॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

जब श्रीपाद प्रबोधानंद जी ने बताय कि ब्रह्मानंद में भी वह सुख नहीं

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

परम सच्चिदानंद घन प्रेमानंद स्वरूप नवनि निकुंज महामहिम परम पावन श्री वृंदावन धाम श्री वृंदावन धाम के लाडले युगल सरकार प्राणाराध्य प्राण प्रिय श्री प्रिया प्रीतम जो समस्त सहचरी वृंद खग मृग पशु पंछी तरु लता श्री यमुना रस रानी रजरानी समस्त समस्त ब्रजवासी परिकर के चरणों में कोटि सा प्रणाम कोटि सा नमन नमस्कार राधा नाम अमृत है ऐसा लगता है रात दिन केवल यही सुनता रहे यही गाता रहे कलिकाल का कोई भी कुचक्र तभी प्रवेश कर पाता है हमारे हृदय में जब भगवत चिंतन रहित हृदय होता है।

यदि नाम कीर्तन हो रहा है, नाम श्रवण हो रहा है तो भाव समाधि लग जाए। थोड़ा अंतःकरण पवित्र हो तो भाव समाधि लग जाए। नाम कीर्तन से बढ़कर पाप नष्ट करने वाला कोई साधन नहीं। नाम संकीर्तनम यस सर्व पाप प्रणाशनम। समस्त पापों का नाश केवल पापों का नाश ही नहीं। नामी प्रभु को हृदय में प्रकाशित कर देता है यह नाम और नामी प्रभु बहुत महा सुख प्रदान करने वाले हैं। श्रीपाद प्रबोधनांद जी महाराज ब्रह्म बोध संपन्न महापुरुष है। ब्रह्म बोध में कितना सुख है ये केवल वही जान सकता है जिसको ब्रह्म बोध हुआ है।

अखंडानंद है। लेकिन वह कसम खा के कहते हैं कि मुझे जो प्रिया प्रीतम के दर्शन में उनकी सेवा में सुख मिला वह ब्रह्मानंद में नहीं है। कह रहे हैं श्रणुघातस तमे ननु सपथ पूर्वम वच इदम हरे पादो जान नहीं किमप्यति मधुरम चमत्कारवाप्यति मधुरता परतर पराग श्री वृंदा विपिनवर कंद पदयो भाई यदि मेरी बात पर विश्वास हो तो मैं कसम खा के कहता हूं सुण भ्रातस हे भाई तमे नन सपच पूर्वम वच इदम मेरे ये वाक्य कसम खा के कहता हूं विश्वास कर लो कि भोगों की तो बात जाने दो ब्रह्मानंद में भी वो सुख नहीं है जो प्रियाजु की रूप माधुरी दर्शन करने में है।

जो प्रिया प्रीतम की सेवा में सुख है वह ब्रह्मानंद में सुख नहीं। यह ब्रह्मानंद प्रदान करने वाले महापुरुष श्रीपाद प्रबोधनांद जी महाराज है। जो ब्रह्म बोध है इसमें मधुरिमा नहीं है। ुर्य रस नहीं है। और श्रीपाद माधुर्य रस यहां हरिवंश महाप्रभु की कृपा से प्राप्त किए वृंदावन में। चैतन्य महाप्रभु की कृपा से वृंदावन प्राप्त हुआ और महाप्रभु हरिवंश चंद्र जो की कृपा से वृंदावन प्रेम रस प्राप्त हुआ। हमारी वाणियों में वर्णन सबसे पहला दर्शन राजा परमानंद दास जी का श्रीपाद प्रबुद्धानंद जी को विश्राम घाट में हुआ।

पहली बार पार ध्यानस्थ थे। श्रीपाद प्रभुंद जी पद यात्रा करते हुए आ रहे यमुना के किनारे तो ध्यानस्थ परमानंद दास जी को देखा हरिवंश महाप्रभु के शिष्य हैं तो कभी अशु प्रवाहित हो रहे थे कभी मुस्कुरा रहे थे कभी रोमांच हो रहा था कभी गंभीर मुद्रा और बाह्य शुद्धि नहीं श्रीपाद ने विचार किया कि यह कौन सी समाधि है संप्रज्ञात समाधि देखी असंप्रज्ञात विचक्षणा समाधि देखी। लेकिन यह कौन सी समाधि है? ये वो समाधि जिसे स्वामी हरिदास जी महाराज कहते हैं। आओ समाधि भीतर कहां श्यामा प्यारी कुंज बिहारी के समीप परमानंद जी डूबे हुए थे।

हरिवंश महाप्रभु की कृपा से राधा वल्लभ लाल की रूप माधुरी में लीला माधुरी में संध्या हो गई। तब उनकी बाह्य दशा प्रकट हुई। तब उन्होंने कहा प्रभु मैं आपसे बात करना चाहता हूं। राजा परमानंद दास जी ने कहा कि क्या बात करना चाहते हो? तो उन्होंने कहा ये कौन सी समाधि थी? मैं हर समाधि का ज्ञान रखने वाला हूं और स्वयं समाधि निष्ठ हूं। पर इस समाधि का मुझे परिचय नहीं। तो उन्होंने कहा ये प्रेम समाधि है। इसका परिचय कैसे प्राप्त होगा? आप किसके शिष्य हैं? तो उनका हमारे गुरुदेव हरिवंश महाप्रभु की कृपा से हमें यह प्राप्त है।

कहां मिलेंगे? उनका इस समय मानसरोवर में महाप्रभु संध्या काल में राधा वल्लभ लाल जी की उत्थापन करके उत्थपन सेवा और सीधे मानसरोवर जाते थे। और मानसरोवर में श्री मान लाडली की सेवा करके फिर सीधे राधा वल्लभ जी के समीप आकर शयन कराते थे। उस समय महाप्रभु मानसरोवर में थे। श्रीपाद प्रबोदानंद जी ने मानसरोवर का परिचय पूछा और परमानंद दास जी की प्रेरणा से मानसरोवर पहुंचे। वो जब पहुंचे तो महाप्रभु वापस हो चुके थे। दर्शन नहीं हुए तो सोचा आज रात्रि यही रुक जाए। अधिकारी थे।

जे रात्रि के 12:00 बजे तो ये पहले बहुत जोर की आंधी चली केवल उनके लिए और नहीं चली थी केवल उनके लिए तो उस झंझवात में वो शांत बने रहे थोड़ी देर में देखा फुसकारते हुए कहीं सांप कहीं बिच्छू ऐसे भयावा दृश्य फिर भी वो नहीं क्योंकि वो ब्रह्म बोध महापुरुष थे देह भाव से अतीत भय से तो नहीं भागे लेकिन नपुरों की झंकार जे ही सुनाई दी ते बेशुद्ध हो गए क्योंकि यह कभी सुख मिला नहीं था बंसी की ध्वनि नपुरों की झंकार ये कभी श्रीपाद को मिला नहीं था। हीुर्य रस समस्त सुखों का सार बंसी जी हैं।

और बंसी जी भी जहां लज्जित हो जाती है नपुरों की झनकार में वो प्रियाजु के श्री चरण नपुर है। नपुरों की झकार सुनी मूर्छित हो गए। शीतल मंद सुगंध वायु वो निकुंज की वायु श्रीपाद को बेशुत कर दिया। हिम्मत नहीं रही ना सुनने की ना देखने की देख तो पाया ही नहीं कुछ आंख खुली तो फिर वही विश्राम घाट जहां परमानंद जी से मिले थे ये तो बड़ा चमत्कार मैं तो मानसरोवर में बेशुद्ध हुआ यहां कैसे आ गया प्रातः कालीन दिनचर्या करके यमुना स्नान करके सीधे वृंदावन आए पूछा हरिवंश महाप्रभु कहां विराजते हैं तो कहा सेवा कुंज में सेवा कुंज में महाप्रभु श्री लाडली जी की प्रातः कालीन सेवा दिनचर्या करके सेवकों ने कहा कोई सन्यासी महात्मा आपसे मिलना चाहते हैं।

महाप्रभु श्री फला आदि लेकर के गए तो जे श्रीपाद ने देखा महाप्रभु का वो सुंदर रूप कंचन कांति प्रकट हो रही मतलब स्वर्णिम कांति प्रकट हो रही प्रियाल जिनके नेत्रों में भरे हुए ऐसे रस भरे नेत्र हरिवंश महाप्रभु के महाप्रभु ने प्रणाम मुद्रा में फल अर्पित किया प्रभु नहीं बस अब ठगो मत नहीं आप सन्यासी हैं। आप पूज्य हैं नहीं प्रभु बस अब आप अपनी शरण में ले लो। महाप्रभु हरिवंश चंद्र जी ने उसी समय उन पर कृपा की और अपने नित्य विहार रस में धीरे धीरे धीरे उनको प्रवेश कराया।

तभी हरिवंश अष्टक श्रीपाद प्रबोधनंद जी ने लिखा। तो प्रबोधनंद जी कह मैं कसम खा के कहता हूं अब उनके जैसे अपने तो नहीं कह सकते कि पर अपने भी उसी मार्ग से आए हैं। वो अपने भी कसम खा के कहते हैं कि ब्रह्मानंद में वो सुख नहीं मिला जो श्यामा जी के चरणों का आश्रय लेने से मिला। हम तो ये नहीं कहते कि महाधुर्य रस। लेकिन हम इतना जरूर कहते हैं श्यामा जी के चरण आश्रय से जो सुख मिला वो ब्रह्मानंद में भी नहीं था। ऐसा नहीं भगवान शिव की कृपा से यदि किंचित उस मार्ग में प्रवेश हुआ उस सुख नहीं हुआ।

श्रीपाद कह रहे हैं कसम खा के कहता हूं भाई इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं है। सबसे श्रेष्ठ सुख ब्रह्मानंद उसमें भी मुझे वो सुख नहीं मिला जो महा माधुर्य रस वृंदावन में श्री प्रिया प्रीतम के चरणों की आराधना से मिला। इसलिए यदि तुम्हें वृंदावन आने को मिला रसिकों का संग मिला आचार्य शरणागत होकर के यदि उपासना करो तो बहुत जल्दी वो सुख मिलेगा ना ब्रह्मा को प्राप्त है ना देवताओं को प्राप्त है ना हरि भक्तों को प्राप्त है न देव ब्रह्मा नखल हर भक्त नदा राधा मधुपति रहस्यम सुितम त दासी तद ित केली रस्म हो दरता प्रत्यासा हर हर दर गोचरित झकझोर के रख देता है हृदय को सब ज्ञान वैराग सब एक कोने में लग जाता है बस एकांत में प्रियाजु की रूप माधुरी गुण माधुरी का चिंतन करते हुए रोते रहो बस इतना है ये क्या रस है बस हृदय को झकझोर देता है बुद्धि को पंग कर देता है।

मन की स्थिति अचल हो जाती है। यह प्रियाजु का एक अद्भुत प्रभाव है। वृंदावन की रज रानी की कृपा से ही वो सारे सद्गुण इस रज में विराजमान है। जिससे प्रियाजु की सेवा होती है। जिससे प्रियाल को हम देख सकते हैं। प्रियाल के श्री अंगों की सेवा कर सकते हैं। वो सद्गुण रज रानी में विराजमान है। यदि विश्वास हो जाए और वृंदावन की रज का सेवन हो और वृंदावन का आश्रय हो तो प्रियाजू के चरण दूरी नहीं है। बहुत नजदीक है और श्यामा प्यारी के चरणारविंद में कुंज बिहारी भी झुकते हैं।

श्री हरिदास के स्वामी श्यामा कुंज बिहारी रीज रीज पायन परत ऐसा महा सुख है। श्रीपाद मानो यह कहना चाहते हैं कि मैं शपथ पूर्वक कहता हूं तुम अन्य साधनों की तरफ अपनी चित्तवृत्ति देकर समय बर्बाद मत करो। एकमात्र श्री लाडली लाल के चरणों का आश्रय लेकर वृंदावन के रसिकों के संग के रंग में रंगकर प्रिया प्रीतम की उपासना करो। इसमें प्रारंभ में ही वो सुख है जो ब्रह्मानंद में नहीं है। प्रारंभ में ही मेरी महारानी मेरी लाडली जो मेरी प्रियाजु ये जो ममत्व श्री जी के चरणों में है इससे बढ़कर कोई सुख नहीं।

जैसे जैसे ममत्व गाढ़ रूप होता जाता है वैसे वैसे प्रियाल की रूप माधुरी हृदय में प्रकाशित होती रहती है और वह हर क्षण बनी रहती है। हर क्षण उठते बैठते चलते फिरते इस सुख का क्या वर्णन

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…