज्यादा मोटा करने से हमारी दिनचर्या में बाधा आती है।

रोग बढ़ते हैं। प्रमाद स्थिति होती है। आलस्य बढ़ता है। भोग बुद्धि बढ़ती है। शरीर को उचित अन्न दो और चर्बी मत बढ़ने दो। थोड़ा व्यायाम करो। दौड़ भाग करो जिससे शरीर स्वस्थ रहे। मोटा होना स्वस्थ होना नहीं है। स्वस्थ होने का मतलब यथा योग्य वजन होना, यथा योग्य पेट होना, यथा योग्य आहार विहार होना तो आपका उठना बैठना सब ठीक रहेगा। एक-एक क्रिया करने में परेश वो कोई स्वस्थता है। स्वस्थता है कि स्वयं खड़े हो जाओ। स्वयं अपनी दिनचर्या करो। जब तक वृद्धावस्था ना आवे तब तक तुम्हारी कोई सेवा ना करने पावे।

ऐसे अपने शरीर को स्वस्थ रखो। तब तो खानपान उचित रहा। अब अच्छी चीज मिली दवा खा ली वो चर्बी बढ़ा रही तो वो किसी काम का नहीं। महाराज जी जैसे आपने बोला कि कुछ भी तो महाराज जी देखा जाता है महाराज जी हृदय की मलिनता है क्या? क्योंकि महाराज जी जैसे एक ऐसे पवित्र आत्मा होते हैं जैसे कल ही आप हॉल में एक चीटा था तो आपने बोला इसको बाहर किसी का पैर पड़ जाएगा। एक हृदय यह है और एक हृदय कि जिंदा को टल रहे और जिंदा को मार रहे महाराज कैसे हृदय इनके हृदय मलिन हो चुके हैं।

कर्कश कठोर पत्थर हृदय के लोग हैं। इनकी दुर्गति होनी है। इनकी हां इनकी दुर्गति होनी है। वो तो बहुत निंदनीय लोग हैं। भारत जैसा परम धर्म भी दूसरे देशों का अनुकरण करने के कारण भ्रष्ट होता जा रहा है। अन्य देशों के खानपान अन्य देशों के भोग विलास का अनुकरण कर रहा है भारत। जबकि सदा से भारत के धर्म का अनुकरण अन्य देशों ने किया है। हमारा धार्मिक देश है। हमारा पवित्र देश है। जहां धर्म और पवित्रता है। वहीं सब कुछ है। लेकिन अब नए-नए बच्चे तो बुद्धि भ्रष्ट हो रही है।

अन्य देशों का अनुकरण ये बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड, लिविंग रिलेशन, ये व्यसन जो ड्रग्स ये सब अन्य देशों से अपने देश में पधारा है। ये कोई हमारे देश की ना शास्त्र में कहीं लिखा है और ना समाज में था। 40 वर्ष पहले नहीं था। बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड, लिविलाइशन ये सब कुछ नहीं, गंदी बातें नहीं थी। जवान जवान बच्चे बच्चियां एक साथ पढ़ते थे। कभी कोई गंदी हरकत नहीं थी। जानते ही नहीं थे। अब मोबाइल आ गया एक छोटे बच्चे से पूरी थ्योरिकल गाथा सुन लो उससे संसार की पूरी गाथा उसको आती है।

पूरा उसको पता है क्योंकि मोबाइल उसके हाथ में है। जानकारी सब कुछ है। चारू नागपाल जी श्री हरिवंश श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी मैं एक लेखिका हूं। विभिन्न पत्र पत्रिकाओं और किताबों में लेख देती हूं। महाराज जी मैं अक्सर सामाजिक विषयों पर जागृत करने के विषय पर लिखती हूं। प्रतिदिन जब समाचार पत्र में किसी नए विषय पर मेरा लेख छपता है तो अधिकतर लोग उस विषय को समाज में उठाने के लिए मेरा धन्यवाद करते हैं। पर उसी विषय पर ही कुछ लोग मुझसे नाराज हो जाते हैं और उसका अलग तर्क दे देते हैं।

ऐसे में कई बार मुझे समझ नहीं आता कि मैं सही हूं या गलत हूं। इस विषय पर आप महाराज जी यदिच्छाला संतुष्टो द्वंदातीतो विवत्सर कहीं भी विजय प्राप्त करने के लिए पहले हमको क्षमता लानी पड़ेगी। चार प्रशंसा कर रहे हैं तो खुशी नहीं और चार निंदा कर रहे हैं तो हमको दुख नहीं। सुखदखे समय कृत्वा लाभा अलाभौ जया अजय। सुखदख में लाभ हानि में जय पराजय में समान भाव तीन गुण है सतोगुण रजोगुण तमोगुण आपका लेख यदि सतोगुणी लोग पढ़ेंगे तो उनको अच्छा लगेगा रजोगुणी पढ़ेंगे हां लिख दिया तमोगुणी पढ़ेंगे वो निंदा ही करेंगे उनका स्वभाव है वो द्वेष ही करेंगे तो हमको ये विचार करना है अपने को भी हमको सुदृढ़ करना है कि अगर सामने से 100 लोग प्रशंसा कर है हर्षित नहीं होना।

हमारी बात 100 की बुद्धि पवित्र है तो समझ में आ रही है और अगर 10 लोग निंदा करने लगे इनको समझ में नहीं आई इसलिए ये विपरीत द्वेष भाव से कर रहे हमें उनके प्रति भी कोई द्वेष भाव नहीं करना चाहिए और आनंद हमारा आनंद अचूर्ण होना चाहिए। वो किसी के कहने ना कहने कोई कह दिया बहुत अच्छा आप आनंदित हो गई। कोई कह दिया बहुत बुरा आपका आनंद नष्ट हो गया। ये अच्छी स्थिति नहीं है। अच्छी स्थिति यह है कि हम सही कर रहे हैं। हम धर्म के अनुसार कर्तव्य का पालन करते हुए लेखनी के द्वारा जो भगवान लिखा रहे हैं वो लिख रहे हो।

इसके बाद 100 निंदा करें, हजार निंदा करें इससे मुझे कोई परवाह नहीं है। तो ऐसे भाव से रहोगे तो आपका हृदय शीतल बना रहेगा और यह प्रकृति है। इसमें सबको सपोर्ट मिलता है और सबका विरोध होता है। हमको किसी को एक को बता दो जिसका विरोध ना हुआ हो। भगवान तक का। यहां भगवान के भी अगर हजारों पूजने वाले हैं तो दो चार गाली देने वाले भी है। प्रकृति का ऐसा नियम है। इसलिए भगवान के सामने शिशुपाल गाली देता था भगवान को तो भगवान के सामने तो इसका इसका कोई महत्व नहीं है कि चार हमारी बात को ना माने क्योंकि वह उनकी बुद्धि की बात है।

उनकी बुद्धि की धरा की बात

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…