एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1428
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
अखिलेश मिश्रा जी काशी हरिवंश श्री हरिवंश गुरुदेव आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम महाराज जी वापसी की तैयारी कब व कैसे की जाए देहाभिमान पूर्णता गलित कैसे और कब होगा देखो विषयों की इस पूर्ण होती है। सबसे पहले जब हम विषयों का चिंतन करते हैं। देहाभिमान गलित होने का उपाय बता रहे हैं। क्योंकि कर्ता और भोगता ही देहाभिमान है। मैं करता हूं और मैं भोगता हूं। तो अंतःकरण में विषय स्फुरणा होती है। मन में बुद्धि उसका निश्चय करती है। चित्त उसका चिंतन करता है। विषय पूर्णा में अगर हमारी थोड़ी भी प्रीति हुई तो संकल्प बन जाता है।
संकल्प में प्रीति होने से वो कामना बन जाती है और कामना से क्रिया होती है। क्रिया में सुख भोगने की लालसा होती है। तो कर्ता और भोगता भाव देहाभिमान है। हम ऐसा भजन करें कि इस को ही नष्ट कर दे। इस संकल्प ना बनने पावे। संकल्प कामना ना बनने पावे। कामना क्रिया में ना उतारने पावे। जितने भी भोग सुख हैं वह सब क्षणिक है। सब नाशवान है। शरीर निर्वाह के लिए मैं शरीर नहीं हूं। शरीर निर्वाह के लिए हम केवल विषय सेवन करें और शरीर का जो धारण करने का लक्ष्य है वो भगवत प्राप्ति है।
इसलिए एक क्षण भी नाम का अंतराय ना रह जाए। हर क्षण नाम चलता रहे जिससे स्फुरणा ही ना बने, संकल्प ही ना बने, कामना ही ना बने, क्रिया ही ना बने। तो हमारी सुख भोगने की लालसा और कर्ता भाव। मैं ये करता हूं। मैं ये क्रिया की और उससे ये सुख भोगा। ये दोनों भाव जितने क्षीण होते जाएंगे उतना अभिमान गलित होता जाएगा। निरंतर नाम खूब डट के भजन और आहार उतना ही जितने से हमारी शरीर प्रक्रिया चल जाए। आहार का साधना में बहुत बड़ा रोल है। अगर हम बाजारी आहार ज्यादा पाएंगे तो रजोगुण और तमोगुण रहेगा।
सतोगुण नहीं रहेगा। अगर हम सात्विक आहार पाएंगे तो रजोगुण तमोगुण का नाश हो जाएगा और सात्विक प्रवृत्ति भजन में रहेगी और जितना भजन में सात्विक प्रवृत्ति रहेगी उतने ही देहाभिमान गलित होता जाएगा। असत आचरणों से देहाभिमान पुष्ट होता है। सद आचरणों से देहाभिमान गलित होता है। जितना मन मलिन होता है उतना देहाभिमान पुष्ट होता है। जितना मन निर्मल होता है उतना देहाभिमान गलित होता है। जितना संसारी पुरुषों का संग करते हैं देहाभिमान पुष्ट होता है। जितना संत पुरुषों का संग करते हैं देहाभिमान गलित होता है।
यह हमें सावधानियां रखनी है और हमें ऐसे चलना है। नाम एक तार चलाना है। स्फुरना ही ना होने पावे मन में विषय की कामना की क्रिया की स्फुरना ही ना होने पाए और क्रिया करना ही है। हमको जैसे आप ऑफिसर हो तो अपने डिपार्टमेंट में आपको कार्य करना है। सब में भगवत स्वरूप देखते हुए अपने कर्तव्य के अनुसार व्यवहार करते हुए बिल्कुल निरपेक्ष रहते हुए करते हुए भी नहीं कर रहे हैं। नहीं करते हुए भी कर रहे हैं। इस स्थिति में जब तक हम नहीं आएंगे तब तक देहा अभिमान गलित नहीं होगा।
नाम खूब जप करो। पवित्र आहार अल्पाहार करो और इतना भजन करो कि स्फुरणा ही किसी कामना की ना होने पावे। और अपने कर्तव्य का ज्ञान रखो कि हमारा जो पद है उसके अनुसार हमें समाज में क्या व्यवहार करना है। उसमें अपराध ना बनने पावे। तो इसी से भगवत कृपा से देह अभिमान गलित होकर यंत्रवत क्रियाएं हो रही कर्ता आप नहीं है। जैसे इनके शरीर की क्रियाएं हो रही आप कर्ता अपने को नहीं मानते। ऐसे इस शरीर की क्रियाएं हो रही तो आप अपने को कर्ता नहीं मानते। जैसे इनके पाप पुण्य के आप अधिकारी नहीं है।
ऐसे जो अकर्ता पुरुष है जो समदर्शी पुरुष है वह अपने शरीर के पाप पुण्य का अधिकारी नहीं होता। मुक्त हो जाता है। जिसका देहाभिमान गलित हो गया उसके द्वारा पूरे संसार की हत्या हो जाए तो पाप नहीं लगेगा। पूरे संसार का भंडारा हो जाए तो कोई पुण्य नहीं लगेगा। देहाभिमान रहित महापुरुष के द्वारा जो सत होती है वो यंत्रवत भगवान के द्वारा होती है। तो वो भगवत स्वरूप हो जाता है जिसका देहाभिमान गलित हो जाता है। और उसके लिए प्रक्रिया यह कि खूब नाम जप करो और सावधानी यह रहे कि विषय स्फरणा ना होने पाए।
ना हो जाए तो संकल्प ना बनने पावे। संकल्प बन जाए तो क्रिया ना बनने पावे और क्रिया हो तो सावधान हो जाए। अब वह फंसा लेगी क्रिया। क्रिया में उतर गया तो फिर कर्ता भाव उसे फंसा लेगा और जहां कर्ता भाव है तो भोगता भाव अपने आप उसे भोगना पड़ेगा। अवश्य में भोक्तव्यम कृतम कर्म शुभाशुभम। शुभ अशुभ कर्म का कर्ता फल को जरूर भोगेगा। उसका सुखदख फल भोगेगा। अहंकार विमूढ़ आत्मा मूढ़ता में अहंकार होता है। ज्ञान में अहंकार नहीं होता है। तो यह ज्ञान रखो हर समय सावधान रहो।
खूब नाम जप बस खास बात नाम जप है। जितना नाम जप करोगे उतने ज्ञान विज्ञान प्रकट होता चला जाएगा। अहंकार गलित होता चला जाएगा। समझ पा रहे हैं आप? प्रेम निधि जी। श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी हर परिस्थिति में यह भी प्यारे की इच्छा है या श्री जी का मंगल विधान ही होगा। यह बात कैसे आएगी? तस्मा शास्त्रम प्रमाणम ते कार्या अकार्य व्यवस्थित कार्य और अकार्य की व्यवस्था शास्त्र प्रमाणित होनी चाहिए। पहले शास्त्र प्रमाणित आचरण करो। श्री कृष्ण अनुकूलन प्रतिकूलस विसर्जनम।
भगवान के अनुकूल आचरण करो। प्रतिकूल का त्याग करो और भजन करो। सत्संग सुनो। शास्त्र स्वाध्याय करो। जब अहम गलित हो जाता है तब यह होता है कि जो हो रहा है वह भगवान की इच्छा से हो रहा है। मैं कहीं करता नहीं हूं। भगवान की इच्छा जब तक अहम है तब तक अपनी वासनाओं के खेल को कहीं भगवान की इच्छा ना समझ ले। नहीं तो भगवान की इच्छा से नरक भी बना है। भगवान की इच्छा से रोग भी है। भगवान की इच्छा से कानून भी है। फिर आपको दंड मिलेगा तो कहोगे हमको तो दुख मिल रहा है। हमको तो कष्ट मिल रहा है।
वह भी तो भगवान की इच्छा से ही रचा गया है। तो हमें चाहिए इस शास्त्र के अनुसार चले। भगवान के प्रतिकूल आचरणों का त्याग कर दें। खूब सत्संग सुने। शास्त्र स्वाध्याय करें। नाम जप करें। और जब अहंकार गलित हो जाता है तब यह दिखाई देता है कि भगवान की इच्छा से सब हो रहा है। हर इच्छा भावी बलवाना हृदय विचारत सम सुजाना हर इच्छा का प्रबल खेल हो रहा है। कहीं पालन हो रहा है। कहीं सृजन हो रहा है। कहीं विनाश हो रहा है। यह भगवान की इच्छा से हो रहा है। वह निरपेक्ष महापुरुष भगवान की लीला का दर्शन करते हुए कभी किसी भी स्थिति में अशांत नहीं होता, उद्युग्न नहीं होता, चिंतित नहीं होता, शोकित नहीं होता।
तब हम जान पाएंगे कि भगवान की इच्छा अभी लोग मनमानी आचरण करते हैं और कह देते हैं भगवान की इच्छा के बिना पत्ता नहीं हिलेगा। तो फिर और भी कुछ है भगवान की इच्छा से। नर्क है, दंड है, रोग है, कानून है तो फिर भोगना पड़ेगा। मोहित जी मथुरा से श्री हरिवंश श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी एक बात कुछ दिनों से परेशान कर रही है कि मृत्यु सत्य है और इस बात को आपने अपने सत्संग और एकांतिक वार्तालाप में भी काफी बार बताया है कि पता नहीं कौन सा पल आखिरी हो महाराज जी आपसे बहुत प्रेम करते हैं बहुत शिष्य परिकर भी करते हैं और सच में वो पल देखना ही नहीं चाहते आपके बिना कोई भी गति नहीं है महाराज जी जब रात्रि में आपके दर्शन नहीं होते तो परीक्षित बोलते हैं पर वो वो तो सत्य है मृत्यु तो सत्य है रात दिन हम तैयारी में लगे रहते हैं मृत्यु की रात दिन तैयार रहते हैं।
हर मिनट तैयार रहते हैं। हर सेकंड तैयार रहते हैं। हम हर सेकंड तैयार रहते हैं। किसी भी सेकंड मृत्यु आ जाए तो हम बिल्कुल तैयारी फिट किए हुए बैठे हैं। हर समय तन्मय रहते हैं कि कभी भी मृत्यु आ जाए। कोई सेकंड ऐसा खाली नहीं होना चाहिए जिसमें परमात्मा का चिंतन ना हो और हमारा शरीर छूट जाए। ऐसा नहीं होना चाहिए। हम इसीलिए उत्तर दे रहे हैं लेकिन हम तैयार बैठे हैं उत्तर देते हुए कि पता नहीं अगला शब्द हम बोल पावे कि ना बोल पावे वो भगवान में हर समय हर समय राधा राधा राधा उत्तर बोलते हुए और जाना तो बच्चा पड़ेगा ही इसका नाम मृत्यु लोक है सबको जाना पड़ता है बुरा से बुरा आदमी भी जाता है अच्छा से अच्छा आदमी भी जाता है यहां भगवान भी अवतरित हुए तो उनको लीला स्मरण करनी पड़ी बड़े-बड़े धर्मात्मा महात्मा हुए उनको भी जाना पड़ा तो जाना तो पड़ेगा ही।
यहां नाम ही इसका नाम मृत्यु लोक है। यहां तो मरना ही पड़ेगा। चाहे हम हो, चाहे आप हो या कोई भी हो। जब तक है तब तक उसका आनंद ले लो। नहीं उनकी आज्ञा के अनुसार जीवन चलाओ। उनकी जैसी आज्ञा रही वैसे जीवन चलावे तो वैसे अनुभव होगा। वैसे अनुभव होता रहेगा। जैसे हमारे सानिध्य में आप सुख ले रहे हैं। ऐसे एकांत में यदि हमारी आज्ञा का पालन करेंगे तो आपको हमारा सानिध्य मिलता रहेगा। क्योंकि हम भगवान के हैं और भगवान आप जब चिंतन करोगे तो यही रूप भगवान आपके दिमाग में भर देंगे तो आपको लगेगा गुरु जी तो मेरे साथ रहते हैं।
मेरे से कभी अलग ही नहीं है। प्रगट में भले दिखाई दें कि अंतर्ध्य हो गए लेकिन वो तो हर समय हमारे साथ रहते हैं। जब आप गुरु आज्ञा का पालन करके भजन करोगे तो गुरु का सानिध्य बना रहेगा। मोहन गुप्ता जी सूरत सेवंश श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी हम शास्त्रों के वचनों को श्रद्धा से सुनते हैं। श्री राम नाम की महिमा प्रसाद की महिमा धाम हरि कथा साधकों के जीवन में जो भी शुद्ध भक्ति के अनुरूप होता है उसे करने का प्रयास भी करते हैं। पर महाराज जी फिर भी ये अनुभव होता है कि मन अभी शुद्ध नहीं है।
मन एकाग्र नहीं है। भीतर से तल्लीनता नहीं हो रही। कामना अनर्थ की निवृत्ति नहीं हो रही। महाराज जी ऐसा अंदर से बना रहता है। महाराज जी ऐसी अवस्था भी भजन की कमी है। सुनने मात्र से काम नहीं चलता। हम ज्यादा पढ़ने और सुनने में समय नहीं लगाया। करने में लगाया है। अगर हमने किसी बात को पढ़ा एक लाइन तो वही ग्रंथ बंद कर दिया और उसका 100 बार चिंतन किया और उसको अपने जीवन में उतारने की कोशिश की। तो बहुत ना आत्मा प्रवचने लभ्या न मेधया ना बहुना सुरते यह आत्म बोध ना तो बहुत प्रवचन करने वाले को मिलता है ना बहुत प्रवचन सुनने वाले को मिलता है ना बहुत बुद्धिमान को मिलता है जो वर्ण कर लेता है उसको मिलता है आचरण में उतारो खूब नाम जप करो अभी सब संशय खत्म हो जाएगा मन निर्मल हो जाएगा रात दिन नाम का चिंतन करते हुए नाम जप करो नाम का चिंतन करते हुए नाम जप जैसे जैसे आप मान लो महामंत्र जपते हैं तो पूरी लाइन आपके महामंत्र के दिमाग में लिखी होनी चाहिए।
उसी को सुनो उसी को बोलो। मान लो दिमाग में एकदम चल रहा है। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे कृष्ण हरे रोना आने लगेगा। आप देखो चिंतन करते हुए जप करो तो अभी हृदय इतना निर्मल होने लगेगा कि अश्व प्रवाह आने लगेगा। नाम जप अब वो चल रहा है माला अंगुली में जबान में नाम और मन संसार में तो कनेक्शन सही नहीं है। जब तीनों का कनेक्शन एक बैठ जाएगा मन जिभ्या और माला तब आनंद आने लगेगा। खूब जप करो। एक मिनट भी खाली मत रहो। पता नहीं कौन सा मिनट हमारी जिंदगी का आखिरी मिनट हो और उस समय हम कुछ और चिंतन कर रहे हो।
इसलिए हमें सावधानी पूर्वक भजन में लगना चाहिए। जब भजन में लगोगे तो संशय, मलिनता ये सब नष्ट हो जाएगा। अपने आप हृदय में आनंद का अनुभव होने लगेगा। महाराज जी जैसे गुरुजन आज्ञा करते हैं कि 11 माला करो, 16 माला करो, 32 ये केवल केवल लगाने के लिए है। यह केवल प्रारंभिक साधक को लगाने के लिए है कि अब एकदम नहीं जप रहा। तो दीक्षा दी गई। कहा गया 11 माला तो आपको जपना ही है कि चाहे जितना आप बिजी हो आप 11 माला कीजिए। लेकिन यह हद नहीं है भजन की। यह भजन की हद नहीं है।
भजन तो बेहद है। जो हद बेहद है। उसकी कोई गणना नहीं है। भगवान की प्राप्ति के लिए कोई गणना नहीं कि भगवान 11 माला में मिलेंगे कि 21 माला में मिलेंगे। वो तो जब निरंतर प्रीति पूर्वक भजन किया जाता है। भगवान के सिवा और कुछ याद ना रहे। केवल भगवान की चाह रह जाए। मैं भगवान का भगवान मेरे तब भगवान की प्राप्ति होती है। महाराज जी जैसे ये तो उत्तम साधक और ये उत्तम अवस्था प्राप्त करने के लिए उत्तम साधन है महाराज जी। महाराज जी जैसे संसार में बहुत सारे गृहस्थ जन हैं जो ड्यूटी पे भी जाते हैं सब कुछ करते हैं उनके लिए महाराज जी कठिन हो जाता है जब आप ये बोलते हो कि ऐसा करना है तो महाराज जी जो नाम जप की संख्या होती है वो भी छोड़ देते हैं हमारे साथ महाराज जी मिलते रहते हैं ना तो कहते हैं कि उसको छोड़ देते हैं फिर उसमें करने लग जाते हैं कुछ समय में ही मन एक दो दिन तो ठीक चलता है तीसरे दिन फिर वही पटक देता है फिर वो संख्या भी जाती है और मतलब जो नाम का जो एक अभ्यास वो
भी चला जाता है तुम्हारे हां हमने ये कहा है कि 11 माला जो संख्या है वो तो तो जैसे अब आप एक माला लिखित किए तो 10 माला ऐसे करो ऐसा हां अब जैसे आपका मन 50 नाम में लगा कि लिखने में लगा तो शेष माला से पूरा करो कुछ 10 मिनट 15 मिनट लेखने का अभ्यास करो क्योंकि सबका मन एकाग्र तो है नहीं मन बड़ा चंचल है एक क्षण में विषयों में भाग जाता है यदि हम एकाग्रता पूर्वक 10 मिनट अभ्यास करें और शेष अपनी संख्या पूरी करें और रोज बढ़ाते चले जाए मान लो क्रम से महीना 15 दिन
10 मिनट चले फिर हम 15 मिनट चलने लगे फिर 20 मिनट चलने लगे पर हमारी संख्या पूरी 11 की होनी चाहिए महाराज जी कोई छ महीने से जुड़ा है कोई साल से जुड़ा है तो सिद्धावस्था वाली बात करने लग जाते हैं कि अभी वो भी जाता है कुछ दिन बाद वो कहते हैं कि बाबा नाम भी हां नहीं नहीं नियम तो पूरा ही करना चाहिए शेष समय में ये कर लेना चाहिए जैसे एक माला ध्यान पूर्वक कर लिया और 10 माला गणना पूर्वक कर लिया तो गुरु आज्ञा का पालन हो देखो भाव को भाव अनख आलसहु नाम जपत मंगल दस ध्यान नहीं लग रहा भाव नहीं बन रहा श्रद्धा भी नहीं आनंद भी नहीं पर हम मंत्र जप रहे तो उसका फल तो मिलेगा ही यह तो भगवत प्राप्ति के लिए आगे बढ़े हुए पुरुषों की बातें हैं लेकिन प्रारंभिक साधकों को तो गणना से ही चलना होगा नहीं वह भी छूट जाएगा मन भजन में लगेगा नहीं इसलिए प्रारंभिक साधकों को गणना दी जाती कि आपको 11 माला करनी ही है तो उनको करना ही चाहिए।
10 मिनट 5 मिनट अलग से समय निकाल ले 24 घंटे में जो लेखनी वाला मंत्र है लेखनी वाला नाम है वो प्रक्रिया करें। शेष समय 11 माला अपने पूरे कर जब आप महाराज जी नाम की महिमा आदि सुनाते हैं तो काफी साधक कहते हैं कि बाबा हमें कोई नियम दे दीजिए कि हम 500 रोज राधा नाम जप करेंगे। मतलब नियम से करेंगे और आपको चेक कराएंगे। तो वो 50000 कुछ दिन करते हैं। कभी-कभी फिर आपका वैसा वाला एकदम उच्चतम अवस्था वाला प्रवचन होता है कि वास्तविकता में वहीं पहुंचना है। इसी से पहुंचेंगे।
अभी छ महीने हुए हैं तो महाराज जी वो 500 भी छोड़ दिए। धीरे-धीरे करना चाहिए। अब उनको क्या करना चाहिए? 500 तो नियम वाला करना चाहिए और 5 मिनट 10 मिनट ये करना चाहिए। इसका अभ्यास करना चाहिए। कोई भी अभ्यास करने के लिए अपने नियम को नहीं छोड़ना चाहिए। नियम के अलावा हमारा और समय 10 मिनट जाए तो हम वो अभ्यास में करें। ऐसा करना चाहिए। लाल सिंह जी महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। महाराज जी मैं यह जानना चाहता हूं कि अनन्य भक्ति की प्राप्ति कैसे हो सकती है और क्या साधन और सावधानियां रखने पर अनन्य भक्ति की प्राप्ति नवधा भक्ति से हो सकती है।
भगवान की लीला कथाओं का श्रवण करना, भगवान के नाम का कीर्तन करना, लीला कथाओं का गायन करना, भगवान के स्मरण में डूबना, भगवान की चरण सेवा करना, भगवान का दास भाव रखना, भगवान ही मेरे सखा है और भगवान का अर्चन वंदन करना और भगवान में पूर्ण समर्पित हो जाना। यह जो नवधा भक्ति है श्रवणम कीर्तनम स्मरणम विष्णु पाद सेवनम अर्चनम वंदनम दास्यम और सख्य आत्म निवेदनम ये नौ प्रकार की जब भक्ति की जाती है तो भगवान की अनन्य भक्ति का जागरण होता है क्योंकि वही सुनना वही बोलना वही देखना वही अर्चन वही बंधन तो अन्य सब छूट जाता है अन्य जब सब छूट जाए और एकतार भगवान का चिंतन हो तो उसका भार भगवान ले लेते हैं।
अनन्य चिंतो माम ये जना परपासते तेशाम नित्याभक्त नाम योगक्षम वाम्यम भगवान कह रहे हैं जो मेरा अनन्य चिंतन करता है उस भक्त के योगक्षेम का वाहन मैं करता हूं योग मतलब जो प्राप्त है और जो अप्राप्त है तो अप्राप्त को प्राप्त कराना और क्षेम जो प्राप्त है उसकी रक्षा करना ये दोनों काम भगवान कर लेते हैं। बस भक्त का एक काम होता है निरंतर नाम जप करना। भगवान के सिवा अन्य जो है हमारा चिंतन है वह चिंतन ना जाए। अब इसमें सावधानी है कि भोजन पवित्र होना चाहिए। क्योंकि अन्न से ही मन का पूरा का पूरा खेल है।
अगर हमारा भोजन अधर्म युक्त अपवित्र है तो फिर भजन में मन नहीं लगेगा। भोजन पवित्र हो और थोड़ा हो। अल्पाहार मताहार पवित्र भोजन होना चाहिए और इसके बाद कम बोलना उचित उत्तर दे हितकर उत्तर दे सत्य बोले मृदु बोले नहीं तो मौन रहे और भगवान का नाम जप करें कम देखना कम सुनना और कम सोना सोना चार घंटे पांच घंटे नारायण हरि भजन में यह पांचों न सुहात विषय भोग निद्रा हंसी जगत प्रीति बहु बात इन पांच बातों का त्याग करने के लिए कहा गया कि बहुत अधिक सोना ठीक नहीं समय बर्बाद करना है हंसी मजाक किसी से ना करें जगत के संबंधों में ममता ना करे सबकी ममता ताग बटोरी मम
पद मनह बांध बर डोरी सबकी ममता को घसीट कर एकमात्र भगवान में जैसे मीरा जी कहती मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरो ना कोई एकमात्र श्री भगवान में ममता उन्हीं का चिंतन और हमारा खानपान जितना व्यवहार हो सब भगवान से जुड़कर हो पानी भी पिए तो भगवान को अर्पित करके भोजन भी पाए तो भगवान को अर्पित करके किसी से व्यवहार में बात करें तो सब में भगवान की भावना करके इन सब में भगवान है तब वो महा भागवत बन जाता है तब वो भक्त जगत को पावन करने वाला बन जाता है सात तरति सात तरति सालोक य लब्धमान सिद्धो भवती वो सिद्ध हो जाता है वो भगवत प्राप्त महापुरुष हो जाता है जो निरंतर भजन करता है जी निधि गरोवर जी लुधियाना से महाराज जी ये कह रहे हैं कि महाराज जी कुछ सहयोग ऐसा बिठा दिया इन्होंने कि पांच का कोई जीवन में महत्व है कह रहे हैं कि पांच तत्व होते हैं पांच ज्ञान इंद्रियां होती हैं पांच देव हैं पांच पांडव थे तो महाराज जी हर एक का हम संयोग बैठते चले जाओ हर हर एक का तीन लोक हैं, तीन गुण है, तीन देवता हैं।
मतलब अगर बैठालना शुरू करें ना तो सब ऐसे बैठते चले जाओ। उसमें पांच है कि क्या है? हर एक का बैठलते चले जाओ। कार्तिक जी के छह मुंह है, छह ऋतुएं हैं। मतलब कुछ भी ऐसे ऐसे इसका कोई बात नहीं। सब भगवान की चार भुजाएं हैं। चार सनक सनंदन सनातन सनत कुमार है। चार युग है। मतलब बैठालते चले जाओ तो बैठा चले जाओ। पांच चार तीन दो एक ऐसे महाराज जी इसमें बहुत फंसे मतलब काफी जने मान्यताएं ऐसी बिठा दी। पांच सात ये हैं। सात ये हैं सात अजूबे हैं। भगवान एक है। वही अनेक रूपों में लीला कर रहा है।
बस ये बात समझ जाओ सब कुछ समझ जाओगे। वही एक अनेक लीलाएं कर रहा है। खास बात है इन सब बातों से मृत्यु से जीत जाओगे क्या? मृत्यु से जीतने का उपाय एक को भजो। परमात्मा को भजो और अच्छे कार्य करो। बुरे कार्यों का त्याग करो। खूब नाम जप करो। तो मृत्यु से जीत जाओगे। सब ज्ञान की बात है। आखिरी योद्धा बन से निपट लो। मृत्यु से मृत्यु ऐसा मरो कि अब दोबारा मरना ना पड़े। एक बार तो मरना पड़ेगा। लेकिन ऐसा मरो कि बार-बार मां के गर्भ में ना आना पड़े। बार-बार मरना ना पड़े।
क्योंकि अब कलयुग जैसेजैसे बढ़ेगा अब आने लायक नहीं है। ऐसा भजन करो कि इसी जन्म में भजन करके भगवान की प्राप्ति हो जाए। नहीं तो रोज का रोज मलिनता बढ़ती चली जा रही। आज के 40 वर्ष पहले जो हमने पवित्रता देखी वो अब नहीं रह गई। माताओं बहनों में, पुरुषों में, भाई बहनों में पवित्रता, व्यभचार, व्यसन यह जो असम्मान की वृत्तियां बढ़ रही हैं वो और आगे बढ़ती चली जाएंगी। राक्षसी प्रवृत्ति होती चली जाएगी। देखो पति पत्नी में विश्वास नहीं रहेगा। पुत्र माता में विश्वास नहीं रहेगा।
तो बड़ा समय धीरे-धीरे गंदा आता चला जाएगा। इसलिए भजन करके अभी भगवान को प्राप्त कर लो। आगे समय और गलत आएगा। और गलत आ जाएगा। हरिता शर्मा जी राधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी कह रहे हैं कि जब भी इनको कोई भागवतिक अनुभव होता है यहां तक कि कम समय में तुरंत परेशान हो जाते हैं। इन्हें ऐसा लगता है कि जो अनुभव हुआ बस वो मेरा भ्रम था। इसके बाद बड़ी निराशा और बाद में भय और डर पैदा होता है। महाराज जी ऐसे ऐसे कोई भागवतिक अनुभव नहीं होते जिनमें निराशा और भ्रम और भय और संशय हो।
भागवतिक अनुभव ऐसे नहीं होते। वो मन की कल्पना हम मान सकते हैं। लेकिन जो अनुभव होगा तो निर्भय, निश्चिंत, निशोक, संशय रहित, विपरीत भावना का त्याग ये छह बातें आती हैं। भागवतिक अनुभव में ये छह बातें आती हैं। निर्भय, निश्चिंत, निशोक, संशय रहित, विपरीत भावना का त्याग। एकदम अद्भुत आनंद की अनुभूति छोटा भी आनंद का अनुभव होगा तो धीरे-धीरे वह बड़े की तरफ बढ़ता चला जाता है। संशय किस बात का? महाराज जी वैसा होता है जैसा वो आनंद आ जाता है उसके बाद तुरंत वो मुझे लगता है कि मेरा मैं खुद का मैं हूं वो सोच रहा हूं ऐसा हो रहा है।
लेकिन जब वो जब आनंद आएगा तो सोचने लायक नहीं रहोगे। जब आनंद आएगा तो सोचने लायक नहीं रहोगे। जब तक सोचने लायक हो तब तक वो आनंद नहीं आया। वो जो भागवती का आनंद आएगा तो सोचने लायक नहीं रहोगे। उसी में डूब जाओगे। उसी में डूब जाओगे। वो आनंद बढ़ता छिने घटे छिन बढ़े सो तो प्रेम न होए। अघट प्रेम पिंजर बसे प्रीति का आवे सोए। भगवान की प्रीति से जो आनंद का अनुभव होता है वो घटता नहीं है। हां प्रेम सदा बबो करे। प्रक्षण वर्धमानम ऐसे आनंद प्रक्षण बढ़ता रहता है। संशय की तो कोई गुंजाइश नहीं रहती है।
भगवान का आश्रय दृढ़ लो और भजन बढ़ाओ तो सब ठीक हो जाएगा। भगवान का आश्रय लेकर और भजन बढ़ाओ तो सब ठीक हो जाएगा। शशला साहू जी श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी परम पूज्य श्री राधा बाबा ने अपने एक पत्र में लिखा था कि हनुमान प्रसाद पोदार जी धोती कुर्ता में एक साधारण बनिया से दिखते हैं पर इनके दोनों नेत्रों में राधा और कृष्ण विराजमान है। युगल सरकार ने इनके चित्त पर पूरा कब्जा कर लिया है। ऐसे में मनुष्य को तो क्या चाहे कोई सुकर कुकर भी एक बार इनकी दृष्टि में आ गया तो उसका कल्याण अवश्य संभाव्य है।
महाराज जी पूज्य बाबा जी की वाणी पूरी की पूरी आपकी वाणी में घटित होती है। करुणों में गुरुदेव यह जीव एक दृष्टि की याचना है। संतों की जो दृष्टि होती है वो भगवन नाम होता है। हम पर गुरु कृपा है। हम पर गुरु दृष्टि पड़ गई है। इसका मतलब हमारे आचरण ठीक हो जाए और हमारा भजन बनने लगे। हम संत संग कर रहे हैं। इसका फल है कि हमारे अंदर भी भगवान की प्रियता बढ़े। हमारे अंदर सतार्ग की बातें बढ़े। गंदी बातें हमारे हृदय से दूर हो जाए। यही दृष्टि होती है। ऐसे देख लेना देखना नहीं होता।
हृदय से देखना देखना होता है। हृदय के नेत्रों से संत जब देखते हैं तो सामने वाले का जीवन परिवर्तन होना शुरू हो जाता है। उसका जीवन हम देखें ना देखें। अगर हम हृदय से बात कह रहे हैं तो हमारी बात जहांजहां जाएगी वो लाखों का परिवर्तन कर देगी। अगर हम इसी बात को कहकर पैसा चाहे, इसी बात को कहकर सम्मान चाहे, इसी बात को छल कपट से कहें तो एक के ऊपर भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। और अगर निष्कपट भाव से कि हमारे देश का मंगल हो, हमारे विश्व का मंगल हो तो हमारी बात जाएगी और जाकर आपका सुधार करेगी करेगी।
जी हो रहा है सुधार इतना हो गया महाराज जी लोगों ने सब कुछ छोड़ दिया महाराज जी गलत आचरण वगैरह आप तो सुनते और आप ही के आशीर्वाद है महाराज जी आप सब लोग फलफुल रहे हो बिल्कुल बिल्कुल बिल्कुल भगवान सबका मंगल करें भगवान के ही किए सब कराए होता है तो ये है संतों की अंतर्दृष्टि ऐसे देखना अलग बात होता है अंतर्दृष्टि से देखना अलग बात होता है नेहा जी दिल्ली से श्री हरिवंश महाराज जी गुरुदेव आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम महाराज जी यदि किसी का शरीर वृंदावन से बाहर छूटे लेकिन लेकिन अंतिम संस्कार वृंदावन में किया जाए तो उसका भी कुछ महत्व हमारी समझ में ज्यादा महत्व नहीं।
अंतः मति सोगति उस समय उसका चिंतन क्या था? भरत जी महाराज गंडकी नदी में जहां से जिसके शालिग्राम उत्पन्न होते हैं। अंतिम चिंतन उनका हिरण था तो हिरण बने। सद्गति नहीं हुई। जबकि वहीं सबको संस्कार हुए होंगे। गंडकी नदी के पास ही जिस नदी में शालिग्राम भगवान उत्पन्न होते हैं। अब हमारा शरीर छूटा संसार का चिंतन करते हुए बाहर हमारे शरीर को वृंदावन में जलाया गया तो वह तो हंस तो गया अब पिंजरा जलाया जा रहा है उससे क्या मतलब है खास बात समझो हंस तो गया वो तो उड़ गया खाली पिंजरा है अब उसके साथ जो व्यवहार करोगे हां थोड़ा उसमें सुकृत मिल जाएंगे लेकिन उसका कल्याण नहीं होगा कल्याण होगा जब जीते जी वृंदावन का चिंतन करते हुए शरीर छोड़े श्यामा श्याम का चिंतन करते हुए शरीर छोड़े राम कृष्ण बोलते हुए शरीर छोड़े तब बात बनेगी या वृंदावन में शरीर छूटे तो कल्याण हो जाएगा काशी में शरीर छूटे तो कल्याण हो जाएगा ये हिरेन ऊपर मरबो मंगलय बाहर अगर मर रहा है तो उसका चिंतन कहां है यहां अंतिम समय जब शरीर जीव छोड़ता है तो सखियां आके कान में राधा नाम सुनाती है ये वृंदा सखी का क्षेत्र है वृंदावन धाम जैसे काशी में कोई मरे तो भगवान शिव राम नाम सुनाते हैं तारक मंत्र सुनाते हैं फिर धाम की महिमा है, काशी की महिमा है।
अगर बाहर शरीर छोड़ते हो तो आपका चिंतन क्या है? उसी के अनुसार आपकी गति होगी। अगर आप चिंतन सांसारिक करते हैं तो आपकी गति सांसारिक होगी। आपका शरीर चाहे काशी में जलाया जाए, चाहे वृंदावन में जलाया जाए, हंसत गया पिंजरा को लिए कहीं भी घूमो। हां जय प्रकाश जी मथुरा से। राधे-राधे। राधे-राधे महाराज जी। महाराज जी पाप कर्म का फल संकल्प लिए बिना ही मिल जाता है। लेकिन मनोकामनाएं पूर्ति हेतु कोई भी कर्मकांड अनुष्ठान के लिए अपना नाम अमुक गोत्र स्थान तिथि आदि बोलकर संकल्प लिया जाता है तथा तात्कालिक सुख के लिए वो तात्कालिक परिवर्तन के लिए संकल्प किया जाता है।
तत्कालिक कि मैं अभी यह चाहता हूं और जो पूर्व से उसका संकल्प किए हो क्या? जो पूर्व का पुण्य है उसका संकल्प करते हो क्या? अपने आप आकर के सुख दे देता है। जैसे पूर्व का पाप बिना संकल्प के दुख दे देता है। ऐसे पूर्व का पुण्य बिना संकल्प के सुख देता है। अभी हमें यह परिवर्तन चाहिए। अब संकल्प करो। उसका अनुष्ठान करो। और अगर उसका अनुष्ठान जोर पड़ता है तो पूर्व प्रारब्ध जो पाप है उससे जोर का अनुष्ठान हो जाएगा तो परिवर्तन हो जाएगा। नहीं खोपड़ी के बल खड़े हो जाओ तो नहीं परिवर्तन होगा।
करके देख लो। हो ही जाता है क्या सबका हो ही जाता है क्या करके अनुष्ठान देख लो यदि पाप है 250 ग्राम और संकल्प है 25 ग्राम क्या करेगा चार पांच बार अनुष्ठान करवाओ और वो नष्ट हो तब जाकर सफलता होगी ऐसे थोड़ी सफलता आ जाएगी नहीं सब संकल्प करते हैं काम बन जाए ना तुरंत सबके काम बन जाते हैं क्या संकल्प करते हैं नहीं बनते जिसका अब पाप है 25 ग्राम और संकल्प है 250 ग्राम दबा के उसे नष्ट कर दिया सफल ता प्राप्त हो गई तो तत्कालिक सुख का परिवर्तन करने के लिए कि हम तत्कालिक परिस्थिति को उत्तम बनाना चाहते हैं।
इसके लिए संकल्प किया जाता है। इसके लिए संकल्प किया समझ पाएंगे आप कि नहीं पाए जी अर्धांगिनी को भी तो ले साथ में अर्धांगिनी पत्नी हो और उसके बगैर संकल्प नहीं लिया जा सकता। कोई भी अनुष्ठान करते हैं तो अर्धांगिनी का होना जरूरी है। क्यों नहीं जरूरी है। अर्धांगिनी क्यों बनाया है? इसीलिए तो बनाया है। उसकी अनुमति जरूरी है। उसका देखो जब राम जी सिया जी अंतर्ध्य हो गई ना भूमि पे तो जब राम जी ने यज्ञ किया तो सोने की सीता बनाकर के बाम भाग में विराजमान किया। स्वर्ण की सीता बाम भाग में विराजमान करके तब यज्ञ याद किया।
अर्धांगिनी इसीलिए अर्धांगिनी है कि उसके के सत्संग में आने के लिए जैसे आपके दर्शन करने गुरु जी के तो अर्धांगिनी कहना जरूरी है। नहीं ऐसा नहीं ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसा संकल्पित कार्य जैसे हम यज्ञ कर रहे हैं। हम जैसे सप्ताहिक भागवत कर रहे हैं। कोई अनुष्ठान कर रहे हैं तो उसमें स अगर वह नहीं आना चाहती है तो उसके लिए आसन जरूरी है। हां उसका उसका एक अधिकार होता है। और आप जो पुण्य करेंगे उसका उसको फल प्राप्त होगा। अगर वो आपके अनुकूल चलती है तो अगर वह प्रतिकूल चलती है, आपकी अवहेलना करती है, आपका अपमान करती है, निरादर करती है तो पतिव्रत धर्म में है ही नहीं तो उसको कहां से प्राप्त हो जाएगा?
लेकिन उसका अधिकार है वो अर्धांगिनी है और ऐसा चाहिए कि उससे अनुमति लेकर के ही धर्म कार्य किए जाए। उससे अनुमति उसको इस बात का अधिकार मिलना चाहिए अर्धांगिनी का और उसको सोचना चाहिए कि मेरे पति हैं मेरे भगवान हैं। मुझे पूरा इनका सहयोग करना चाहिए। दोनों प्रेम से चलना चाहिए। लेकिन ये आज बड़ा असंभव है। पूर्व की जिनको लड़का लड़की ने देखा नहीं केवल घरवाले ब्याह कर देते थे। जब घर में आकर देखती थी कि हमारा पति है, हमारी पत्नी है तो जीवन में कभी नाम उच्चारण नहीं करती थी।
धर्म की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जो धर्म का सिद्धांत है उसकी धज्जियां उड़ाए। देवी देवता सब पूज के ब्याह होने के बाद भी पूरे गांव के देवी देवता पूज के गुरुजनों की आज्ञा लेकर तब गृहस्थ धर्म में उतरते। यहां जरूरत नहीं। पहले ही बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड है। पहले ही लिव इन रिलेशन है। तभी वह पति के साथ टिकती नहीं है। वो पति के और पति भी उनके साथ ले टिकता हुआ और तो आजकल तो बड़ा विचित्र हाल है कि किसी की गृहस्ती पवित्र जुड़ जाए और आजीवन निभ जाए। ये बहुत बड़ी बात है।
अब तो ऐसा चल पड़ा है कि 30 30 साल के बाद डिवोर्स। 30 साल के बाद डिवोर्स हैं। एक मिनट। मैं अधिवक्ता हूं। तेलंगाना हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करता हूं। मैंने सात दिन में डिवोर्स देखा है। सात दिन ब्याह हो रहा है। सात दिन में डिवोर्स देखा है। मैंने दूसरे दिन अलग होते हुए देखा। हां बिल्कुल बिल्कुल बिल्कुल। तो ब्याह काहे को किए? वो तो गलत आचरणों में फंसा हुआ व्यक्तित्व है। चाहे स्त्री का हो चाहे पुरुष का हो। इसीलिए अरे अपना भारत देश ऐसा है इस धर्म की मर्यादा एक बार जिसका हाथ पकड़ लिया तो कमी बेसी ना देख के आजीवन निर्वाह किया जाता था पूर्वजों में देखो गांव में कभी हमने यह डिवोर्स शब्द नहीं सुना कभी शब्द नहीं सुना आजकल देखो कैसे वातावरण बन रहे
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…