॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1427

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

सौरभ गुप्ता जी अलीगढ़ से राधे-राधे महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि दंडवत प्रणाम। महाराज जी क्या कोई ऐसा मंत्र या स्तुति है जिसे सुनकर गर्भस्थ शिशु को आध्यात्मिक बल और शुद्ध संस्कार मिल सकते हैं? भगवान के नाम कीर्तन और भगवान की लीला कथा में अपार सामर्थ्य है। प्रह्लाद जी महाराज जो इतने महान भागवत हुए जिस समय हिरण्यकश्यप कठोर तपस्या में संलग्न हुआ ब्रह्मा जी से वरदान मांगने के लिए तो कयाधु जी के गर्भ में थे उस समय देवताओं ने आक्रमण किया क्योंकि हिरण्यकश्यप तपस्या परायण था तो जो अन्य सेनापति दैत्य सेनापति थे उनको देवताओं ने परास्त कर दिया और पूरे महल में छानबीन की तो और तो सब भाग चुके थे कयाधु गर्भवती थी इनको बंदी बंदी बना लिया हिरण्यकश्यप की पत्नी को और बंदी बनाकर लिए जा रहे थे तो देवर्षि नारद जी रास्ते में मिले उन्होंने कहां जा रहे हो तो उन्होंने कहा इस के अंदर हिरण्यकश्यप का वो जब बालक पैदा होगा तो उसे मार डालूंगा मैं उन्होंने कहा तुम्हारी क्या सामर्थ्य है उस बालक को मार सको ये निंदनीय कार्य करने की सोचना भी मत छोड़ दो तो कयाधु को छोड़ दिया तो कयाधु को देवर्षि नारद जी अपने आश्रम ले गए और वहां भगवान का नाम कीर्तन भगवान की कथा तो गर्भ में ही प्रह्लाद जी महाभागवत बन गए।

जैसे गर्भस्थ शिशु अभिमन्यु अर्जुन जी चक्रव्यूह तोड़ने की कला गर्भस्थ शिशु को शिक्षा दी। अब वो जब सातवां द्वार तोड़ना था आखिरी तो उसमें मां को नींद आ गई तो वो नहीं सुन पाए क्योंकि मां के कान से ही वह सुन रहे थे। तो इससे पता चलता है कि अगर हम गर्भस्थ नारी को सात्विक भोजन पवावे, भगवान की कथा सुनावे, भगवन नाम कीर्तन करवावे, शास्त्रों का कीर्तन सुनावे तो इससे उसका परम मंगल हो जाएगा और राम कृष्ण हरि जो नाम प्रिय हो खूब नाम जप करें। इससे जो गर्भस्थ शिशु है वो भक्त भगवान का भक्त बनेगा।

वो धर्मात्मा बनेगा। लेकिन जब गर्भ रह जाए फिर मैथुन नहीं करना चाहिए। यह लोग गृहस्थ लोग मनमानी आचरण करते हैं। इसलिए बच्चों के अंगों पर प्रभाव पड़ता है और वह बहुत हानिकारक होता है और बच्चे कामुक पैदा होते हैं। जिस दिन ये पता चले कि स्त्री गर्भस्थ है उसी दिन से ब्रह्मचर्य रहना चाहिए जब तक बालक प्रकट ना हो जाए और तो अब आजकल लोग इन संतों को धर्म शास्त्रों को ना पढ़ते हैं और ना मानते हैं। अंकिता जी बेंगलुरु से राधेधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी खुद के लिए कैसे जिए कोई उपाय अंदर का डर कैसे खत्म करें खुद को पहचान लो खुद को पहचान लो बस हो जाएगा खुद के लिए क्या तुम स्त्री बन के जिओगी शरीर के लिए जी रहे हो इंद्रियों की वासनाओं के लिए जी रहे हो भोगों के लिए जी रहे हो खुद के लिए कहां जी रहे हो खुद को जाना है क्या तो जब जाना ही नहीं तो जी किस के ले रहे हो जाना तो शरीर को है।

तुम यही तो जानते हो कि तुम एक स्त्री हो। है ना? तो सारी इंद्रियों की भोग विलासिता खानपान जितना जीना है वो स्त्री पने का जीना है। खुद के लिए कहां जीना? खुद तुम कौन हो? जानते हो? हां। अब सही मार्ग की बात है कि जब तुम खुद को जान जाओगी तो खुद के लिए जीना नहीं है। दूसरों के लिए जीना है। खुद के लिए जीना नहीं है। दूसरों के लिए जीना है। जीना उसी का इस जगत में सार्थक होता है जो दूसरों के लिए जीता है। खुद तो अविनाशी सच्चिदानंद भगवान का बच्चा है। वो तो आनंद स्वरूप है ना स्त्री है ना पुरुष है।

बस जानकारी ना होने के कारण हम अज्ञान में फंसे हुए हैं। समझ पाए? हमें लगता है नाम जप करो खूब नाम जप करो भगवान की लीला कथा सुनो सत्संग सुनो सास ससुर की सेवा करो पति को भगवान का स्वरूप मानो परिवार के लिए जियो समाज के लिए जियो दूसरों को सुख पहुंचाने की भावना के लिए जियो तो आपको आनंद आने लगेगा जब हम अपने आनंद के लिए शरीर मान के करते हैं तो हमसे पाप होने लगता है हमसे फिर दुराचार होने लगता है हमसे गलतियां होने लगती है हमसे अपराध बनने लगते हैं समझ हमारे अगर बात समझ में आ रही हो कि नाम जप करो सास ससुर की सेवा करो पति को भगवान की भावना से देखो और परिवार पति के परिवार की सेवा करो अब पति का व्यवहार यदि आपके साथ रुक्ष है करवा है तो आप वो भगवान की कृपा से उसको सहने की कोशिश करो तब मंगलमय जीवन व्यतीत खुद के लिए तो क्या-क्या लोग कर रहे खुद के सुख के लिए लोग अपने पति की हत्या कर देते हैं खुद के लिए पत्नी की हत्या कर देते हैं खुद के लिए बच्चों को मार देते हैं।

खुद के लिए बड़े बूढ़ों का अपमान कर देते हैं। खुद गरजी ये तो बहुत नीचे की बात हो गई। खुद को समझ जाओ जो अपना स्वरूप है तो दूसरों की सेवा बन जाएगी। फिर तो सारे जगत की सेवा अपने आप बन जाएगी। समझ पा रहे हैं आप? संत दिग्विजय राम जी चित्तौड़गढ़। राम राम महाराज जी। महाराज जी एक बार राम नाम से उद्धार हो जाता है। ऐसी संत वाणी में आता है महाराज जी। हमारे वाणी में आता है पर शर्त है एक बार जिन नाम लिए हित सो होए अति दीन समस्त अहंकार गलित अति दैन्य और हित माने प्रेम यही बात रुक जाती है मिले ना रघुपति बिन अनुरागा प्रेम पहले प्रेम प्रकट हो ना तो लाखों करोड़ों अरबों बार जपे हम प्रेम प्रकट हो जाए फिर एक बार जब निकलेगा तब उससे भगवत प्राप्ति होगी एक बार जिन नाम लिए हित सो होए अति दीन ताको संग न छाड़ ही ध्रुव अपनो कर लीन उसका प्रभु साथ नहीं छोड़ते जो प्रेम से अति दैन्य जिसका संपूर्ण अहंकार कार गलित हो चुका है और जो भगवत प्रेम को प्राप्त हो चुका है।

एक बार पुकारता है तो भगवान उसके सामने होते हैं। समझ रहे हो ना? हां और 10 नामा अपराधों से रहित होकर के जो भगवन नाम जप करता है वो प्रीति को प्राप्त होता है। तो हमें बार-बार नाम जप करना है। सावधानी पूर्वक करना है। हमारा अहंकार गलित हो जाए। हमारा और धीरे-धीरे नामाकार वृत्ति करनी है। जैसे माला हाथ में चल रहा है, मुख में नाम चल रहा है लेकिन मन संसार में चल रहा है तो कनेक्शन सही नहीं है। तीनों चीजें एक होनी चाहिए। कर्म में तो माला फिरे और मुख में जिभ्यामाए मन हुआ 34 फिरे सो तो सुमिरन ना आए।

सुमिरन किसे कहते हैं? जब मन उसी में लग जाए। हम राम बोले और राम हमारी आंखों के सामने राम हमारे कानों में सुनाई दे रहा है और राम का ही हमारा चिंतन हो रहा है। संपूर्णतया पूरा अंतःकरण रामाकार वो भजन बहुत जल्दी पर प्रारंभ में सबकी दशा थोड़ी इतनी होगी। इसलिए कहा जाता है भाव कुभाव अनख आलस हो नाम जपत मंगल दसहु दसों दिशाओं में उसका मंगल होता है चाहे भाव से जपो चाहे कुभाव से जपो पर इतने से जब आगे बढ़ता है तब उसकी बात होती है कि मन के साथ सुमिरन होना चाहिए क्योंकि बंधन और मोक्ष मन का है।

मन विषयों में लगा तो बंधन का कारण है और मन भगवान में लगा तो मोक्ष का कारण है। भगवान अजामिल का जैसे उदाहरण हां अंतिम समय अंतिम समय अंतिम समय उसका अंतिम समय था और उसने अपने पुत्र के बहाने नारायण पुकारा लेकिन नाम की इतनी महिमा है भगवान के नाम की कि नारायण तो अंतिम समय नारायण इतने में स्वास पूरी हो गई और यमदूतों ने गला दबा दिया उतने में भगवान के पास आ गए कि अब कैसे आपका अधिकार है क्योंकि इसने अंतिम समय में नारायण नाम लिया है अंतिम समय समय के उच्चारण के कारण नाम उच्चारण के कारण भाव वहां नहीं था।

भाव तो पुत्र का था। हां बिना भाव के उसने नारायण नाम में अपना चमत्कार दिखा दिया। यही भगवान के नाम की महिमा है। अंतिम समय के कारण उस नाम का प्रभाव पड़ा। नहीं जीवन भर अपने पुत्र को जो पुकारा नारायण नारायण कभी रोमांचक हुआ क्या? कभी उसका भाव बदला क्या? पुत्र को पुकारता। लेकिन अंतिम समय जब नारायण पुकारा तो उसी समय भगवान के पार्षद आकर और उसको जीवन मुक्त अवस्था प्रदान की। उसको अवसर दिया हरिद्वार में फिर जाकर उसने साधना की और भगवत प्राप्त महापुरुष हुआ। हमारे यहां रामचरण जी महाराज हुए भगवान आचार्य राम स्नेह संप्रदाय के उन्होंने फरमाया है कि अजान भजा का यह शणाना तो जान भजा का कहा अगर हम जान के नारायण नारायण जपेंगे तो हमारा कल्याण क्यों नहीं हो जाएगा?

बिल्कुल एक छोटा सा और भाव है भगवान नाम जप सत्संग और प्राणी मात्र की सेवा तीन अलग-अलग है पर श्रेष्ठ मार्ग क्या है तीनों तीनों बराबर है क्योंकि हम जैसे नाम जप कर रहे हैं तो नाम जप बिना संत संग के नहीं होगा भजन ना होए संग बिन भजन बिना नहीं प्रेम तो भजन का मूल है सत्संग सत्संग से भजन होगा और भजन से ही प्रेम प्राप्ति होगी और सत्संग और भजन दोनों का फल है कि समाज में व्यवहार में हम सब में परोपकार की भावना और भगवत भावना करें। तो तीनों का एक कनेक्शन जुड़ा हुआ है।

तीनों में से एक भी हट जाए तो मामला गड़बड़ हो जाएगा। अगर हमारा व्यवहार बिगड़ गया और हम भजनानंदी है तो हमें भजन में विक्षेप पड़ जाएगा। अगर हम भजन शुरू कर रहे और सत्संग ना मिले तो भजन के विक्षेप जो है वो निवारण करने की हम में विवेक शक्ति नहीं होगी। बिन सत्संग विवेक ना हो और सत्संग और भजन दोनों का फल है कि व्यवहार रामाकार हो जाए। व्यवहार भगवदाकार हो जाए। इसलिए तीनों आवश्यक हैं। साधक को तीनों ही करने चाहिए। भजन करना चाहिए, सत्संग करना चाहिए और परोपकार करना चाहिए।

पर हित सरिस धर्म नहीं। क्योंकि बिना व्यवहार के बिना क्रिया किए हम रह नहीं सकते। एक क्षण भी बिना क्रिया किए नहीं रह सकते। तो हम केवल भजन में एकांत में बैठे हुए हैं। लेकिन कभी तो व्यवहार में जाना पड़ेगा। जब व्यवहार में हम जाएं तो परोपकार की भावना रखें। परहित की भावना रखें। उसका कल्याण कैसे होगा? उसको सुख कैसे मिलेगा? उसको शांति कैसे मिलेगी? ये हमारे विचार हो। तभी हम साधक हैं। तभी हम साधु हैं। तो तीनों बातें आवश्यक हैं। इसमें श्रेष्ठता सत्संग की है।

क्योंकि सत्संग से ही भजन और परोपकार दोनों धाराएं फूटती हैं। अगर सत्संग ना हो तो भजन में रुचि नहीं होगी। भजन प्रारंभ ही नहीं होगा। सबसे मूल कार्य है सत्संग और सत्संग से भजन और सत्संग भजन दोनों से परोपकार की भावना। राधे-राधे महाराज जी गुरुदेव मैं नियम पूरे नहीं कर पाता। दिनचर्या ना भजन अपने आपको कोसता रहता हूं। कल से नहीं करूंगा पर माता जी की डांट और मार खाने के बाद भी नहीं सुधरता। मा माताजी पिताजी छोटी-छोटी बातों पर क्रोध भी कर देता हूं। के जवाब दे देता हूं।

देखो इसमें बहुत गंभीरता से चलना है। जो हमारी गलतियां है वो आज की नहीं है कि हम अभी कह दे कसम खाते हैं आज से नहीं करेंगे तो हम भीष्म नहीं है। धीरे-धीरे धीरे-धीरे एक-एक गलती को काटते जाओ। एक-एक गलती को धीरे-धीरे हटाते जाओ। जो सच्चाई है उस पर चलते जाओ। जो कच्चाई है उसको छोड़ते जाओ। इसके लिए जो सामर्थ होगी वो नाम से मिलेगी। अगर आप राधा राधा राधा राधा राधा राधा राधा अधिक से अधिक नाम जप करेंगे तो गंदी बातें अपने आप छूटती जाएंगी। अच्छी बातें अपने आप आतींगी।

नियम का पालन तभी होता है बलवान नियम का पालन करता है। निर्बल नहीं तो शरीर का बलवान नहीं अध्यात्म बल। अध्यात्म बल होता है नाम जप शास्त्र श्रवण शास्त्र स्वाध्याय संतों का संग। इससे हमारे अंदर अध्यात्म बल आता है। और माता-पिता चाहे जितना कटु वचन कहे उनके पैर ही छूना। कभी उनको कटु शब्द मत कहना। कभी उन्हें मारने पीटने वाली भावना मत रख लेना। चाहे जितना वयो वृद्ध हो रोज चरण छूते हो। हां रोज चरण छू उनके जब वो गाली दे तो हाथ जोड़ के खड़े हो जाओ। गुरु जी जब माता हमारी डांटती हैं हमको तो आपका सत्संग में आपने बताया था जब आप मां माता-पिता डांटे तो मन में राधा नाम जपो ताकि कुछ ना आए।

हां हां करता हूं लेकिन इतना बोलती है बोलती है तो वो भी अचानक से सब भूल जाता है और फिर मैं भी पलट जवाब देता हूं नहीं जवाब नहीं दे उत्तम बात तो ये है कि नहीं जवाब नहीं दिया हाथ जोड़ के सुनते रहें जितनी देर वो गाली गलौज जो भी करें चरणों में प्रणाम फिर देखना आप कितना आपका सौभाग्य उदय होगा जब किसी के पिता मार रहे हो बस ऐसे हो जाए और माता जब गाली दे रहे हो मार रहे हो तो बस ऐसे चरणों की तरफ हो जाए उसकी उन्नति हो जाएगी पर ऐसा पुत्र होना बहुत सौभाग्य का तो आप बनो ना सौभाग्यशाली क्या जाता है चाहे मार थोड़ी डालेंगे माता-पिता है अगर दो चार थप्पड़ भी मार दें तो जवाब पलट कर ना दे चरण छू के जाए फिर देखो भगवान कैसे उन्नति करते हैं अपने माता-पिता को जो मातृ देवो भव पितृ देवो भव तो भगवान देख रहा है वो मंगल करेगा ठीक है माधव वशिष्ठ जी महाराज जी कह रहे हैं कि जो श्री जी को पोशाक धारण कराई जाती है।

उसमें क्या सावधानी रखनी चाहिए? जैसे गर्मियां आ गई हैं तो गर्मियों में क्या उनको भी सुखद श्री जी को सुखद होना चाहिए और हवा लगनी चाहिए। ऐसे वस्त्र जैसे हमको अनुकूल भगवान की सेवा कैसे कहते हैं? देह भाव से। भगवान की सेवा कैसे करते हैं? जैसे अज्ञानी पुरुष अपने देह का पोषण करता है। अज्ञानी पुरुष जैसे गर्मी का समय है तो अपने शरीर के लिए कैसा वस्त्र धारण करता है? कैसा जल चाहता है? कैसा भोजन चाहता है हमको ठीक वैसे ही करना है। जैसे देहा अभिमानी जीव अपने शरीर को सुख देने के लिए करता है।

ऐसे अपने इष्ट के सुख के लिए करना चाहिए। लक्ष्मण जी के लिए आया है कि सियाराम जी की कैसी सेवा करते हैं। जैसे जी अविवेकी पुरुष शरीर जैसे अविवेकी पुरुष अपने शरीर को सुख देने के लिए भाई गर्मी अब जैसे सर्दी है तो पानी को हम उतना ही गर्म करें। पहले अपने हाथ में डाल के देखें। फिर श्री जी को स्नान कराएं। अपने को जैसे गर्म कपड़े तो कोमल और गर्म कपड़े श्री जी को अब जैसे गर्मी आ गई है तो ऐसे कपड़े धारण करवाएं जिससे गर्मी ना लगे श्री जी को वस्त्र भी धारण हो और सुखद हो स्पर्श में सुखद हो।

पतले कपड़े हो और बढ़िया सुखद कपड़े हो। श्री जी को सुख मिले। ऐसा भोग लगाने में जैसे ऋतु फल है, जल है और शरबत है और फलों का जूस है। ऐसे अच्छे-अच्छे भाव करके जितना पवाओगे उतने श्री जी प्रसन्न होएंगे। महाराज जी एक एक प्रश्न व्यंग चल रहा है। तो महाराज जी जैसे जो श्री जी की पोशाक होती है वो क्या हम फिर से उनको धोना धो धो के ही फिर डाला जाता है या उसको रख दे फिर कभी भी डाल सकते हैं? नहीं अगर धोने लायक हो मान लो जिनके पास बहुत है तो एक दो बार पहनाए फिर दे दिए किसी को दे दिए बकाया जो धोया भी जा सकता है लेकिन ऐसे स्थानों पर धोया जाए श्री जी ठाकुर जी की कि जिसमें लघु शंका ना हो की गई हो ऐसी जगह धोया जाए जैसे हम एक तसले में ढो धो लेते हैं बड़े पात्र में धो लेते हैं एक बार पानी से निकाल के जैसे धो के जैसे भी बने और वो हम वृक्षों में डाल दें भगवत वस्त्र वस्त्रों को संभाल के ऐसे धोया जाता है कि जैसे प्रक्षालन किया गया धोया गया एक

तो वहां ज्यादा उसमें साबुन सब की जरूरत नहीं होती साफ ही होते हैं अगर प्रक्षालन पवित्र करना है तो जैसे पानी डाल दिया गया और नीचे पात्र रखा हुआ है बड़ा टप रखा हुआ है वो सब पानी टप में गया टप उठाकर किसी वृक्ष के थाले में डाल दिया गया जैसे किसी के पैरों के नीचे भी ना पड़े बाथरूम में भी ना जाए अब जैसे यहां वृंदावन है यहां तो कोई बात नहीं ये तो भगवान का धाम है यहां तो भगवान के धाम का पूरी भूमि सब चच्चिदानंदमय है यहां तो कोई बात नहीं लेकिन गांव गली में सावधानी इस बात की रखें पर जी एक बार जो पोशाक धारण करा दिया अगर गंदी नहीं है तो हम उसको संभाल के रख दें और फिर धारण करा सकते इसमें ऐसा नहीं कि उसको धोना पड़ेगा या प्रसाद नहीं ऐसा नहीं नहीं ऐसे ऐसा नहीं और आभूषण का महाराज जी आभूषण तो आजीवन धारण करा सकते हैं।

आभूषण तो आजीव केवल जो फूल आदि से बने आभूषण हां फूल आदि के जो प्रसादी है वो दोबारा नहीं धारण करा सकते हैं। जी पोशाक में रंग का महत्व होता है क्या? कोई रंग का महत्व नहीं होता। जो अपना जो रंग में मन आ जाए कि आज श्री जी को इस रंग का पहनाते हैं वही पहनाते हैं। कोई नियमावली थोड़ी श्री जी के लिए हमारा मन आ गया हरी देखा तो आज हरित पहना देते हैं। आज लाल पहना देते हैं। आज काली पहना देते हैं। आज पीली पहना देते हैं। काले वस्त्र पहनते हैं। क्यों नहीं? हम अवस्या को तो काले वस्त्र धारण करते हैं।

हमारे प्रिया प्रीतम अमा अमावस्या को तो काले वस्त्र धारण करवाते हैं। प्रिया प्रीतम। अरे यार अपने भाव के विषय है। उनको कोई कपड़ा चाहिए क्या? हमारे भाव जैसे बनते चले जा रहे हैं वैसे गर्मी का समय था। ठाकुर जी की सेवा करके शयन करा के जयमल जी गए तो ऊपर छत पर गए। बंगले पे अपने राजा थे तो हवा आ रही शीतलता। उनके मन में आया यार ठाकुर जी को नीचे शयन करा के हम ऊपर हवा ले रहे हैं। ये तो ठीक नहीं। तो ठाकुर जी के लिए अलग महल बनवाया और ऊपर जैसा अपना बंगला वैसे सब खिड़की से हवा आ रही सब ऐसे पूरा राज दरबार की तरह जाली पड़ी हुई और गद्दा लगा हुआ शयन कक्ष पूरा शीतल कक्ष बनवाया शीतल और रोज शाम के जाकर के प्रिया प्रीतम का शयन कराते जो श्री विग्रह था चरण दबाते और शयन करा के आते और सीढ़ी हटा देते कि कोई वहां पहुंच ना पाए।

उनकी पत्नी ने विचार किया ये क्या चक्कर है? रोज सीढ़ी लगा के ऊपर जाते हैं अलग महल से पूछ सकती नहीं भयवश उनका कुछ ना कुछ तो गड़बड़ है उनको शंका हुई कि कुछ ना कुछ तो गड़बड़ मतलब किससे मिलने जाते हैं क्या है व्यवस्था ऊपर और किसी को जाने नहीं देते स्वयं वहां की सेवकाई करते थे जब सीढ़ी लगा जब वो सो गए तो सीढ़ी लगाया ऊपर गए तो उन्हें मूर्ति नहीं दिखाई दी साक्षात प्रिया प्रीतम सोते हुए दिखाई दिए ऊपर चढ़ के गए दर्शन किए कांप गई एकदम कि अरे मैं क्या सोचती थी यहां तो प्रिया नीचे उतर कर के आई और दूसरे दिन कहा कि क्षमा कीजिए हमें संशय था कि आप ऊपर तो उन्होंने कहा ऊपर गई थी क्यों गई ऊपर तो कहा ऊपर गई देखा प्रिया प्रीतम साक्षात सो रहे हैं साक्षात प्रिया प्रीतम तो गले लगा लिया कि हमको तो जीवन हो गई सेवा करते हुए लेकिन तुम्हें भगवान साक्षात दर्शन दिए भगवान तो भावना प्रिया प्रीतम साक्षात उनको दर्शन इसलिए लिए दिए कि मैं सेवा स्वीकार किए हूं।

क्या भावना कि यार हम तो खुले में सो रहे हैं। प्रिया प्रीतम नीचे सो रहे। तो ऐसे ही भावना जैसे गर्मी का समय है तो रायबेल गुलाब कमल ये फूल ले लिए और सैया लगा दी। रायबेल की बिछाए ऊपर कमल की पंखुड़ियां ऊपर गुलाब की और उसके ऊपर प्रिया प्रीतम के लिए एक कपड़ा महीन बिछा दिया। सुगंध शीतलता और प्रिया प्रीत भावना ये भावोत्सवेन भजिताम रस काम धेनु हम तुम्हें कैसे बताएं बिहारी जी के जो डलिया लगाते हैं ना इनसे रात्रि में फूल मांगते जाकर के तो दो-दो फूल दे देते और वही जाकर रोते हुए कि हम गरीब भिक्षुक प्रभु हम आपके लिए क्या सैया लगावे तो ऐसे ऐसे तोड़ के फूल दो चार और ऐसे करके और जब श्री जी को सहन कराते तो ऐसा हृदय में लगता कि साक्षात श्री जी सहन कर रहे हैं क्योंकि एक दैन्य भाव था एक पैसा पास नहीं मांगकर फूल लाए तो जो भाव बनता था ना कि मुझ गरीब की प्रभु सेवा स्वीकार करो तो भाव भाव अगर आप चार गुलाब के फूल लिए और चार पंखुड़ी ऐसे डाल दिए और भावना की कि प्रिया प्रीतम की मैंने सैया लगाई तो प्रभु सैया को स्वीकार करते हैं भावोत्सवेन भजता प्रभु कह रहे भाव का भूखा हूं मैं और भाव एक साल भला त्रिभुवन जिन्होंने रचा उनको क्या चाहिए आप सोचो हम सबके दाता तो वो है हम उनको देंगे लेकिन हमारा जो भाव है वह स्वीकार करते हैं।

राजेंद्र कुमार भरतपुर से राधे राधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी मैं साल भर से नाम जप कर रहा हूं। महाराज जी मेरा मन थोड़ा शांत नहीं रह रहा। ये कह रहे हैं कि शांति चाहते हैं पर शांत क्यों नहीं रह रहा पता नहीं चल रहा महाराज जी जाप भी करने का प्रयास कर रहा हूं। फिर भी कामनाओं को जब तक हम कंट्रोल नहीं करते तब तक शांति सुख नहीं मिलता। बिन संतोष न काम न साही और अछत काम सुख सपने ना। जब तक ये कामनाएं जिंदा है तब तक ये हमें जिंदा रहने नहीं देती। ये अशांत करती रहती है।

थोड़ा संतोष धारण करो। जो भगवान जैसे चला रहे हैं उसमें राजी रहो। यह यथा लाभ संतोष सदा काहु सो कछु न चाहो जब संतोष आ जाता है तो शांति अपने आप आ जाती है जब तक संतोष नहीं होता तब तक शांति नहीं होती कोई ना कोई कामना अशांत करती रहती है कोई ना कोई बात अशांत करती रहती है नींद भी नहीं पड़ती है नहीं आप ये विचार करो कि अगर कोई अंदर बात ना हो तो परमानंद जागृत हो जाए एक बात समझो सिद्धांत है ना अगर कोई बात अंदर ना रह जाए प्रशांत आत्मा तो तो फिर ब्रह्म भूत कलमशा अकल्मशा निष्पाप वो ब्रह्म भूत हो जाए कोई ना कोई बात हमारे

अंदर रहती है जिसको हम पकड़ नहीं पा रहे हमें अशांत किए हुए अंदर देखो कोई बात है कोई कामना कोई अशांति कोई प्रियता कोई चाह सब कुछ ठीक हो गया भगवान कृपा से महाराज अब कोई काम नहीं पर तो फिर अशांति क्यों है एक साल से राम नाम का जप भी करता हूं भोजन पाता हूं तो भगवान भोग करके पाता हूं हां तो अशांति किस बात की है वो तो पकड़ो ना अंदर की अशांति किस बात को लेकर है महाराज जी ऐसा हो सकता है कि भजन में ज्यादा चित्त लग रहा हो कि अभी सांसारिक जो व्यवहार है उसमें मन ना लग रहा हो ऐसा भी हो सकता है लेकिन उदासीन मत होइए नौकरी से उदासीन मत होइए यह भी भाग नहीं लगता बिल्कुल पता नहीं मन बिल्कुल विचलित हो जाता है नींद नहीं पाती है बिल्कुल कुछ भी नहीं सोचता हूं महाराज जी कभी पता नहीं ये अगर भजन से नींद नहीं आएगी तो परेशानी नहीं होगी एक बात यह समझ लो अगर भजन से नींद नहीं आएगी ना कि भजन करते हुए पूरी रात व्यतीत हो गई और नींद नहीं आई तो परेशानी नहीं होगी और अगर शारीरिक कुछ कमी मतलब ऐसी जो जिससे नींद ना आवे उसको

डॉक्टर को दिखा लो किसी आप आनंदित रहिए आनंदित रहिए और अंदर के विषय को देखते रहिए हमें तो लगता है कि आप एक साल से नाम जप कर रहे हो हम लोगों का जीवन नाम जप करते हुआ यह जरूर है जैसे अब हमसे पूछो हमारे मन की पूछो तो लगता है बंद कमरा एकांत शांत पर हमको ड्यूटी दी है भगवान वह हमें करना है। अपने मन को रोक करके हम यह बात करते हैं। आपसे प्रश्न उत्तर करते हैं। आपसे बात तो जब हमारा मन भजन में लगने लगता है तो संसार व्यर्थ लगने लगता है। सब तो फिर वो अच्छा नहीं लगता है।

फिर अच्छा नहीं लगता। पर ऐसा होने पर भी अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। मन मार करके अपने कर्तव्य का पालन जैसे हम कर रहे हैं ऐसे आपको करना चाहिए। और नींद वाली बात तो मुझे कम समझ में आ रही है कि जैसे दिन भर भजन करें तो डट के नींद आ जाती है। थक गए ना तो नींद आ जाती है। यदि भजन करते हुए रात पूरी निकल जाए और नींद ना आवे तब तो और आनंद आता है। डिस्टर्ब नहीं होते। हमें लगता है कुछ मतलब ऐसी शरीर की मांग है किसी औषधि की जिससे हमारा दिमाग शांत और स्थिर हो जाए।

जैसे जोई जोई प्यारो करे सोई में भावे। तेज प्रताप जी दिल्ली से राधा श्री हरिवंश महाराज जी गुरुदेव जब हम किसी के बारे में ज्यादा सोचते हैं या फिर किसी को बार-बार देखते हैं तो वह चीज किसी ना किसी दिन हमारे सपने में अवश्य दिखाई देती है लेकिन गुरुदेव जब वही हम भगवान की लीलाएं देखते हैं या फिर उनका ज्यादा स्मरण करते हैं तो भगवान उसी रूप में स्वप्न में किसका नहीं आ रहे महाराज जी ऐसा नहीं करते भगवान की ज्यादा लीलाएं सुनना और भगवान के लिए ज्यादा चिंता चिंतन करना नहीं तो तुम महापुरुष हो जाओ।

तुम साधारण बात समझते हो। केवल प्रश्न करना सहज है। भगवान की लीलाओं को ज्यादा सुनना और भगवान की लीलाओं का ज्यादा चिंतन करना और भगवान का नाम चिंतन करना और फिर यह अधूरापन होना कि भगवान की लीलाएं हमारे स्वप्न में नहीं आती। कैसी बात करते हो? कितना भजन करते हो? कितनी लीलाएं पढ़ते हो? कौन से पुराण का अध्ययन कर लिया? कौन से शास्त्रों को श्रवण कर लिया? बोलो। कौन से बैठकर के संत चरणों में तुमने सब शास्त्रों का श्रवण किया? कितना नाम जप करते हो? कितना कीर्तन करते हो?

कितने घंटे शास्त्र स्वाध्याय करते हो? केवल बच्चा प्रश्न कर लेना सहज होता है। ऐसे मर्यादा भगवान की लीला की खंडित होती है। यहां तो ऐसा लगता है कि जगे ना सोते ही रहे। स्वप्न में जो आनंद भगवान देते हैं ना। हां। हां कभी विशेष महापुरुषों का समागम कभी भगवान की मंगलमय लीलाएं तो ऐसा लगता है जगना व्यर्थ है सोते ही रहे जिनमें भगवान की लीलाएं और चिंतन चलते हैं ज्यादा शब्द माला दो माला घुमा लो तो भी बात पवित्र तो हृदय होने ही लगता है लेकिन ज्यादा जैसे तुम कह रहे हो तो ज्यादा करके देखो खुली आंख दर्शन होने लगेंगे खुली आंख भगवान की लीला का चिंतन होने लगेगा कैसी बात करते हो वो भी बात हम लोगों से करते हो हमारी आशा यही है हमारे हमारा जीवन यही है।

हमारी साधना यही है। हमारी पूर्णता यही है। बात समझ में आई ना? हां। तो गलत प्रश्न था। भगवान की लीलाओं का देखो तो तुम गाकर के कौन से पुराण को तुमने सम्यक रूप से सुन लिया? कौन से पुराण का सम्यक अध्ययन कर लिया? कौन से पुराण की तुमने लीला सम्यक चिंतन की? बोलिए। देखते हैं। क्या देखते हो? रामायण। अरे रामचरितमानस पढ़कर एक बार पूरी देखो और रामचरितमानस का अध्ययन करो। जिस महापुरुष ने जीवन भर राम राम कह के तपस्या करके ग्रंथ को लिखा उसको पढ़ो। यह तो प्रारंभिक मनोरंजन के लिए बने हैं।

देखो वह केवल अभिनय कर रहे हैं। उनमें वह पवित्रता नहीं वो सद्गुण नहीं है। जो अभिनय कर रहे हैं वो सद्गुण नहीं है। वो युधिष्ठिर का चरित्र देखना तो महाभारत पढ़ो जो भगवान श्री कृष्ण द्वपण व्यास देव जी ने लिखी और जब उस उन युधिष्ठिर से परिचय होगा तब तुम्हारा पवित्र हृदय हो जाएगा। ये तो आकर्षण के लिए बहुत बढ़िया बनाई है। क्योंकि सच्चिदानंद लीला को प्राकृतिक लीला में उतारना सच्चिदानंद भगवान अवतरित होकर सच्चिदानंदमय लीला किए तो चिन्मय लीला को प्राकृतिक लीला में उतारा ही नहीं जा सकता।

वो यथा की अनुभव जो अनुकरण किया गया वो वो भी इतना आनंद दिया कि जिस समय रामायण चलती थी उस समय जाम लग जाता था। सब शांत हो जाते थे। लोग आनंदित होकर देखते थे। तो सोचो जब उस समय सच्चिदानंदमय लीला को जब तुम वाल्मीकि रामायण में पढ़ोगे जब रामचरितमानस में पढ़ोगे राम राम जपोगे और लीला को पढ़कर के चिंतन करोगे तो तुम ब्रह्म ऋषि हो जाओगे तुम भगवान के नित्य भक्त हो जाओगे कैसी बात करते हो अनुकरण किया ही नहीं जा सकता जो यत किंचित अनुकरण है वो हमारे को भगवान की तरफ थोड़ा सा लेकिन भगवान की लीलाओं में प्रवेश करा दे वो तो रामायण कराएगी रामायण का रोज पाठ करो।

रामायण की रोज चिंतन वृत्ति से आरती पूजा करो और भगवान का खूब नाम जप करो और भगवान की भक्ति करो। तब लीला में प्रवेश होगा। ऐसे ऐसे लीलाएं नहीं है। ऐसी लीलाएं उनकी तो बस यह है कि हमारे प्रभु का रोल कर रहे हैं। हमारे प्रभु के रूप में उस समय आए तो हमारे प्रभु का कोई भी रूप धारण कर ले तो हम जैसे संत भेष को प्रणाम कहते हैं वैसे अपने प्रभु के रूप। लेकिन हम में जो लीला प्रवेश है वो रामायण महाभारत टीवी का देख के थोड़ी लीला प्रवेश हो जाएगा। उसके लिए तो साधना चाहिए।

उसके लिए तो भक्ति चाहिए। उसके लिए रामायण पढ़ना पड़ेगा। भागवत पढ़ना पड़ेगा। महाभारत पढ़ना पड़ेगा। उसका चिंतन करना पड़ेगा। तुम्हें अपने चरित्र संभालने पड़ेंगे। तब लीला में प्रवेश होगा। तब स्वप्न में जागृत में लीला झलकती

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…