॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1429

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

दीप्ति अग्रवाल जी राधे-राधे महाराज जी महाराज जी यश नहीं मिलता जिंदगी में कितना भी कर लो किसी के लिए भी कर लो यश प्राप्ति नहीं हो रही किसको फिर यश चाहिए क्या आपको यश राधा नाम जप करो डट के राधा नाम जप करो जितना राधा नाम जप करोगे ना बिस्तरे सब जग विमल कीरति साधु संगति ना टरे बास वृंदा विपिन पावे श्री राधिका जो कृपा करे जपो नाम देखो प्रेमानंद जी बनने में कितने जीवन लगेंगे अब ये तो श्री जी जाने श्री जी का खेल है कि कई जन्म से प्रेमानंद का चक्र चल रहा है उनके चरणों में पर हम ये जरूर जानते हैं यदि विशुद्ध कीर्ति चाहनी है तो भगवान के नाम में प्रीति कर लो बिस्तर सब जग विमल कीति साधु संगति ना टरे वास वृंदा विपिन पावे श्री राधिकाज कृपा आप समझते हो कि कुछ 10 पांच रुपया केला दान करके हम यश कीर्ति कर ले तो ऐसे नहीं होना है जब डट के तपस्या की जाती है और भजन होता है तब हम चाहते नहीं है हमने चाह नहीं की ये YouTube में डालना कीर्ति के लिए डालना नहीं हुआ हमारा इतना सख्त शासन था हित धाम में शुरुआत में कि आप

मोबाइल से भी टेप नहीं कर सकते बोले बोले महाराज जी बात ये कि आप जो बोलते हो उसे जब हम कई बार सुनते हैं तो विशेष लाभ प्राप्त होता है। तो हम कहा अगर लाभ प्राप्त हो रहा है तो फिर छूट है और ये YouTube में इसलिए डालने लगे कि लोगों को लाभ मिले। तो भगवान की कृपा से आज हमारे नवयुवक भाई काफी मात्रा में अपने स्वभाव को अपने आदतों को छोड़कर गंदी आदतों को अच्छी आदतों में तो इसका बड़ा लाभ मिला कि आज हमारे भारत में आज हमारे विश्व में आध्यात्मिक सुधार शुरू हो रहा है।

आध्यात्मिक परिवर्तन हो रहा है। कुछ ना अगर 100 में एक भी सुधर जाए तो यहां बैठे-बैठे बात कर रहे हैं। बहुत बड़ा लाभ है। बहुत बड़ा लाभ है। तो यह जो हम यश कीर्ति के लिए नहीं हम तो भगवत यश जाए लोगों के कानों में इसलिए शुरू किया था करें आप सब जन बढ़ाई दें श्री किशोरी जी को जैसी तो अगर यश चाहिए तो किशोरी जी से मिलो बिना किशोरी को किशोरी जी के अधीन है लालजू और लालजू का समस्त ब्रह्मांड है जा के अधीन सदा ही सांवरो या ब्रज को सिरताज हमारे माई श्यामाजू को राज लालन तेरे या आधीन सुनरी सखी हो सांच कहत हूं तू जल है यह मीन तू जल है यह मीन लालन तेरे ही आीन तेरे ही रस बस श्याम सुंदरवर जांचत है ज दीन लालन तेरे ही आधीन यदि राधा राधा राधा राधा तो लाडली जी का कृपा प्रसाद बढ़ेगा यश हो जाएगा ठीक है ना इस जन्म में सही तो अगले जन्म में सही पर खूब नाम जप करो तो मंगल होगा जी पुनीत कुमार शर्मा जी राधेधे प्रभु जी राधेधे महाराज जी महाराज जी मन की शांति के लिए कोई आप मंत्र बता सकते हैं?

राधा राधा सब जगह खूब सेवा सत्कार भजन साधना करने के बाद राधा पूज्यपाद भाई जी हनुमान प्रसाद पोदार जी के पास बाबा राधा अंतिम स्थिति राधा अगर पकड़ पाओ तो पकड़ लो नहीं तो फिर राम कृष्ण हरि भगवान के विविध नाम है जो नाम प्रिय लगे सो नाम जप करो सब नामों में समान सामर्थ्य है सब नामों में उद्धारक शक्ति समान रूप से है। लेकिन हमसे पूछोगे तो हमारा प्राण धन जीवन राधा नाम है। राधा नाम है जीवन हमारा। राधा नाम प्राण आधार है। राधा नाम है कर्ता विधाता। राधा नाम पालनहार है।

राधा नाम सबका पूज्य है। राधा नाम का पूजन करें। राधा नाम के ही ध्यान से हम शुद्ध अपना मन करें। राधा नाम के जप ध्यान से प्रेम बढ़ता जाएगा। राधा नाम ही हमें अंत में प्रेममय निकुंज में पहुंचाएगा। ये निकुंज तक का लाही है राधा नाम जो चाहो हमारा मन भी शुद्ध हो जाएगा। तन भी शुद्ध हो जाएगा। जी अमन तिवारी जीवा राधे-राधे राधे-राधे महाराज जी गुरु जी परिवार भाई मित्र के साथ हमारे रिश्ते हमेशा प्यार भरे रहे हैं। इसके लिए क्या प्रयास करना चाहिए? यदि इन रिश्तों में कभी लड़ाई या मनमुख भाव आ जाए तो ऐसे में कैसे सही?

से बच्चा बिना भगवत भाव के कोई भी रिश्ता पुष्ट नहीं रहेगा क्योंकि कभी प्रतिकूलता उधर से आएगी तो आपका मन निराश हो जाएगा कि इतनी अनुकूलता देने के बाद भी इतनी प्रतिकूलता और जब हम भगवत भाव रखेंगे तो हम अनुकूलता का भाव रखा ही नहीं हमने तो भगवत भाव रखा है जो हमने अब किया अपने प्रभु के लिए किया उधर से जो आया मेरे प्रभु का विधान है इसलिए जोई जोई प्यारो करे सोई मोह भावे नाराज होने की बात नहीं किसी भी रिश्ते में किसी भी व्यक्ति से द्वेष या नाराजगी तभी होती है जब हमारी अनुकूलता या प्रतिकूलता की भावना होती है और जब भगवत भावना होती है तो उमाद राम चरण रत विगत काम मद को निज प्रभु में देख जगत तो केसन करें विरोध सब में अपने प्रभु को देखता है तो फिर विरोध वो किसी से नहीं करता है।

अपने संबंधों की दृढ़ता के लिए सब में भगवत भावना करना अत्यंत आवश्यक है। अपने संबंधों को परम पवित्र बनाकर के भगवान की प्राप्ति कराने की सामर्थ्य इस समता में है। भगवत दर्शन में भगवत भाव में है। जब तक भगवत भाव नहीं आएगा तो इन संबंधों का कोई महत्व नहीं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। कल हम मर गए या आपका शरीर पूरा हो गया तो क्या संबंध? लेकिन हमने यदि भगवान माना है तो थे हैं और रहेंगे। बस भगवान थे हैं और रहेंगे। ये बात समझ गई। नवीन पटानी जी दुबई से। राधे-राधे।

जी। राधे-राधे महाराज जी। महाराज जी यह प्रश्न बहुत सारे ऐसे जनों का है जो जिनके जीवन का कोई उद्देश्य नहीं है। भक्ति भाव भी नहीं है। इनका भाव आगे यही है। ये कह रहे हैं कि जीवन का स्पष्ट उद्देश्य नहीं है। मैं नौकरी करता हूं और समय बिताने के लिए रोजाना कुछ काम भी करता हूं और ज्यादा करता हूं। मेरे पास कोई उद्देश्य नहीं है। पर मेरे को अभी जब लगता है कि मैं रिटायर होऊंगा तो उसके बाद मैं करूंगा क्या? हम ये आपसे पूछना चाहते हैं कि पढ़ लिख करके नौकरी किसके लिए कि धन के लिए।

धन किसके लिए? जीने के लिए। लेकिन जी किसके लिए रहे हो? अब इसका उत्तर दे दीजिए। जी किसके लिए रहे हो? यदि आपके जीवन में भगवान नहीं है, आपके जीवन में प्रेम नहीं है, आपके जीवन में सच्चिदानंद नहीं है तो फिर वो यही क्रम कि जी रहे हैं। रुपया कमाने के लिए रुपया कमा रहे हैं। जीने के लिए जी रहे हैं। भोगों के लिए रुपया कमा तो यह तो सब नाशवान चल। व्यवहारिक बुद्धि में उसका उत्तर होगा। अगर अध्यात्म नहीं है कि परिवार बच्चों के लिए तो इसलिए तो नाशवान खेल ये तो स्वप्निक खेल इसमें कुछ सत्य नहीं है।

हां बहुत पैसा कमाऊं बच्चे हां ठीक है बहुत बढ़िया है लेकिन मरोगे तब इसके बाद क्या है दुनिया में लाखों का मेला जुड़ा हंसा जब जब उड़ा कोई साक्षी नहीं उस समय बोलिए उस समय नाम साथी है आज बहुत सुंदर भगवत चर्चा सत्संग में हुई थी कि जिसका मन भगवान में बस में नहीं हुआ नहीं लगता वो थोड़ा बड़ा भजन करता है सत्संग करता है और तो उसकी गति क्या होगी भगवान में मन लग जाए तो भगवत प्राप्ति हो जाए। लेकिन जब मन जितेंद्रिय नहीं ना इंद्रिय वश में है ना मन वश में है और ना मन भगवान में पूर्ण रूप से लगा है लेकिन वो भजन साधन कर रहा है नाम जप कर रहा है सत्संग सुन रहा है पाठ कर रहा है तो भगवान ने कहा उसकी दुर्गति नहीं हो सकती उसका पतन नहीं हो सकता उस श्रीमान कुलवान धनवानों के यहां उसका जन्म होगा और ऐसा भक्ति का माहौल होगा कि अगले जन्म उसे भगवत प्राप्ति हो जाएगी तो हमें लगता है कि हमारे जीवन का उद्देश्य भगवान की प्राप्ति होना चाहिए या भगवान से मतलब नहीं रख पा रहे हो।

मान लो अभी इतनी पवित्रता नहीं तो इतना तो हो जाए कि मनुष्य बनाऊं तब सूअर कुत्ता ना बनू। इतना तो उद्देश्य हो ही जाए तो कम से कम हम इतना भजन तो कर ले कि हमें फिर मनुष्य शरीर मिले और हम फिर अच्छे कर्म करें और भगवान को रिझा ले। तो इसलिए भजन करो। इसलिए भजन करो कि यह जो पदवी मिली है, जो सुख सुविधा मिली है, जो मनुष्य शरीर मिला है, यह दोबारा भी मिल जाए। क्योंकि यह पुण्य बल से मिला है। भगवान की कृपा बल से मिला है। तो दोनों बल हमारे पास हो। पुण्य बल भी हो और भगवान का कृपा बल हो।

तो नाम जप से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। अगर हमारे पास ₹100 हैं तो हम एक किसी गरीब की सेवा में लगाने की भी सोचें। क्योंकि जो ₹100 अभी मिले हैं अगर एक जमा हो जाएगा तो आगे हमें मिलेगा और नाम जप कर रहे हैं इसलिए भगवान की कृपा हमें प्राप्त होगी। तो दो कार्य एक परोपकार और एक नाम जप। ये दो कार्य जीवन में कर लो। हर व्यक्ति को करना चाहिए। भाई बैंक बैलेंस क्यों करते हो? आगे के लिए करते हो ना। लेकिन इस शरीर के आगे की बात सोचो। अब वो सोच ही नहीं है। यह सोच केवल भारत में है।

मरने के बाद क्या होगा? इस बात को केवल भारत के ब्रह्म ऋषियों ने जगाया है। नहीं तो और तो बस जियो, खाओ मरो। तो हमें लगता है जीवन को सार्थक करने के लिए नाम जप और परोपकार अवश्य करना चाहिए। परोपकार बहुत बड़ा धर्म है। परहित सरिश धर्म नहीं है। त्रिलोक कुमार जी राजस्थान से राधे-राधे महाराज जी महाराज जी मैं कर्म में विश्वास रखता हूं और आपको YouTube माध्यम से एक साल से सुन रहा हूं। महाराज जी मेरा प्रश्न है कि रामायण में एक बताया गया है कि कर्म प्रधान विश्व करी राखा जो जस करही तो तस फल चाखा और सकल पदार्थ ही है जग माही कर्म हीन नर पावत नाही तो और महाराज जी एक तरफ कहते हैं कि होई है सो ही जो राम रच राखा तो केवल कर्मय तक सीमित रहना चाहते हो क्या केवल कर्मय तक करना चाहते हो क्या तो कर्म दो ही प्रकार के होते हैं शुभ कर्म और अशुभ कर्म और इनके दोनों की गति बस नर्क स्वर्ग और मृत्यु लोग तो दुर्गति से बचोगे क्या कर्म करके सत्कर्म करना है भगवत कर्म करना है भगवान के अधीन होकर के कर्म करना है श्री कृष्ण अनुकूलन कर्म करना है प्रतिकूलस विसर्जनम करना है भजन करना है परोपकार करना है माता-पिता की सेवा करनी है पुत्र परिवार आदि का पालन करना है और ये सब कर्म भगवान को अर्पित करके भगवत प्राप्ति करनी है।

अगर भगवत प्राप्ति नहीं तो शुभ अशुभ कर्मों के पचने में तो पूरा संसार फंसा हुआ है। सब संसार कर्म कर रहा है। तुम ही थोड़ी कर्म कर रहे हो। बिना कर्म किए कोई एक क्षण भी नहीं रह सकता। तो सब कर्म कर रहे हैं। शुभ कर्म बन रहे हैं। अशुभ कर्म बन रहे हैं। शुभ का फल सुख मिल रहा है। अशुभ का फल दुख मिल रहा है। दुख सुख किसी पचड़े में सब फंसे हुए हैं। तो कहो मानव देह इसी के लिए मिला है। क्या केवल कर्म करते हुए सुख और दुख का भोग करना। मानव देह का फल मिला है। सुख दुखे समय कृत्वा लाभा लाभ जया जय सुखदख में समान भाव करते हुए लाभ अलाभ में जय पराजय में समान भाव करते हुए परमात्म प्राप्ति करने के लिए परमात्म प्राप्ति करने के लिए शुभ अशुभ दोनों कर्मों का नाश करना होता है।

शुभ अशुभ दुर्ग विध्वंस बल तब जयति जयत जग उच्च शुभ अशुभ दोनों कर्मों का जब नाश होगा तब भगवत प्राप्ति होगी। जब ये आता है ये कला आती है दोनों कर्मों का नाश करने की वो है सोई जो राम रच राखा को कर तर्क बढ़ावे साका वही होता है जो भगवान ने रच रखा है तो अब भगवान ने हमें मानव देह रच रखा है भगवान के हम अंश है अब हम भगवान का भजन करके शुभ अशुभ का नाश करके भगवत प्राप्ति करेंगे कर्मों के कर्म तो सब जीव कर रहे कौन सा ऐसा जो कर्म विहीन हो कुछ पाप कर्म हो रहे हैं कुछ पुण्य कर्म हो रहे हैं लेकिन कर्मों के ऊपर जो उठे तब तो बात बने मनुष्य जीवन केवल कर्मों में फंसे रहने के लिए थोड़ी है।

कर्म समर्पण करके कर्म योग करने के लिए है। कर्म योग के द्वारा भगवत प्राप्ति करो। भक्ति योग के द्वारा भगवत प्राप्ति करो। ज्ञान योग के द्वारा भगवत प्राप्ति। ये योग प्राप्त करने के लिए मानव जीवन है। समझ पा रहे हो आप? अंशु त्रिपाठी जी राधे-राधे। राधे-राधे महाराज जी। महाराज जी जब भी मेरे जीवन में खुशी आती है तो मैं डर सी जाती हूं। जैसे उसके बदले कुछ बुरा हो जाएगा। मुझे ऐसा डर क्यों सताता है महाराज जी? जब मन मलिन होता है तो सुख में वो भय की कल्पना कर लेता है।

नकारात्मक सोच ले आता है। और जब मन पवित्र होता है तो भय, दुख और चिंता के समय में भी वो सकारात्मक सोच कर लेता है और सुख का अनुभव करता है। इसीलिए मन को पवित्र करना अनिवार्य है। इसीलिए सबसे कहते हैं परोपकार करो, नाम जप करो, मांस मदिरा का सेवन मत करो, व्यभचार मत करो। जिससे तुम्हारा मन पवित्र हो जाए। नहीं सुख का अवसर आने पर भी वो नकारात्मक सोच मतलब नेगेटिव सोच लाकर वो भय पैदा कर देगा। सुख का तो अवसर आया और दुख दे रहा है मन और जब दुख का अवसर आया तब तो दुख भोगेगा ही।

इसलिए मन को पवित्र करना अनिवार्य है। और उसकी पवित्रता के लिए दो उपाय है। एक नाम जप और एक परोपकार। दूसरों का हित करो। कोई बीमार है, कोई भूखा है, कोई गरीब है, उसका सहयोग कर दो। उसकी जो मांग है, उस समय आवश्यकता है, उसकी पूर्ति कर दो। भगवान आपका बड़ा मंगल करेंगे और नाम जप करो। नाम जप के बिना सब बात गड़बड़ है। इसलिए किसका प्रश्न है? हां, इसलिए नाम जप करो और परोपकार की भावना रखो और घर परिवार में सबकी सेवा करो और नकारात्मक सोच अपने आप चली जाएगी। यदि नाम जप करोगे देखो बड़ी से बड़ी दुख की परिस्थितियों में भी भक्तों ने आनंद का अनुभव किया है।

भगवान की बड़ी कृपा है। ऐसा बोले देखो सकारात्मक सोच का फल कि बड़ी से बड़ी विपत्ति है, दुख है। उनसे जब वार्ता की गई तो कहते हैं बड़ी कृपा है भगवान की। मतलब दुख में भी भगवान की कृपा का अनुभव करके वो सुखी हो रहे हैं। और यहां सुख में भी भय की एक कि कहीं भय ना आ जाए। संशय वृत्ति आ गई तो यह मन की मलिनता है। इसको निर्मल करने के लिए नाम जप और परोपकार कीजिए। अभी जी पंजाब से श्री जी महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। गुरुदेव भगवान जैसे आप कहते हैं कि परिवार में किसी एक को भगवत प्राप्ति हो जाती है तो 21 पीढ़ियां तर जाती हैं।

तो महाराज जी इस इसका भाव क्या है? महाराज जी भगवत प्राप्ति होना बहुत कठिन बात होती है। कल्याण हो जाना बात अलग होती है। भाई जैसे 21 पीढ़ियां मतलब उनका दो उनका कल्याण होने का मतलब कि दोबारा जन्म नहीं होता। हां फिर नहीं पक्का नहीं होगा। इसमें कोई संशय नहीं है। देखो भारतीय सुविधा जैसे कोई बड़ा अधिकारी होता है तो उसके माता-पिता फ्री रेल में चल सकते हैं। उसके परिवार जनों को होती है ना सुविधाएं? तो जब कानून अपनी भारत सरकार इतना सुविधा परिवार वालों को देती है भाई लड़का नौकरी में तो माता-पिता फिर क्यों चल देंगे बोले नहीं सुविधा है कब परिवार को सुविधाएं नहीं मिलती तो भगवान ने सुविधा दी है कि अगर एक भक्त निकल गया और भगवान को प्राप्त हो गया भगवान का साक्षात्कार कर लिया तो 14 पीढ़ी आगे की और सात पीढ़ी पीछे की 14 और सात 21 21 पीढ़ियां तर जाती है पर हो तो भगवत प्राप्त दो चार माला घुमाने वालों के लिए कह रहे हैं भगवत प्राप्त हो गए तो अगर उसके कुल में हो गया तो सतर सात तरत सांतार्यत वो तर जाता है उतर जाता है लोकों को उतार देता है बड़ी बात होती है ना कुलम पवित्रम जननी कृतार्थ शास्त्र कहते हैं वो कुल सो कुल धन्य उमासुन जगत पूज्य सुपनीत श्री रघुवीर परायण जे जन उपज विनीत भगवान का विनय संपन्न भक्त जो पैदा हुआ भगवत साक्ष वो कुल जगत जगत पूज्य हो जाता है।

अहो सुपचतो गर य्या वर्तते नाम त्यम वो चाहे चांडाल क्यों ना हो नीच स्वपच क्यों ना हो अगर जिसके जिभ्या पे भगवान का नाम आ गया और भगवान का निरंतर नाम जप कर रहा है वो जगत पुज गरी वो जगत में सबसे श्रेष्ठ है नाम प्रसंग कहत उपदेश जाया धर्म धन्य सो देश धन्य सो कुल ज जन्म भयो धन्य सु तात धन्य सो माय संतत सकल सुनो चित लाए श्री हरिवंश प्रताप जय नाम जपक जप करने वाला बालक जिसके तो वो देश धन्य वो कुल धन्य वो माता धन्य वो पिता धन्य धन्य धन्य हो जाते हैं लेकिन असली भक्त भगवान का पैदा हो जिसके कुल में उसके लिए लिखा हुआ है कुलम पवित्रम जननी कृत हां जी रेनू जी मथुरा से राधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी कि मैं पतिव्रत धर्म का पालन करते हुए अखंड सुहाग की कामना हेतु अगर नाम जप या पूजा पाठ करूं तो क्या मुझे भगवत प्राप्ति हो जाएगी बिल्कुल बिल्कुल हो जाएगी।

बिल्कुल हो जाएगी। बिल्कुल हो जाएगी। बिल्कुल हो जाएगी। और भगवान आपके पति की आयु की रक्षा भी करेंगे। क्योंकि भजन में बड़ा बल है, तपस्या में बड़ा बल है, संयम में बड़ा बल है। महाराज जी इनका एक और प्रश्न है कि महाराज जी माताएं बहने जो घूंघट करती हैं क्या इसकी कोई धार्मिक मान्यता है या पवित्र आचरणों में पवित्र आचरणों के लिए यह ग्रामीण मान्यता है। धार्मिक या शास्त्रीय मान्यता नहीं है। ये जो घूंघट है ये इसलिए कहा जाता है कि हम रूप दर्शन ना करावे और ना सहसा किसी के करें।

नारी की पवित्रता का बहुत बड़ा उसमें अब आजकल तो यह सब देखने को नहीं मिलता लेकिन गांव में बूढ़ी माताएं अब भी इतना डालेंगे अच्छा घर में जैसे बूढ़े कोई जाते थे [गला साफ़ करने की आवाज़] दादा आ गए सब घूंघट करके में आज भी है गांव में आज भी गांव में है ना हां तो देखो कितनी पवित्रता थी कि पूज्य जन जो है वो ऐसे सावधान करके जाते थे कि माताएं बहने यदि असावधान हो तो सावधान हो जाए कि हम उनके अंग भी ना देखे उनका चेहरा भी ना गांव में तो ऐसा होता था कि मरने के बाद जब परवाह करने जाते तब कहते थे यार तुम्हारी बहू को तो हमने आज देखा है नहीं तो और देखो यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के समय में भी था जिस समय सीता जी के शीश फूल आदि जो है वो लक्ष्मण जी को दिखाया कि सीता जी के आभूषण है कि स्किंधा में जब सुग्रीव जी ने दिए कि विमान के ऊपर से सीता जी ने तो उनका प्रभु यदि माता के चरणों के कोई आभूषण होते देवर हैं।

देवर हैं कि माता के चरणों के आभूषण होते तो मैं बता सकता था। हमने कभी माता को ऐसे नहीं देखा ऐसे चरणों की तरफ। मतलब छोटा भाई बड़े भाई की पत्नी को मां समझता था और बड़ा भाई छोटे भाई की पत्नी को बेटी के समान समझता था। आज तो ऐसे राक्षस पैदा होते चले जा रहे कि अपने बच्चों के साथ ही दुष्कर्म करने के लिए तैयार हैं। फिर बहू बेटियां हो सब तो यह बड़ी पवित्रता का प्रतीक है। पर ये कोई शास्त्री नहीं है। ये कोई शास्त्र में ऐसा आदेश नहीं है। ये ग्रामीण व्यवहार है।

कुछ ग्रामीण व्यवहार ऐसे होते हैं जो कुल मान्यता हजारों वर्षों से चली आ रही हैं। अब बड़ा समय खराब हो गया है और उसी का परिणाम भोगना पड़ रहा है। नहीं भोगना पड़ रहा है। फ्रेंड बॉयफ्रेंड यह कहीं कोई मान्यता कहीं कोई ऐसी अरे गांव के बुजुर्ग ब्याह तय कराते थे और बाद में दूल्हा दुल्हन देखते थे कि ये हमारी दुल्हन है ये हमारे दूल्हा है नहीं तो इतना [गला साफ़ करने की आवाज़] घूंघट काढ़े और बस घर में आके पता चलता था कि ये हमारी दुल्हन है और आजकल तो मतलब लिव इन रिलेशन के बाद ब्याह होते हैं नहीं होते तो क्या मतलब पवित्रता रह गई क्या पहले ब्याह करके आते थे तो दुल्हन दुल्हा नहीं मिलते थे।

पूरे गांव के देवी देवता पूजते थे। बुजुर्ग और खवा पिया के सबके आशीर्वाद लेके फिर वो गृहस्ती धर्म में जाते थे। महाराज जी घर गृहस्ती का एक और प्रश्न है। महाराज जी आप कह रहे हैं कि आप अपने माता-पिता को बहुत प्यार करते हैं और संसार से सबसे ऊपर समझते हैं। परंतु मैं अपनी पत्नी से भी बहुत प्यार करता हूं। परंतु पत्नी और माता-पिता में अच्छी सुलह नहीं है महाराज जी इस स्थिति में मैं कैसे दोनों हां दोनों का दोनों का प्राथमिकता माता-पिता की रखनी है क्योंकि अर्धांगिनी अपना ही अंग है और हमें प्रकट करने वाले माता-पिता हैं तो अर्धांगिनी को इतना आप हमारे माता-पिता की सेवा ना करें मानते हैं लेकिन आप हमें नहीं रोक सकते हम आपकी सुविधा आपकी अनुकूलता आपको देंगे लेकिन आप हमारे माता-पिता की सेवा में अगर तनिक भी विरोध करते हैं तो हमारे आपके संबंध में विरोध हो जाएगा।

माता-पिता का त्याग नहीं कर सकते। यह जरूर आप में होना चाहिए। अगर यह नहीं है तो जो अपने माता-पिता का त्याग कर दे पत्नी के कहने पर फिर क्या है? फिर धर्म में वीरता नहीं रही। ऐसा नहीं होना चाहिए। जो लड़की इस तरह की मतलब व्यवहार वाली हो कि आप हमसे प्यार करते हो। आप तो आप अपने माता-पिता का त्याग कर दो। तो उसे कह देना चाहिए कि तैयार रहना। त्याग के लिए तैयार रहना। जिस दिन हमारे माता-पिता की सेवा में व्यवधान उपस्थित कर दोगे उसी दिन हमारे आपके बीच में संबंध विक्षेपद हो जाएगा और अगर आप हमारे माता-पिता की सेवा करती हो तो हम आपको प्राणों से अधिक प्यार करेंगे नहीं करती हो तो आपको अधिकार देंगे लेकिन आप हमारे को सेवा में जाने से नहीं रोक सकती हो इतना जरूर रहना चाहिए माता-पिता भगवान का स्वरूप है और पुत्र का पूरा अधिकार है माता-पिता की सेवा करने का तो ध्यान रखना अवश्य में भोक्तव्यम कृतम कर्म शुभाशभम जो जैसे कर्म

करेगा वैसा फल देगा भगवान भगवान भोगना पड़ेगा इसलिए बहुत सावधान तो कभी चूक मत कर देना पत्नी के चक्कर में आकर अपने बूढ़े माता-पिता को मारना पीटना या घर से निकाल देना ऐसे कोई आचरण मत करना पत्नी से कहो तुम करो या ना करो हम तुम पर दबाव नहीं डालते लेकिन आप हम पर दबाव नहीं डाल सकते कि माता-पिता की सेवा से हम वंचित हो माता पिता महाराज जी थोड़े से अलग व्यवहार के हो वो बहुत गलत व्यवहार करें हां तो उनको चाहिए माता-पिता को चाहे कि बुढ़ापा आ रहा है ज्यादा अगर उपदंडता करेंगे तो दुर् दुर्गति को प्राप्त हो जाएंगे।

बहू बेटा को अपना बेटा और अपनी बेटी के समान चाहिए। थोड़ा प्यार का व्यवहार करें जिससे कम से कम उनको चाय और नाश्ता मिल जाए। अगर माता-पिता करने लायक हैं और वह बहू बेटा से सेवा नहीं कराते हैं। बहू बेटा से ईर्ष्या करते हैं तो बेटे को चाहिए कि दूर से देखता रहे। उनकी सेवा में भले ना जाए। लेकिन जिस दिन वो ऐसी स्थिति को प्राप्त हो कि वो अपनी सेवा करने लायक ना हो उस दिन वो गाली दें तो भी उनकी सेवा करनी चाहिए। माता-पिता की तो भी सेवा करनी चाहिए क्योंकि वो बुजुर्ग हैं।

उनका दिमाग स्थिति 60 70 के बाद जो है मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है। अगर वो गाली देते हैं वो निंदा करते हैं तो हमें यह बात नहीं माननी। हमें उनकी सेवा करनी है। और अगर वो स्वस्थ हैं अपने आप सेवा कर लेते हैं। खा पी रहे हैं तो दूर से देखता रहे खा पी रहे हैं। आनंद से हैं कोई बात नहीं। अगर दो-तीन बेटा है महाराज जी हां तो उनमें से सब बेटाओं को चाहिए। सब बेटाओं को चाहिए कि अपने माता-पिता की सेवा के लिए अगर हिस्सेदारी ले लें तीनों क्रम बाय क्रम सेवा करें। अगर तीनों में से ना करें तो एक तो तैयार हो जाए यार।

बूढ़े माता-पिता को खवाने से क्या कमी होती है? दाता तो भगवान है। खूब अच्छे से देते हैं। जो माता-पिता की सेवा करता है उस पर भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। क्योंकि भगवान धर्म से प्रसन्न होते हैं। देखो पुंडरीिक जी अपने माता-पिता की सेवा करते थे तो विट्ठल भगवान स्वयं दर्शन देने के लिए महाराष्ट्र में आए थे कि नहीं आए थे? माता-पिता की सेवा करने वाले को भगवत प्राप्ति निश्चित होती है। सुधीर कुमार जी मथुरा से राधे-राधे महाराज जी महाराज जी आपके प्रवचन देश के युवा महिला पुरुष सभी देखते और सुनते हैं।

सभी में आपके प्रवचनों का काफी प्रभाव भी हो रहा है। महाराज जी युवा गलत संगत से अपने आप को सुधार रहे हैं। जिनके लिए गुरुदेव हम सभी आपका कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं महाराज जी। गुरुदेव जीवन में किस प्रकार की भक्ति भजन करें? हम गृहस्थ में व्यवहार में रहते हुए नौकरी पेशा में रहते हुए कि हमें साक्षात प्रभु के दर्शन हां भक्ति का अलग-अलग स्वरूप है। हर व्यक्ति के लिए एक जैसी भक्ति नहीं है। क्योंकि अलग-अलग पोजीशन अलग-अलग कर्तव्य कर्मों में लगा हुआ है तो उसके लिए अलग-अलग भक्ति का स्वरूप है।

अब जैसे आप अपनी पोस्ट में हैं तो आपको अगर हम कहें कि आप छ घंटा बैठकर माला चलाइए तो गलत उपदेश है। आपके लिए यही कि जब आप आपको रात में कभी किसी भी समय किसी भी समय सुबह ब्रह्म मुहूर्त में भी अगर कह दे कि भाई ड्यूटी निभा के ब्रह्म मुहूर्त तो ब्रह्म मुहूर्त में फोन आ जाएगा। आप चलिए वहां तैनात होइए चल के आप चल हैं। हां तो आपके लिए है चलते फिरते उठते बैठते नाम जप करना और सबसे बड़ी बात है अधार्मिक पुरुष को बख्शना नहीं और धार्मिक पुरुष को दंड नहीं देना। यह खास बात है।

भक्ति का अलग-अलग स्वरूप होता है। मतलब रुपया का प्रलोभन या कोई ऑफिसर का भय आपसे गलत करवा दे वो हमें नहीं करना। तो अब बड़े ऑफिसर के द्वारा या रुपए का प्रलोभन हमारे द्वारा अधर्म ना होने पावे। बस इस बात बड़े ऑफिसर का ज्ञान हमें इसलिए हुआ कि एक अधिकारी यहां आकर के बोला था। तो हम कहा अरे वीडियो चल रहा है। तुम क्या बोल रहे हो? बोले तीन बार सस्पेंड हो चुका हूं। बोलते बहुत नौकरी से निकाल दिया जाऊंगा। मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है। बोले अब मैं अधर्म नहीं कर सकता।

जब से आपका प्रवचन सुना हूं बोले मैं अब अधर्म नहीं कर सकता। तो अब जैसे गांव भाषा में उसे घूस कहते हैं। कोई घस दे के हमसे गलत करवा ले ऐसा नहीं हो सकता। या कोई अधिकारी हमको के प्रलोभन देकर या भय देकर के हमसे गलत करवा ले ऐसा नहीं हम करेंगे तो हमारा डिपार्टमेंट जो कानून हमें आदेश करता है हम उसके जितना हमें अधिकार मिला है हम कानून के अधिकार के अनुसार दोषी को दंड देना और निर्दोष की रक्षा करना और भगवान का नाम जप करना यही भक्ति है क्योंकि आप कभी ठाकुर जी को बैठकर के स्नान करवा रहे हो और उसी समय फोन आ जाए तो आपको छोड़ के भागना पड़ेगा तो सबसे बड़ी भक्ति आपकी है कि राष्ट्र सेवा में जो आपको पद मिला है अपने अधिकार के अनुसार हम उसका बर्ताव करें और सरकारी पेमेंट से अपना जीवन पोषण करें।

हमको घूस नहीं चाहिए। जिसके द्वारा हम अधर्म बने वो हमें कार्य नहीं चाहिए। हमने देखा है आपको सच्ची बताएं जो गलत आचरण करते हैं उनके परिवार में उसका प्रभाव पड़ता है। उनके बच्चे उनके परिवार उनका परिवार मतलब विध्वंस हो जाता है। भले वो सारी व्यवस्था किए रहे। अगर निर्दोष पुरुष को दंड दिया जाए और उसकी हाय लग जाए कभी सरसब नहीं हो सकते आप तो दोषी को बखशो मत चाहे जितना रुपया वो दे और निर्दोष को दंड मत दो बस यही सबसे बड़ी भक्ति है और नाम जप करो और गंदे आचरण तो करें ना मान लो मांस है मदिरा है ये चीजें त्याग कर दे और ऐसे चले तो आपके लिए माला चलाने वाली भक्ति ज्यादा नहीं है कि आप बैठकर के पूजा पाठ और भक्ति आप अपने तैनात रहिए और नाम जप कीजिए वह भय और प्रलोभन से बच जाइए तो इसी से मंगल हो जाएगा।

सुरेश स्वामी जी मेरठ से महाराज जी राधे-राधे आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। महाराज जी जन्म और मृत्यु पहले से ही तय होता है। फिर अकाल मृत्यु का क्या अर्थ अधिक पाप अधिक पाप अधिक पाप हो जाने पर अकाल मृत्यु आ जाती है। जैसे जन्म और मृत्यु का हमारा समय तय है। वो जवानी में भी मर सकता है। बुढ़ापा भी मर सकता है। पर जो अचानक अकाल मृत्यु होती है जिसकी वो अधिक पाप बन गया। कोई महत पाप बन गया। महान पाप बन गया तो तत्काल आयु को क्षीण करके उसका नाश कर देता है। तो अकाल मृत्यु का किसी का भी योग ना बने इसलिए भगवान का चरणामृत रोज पीना चाहिए।

भगवान के चरणामृत का प्रभाव है। अकाल मृत्यु हरणम सर्वव्याद विनाशनम श्री कृष्ण पादोदकम पित्वा पुनर्जन्म न विद्यते अगर रोज भगवान का चरणामृत पिए शालिग्राम भगवान का जैसे राधा वल्लभ जी बांके बिहारी जी इनसे चरणामृत ले ले और उसी में जल मिला ले और रोज एक ढक्कन चरणामृत ले तो अकाल मृत्यु नहीं होगी। अकाल मृत्यु हरणम सर्व व्याधि विनाशनम समस्त रोगों का शमन करने की सामर्थ्य और भगवान की प्राप्ति की भी उमंग ये चरणामृत प्रकट करता है। जो रोज चरणामृत पीता है उसकी अकाल मृत्यु नहीं हो सकती।

उसको कोई रोग परेशान नहीं कर सकता। होगा शरीर में हो सकता है रोग लेकिन उसको परेशान नहीं कर सकता और उसका शरीर जब छूटेगा तो अगला जन्म नहीं होगा। ऐसी उसकी स्थिति बन जाएगी। भगवान का अंतिम समय स्मरण आ जाएगा। अगर रोज नियम से चरणामृत पीता है। अकाल मृत्यु हरणम सर्वव्याध विनाशनम श्री कृष्ण पादोदकम पित्वा पुनर्जन्म न विद्यते जो भगवान का रोज चरणामृत पीता है उसका पुनर्जन्म नहीं होता। उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती। उसको कोई रोग दबा नहीं सकते। नहीं तो अपने द्वारा पाप ऐसे बन जाते हैं।

अब जैसे गर्भ हत्या है, भ्रूण हत्या है, स्त्री हत्या है, वृद्ध हत्या है। कई ऐसी हत्याएं हैं। कई ऐसे पाप हैं जो महत पाप बन जाते हैं और जीवन बर्बाद हो जाता है। जीवन आजकल तो लोग विचार ही नहीं करते कि पाप हो रहा है। तो जहां पाप बन जाता है। इस जन्म में तो दुर्दशा होगी और जब अगले जन्म में लेंगे तो भारी दुर्दशा इनकी होगी। अब ये उस समय भले कोई पाप ना कर रहे हो। तभी लगता है कि यार देखो इस आदमी को कितना कष्ट लेकिन ये वही आदमी है। अगर इसको पूरी सीन दिखाई जाए तो आपकी ठीक है भले इसको ऐसा ही होना चाहिए।

तो जो दंड मिलता है ना जिंदा जल गए। ट्रक में पीस गए। अब ये सब वही है। अब इस जन्म में आए घूम के तो अच्छे आदमी है। भले पाप नहीं कर रहे लेकिन पूर्व का जो पाप है वो पीस देगा। वो जला देगा। तो जो कोई महान पाप बन जाता है तो हमारी अकाल मृत्यु भी कर देता है।

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…