भगवान से 18 बार युद्ध करने वाले जरासंध के जन्म की अद्भुत कथा
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
मगध देश में बहद नाम के प्रसिद्ध एक बलवान राजा राज्य करते थे। वह तीन अक्षोयियों की सेनाओं के केवल स्वामी थे। इसी के पिता जरासंध के। युद्ध में बहुत अच्छे वीर थे। बृहदत बड़े रूपवान थे, बलवान थे, धनवान थे, पराक्रमी थे। बड़े तेजस्वी थे। उनके गुणों की चर्चा होती रहती थी। बृहदथ के महिमा को सुनकर काशीराज की दो कन्याएं थी। जुड़वा। अपनी संपत्ति के साथ उन्होंने बृहद्रथ को ब्याह दिया। अब वो जुड़वा पैदा हुई थी इसलिए एक रूप एक स्वभाव एक शील बृहद्रथ को बही गई। दोनों बहनों में बड़ा प्रेम था।
दोनों ने जब ब्याह हो गया तो कहा बहन हो सकता है हमारी ईर्ष्या जागृत हो जाए। क्योंकि एक ही पति को दोनों ब्याही गई है तो कभी हमारे अंदर ईर्ष्या ना पैदा हो। बोले दोनों कसम खाते हैं कि हम समान व्यवहार करेंगे। कभी भी एक दूसरे से ईर्ष्या नहीं करेंगी। व्यवहार में विषमता छू नहीं जाएगी। अब बड़े आनंद से समय व्यतीत हो रहा था। ऐसा मान पड़ता था। मानो गंगा और यमुना की पवित्र धारा महाराज बद्रथ से संगम कर रही हो। विषयों में यद्यपि सुख नहीं पर इतना आकर्षण है कि महाराज की पूरी आयु व्यतीत हो गई और कोई एक भी संतान नहीं हुई।
जब उन्होंने देखा कि हमारी वृद्धावस्था आ गई और एक भी संतान नहीं तो बड़े उदास हो गए कि हमारे पितरों को तर्पण कौन करेगा? पुत्रेष्ठी यज्ञ कराया उन्होंने वंश की वृद्धि के लिए उससे भी नहीं आप यह समझ लो कि अगर भाग्य में पुत्र नहीं तो दुनिया के सब यज्ञ करा डालो नहीं होगा अगर भाग्य में है तो कोई संयोग बैठ जाएगा अब बहुत उदास थे महाराज बृहद्रथ तो गौतम गोत्री महात्मा काक्षीवान के परम उदार पुत्र चंड कौशिक मुनि ये महान तेजस्वी ये अकस्मात उधर से निकले एक वृक्ष के नीचे बैठे ब्रहदत जे भी सुना किसी गुप्तचर से कि महान तपस्वी तेजस्वी चंड कौशिक मुनि हमारे राज्य के वृक्ष के नीचे बैठे हैं।
उन्होंने अपनी पत्नियों को लिया और वहां जाकर के साष्टांग दंडवत किया और प्रार्थना की भगवन महर्षि यदि आप जैसे ऋषि चाहे तो हमारा दुर्भाग्य मिट सकता है। ये संतों में बल होता है। ब्रह्म्षि चंड कौशिक ने पूछा राजन अकेले भी आ सकते थे। दोनों पत्नियों को साथ क्यों लाए? तो उन्होंने कहा भगवन तीनों मिलकर प्रार्थना करना चाहते कि हमारा भाग्य है। आज तक हमारे कोई पुत्र नहीं हुआ। हमने पुत्रष्टि यज्ञ भी की है। लोग कहते हैं कि अगर पुत्र ना हो तो पितरों का तर्पण, पितरों का उद्धार और बहुत सी ऐसी गृहस्थ की क्रियाएं हैं वो पूर्ण नहीं मानी जाती।
और बुढ़ापा आ गया। पुत्रहीन हूं। अब राज्य का अधिकारी कोई नहीं है। इसलिए हम दोनों पत्नियों के साथ आए हैं। या आप कृपा करें। उन्हें तपस्या करके प्राण त्याग दूं। मुझ संतान हीन को अब कुछ अच्छा नहीं लगता इस लोक में क्योंकि परलोक खाली है। जब संतान ही नहीं तो परलोक में क्या महाराज के सामने रो पड़े और दंडवत हो गए। चंड कौशिक ऋषि को दया आ गई। उन्होंने कहा सुनो तुम जैसे धर्मात्मा को इतना दुखी नहीं होना चाहिए। तुम उत्तम व्रत का पालन करने वाले राजेंद्र हो। मैं जानता हूं तुम्हारे आचरणों को तुम बहुत अच्छे हो।
मैं तुम पर प्रसन्न हुआ। बोलो क्या चाहते हो? बृहद्रथ ने तुरंत चरण पकड़ लिए। बोले महाराज चाहने की बात तो आप जान ही रहे हैं। मैं पुत्र चाह रहा हूं। भगवन यदि पुत्र नहीं दिया तो तपोवन में जाकर अपने शरीर को सुखाकर प्राण त्याग दूंगा। भगवान श्री कृष्ण ने महाराज युधिष्ठिर से कहा राजन जब बृहद्रथ ऋषि को ऐसे वचन बोले तो उनका हृदय पिघल गया और वो ध्यानस्थ हो गए। आम की छाया में बैठे थे। जेवी ध्यान हुए तो अपने आप आम का एक फल उनकी गोद में आ गया। ना हवा चली थी ना किसी तोते ने मुंह मारा था।
अपने आप वो फल गोद में आया। हाथ में लिया फल मंत्र से अभिमंत्रित करके कहा जाओ तुम्हारा मनोरथ पूर्ण होगा। इससे तुम्हें महान बलि पुत्र प्राप्त होगा। लौट जाओ राजधानी को। महाराज इससे बड़ा सुंदर तेजस्वी पुत्र होगा। धर्म पूर्वक प्रजा का पालन करो। यज्ञों द्वारा भगवान का यजन करो। जाओ। अब मैं तुम्हारे जो पुत्र होगा उसको आठ वरदान देता हूं। पहला तुम्हारे जो पुत्र होगा इस फल के खाने से वो युद्ध में अजय होगा। दूसरा वो युद्ध में कभी रुचि कम नहीं करेगा। तीसरा वो अतिथि का इतना प्रेमी होगा कि अपना प्राण भी दे सकता है।
दीन दुखियों पर उसकी कृपा दृष्टि रहेगी। उसका बल महान होगा। लोक में उसकी अक्षय कीर्ति होगी। वो प्रजाजनों से स्नेह करेगा। चंड कौशिक मुनि ने आठ वरदान दिए। अब तो महाराज सफल मनोरथ हो गए। नाच पड़े। बार-बार मुनि के चरणों में मस्तक रखा। फिर आशीर्वाद लेकर घर लौट आए और पत्नियों को दिया वो आम का फल दोनों पालो उन दोनों ने एक साथ क्योंकि जुड़वा पैदा हुई थी तो बड़ा प्रेम था कसम भी खाए थे कि हम भेद नहीं करेंगे आम का फल लिया आगे विचार करना चाहिए था पूछना चाहिए था ऋषियों से ब्राह्मणों से कैसे पाए उन्होंने चाकू से दो भाग कर दिए आम के और दोनों बहनों ने एक एक टुकड़ा पा लिया।
दोनों गर्भवती हो गई। राजा को बड़ी प्रसन्नता हुई। ऋषि ने कहा था एक पुत्र होगा। दोनों गर्भवती हो गई तो सोचा कि ऋषि ने कहा था एक पुत्र होगा लेकिन हमारे सौभाग्य तो और बढ़ गए। दोद पुत्र हो जाएंगे। दो पुत्र होंगे। अब जब गर्भ के प्रसव का समय आया तो आश्चर्य हो गया। राजा बड़े प्रसन्न थे। प्रसव हुआ तो शरीर के दो टुकड़े निकले। माया ऐसे एक पक्ष एक माता से एक पक्ष एक माता से वो तो डर गई एक आंख एक हाथ एक पैर आधा पेट आधा मुंह और कच के नीचे का आधा भाग एक मा से बाया और दाया एक मा से वो भयभीत हो गई थरथर कांपने लगी उनका हृदय बड़ा उद्वग्न हो गया दोनों बहनों ने महाराज को सूचना दी कि मरा हुआ पुत्र पुत्र पैदा हुआ और वो तो मूर्छित हो गए।
अत्यंत दुखी होकर दोनों रानियों ने सलाह की। बिल्कुल कोई हलन डुलन नहीं हो रही थी। लेकिन दोनों जीवित थे। दोनों में प्राण शक्ति ऋषि का फल दिया हुआ। ऐसे थोड़ी पर उस समय उनको ज्ञान नहीं रहा। वो आधाआधा देखकर भयभीत हो गई। और अलग-अलग कपड़ों में लपेट करके बाहर निकली और फेंक दिया जाकर। जरा नाम की एक राक्षसी टहल रही थी। यह फेंक के आ गई। उसको पता नहीं फेंका गया। उसको गंध आई मनुष्य शरीर की। तो कपड़ों में लपटे हुए नवजात शिशु के आधा आधा शरीर ये रक्त मांस खाने वाली जरा नाम की राक्षसी थी।
राक्षसी ने उन दोनों को कपड़ों से अलग किया और ऐसे किया और बड़ी प्रसन्नता से खाने के लिए जियो जियो जियो दोनों ऐसे जुड़ गए जुड़ गए तो बड़ा सुंदर बालक दोनों का संयोग होते ही बड़ा ही सुंदर कुमार बन गया अब उस राक्षसी के नेत्र आश्चर्य से खिल पड़े अब उसने सोचा इतना मांस खाने से क्या होगा ये अपने राजा को दे देते हैं भरपेट मांस की व्यवस्था राजा कर कर देगा। अब वो बालक ऐसे मुंह में डाल के अंगूठा रुदन करने लगा। उस बालक के रोने चिल्लाने का बड़ा शब्द हुआ। अटहास जैसा राक्षसी को भी लगा कि ऐसा बालक तो नहीं होता कि दो अलग-अलग खंड में पैदा हो जोड़ने से जुड़ जाओ।
इतना भयानक रुदन। अब वो महल की तरफ चली। राक्षसी रूप से नहीं सुंदर मानवीय रूप धारण किया। जैसे मेघमाला सूर्य और बृहद्रथ के पास गई और कहा महाराज बृहदथ तुम शोक मत करो तुम्हारे जो पुत्र के टुकड़े पैदा हुए थे मैंने जोड़ दिया और पुत्र हो गया तुम्हारे ही पुत्र है मैंने ध्यान के द्वारा देखा बताओ इतना ध्यान ज्ञान तो राक्षसियों को भी था तुम इसे ग्रहण करो मुझे पता है ब्रह्म ऋषि कौशिक मुनि के आशीर्वाद से तुम्हारी पत्नियों के गर्भ रहा। उनको ज्ञान नहीं था इसलिए दो टुकड़े करके आम के पाए इसलिए दो टुकड़े पैदा हुए।
तुम्हारा ही पुत्र है। इसे स्वीकार करो। भगवान श्री कृष्ण कहते हैं भरत कुल भूषण काशीराज की उन कन्याओं को बुलाया जो बृहदत की पत्नियां थी और उनकी गोद में एक पुत्र यही रखा। उनके स्तनों से दूध वैसे ही प्रवाहित हो रहा था। हर्ष की सीमा ना रही बृहद्रज के उस स्वर्णिम कांत वाली देवी से कहा तुम कौन हो कमल के भीतरी पराग के समान तुम्हारा सुंदर रूप है मुझे पुत्र प्रदान करने वाली देवी तुम कौन हो राक्षसी ने कहा राजेंद्र तुम्हारा कल्याण हो डरना मत मैं सुंदरी नहीं हूं मैं बड़ी भयानक हूं सुंदरी रूप धारण किया तुम्हारे लिए क्योंकि पुत्र लेकर महल आना था मैं जरा नाम की राक्षसी हूं इच्छा इच्छा अनुसार रूप धारण कर सकती हूं।
जहां चाहूं वहां जा सकती हूं। तब उन्होंने कहा आज से मैं तुम्हारी पूजा स्थापित करता हूं। पूरे नगर में आज से तुम कुल देवी की भांति पूजी जाओगी और हमारे ही नगर में सुख पूर्वक रहो। मैं घरघर में तुम्हारी पूजा कराऊंगा। तो उन्होंने कहा ये वरदान ब्रह्मा जी ने भी पहले मुझे दिया था कि कुछ समय तुम राक्षसी रहोगे फिर गृह देवी के रूप में तुम्हारी पूजा होगी। इनकी पूजा कैसे होती है? घर की दीवार में बनाया जाता है। सब बचपन में देखा था पोत करके फिर ऐसे आकृति करके और सब बनाया जाता है।
घर की दीवारों पर चित्र अंकित किया जाता है और अनेक पुत्रों से घिरी हुई ऐसे उसमें निर्माण किया जाता है और फिर अच्छे-अच्छे भोग लगाए जाते हैं। उस पूजा के बदले मैं उस घर को सुरक्षित रखती हूं जिसके घर में पूजा होती है। मैंने तुम्हारे पुत्रों को जोड़ दिया है। टुकड़ों के जुड़ने से राजकुमार प्रकट हुआ। राजन अब इस बालक का संस्कार करो। मेरे नाम से जोड़ करके सुमेर पर्वत को निगल जाने की शक्ति रखता है बालक। मैं देख रही हूं सुमेर पर्वत को। इस बच्चे को कोई खा सके ऐसा पैदा ही नहीं हुआ।
किंतु मेरी पूजा तुम्हारे नगर में और तुम्हारे घर में भलीभांति होनी चाहिए। राजा ने ऐसा कह कर जरा राक्षसी उनहीं के सामने अंतर्ध्य हो गई। राजा उस बालक को लेकर महल में गए। जात कर्म संस्कार कराया और मगध देश में आदेश कर दिया। गृह देवी के रूप में जरा राक्षसी की पूजा होनी चाहिए। बृहद्रथ ने उस बालक का नाम ब्राह्मणों से मिलकर के रखा क्योंकि जरा ने जोड़ा और जरा राक्षसी कह रही थी मेरे नाम से युक्त होना चाहिए। तो जरा संध संध माने जोड़ना जरा ने जोड़ा इसलिए जरासंध उस बालक का नाम पड़ा जरासंध भगवान सुना रहे महाराज युधिष्ठिर को अतो महा तेजस्वी बालक दिन प्रतिदिन जैसे घी में आहुति दी जाए तो प्रज्वलित हो उठता है ऐसे तेजस्वी बालक हुआ दिनों दिन बढ़ने लगा राजन कुछ काल के पश्चात महातपस्वी भगवान चंड कौशिक मुनि पुनः मगध देश घूमते हुए आए उनके आगमन से राजा बृहद्रथ को बड़ी प्रसन्नता हुई।
उन्होंने राज मंत्री, ब्राह्मण, गौ आदि आगे करके उनका पूजन किया और समस्त राज्य खजाना को सब उनके चरणों में अर्पित कर दिया। राजा की ऐसी उदारता देखकर के पूजा स्वीकार करके महाराज बड़े प्रसन्न हुए और कहा राजन जरासंध के जन्म से लेकर अब तक सारी बातें मुझे दिव्य दृष्टि से जानकारी मिल चुकी है। सुनो तुम्हारे पुत्र का भविष्य कैसा होगा? इसमें रूप बल शब्द ओज का विशेष आविर्भाव होगा। यह पुत्र साम्राज्य लक्ष्मी से संपन्न होगा। ये महान बलवान सर्व दुखारी देवाधिदेव रुद्र देव की आराधना करके उनका प्रत्यक्ष दर्शन पाएगा।
महाराज वृदथ से बहुत जरासंध के यश की बात की। तदंतर महाराज वृदथ जरासंध को राज्या अभिषेक करके राजा बनाया और आप अपनी पत्नियों के साथ तपस्या करते हुए भगवत धाम वासी हुए। जरासंध ने सबसे पहले राजा बनने के बाद सबसे पहला कार्य किया देवाधिदेव महादेव शंकर की आराधना भगवान शंकर प्रकट हुए और उनसे वरदान पाया कि भगवान शंकर ही राज्य लक्ष्मी की रक्षा के लिए तुम्हें विशिष्ट बल देंगे। अब श्री कृष्ण चंदू ने कंस को मारा। जरासंध की दो पुत्रियां थी। वो कंस को ब्याही गई थी।
अब वो जब विधवा हुई तो जरासंध से जरासंध ने इसी बात के लिए तो 18 बार आक्रमण किया था। वर अंदर से इतना बढ़ गया था कि 99 बार गिरिवज से घुमाकर गधा फेंका था। मथुरा में गिरती थी आकर वो तो कह सुदर्शन चक्र की रक्षा थी तो गधा ऊपर ही नष्ट हो जाती थी। नहीं 99 बार ऐसी गधा फेंकी कि मथुरा चूरचूर हो जाए। गिरी ब्रज से मगध देश से मथुरा 99 बार गदा घुमाकर फेंका जरासंध ने अद्भुत कर्म करने वाला पर वो मथुरा में कुछ इसलिए नहीं बिगाड़ पाया क्योंकि सुदर्शन चक्र भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी ने धर्मराज युधिष्ठिर को बताया कि जरासंध के मुख्य सहायक हंस और डिंभक वो तो यमुना जी में डूब मरे कंस अपने सहायको के साथ काल के गाल में चला गया।
इस समय बहुत बढ़िया अवसर है कि हम जरासंध को जीत सकते हैं। देखो मेरे से कोई नीति में नहीं जीत सकता। भगवान श्री कृष्ण कहते हैं नीति में नहीं जीत सकता। और भीमसेन से कोई बल से नहीं जीत सकता। और अर्जुन दोनों की रक्षा करने वाले हैं। इसलिए विजय ही विजय है। हम तीन जाएंगे ना कोई सेना ना कोई रथ हाथी, घोड़ा। युधिष्ठिर जी से कहा हम तीन जाएंगे और तीन इसको परास्त करेंगे। जरासंध से जाएंगे और भिक्षा मांगेंगे कि तीन में से किसी से द्वंद युद्ध कर ले। वो अपमान के भय से इसमें संदेह नहीं कि ना हमसे युद्ध करेगा पुन अर्जुन से करेगा वो भीम से ही करेगा और भीमसेन बाहुबल में इस घमंडी जरासंध का वध निश्चित कर देंगे बाहुबल में बहुत बड़े हुए भीमसेन है जैसे उत्पन्न हुए संपूर्ण जगत के विनाश के लिए एक यमराज काफी है ऐसे जरासंध के लिए भीमसेन काफी है यदि आप मेरे हृदय को जानते हैं मुझ पर विश्वास है तो भीमसेन और अर्जुन को धरोहर के रूप में दीजिए जरासंध को मारकर मैं विजय प्राप्त कराऊंगा।
भगवान के ऐसा कहने पर वहां खड़े भीमसेन और अर्जुन का मुख प्रसन्नता से खिल उठा। उस समय दोनों की ओर देखकर युधिष्ठिर ने इस प्रकार कहा युधिष्ठिर जी बोले गोविंद अपनी मर्यादा से कभी चत ना होने वाले शत्रु सूदन अचुत आप ऐसी बात ना कहें। आप पांडवों के स्वामी हैं। रक्षक हैं। हम सब लोग आपकी शरण में हैं। कि आप कहते हैं अर्जुन और भीम को दे दो। प्रभु ये तो सब आपके ही है। गोविंद आप जैसा कहते हैं वो सब ठीक है। जिनकी राज लक्ष्मी विमुख हो चुकी उनके सम्मुख आप आते ही नहीं है।
आपके आने का मतलब है कि यश कीर्ति मंगल आपकी आज्ञा के अनुसार चलने मात्र से मैं यह मानता हूं कि जरासंध मारा गया। समस्त राजा उसकी कैद से छुटकारा पा गए। मेरा आज सुई यज्ञ भी हो गया। आपकी आज्ञा से पुरुषोत्तम आप सावधान होकर वही उपाय कीजिए जिससे कार्य शीघ्र ही पूरा हो जाए। जैसे धर्म, काम और अर्थ से रहित रोगातुर मनुष्य अत्यंत दुखी जीवन में हाथ धो बैठता है। उसी प्रकार इतना केवल आप जान लीजिए कि हम आप तीनों के बिना जीवित नहीं रह सकते। आप पूछेंगे तीनों के बिना कैसे?
तो क्रम सुन लीजिए श्री कृष्ण के बिना अर्जुन नहीं जीवित रह सकते। और पांडु पुत्र अर्जुन के बिना हम सब जीवित नहीं रह सकते। तो आप तीनों समझ लीजिए कि हमारे प्राण हैं। पर हमें विश्वास है कि जिसका नाम कृष्ण है उसके लिए कुछ भी अजय नहीं है। यह भीमसेन आपके साथ रहेंगे। आप अपने शासन में रखना प्रभु क्योंकि यह कब क्या करना चाहता है यह हम भी नहीं जान पाते हैं। चतुर सेनापतियों द्वारा अच्छी तरह से संचालित की हुई सेना जैसे विजय प्राप्त करती है ऐसे ही श्री कृष्ण आप इसका संचालन करना भीम का युधिष्ठिर के ऐसा कहने पर महा तेजस्वी भगवान श्री कृष्ण अर्जुन और भीमसेन को लेकर मगधराज जरासंध के पराजय करने के लिए उसकी राजधानी की ओर चल पड़े।
तीनों ने ब्राह्मण भष बनाया स्नातक ब्राह्मण का वस्त्र बदल लिए और ब्राह्मण भष और ब्राह्मण भक्त था जरासंध और सुबह सुबह वो ब्राह्मण जो मांग ले वो दे देता था। महान तेजस्वी लोग प्राणों की परवाह नहीं करते हैं। तीनों कुर प्रदेश कुर जांगल के बीच से रमणीय पद्म सरोवर पहुंचे। फिर कालकूट पर्वत को लाकर गंडकी महासण सदा नीरा एक पर्वत प्रदेश में पार करते हुए आगे बढ़े सरयू नदी पार करके कौशल प्रदेश अयोध्या कौशल को पार करके मिथिला गंगा को पार करके सोभद्र पूर्वामिक होकर चलने लगे ब्राह्मण वेश में मगध सीमा में पहुंचे गोधन से भरा हुआ था बड़े-बड़े बड़े सुंदर परिपूर्ण जलाशय बहुत सुंदर राजधानी थी जरासंध की श्री कृष्ण बोले अर्जुन ये मगध देश है मगध देश जरासंध की सुरक्षा में देखो कितना सुंदर है कितनी गए अपार कितने सुंदर जल के सरोवर यहां तो हमें लगता है कि ब्रह्मा के रचे हुए आदि व्याधि रोग का भी प्रवेश नहीं है भी जरासंध से डरते हैं कितना सुंदर मनोहर नगर भगवान श्री कृष्ण अर्जुन और भीम राजमार्ग से नहीं वेमार्ग से प्रवेश कर रहे हैं।
महा तेजस्वी भाई दोनों अर्जुन और भीम और श्री कृष्ण चारों वर्णों के लोगों से भरा हुआ जो नगर है वहां से नहीं राजपथ से नहीं गिरिवज से प्रवेश कर रहे हैं। गिरिवज के निकट गए और वहां चैत्य नामक पर्वत पर चढ़ गए ऊपर। वहां पूजा होती थी उस पर्वत की चोटी की। तो कहा यहीं से अमंगल शुरू करो। यहां बलि चढ़ाई जाती है चैतक पर्वत के शिखर पर और ये उनका पूज्य धाव। भीमसेन ने मारी भुजा की टक्कर। पूरा चैत्र पर्वत का शिखर जो पूजनी था उनका वो गिर पड़ा। और वहां एक राक्षस के खाल से मड़ा हुआ तीन नगाड़ा और वो एक बार चोट हो जाए तो तीन महीने तक आवाज गूंजती रहती थी तीन महीने तक और उसका मतलब था कि नगाड़ा तभी बजेगा जब विध्वंसक लीला होनी है तो सोचा कि शिखर तोड़ा और अगर कहीं थोड़ा भी नगाड़े पे तो मतलब महीनों आवाज जाती रहेगी तो उसको पता चल जाएगा कोई वीर आ गया।
तो भीम से कहा पहले नगाड़ा को फोड़ो। तो ऐसे रख के फाड़ दिया। महाबल के द्वारा मगध निवासियों का चैतक पर्वत ध्वजा सहित ढहा दिया। भगवान जिसके साथ उसके लिए दुर्लभ क्या है। अब वेदगामी वेद के पारगामी जो विद्वान थे। उन्होंने जरासंध से कहा महाराज यह घड़ी बता रही कि आपका अशुभ होने वाला है और उधर चैत्रक पर्वत गिरा दिया नगाड़े फोड़ दिए तो जरासंध ने कहा उपाय करो अमंगल ना हो तो ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन कराया और हाथी पर बैठाल कर आग की चार परिक्रमा जरासंध अमंगल हटाने की कोशिश कर रहा है ब्राह्मण लोग भी भगवान श्री कृष्ण भीमसेन अर्जुन ब्राह्मण के वेश अपनी भुजाओं से काम करते हुए मार्ग बनाते हुए मार्ग से नहीं गए बेमार्ग से सब उसके जितने श्रृंगारिक शोभाएं सब उजाड़ते हुए शत्रु के भवन में प्रवेश करते हैं कैसे सब विध्वंस करते हुए बलपूक जितनी सजावट उनको उजाड़ते हुए तोड़ते हुए आगे बढ़े जैसे हिमालय की गुफा में रहने वाला सिंह नगर में घुसता है ऐसे तीनों अब ब्राह्मण के वेश में है जब देखा जरासंध ने कि ब्राह्मणों की पंक्ति में तीन ब्राह्मण अलग दिखाई दे रहे हैं।
ना इनका चाल ढाल रंग रूप ब्राह्मणों जैसा तो है नहीं क्योंकि सब भुजाएं धनुष की रगड़ से वैसे तो ये आदर देने योग्य है क्योंकि ब्राह्मण वेश में लेकिन ब्राह्मण है नहीं जरासंध ने देखते ही अनुमान लगाया फिर भी खड़ा हो गया विधि पूर्वक अर्घपा दिया अतिथ सत्कार किया स्वागत है पधारो तीनों पधारो अर्जुन भीमसेन से भगवान ने कह दिया तो तुम बोलोगे नहीं मौन रहोगे बोलेंगे हम महा बुद्धिमान श्री कृष्ण ने कहा राजेंद्र ये हमारे दोनों ब्राह्मण नियम ले चुके हैं रात के 12:00 बजे के बाद बोलते हैं इसलिए तुमसे बात करेंगे नहीं जो बात करनी है हमसे बात करो तब राजा ने कहा नहीं तीनों से बात करेंगे पहले यज्ञशाला में ठहरो रात के 12:00 बजने के बाद हम आएंगे और तीनों से बात करेंगे तुम मौन ठहरा दे क्या भाई ठहर जाए यज्ञशाला में तीनों से फिर बात करेंगे शेष चर्चा आगे की श्री राधा वल्लभ लाल कि
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…