क्या कारण है कि सत्संग सुन तो लेते हैं, पर उसे follow नहीं कर पाते?
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
उदित चंद्र जी एडवोकेट हाई कोर्ट राधाव श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी आपको ऑनलाइन देखकर ही मुझको बहुत ताकत मिलती है और आज तक आपके साक्षात दर्शन नहीं हो पाए थे। महाराज जी मेरा प्रश्न है कि आपके वीडियो देखने और अच्छी-अच्छी बातें सुनने बहुत अच्छे लगता है। लेकिन जब जीवन में कष्ट आता है और या रोजमर्रा की जिंदगी में वह ज्ञान फॉलो नहीं कर पाते और छोटे-छोटे लाभ के लिए सारी कही हुई बातें भूल जाते हैं। अतः आपसे प्रार्थना है कि मार्गदर्शन करें कि इसमें दृढ़ निश्चय उन बातों को धारण करने निश्चय नाम बल से होता है।
श्री हरिवंश नाम बल लहो अपने मन भाई सब कहो रहो शरण हरिवंश की जैसे हमें जानकारी है कि हमको यह करना चाहिए और यह नहीं करना चाहिए पर हम सुख की लालसा से इतना परास्त हो जाते हैं कि जो नहीं करना चाहिए वो कर बैठते हैं और जो करना चाहिए वो नहीं कर पाते हैं तो इसकी पूर्ति के लिए हमें बल चाहिए अध्यात्म बल और अध्यात्म बल मिलता है नाम जप से जितना अधिक नाम जप करेंगे उतना ही आपके अंदर यह बल आएगा कि जो नहीं करना है वह नहीं करना है और जो करना है वो करना है। यह नाम जप से आएगा।
अगर भगवान का नाम जप नहीं किया गया तो ऐसे आपको विद्वान बहुत मिलेंगे जो शास्त्रों का ज्ञान है। पर उसके अनुसार नहीं चलते। जहां हमें विजय प्राप्त करना चाहिए। काम पर, लोभ पर, अहंकार पर, मोह पर वह इसलिए मिलेंगे। क्यों? क्योंकि भजन बल नहीं है। केवल बुद्धि में शास्त्र का ज्ञान है। तो इसीलिए भजन बल को धारण करना चाहिए। हमें लगता है कि अधिक से अधिक यदि हम नाम जप करें, पवित्र भोजन पावे और सत्संग सुनते रहे तो हमारा निश्चित दीर्घकाल तक लंबे समय तक ये अभ्यास करें तो हमारा एक समय ऐसा आएगा कि हम परम पवित्र विचार वाले हो जाएंगे और हम छोटे-छोटे सुखों के प्रलोभन में जो हम अपने मार्ग से गिर जाते हैं वो हम गिरेंगे नहीं।
समझ पा रहे हैं आप? महाराज जी साधना में कैसे कंटिन्यू जैसे चार दिन तक करें साधना फिर पांचवे दिन लगता है फिर छूट जाती है फिर नहीं अब देखो इसकी लगन तो लगानी पड़ेगी बिना लगन के हम किसी लक्ष्य पर नहीं पहुंचते हैं चार दिन अगर हम साधन करेंगे तो व्यर्थ तो नहीं जाएगा पर पांचव दिन जो अभ्यास हमारा गलत हो गया वो हमको गिरा देगा ये चार दिन का साधन का फल तो मिलेगा पर आप विजय नहीं होंगे विजय होने के लिए सात तू दीर्घकाल निरंतर सत्कार सेवितो दृढ़ भूमि यदि लंबे समय तक आदर पूर्वक नियम को चलाया जाए देखो नियम में बहुत बड़ी ताकत होती है।
नियम अगर नहीं धारण करोगे तो फिर बात नहीं बनेगी। 24 घंटे में हम अपने शरीर के लिए इंद्रिय भोगों के लिए संसार के लिए पूरा समय दे रहे हैं। अगर हम 24 मिनट का नियम बना लें नाम जप का और हम यह विचार करें कि यह मेरे जीवन को सुख प्रदान करने वाला है। तो हमारा 24 मिनट क्या 24 घंटे का नियम बन जाएगा कि हर कार्य करते हुए हम नाम जप कर रहे हैं। पहले 24 मिनट का तो आप बनाइए। आप कमा रहे हैं, रुपया कमाते हैं, पढ़ाई लिखाई करके नौकरी करते हैं, जो भी करते हैं, वह जीने के लिए करते हैं ना।
आप हमें बताओ रुपया किस लिए? जीने के लिए ना उससे भोग पदार्थ मिलते हैं ना। उनको भोगने के लिए तो बस इतना ही चक्र है क्या? फिर मनुष्य जीवन का लाभ क्या रहा? जीवन है सत्य सच्चिदानंद में डूबने के लिए। ये जीने के साधन है। रुपया पैसा कमाकर, भोग सामग्री एकत्रित करके परिवार का पोषण, शरीर का पोषण। लेकिन हम जी रहे हैं प्रभु के लिए। अगर हमारा जीवन प्रभु के लिए नहीं है तो फिर मृत देह है। जिन हरि भगत हृदय नहीं आ जीवित सब समान ते प्राणी। वो मुर्दे के समान जीवन आप देखो कितना खोखला जीवन है।
बस भोग नाना प्रकार की वासनाओं की पूर्ति नशा रुपया कमाना ये जीवन फिर नरक जाना ये कोई जीवन है। अगर आप महत्व बुद्धि रखें तो नियम नहीं टूटेगा। नियम एक जिद्दी स्वभाव। अब चार दिन किया छोड़ दिया तो फिर परमार्थ का अनुभव तो नहीं होगा। वो व्यर्थ नहीं जाएगा। अगर चार बार नाम जप करा है तो उसका भी फल मिलेगा। जब असत्मर् व्यर्थ नहीं जाते तो अविनाशी सच्चिदानंद भगवान का सत्कर्म भजन कैसे व्यर्थ चला जाएगा। तो हम 24 मिनट तो नियम ले लें। हम एक घंटा का तो नियम ले लें। 23 घंटे अपने लिए तो एक घंटे भगवान के लिए देंगे तो वो हमारा सब कुछ संभाल देंगे।
धीरे-धीरे हमारी बुद्धि शुद्ध हो जाए और हमारे अंदर से दोष खत्म हो जाए। देखो कितना आनंद मिलेगा। खुद आनंद त्यागांत निरंतरम जब हम गंदे भोगों का त्याग करते हैं, गंदे विचार का त्याग करते हैं तो हृदय में परमानंद शांति का खुद अनुभव होता है। आप समझ रहे हैं ना? नियम निष्ठा भोजन सुधार लो तो नियम निष्ठा सुधरेगी। भोजन आजकल बहुत गलत है। यह जो होटलों का भोजन है बहुत अपवित्र भोजन है। अब कोई ऐसे बिरला हो कि स्नान आदि करके पवित्रता पूर्वक नहीं तो बड़ा अपवित्र आहार यह सब बुद्धि भ्रष्ट करने वाली फिर नियम नहीं बनेगा।
फिर तो भोगों का नियम बनेगा। भजन का तो नियम नहीं बनेगा। जिसका भोजन सही है उसका भजन सही होगा। जिसका भोजन सही नहीं उसका भजन सही नहीं होगा। और आज 100% भोजन अशुद्ध एक परसेंट की भी गुंजाइश नहीं रह गई है। यदि आप अपने घर में पवित्रता पूर्वक बनाएं तो मान लो हल्दी लाकर के घर में कूट के आप छौके तो हल्दी है। नहीं पता नहीं कि हल्दी है कि केमिकल है। आपके घर में गाय है और आप दूध दो के ले रहे हैं तो पता है कि दूध है। नहीं पता नहीं दूध है कि केमिकल है। अब ऐसे भोजन जाएंगे तो शरीर रोग ग्रसित होगा।
इसीलिए पहले कहा गया है कि भोजन आहार शुद्धि तो सत शुद्धि अर्थात अंतःकरण शुद्धि। तो बड़ी अपवित्रता बन रही है। आजकल लोग इतने घर में आलसी बन गए कि होटलों का भोजन अच्छा लगता है। घर का अच्छा नहीं लगता है। तो होटलों का भोजन जब अच्छा लगेगा तो भोग विलासिता अच्छी लगेगी। भजन नहीं लगेगा। लिख लो। भजन अच्छा नहीं लगेगा। भोजन का सुधार ही भजन का सुधार है। जीवन का सुधार है। जिसका आहार गलत अब आहार कितना गलत होता चला जा रहा है। नौ नौजवान बच्चे शराब ये सब गांजा आदि ये सब गंदी चीजें जो बुद्धि को भ्रष्ट कर दें और व्यभचार देखो भोजन का प्रभाव देखो ये जो चला है ना समाज में हमारे ये बहुत हानिकारक है।
एक बच्चा दूसरी बच्ची से मित्रता व्यवहार करके शरीर शोषण फिर वह दूसरे से फिर तीसरे पहले से ब्रेकअप दूसरे से तो ये व्यभचार प्रवृत्ति को अगर शासन में नहीं लिया जाए अपने दिमाग से अपने शासन में ना लिया जाए तो ये भ्रष्ट करके शरीर छोड़ने के योग्य कर देगी। आपको ऐसी परिस्थिति में फंसा देगी कि आपको जो नकारात्मक सोच वाला मन है वो यही आज्ञा करेगा कि हम अपने शरीर को छोड़ दे। इसलिए बहुत सावधान रहा जाए। भोजन शुद्ध किया जाए। तभी हमारा परमार्थ पुष्ट होगा।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…