एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1430
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
राधे-राधे महाराज जी महाराज जी मुझे आज से ठीक 2 साल पहले आज ही के दिन भगवान के आगे पूर्ण समर्पण हेतु गलती से भगवत प्राप्ति हो गई कि मतलब भगवान के आगे समर्पण किया तो गलती से इनको भगवत साक्षात्कार प्राप्त साक्षात्कार या प्राप्ति आप जो भी समझ लें वो हो गई ये तब हुआ जब आपकी एक रील देखी जिसमें कृष्णाय वासुदेवाय मंत्र के बारे में आपने बताया इसका जाप करो और बड़े आश्चर्य की अरे बच्चा पूरा जीवन चलो भाई तुम्हारा भगवान कृपालु कभी भी किसी के सामने ले आ सकते प्रणाम है बच्चा तो क्या करें बच्चा तुम्हें तो भगवत प्राप्ति हो गई तुम तो पूर्ण हो गए सवाल है अभी नहीं सवाल नहीं रहता भगवत प्राप्ति के बाद सवाल नहीं रहता ब्रह्म भूता प्रसन्ना आत्म सोति समाते भक्ति लते पराम जैसे ब्रह्म की अनुभूति परमात्मा की अनुभूति हो जाती है उसके अंदर कोई प्रश्न नहीं रहता कोई चाह नहीं रहती कोई भय नहीं रहता कोई चिंता नहीं रहती कोई शोक नहीं रहता इसीलिए तो हंस दिए एक आए थे और उन्होंने कहा हमको भगवान का साक्षात्कार हो गया बता क्यों
रहे हो भाई ये बताने की बात है क्या बोले कोई मानता नहीं कि हमको भगवान का साक्षात्कार अभी उसकी दृष्टि में कोई मानता ही नहीं। यही दृष्टि बता रही कि तू अज्ञानी है। तेरे को भगवत प्राप्ति नहीं हुई। जिसे भगवत प्राप्ति होती है वो छपवाता थोड़ी घूमता है कि मेरे को भगवत प्राप्ति हो गई। क्या भगवत प्राप्ति महाराज जी उसके बाद क्या हुआ? दो महीने बहुत अच्छा चला सब कुछ। सब अच्छा चला। अरे बच्चा बकवास है दो पहले चला फिर गया एक बार जिसे भगवत साक्षात्कार हो जाता है तो पता ले भगवत प्राप्ति किसे कहते हैं एक बार जिसे भगवत प्राप्ति हो जाती दोबारा संसार उसकी दृष्टि में नहीं आता वही वो छाया रहता पिय मूरत नैनन बसे ते रस रहा समाए ये लक्षण सुन प्रेम के और न कछु सुहाए और न कछु सुहाए फिरे अपने मद मातो कुटुंब देह ते जाए छूट सब ही विधि नातो जहांजहां पी की बात सुने खो भोजत तिन गैनन हित ध्रुव छिन छिन ले प्रेम जल भरी भरी वो बस उसी आनंद में डूबा
रहता है जो आनंद सिंधु भगवान का एक बार साक्षात्कार कर ले वो उसी आनंद में रूप छके घूमत भगवत प्राप्ति होती क्या है आखिर मतलब क्या भगवत प्राप्ति मतलब भगवान का साक्षात्कार जैसे हम आप देख रहे हैं वैसा हां और एक होता है तत्व बोध जो अंदर से होता है और ये भगवत साक्षात्कार ऐसे होता है एक बार हित धाम में थे तो 10 पांच लोग उनके साथ थे और ऐसी लड़की थी तो 10 पांच लोग नौजवान सब ऐसे हमारे पास आए बोले श्री जी ने इनको दर्शन दिए हैं वो आपके दर्शन के लिए आते आई हैं तो हम कहा हमारी श्री जी स्वामिनी उनको श्री जी ने दर्शन दे दिया तो हमको उनके पास दर्शन करने जाना चाहिए अब उनको जरूरत क्या है हमारे पास आने की पर चलो बुलाओ अब वो तो मार माला पहने और सब लोग वो वैसे सब ड्रामा बनाए हुए थे।
सामने आए बैठे हम कहा बच्चा आंख में आंख मिलाई हम कहा बच्चा तुम्हें श्री जी के दर्शन हुए नहीं महाराज जी स्वप्न में हुए हम कहा नहीं बच्चा स्वप्न में तुम्हें श्री जी के दर्शन हुए बोले नहीं तो हम कहा बच्चा काहे कोई नाटक कर रहे ये 10 लोग तुम्हें पूज नरक जाओगे बेमतलब का कार्य कर रहे अरे भजन करो तो वास्तविक भगवत प्राप्ति के लिए मानव देह मिला है ये प्रपंच दिखाने के लिए थोड़ी मिला है तो बच्चा भगवत प्राप्ति कोई हलवा थोड़ी के इसे मुंह में रखा खा लिया नहीं महाराज जी गलती है कि उसके बाद किसी के इज्जत को बचाने के लिए संकल्प लिया और अपना भजन बल नष्ट कर दिया।
उसके बाद से वो अरे चलो हां चलो हम मान गए भगवत प्राप्ति हुई तुम नाम जप करो और पवित्र आचरण से रहो अच्छी बच्ची बनकर के रहो तो आज नहीं तो कल प्राप्त हो ही जाएंगे भगवान प्राप्त होने के लिए तो हमें मानवोदय मिला लेकिन इसे भगवत प्राप्ति नहीं कहते तुम्हारी संकल्प से जो भजन नष्ट हो नाम जप करो नाम जप करो नाम जप करो सब छोड़ो खूब राधा राधा नाम जप करो चरित्रता की पवित्रता रखो जो आपका चरित्र स्त्री शरीर इसको पवित्र रखो रखो भगवान कृपालु कभी भी कृपा करके दर्शन दे सकते हैं।
उनकी तो महिमा ही अलग है। इसलिए नाम जप करो। यह अब किसी से मत कहना मुझे भगवत प्राप्ति हो गई। जब आपने बोला बोध तत्स बोध मेरे ख्याल से वो वही था। महाराज जिनको पता नहीं लग रहा कि गलती से हुआ था ना। यार ऐसी गलती हमारे साथ भी सबके हो जाए तो बढ़िया हो जाए ना। वो शायद समझ नहीं पा रहे। वो कह रहे हैं कि उस बहुत अच्छा लगा और समर्पित हुए तो ऐसा लगा। अरे सात्विक सुख होते हैं। ये अब ये क्या जाने अल्प सुखों का भोगता भूमा सुख का अधिकारी थोड़ी होता है। उस महान को प्राप्त करने के लिए अल्प सुखों का त्याग किया जाता है।
छोटी-छोटी अनुभूतियों का त्याग किया जाता है। ऐसे सीधे गंगा की धारा से प्रकट होते हुए वो सब नहीं माना। काहे को पर्दा लगाए बैठे हो? हम फकीर हैं। तुम्हारे लिए आए हैं। तुम्हारे लिए रोए जब तक तुम्हारा पर्दा नहीं हट जाएगा तब तक हम ये सब जादू टोना ये हम मानेंगे। आपका थोड़ा-थोड़ा आनंद ये हम नहीं मानेंगे। हम छोटे-छोटे आनंदों में छोटे-छोटे चमत्कारों में बिकने वाले नहीं। हम आप में बिकने वाले हैं। आप आओ हमसे बात करो। हो जगत में हो हमारे साथ हमें अनुभव कराओ। आप हो आपके लिए निकले हैं।
महाराज जी पर्दा बाहर से खुलता है। अंदर से दोनों जगह से जब अंदर का हटा तो बाहर का फौरन हटा तो सब जगह एक ही नजर आने लगता है। वो पहले कहां का हटता है महाराज? हृदय का। पहले हृदय काटता है। पहले हृदय में तत्व बोध होता है। तब सर्वत्र बोध होता है। चश्मा हमारा बदलेगा वैसे तो दिखाई देगा। तो जब हमारी दृष्टि बदली तो हमें सब कुछ दिखाई देने लगा। अक्षय ठाकुर जी दिल्ली से श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी मैंने संतों से सुना है कि प्रभु भोले स्वभाव वाले लोगों को जल्दी मिलते हैं।
परंतु महाराज जी मैं तो भोला स्वभाव ऊपर का बेवकूफी को भोलापन नहीं कहते। भोले का मतलब सर्वज्ञान होते हुए भी अहंकार रहित दैन्य सर्वज्ञान होते हुए भी अहंकार रहित दैन्य या केवल भगवान से अपनापन केवल भगवान से अपनापन भोलेपन का मतलब बेवकूफ आदमी नहीं होता कोई भी भक्त ऐसा नहीं होता जो ज्ञान संपन्न ना हो हां एक भोलापन होता है भगवान से एक अपनापन भगवान मेरी मां भगवान मेरे पिता भगवान मेरे दोस्त भगवान मेरे तो वो भोलापन जो है वो परम पवित्र उच्च कोटि का होता है। बेवकूफी को भोलापन नहीं कहते।
महाराज जी इनका इनका प्रश्न आ गया। वो ये तो है महाराज जी ये कह रहे हैं कि जब हम अपनी ओर देखते हैं तो बहुत चालाक नजर आते हैं। बहुत झूठ भी बोल देते हैं और बहुत हम में तो मतलब छल कपट सब दिखता है। हां ये भाव बहुत सुंदर भाव है। यह भाव होना ही चाहिए। अपने में दोष दर्शन होने से भगवान की कृपा प्राप्त ऐसे में हमें कैसे प्रभु की हां कृपा प्राप्त हो जाएगी। जब हम अपने को दोषी मानते हैं तो दोषी मान के भगवान की शरण में होते हैं तो भगवान की कृपा प्राप्त हो जाती है।
अपने अंदर ये बात जब रहे कि हम भगवान के योग्य नहीं है। यह तो भगवान की कृपा है कि उन्होंने हमें स्वीकार कर लिया है। हमारे अंदर तो बहुत से दोष हैं। तो इससे भगवत कृपा प्राप्त होती है। जीव भगवान की कृपा का अधिकारी हो जाता है। यह जरूर होना चाहिए। देखो हनुमान जी महाराज परम ज्ञानी महापुरुष है और कह रहे अस मैं अधम सखा सुनू मोहू पर रघुवीर मैं इतना अधम हूं फिर भी भगवान की हम पर कृपा है शबरी जी इतनी महान वक्ता हैं और कह रहे अधम ते अधम अधम अ मति नारी तमा में मति मंद अघारी मैं तो अधम स्त्रियों में भी अधम भेलिनी जाति के उसमें भी अधम ऐसा भक्तों के अंदर भाव ये रहता है कि मैं बहुत नीच हूं और तभी उस महान परमात्मा को रिझा पाते हैं।
जब अपने में दन्य भाव रहता है। सबसे अपने को नीचा समझना सबसे छोटा समझ तणादप सुनीचे यहां तक कि तण से भी अपने को नीच समझना है। तण ते नीच अपन पोखात शुभ और अशुभ न जान समझ रहे हो ना? आदर्श वाजपेई जी लखनऊ से महाराज जी राधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी आपने बताया था कि एक स्वास में ज्यादा से ज्यादा नाम जप करना है फिर एक एकांतिक में यह भी बताया था कि जिस जितने आराम से जपे उतना अच्छा है तो उपासक नाम जप आराम से जपे या अधिक से अधिक नाम जप प्रारंभिक उपासक अधिक से अधिक जपे अलग-अलग उपासक की होते है ना क्लास होते हैं ना जैसे ऐसे भूमिकाएं होती है भजन की प्रारंभिक उपासक को केवल नाम जप प्रारंभ में अधिक से अधिक करने का अभ्यास बनाना है।
फिर मन जब हम अधिक नाम जब करने लगते हैं तो अवसर पाकर भागता है। राधा राधा राधा राधा राधा राधा अब वो अपना काम शुरू किए हुए हैं। अब हमको उसके काम को बंद करना है। उसको यहीं लगाना है। तो बार-बार मन जहां भाग कर जाए वहां से हटा के नाम में लगावे। इसलिए अब हमको धीमी गति पकड़नी है। राधा राधा राधा। अब हमारे सामने लिखा राधा हमारे कान ने सुना अंदर से राधा हृदय से बोल रहे हैं राधा अब मन को भागने का अवसर नहीं मिला शुरुआत में ही साधक मन पर सवार थोड़ी हो जाएगा अगर मन पर सवार होने को सोचेगा तो नाम छूट जाएगा तो पहले नाम का इतना अभ्यास करें कि उसके नाम जिभ्या में बसने लगे फिर उस नाम का ध्यान और नाम का श्रवण तो मन को घसीट कर नाम मन ही बंधन और मोक्ष का कारण है विषय चिंता चिंतन में लगा हुआ मन बंधन का कारण है और भगवत चिंतन में लगा हुआ मन मोक्ष का कारण है।
तो प्रारंभिक दशा में हम यह क्रिया नहीं करते। हम इसके आगे बढ़कर जब भूमिका में पहुंचते हैं कि अब हमारा घंटों नाम चल रहा है पर मन नहीं लग रहा। मन संसार का चिंतन अब उसको लाते हैं घसीट के। जहांजहां जाता है वहां से घसीट के नाम मंत्र में लाते हैं और मंत्र नाम को फंसाते हैं। राधा राधा राधा अरे राधा राधा राधा राधा राधा राधा अभी अपनी घड़ी चाल चालू रखेगा। भूत भविष्य की चिंता आए हुए अंदर के गंदे संस्कार वो सब वो दिखाएगा सामने। हमसे कहेगा छोड़ो नाम और इनमें लगो लेकिन हमको इसकी बात पर नहीं लगना।
धीरे-धीरे इसको फंसाना है मन को और मन जहां भगवान में लग गया तो इतना आनंद प्राप्त होता है वह आनंद किसी विषय में नहीं है। देखो यहां जो कुछ भी है सब नाशवान है। एक सेकंड में सब छूट जाना है। हमारी श्वास रुकी कि हमारा शरीर छूटा, बैंक बैलेंस छूटा, पढ़ाई छूटी, पदाधिकार छूटा, मित्र, शत्रु सब एक सेकंड में छूट जाएगा। हमारे साथ क्या जाएगा? हम तो रहेंगे ना शरीर छूट जाएगा हम तो रहेंगे अब हमारे पास यदि पुण्य बल नहीं है भजन बल नहीं है तो कुंवर बने कि कुत्ता बने क्या बने पता नहीं 84 लाख योनियां है तो हमको इस जीवन में जीवन के बाद ये केवल भारत में ही है।
यह भारत भूमि के ब्रह्म ऋषियों का शोध है और बाहर कहीं नहीं है। बाहर तो खाओ पियो कमाओ खाओ भोगो जितना भोग लो बस बहुत मरने के बाद स्वर्ग नर्क इसके बाद कुछ नहीं। मोक्ष परम पदवी प्रेम ये तो ब्रह्म ऋषियों की भारत के ब्रह्म ऋषियों की है। तो हम मरने के बाद का क्या कर रहे हैं? 60 70 वर्ष की आयु है। 20 वर्ष जवानी के ऐसे तूफान के आते हैं जिनमें हम कुछ समझ ही नहीं पाते हैं। पीछे के बच्चापन की अवस्था में तो बेशुधि होती है। बुढ़ापे में कुछ कर नहीं सकते। तो अवस्था कब है?
जब हम अपने मरने के बाद के लिए करें। विचार करो आधा जीवन तो हमारा सोने और मनोरंजन में चला जाता है। जो आधा जीवन है वो कमाने और खाने और भोगने में चला जाता है। हमारे पास समय कब है? अगर हम सावधान ना रहे तो माया हमारे पूरे जीवन को व्यर्थ कर देगी और अगला जन्म फिर हमें नीच योनियों में प्राप्त होगा। और अभी कलिकाल का हम ज्यादा वर्ष तो नहीं देखे 40 वर्ष देखे हैं क्योंकि 101 वर्ष में तो चेतना जागृत होती है। जानकारी होती है अच्छे बुरे की क्या चल रहा है क्या नहीं 13 वर्ष में बाबा जी बन गए थे तो 40 वर्ष का तुम्हें ध्यान है इतना बड़ा परिवर्तन 40 वर्ष में हुआ है कि गंदगी ही गंदगी फैलती चली जा रही है गंदगी ही फैलती चली जा रही है नए-नए बच्चे छोटे-छोटे बच्चे इतने गंदी आदतों के शिकार होते चले जा रहे हैं जो कभी स्वप्न में भी नहीं सोचा गया था| नए-नए बच्चे ऐसी गंदी हरकतों से युक्त होते जा रहे हैं जो कहीं कहीं गुंजाइश ही नहीं थी ब्याह भले 141 में हो जाए गमन होता था 20 वर्ष में बड़ी पवित्रता पातिव्रत धर्म सत्यता अब क्या गंदगी 13 वर्ष से ले 20 वर्ष का बच्चा संपूर्ण ज्ञान रखता है संसार का और इतना व्यभचार परायण कि 10 20 बॉयफ्रेंड बदल जाते हैं नहीं बदल जाते वो व्यभचारी पुरुष दस यू स्त्रियों से अभी 20 वर्ष का हुआ है और दों लड़कियों से ये क्या तो कलयुग अभी अभी भजन करने का कुछ अवसर रह गया है।
आगे और ऐसा अवसर आएगा। भजन पूजन स्वाहा स्वदा अब यज्ञ कहां हो रहे? रोज पंच यज्ञ करने का अधिकार रोज त्रिकाल संध्या का अधिकार तब कहां गया? सब खो गया। रोज शास्त्र स्वाध्याय रोज दान पुण्य नियम पूर्वक दान पुण्य। नियम पूर्वक दूसरों की से ये सब कहां गया? किसी तरह हमारी वासनाओं की पूर्ति हो। यह वृत्तियां चल रही हैं। तो भगवत प्राप्ति करने का अवसर इस मनुष्य जीवन में है। बहुत सावधानी पूर्वक हम चलें परोपकार करें। मांस मदिरा इनका सेवन ना करें। पराई माता बहनों के साथ व्यभचार वृत्ति ना रखें।
नाम जप करें तो हो और अभी कलयुग के 5000 वर्ष से कुछ ऊपर हुए हैं। 432000 वर्ष की आयु हाहाकार मच जाएगा। अभी तो 32 हजार में नहीं पहुंचा। अभी तो घुटनों के बल चल रहा है। थोड़ा जवान होने दो। फिर देखना भ्रष्टाचारा सब संसारा धर्म सुने नहीं काना कान से धर्म नहीं सुनाई देगा। आगे समय आएगा ऐसा कि अगर जो भगवान और धर्म की चर्चा करेगा मार दिया जाएगा। पाप आचरण की वृद्धि हो जाएगी। 40 वर्ष में हम बड़ा परिवर्तन देख रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे मोबाइल से सब कुछ उनको पता है।
सब कुछ पता है। सब सर्च कर लेते हैं और सब कुछ उनको पता है। जिससे उनकी बुद्धि प्राकृतिक माया में आकर्षित होकर के सतार्ग का त्याग प्रारंभ से ही कर देती है। प्रारंभ से ही झूठ बोलना, प्रारंभ से ही असत क्रीड़ाओं को देखना, प्रारंभ से ही गंदे खेलों को करना ये छोटे-छोटे बच्चों में पाया जा रहा है। इसलिए बहुत सावधानी पूर्वक अगर जो बचा पावे अपने मन को और प्रभु में लगा पावे तो धन्यति धन्य जीवन है। नहीं तो सब व्यर्थ जीवन है। तो अगर हम धीरे-धीरे से मन को नाम में फंसा पा जाए तो हम विजय हो जाएंगे।
नहीं तो जबान से नाम चल रहा है। अंगुली माला में चल रही और मन संसार में चल रहा है। जब तीनों का एक मिश्रण हो जाए। जो अंगुली में वही जबान में और वही हमारे मन में तब भगवत प्राप्ति होती है। संदीप जी दिल्ली से राधे-राधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी कई बार नाम जब वो पूजा के दौरान काम व क्रोध का वेग आ जाता है। फिर मैं उसी समय आपकी छवि का ध्यान करता हूं तो शांत हो जाता है। लेकिन महाराज जी जिस छवि का ध्यान मैं करता हूं उस छवि में नाम जब कर रहा होता हूं मैं और आप लठ लठ लेकर मेरे चारों तरफ घूम रहे होते हैं और घुमा रहे होते हैं।
महाराज जी महाराज जी कह रहे हैं ऐसे में कोई अपराध तो नहीं हो रहा मेरी वजह से आपका स्वास्थ्य खराब हो रहा है मेरे को ऐसा लगता है नहीं नहीं अब लठ नहीं चला रहे हैं कह रहे इतना लठ घुमाते आप थक जाते होंगे देखो हमारा ये जो पांच भौतिक शरीर है जिसे आप देख रहे हो ये किडनी रोग से ग्रसित है इसके बल से हम नहीं है हम श्री जी के बल से यह बल तो खत्म हो चुका है रोज डायलिसिस ये वो ये परेशानी वह परेशानी हम इस बल से नहीं है। हम भागवतिक बल से हैं। हम प्रियाजु के बल से हैं।
जो चर्चा होती है, जो भी दिनचर्या होती है और जिनको भी मंगलमय लाभ प्राप्त हो रहा है, वो प्रियाजु से प्राप्त हो रहा है। ये सामने एक पांच भौतिक शरीर बैठा हुआ है। इसमें कोई दम नहीं है। दम है तो प्रभु में है। उन्हीं के बल से सबका मंगल होगा। उन्हीं के बल से जो यह बात सोचेगा जैसे आप सोचे तो काम क्रोध के समय अगर ध्यान करोगे तो ध्यान मूलम गुरु मूर्ति पूजा मूलम गुरु पदम मंत्र मूलम गुरु वाक्यम मोक्ष मूलम गुरु कृपा तो वही भगवत तत्व हमारा रूप धारण करके आपकी रक्षा करेगा क्योंकि जहां पर जे कर सत्य सनेहु सो ते मिले न कछु संदेहहु अगर आपका यह भाव बन जाए कि साक्षात परम ब्रह्म परमात्मा ये गुरु रूप धारण किए तो आपकी वैसे ही रक्षा होने लगेगी जैसे भगवान करते हैं।
गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देव महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः तो परम ब्रह्म सर्वत्र व्याप्त है और आपने इस रूप की चाह की तो वही रूप धारण करके आपकी काम क्रोध से क्या जन्म मृत्यु से रक्षा कर लेगा खूब नाम जप करो खूब भगवत चिंतन करो ये शरीर तो पांच नाशवान आज है कल नहीं रहेगा इसका तो कोई भरोसा नहीं है इसका कोई भरोसा नहीं है ये तो स्वासे है पानी का बुलबुला कब फूट जाए अंजलि में चाहे जितना जोर से पानी बांधो वो निकल ही जाएगा। ऐसे यह बालू का पुल है यह टूटेगा।
इसमें कोई संशय नहीं। आज चल रहा है बस लाभ ले लो। कल रहे ना रहे इसका क्या भरोसा? लेकिन हमारी बात मान लोगे तो मंगल हो जाएगा। आपका कल्याण हो जाएगा। अभिषेक जी गुजरात से। महाराज जी आपका प्रश्न है। महाराज जी जो प्रिया प्रीतम से प्यार करे वो पागल हो जाता है क्या? आपको हम पागल नजर आते हैं। अकेले बात करते तो मतलब कोई सोचता है कि ये क्या बात कर रहा है? मतलब हम लीला चिंतन करते हैं। मतलब देखो अगर हम बनावटी ना करें तो हम पागल नहीं है। बनावटी अगर हम कुछ करने लगेंगे तो पागल हैं।
भगवान के मार्ग में दंभ पाखंड बनावट इससे बचना चाहिए। तुम्हारी कितनी आयु है? अच्छा 18 में हां खूब बढ़िया है। अच्छा हम तुम्हें धन्यवाद देते हैं कि भगवान के मार्ग में लगे हो। अच्छे से लगो लेकिन बनावटीपन कुछ मत करना। इस मार्ग की चतुरता है कि जैसे हम नाम में डूबे हुए हैं। भगवान नाम जप सामने वाला हमसे कोई बात कर रहा है। जी और हम नाम जप चल रहा है। वो यह समझ हमको ये जनाना नहीं कि यार तुम हमको क्यों डिस्टर्ब करते हो? नाम जप में डूबे हुए हैं। यह नहीं भजन करने वाले को यह जताना नहीं कि मैं भजन में डूबा हूं।
जैसे कि आप बहुत सोच रहे थे। क्या सोच रहे? अरे चलता है। तो ऐसे सोचते हां बोलिए आप क्या? ऐसे बात की जाती है। ये थोड़ी बताया जाता है कि हम तो लीला चिंतन में थे। तुमने हमें टोक दिया। हम नाम चिंतन में थे। ये बताया नहीं। अगर ये बताओगे तो बात टफ हो जाएगी। खूब भजन करो और प्रवीणता पूर्वक व्यवहार करो। भक्त पागल थोड़ी होता है। किसी भी भक्त का नाम बताओ जो पागल हुआ हो। किसी भी भक्त का ऐसा नहीं होता। बहुत प्रवीण होता है। भगवान का भक्त हनुमान जी को क्या कहा गया?
ज्ञानी नाम अग्रगण्यम बुद्धिमताम वरिष्ठम विश्वामित्र महामुनि ज्ञानी गरुण महाज्ञानी गुणरासी चाहे गरुण जी का चाहे किसी भी महाभक्त के लिए देखो तो जो भगवान का भक्त होता है ज्ञान विज्ञान प्रवीण होता है वो पागल थोड़ी होता है हां एक प्रेम की पागल अवस्था होती है अब वो अपने प्रभु में रो रहा है अब सामने वाले तो दिखाई नहीं दे रहा क्यों रो रहा है अब अपने प्रभु से बात कर रहा है नाथ आपका मिल गया तो वो लग रहा है बड़बड़ा रहा है क्या? तो दूसरे लोग उसे पागल समझते हैं।
वो पागल नहीं होता। वो परम प्रवीण होता है। दूसरी क्योंकि बाह चेष्टाएं दिखाई नहीं दे रही। वो अपने भगवान से बात कर रहा है। भगवान के लिए नाच रहा है। भगवान के लिए रो रहा है। अब सामने वाला देख रहा है कि कोई है नहीं। तो उसको लगता है पागल आदमी है क्या? किसी से ऐसे ही बात करे सामने कोई आदमी ना हो। वो ऐसे नाचे तो पागल नहीं लगेगा। सामने वाले को लगता है यार ये पागल है और उसके सामने भगवान खड़े हैं। वो भगवान से बात कर रहा है। भगवान से चेष्टाएं कर रहा है। तो वो स्थिति को सामने वाले लोग पागल करने लगते हैं।
वो पागल नहीं होता। परम प्रवीण ज्ञानी महापुरुष होता है। सुधा गुप्ता जी नई दिल्ली से। राधे राधे-राधे महाराज जी। महाराज जी मेरा प्रश्न है कि चार आश्रम में से संबंधित है। जिसमें से एक वानप्रस्थ बताया गया है। चार आश्रमों की औसतन आयु 25 वर्ष सुनी है हमने। महाराज जी हम ब्रह्मचर्य ग्रस्थ और सन्यास के बारे में तो अक्सर सुनते ही रहते हैं लेकिन वानप्रस्थ के बारे में कभी बात नहीं होती। हां वानप्रस्थ अब बड़ा कठिन है। वानप्रस्थ जो आश्रम है कलयुग में बहुत कठिन है क्योंकि वो महान तपस्या पूर्ण होता है।
जैसे ब्रह्मचर्य नैष्ठिक ब्रह्मचर्य और सन्यास एक मार्ग यह है ब्रह्मचर्य आजीवन ब्रह्मचर्य और सन्यास और एक मार्ग ब्रह्मचर्य और गृहस्थ आश्रम। अब जब गृहस्थ आश्रम की 50 वर्ष की आयु हो गई। 100 वर्ष की मनुष्य की आयु रखी गई। 70 में पहुंचतेपहुंचते काम हो जाता है। 60 70 में आजकल हो जाता है। कोई 80 बिरले पहुंचता होगा। 90 और 100 तो बहुत ही मुश्किल बात है। अब 50 वर्ष के बाद आदमी की हालत क्या होती है जो गृहस्थ में होता है? क्योंकि 25 वर्ष ब्रह्मचर्य नहीं रहा है।
अगर आश्रम के अनुसार पूछो तो 25 वर्ष तक ब्रह्मचर्य रहना चाहिए। इसके बाद ब्याह होकर 25 वर्ष गृहस्थ आश्रम में रहना चाहिए। फिर वानप्रस्थ तोकि न्यू गड़बड़ है। 25 वर्ष ब्रह्मचर्य कहां? गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, ब्रह्मचर्य। ब्रह्मचर्य कहां रह रहे हैं? तो 50 वर्ष पहुंचतेपहुंचते ढेर हो जाते हैं। अब वो जंगल में जाकर के तप में जीवन व्यतीत करें। ना ऐसे जंगल रह गए हैं और ना ऐसे तपस्वी रह गए हैं। कि वो 50 वर्ष के बाद अपनी पत्नी का पुत्रों के हाथ सौंप करके और एकांत वास करते हुए जंगली कंद मूल फलों से निर्वाह करना।
जंगली वस्त्रों को पहनना। जैसे पत्तों के वस्त्र पहन लेने, वलकल के वस्त्र पहन लेना, गर्मी, सर्दी, वर्षा तीनों का कोई भी निवारण ना करना वानप्रस्थ के लिए। गर्मी सीधे सहना। कोई पंखा, बिजली इसका प्रयोग नहीं। सर्दी सीधे सहना। कोई किसी भी तरह का सर्दी निवारण का नहीं। सीधे अंगों पर सहना। वर्षा पूरी सहना। और अगर ऐसा लगे कि अब हमारा शरीर काम नहीं कर रहा है तो उसको तप के द्वारा अपने प्राणों का त्याग कर देना। बहुत कठिन वानप्रस्थ होता है। अगर लगा कि अभी हमारा शरीर तपस्या कर सकता है तो सन्यास ले लेना।
फिर सन्यास के द्वारा अब तो वानप्रस्थ कौन रहता है? वानप्रस्थी कहां दिखाई देते हैं? वानप्रस्थि बड़ी तप भूमि में ही शयन करना नंगे पैर चलना बड़ा कठिन तपमय जीवन होता है। अब तो 50 वर्ष के बाद इतना आसक्त हो जाता है कि वो परिवार संसार माया इससे हटकर के जंगल में जाए ऐसी कहां सामर्थ्य रह जाती है और 70 80 के अवस्था में तो सहयोग की जरूरत है। अकेले चल ही नहीं सकता। अकेले अपनी दिनचर्या नहीं कर सकता। तो वानप्रस्थ क्या चलेगा? बहुत कठिन है वानप्रस्थ और अब कहां वानप्रस्थ दिखाई देते हैं?
सीधे गृहस्थ से सन्यास ले लिया। सीधे गृहस्थ से सन्यास लिया और आश्रमों में चले रहे। तपस्या और कष्ट कहां? तपस्या और कष्ट जब तक नहीं सहा जाता तब तक परमार्थ का प्रकाश भी नहीं होता है। तप में जीवन भगवान के लिए कष्ट में जीवन वो अब सब ग्रंथों में लिखा रह गया है। कोई कोई बिरला होगा जो चल रहा होगा नहीं तो बहुत ऐसा। अब कहते हैं जवानी में भजन ना करो तो बुढ़ापे में पूछ लो आप कितना भजन करते हैं। अगर जीवन में भजन नहीं किया है नाना प्रकार की चिंताएं होती हैं। इंद्रियां शिथिल हो जाती हैं।
भजन में मन नहीं लगता। अब भजन में मन लगेगा। हम एक साधारण यंत्र चलाने की कहते हैं। हमने कभी पिस्तौल नहीं चलाई। छुई नहीं हाथ से। अब हमको आप पिस्तौल दे दीजिए तो हम चला पाएंगे क्या? जो कि एक प्राकृतिक यंत्र चलाना है। मन को परमात्मा में लगाने का अभ्यास नहीं किया तो बुढ़ापे में लगा लोगे आप। कैसे लगा लोगे? तो जवानी से जब हम सतार्ग शुरू करते हैं, भजन शुरू करते हैं तब होता है। हमारे जो सनातन धर्म में है पहला कदम है ब्रह्मचर्य। फिर चाहे तुम सन्यास की तरफ जाओ, चाहे गृहस्थ की तरफ जाओ।
पहला कदम ब्रह्मचर्य। कौन चल रहा है ब्रह्मचर्य? 13 13 14 वर्ष के बच्चे बच्चियां अपने धर्म से भ्रष्ट हो रहे हैं। जिनको मतलब अभी बच्चा कहा गया है वो धर्म से भ्रष्ट हो रहे हैं। हमारे सामने कितने ऐसे बच्चे आए जो 13 वर्ष हमको तो आश्चर्य हुआ कि ये तो तुम्हारी खेलने की अवस्था है। तुमको ऐसा ज्ञान कैसे तो मोबाइल मोबाइल से सब ज्ञान हो रहा है। तो गंदे आचरणों में प्रवृत्ति 13 14 वर्ष के बच्चों की हो रही है। तो ब्रह्मचारी कब रहेंगे? ब्रह्मचर्य और जब ब्रह्मचर्य नहीं तो जब प्रथम ही सी ली नहीं तो परमार्थ की चढ़ाई कौन चढ़ सकता है?
फिर तो है सब केवल बकवास बकवास रह जाता है। उपदेश सुनो उपदेश करो आचरण में उतारना बड़ा कठिन है। आचरण में उपदेश उतार लिए जाए तब तो महात्मा तब तो गृहस्ती नहीं तो आचरण में उतारना बड़ा कठिन। छोटे-छोटे बच्चे बीड़ी फूंकते हैं, सिगरेट फूंकते हैं, हुक्का फूंकते हैं, नौजवान होते हैं, ड्रग्स लेते हैं, नशा करते हैं, क्लब जाते हैं, गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड कितनी गंदगी समाज में फैल रही। आप देखो कितनी गंदापन फैल रहा है। इतना गंदापन फैल रहा है कि आज एक गृहस्थ चैन से नहीं है।
जी, आपने बोला अभी कि पुरुष अपनी पत्नी को पुत्र के साथ छोड़ के गए। तो क्या वानप्रस्थ आश्रम सिर्फ पुरुषों के लिए बनाया गया था? अगर स्त्री पत्नी अपने पुत्र प्रेम त्याग कर सके क्योंकि बहुत कठिन मार्ग है ना तो माताओं बहनों को रहना बहुत कठिन है। वो अपने पुत्र संतान को त्याग करके रहना कठिन मानती है। अगर वह साथ जाना चाहे तो जा सकती है वानप्रस्थ में। अन्यथा वैसे बहुत कठिन है। इसलिए कठिन है कि जैसे जंगल में खुले में शयन करना, वलकल वस्त्र पहनना, कंदमूल फल खाना।
अब कहां कंदमूल फल रह गए? एक बेर भी जिसके पेड़ होगा ना वो पैसे से बेच के देने वाला होगा। आप पानी नहीं पी सकते। पानी नहीं पी सकते। क्योंकि पीने लायक नहीं है और बाहर ना कुआं रह गया है ना हैंड पैप रह गए हैं। वानप्रस्थ कैसे रहा है? आप विचार करके देखिए। एक जीने के लिए गंगा यमुना के जो पावन जल थे जिनके पीने मात्र से समस्त पौष्टिकता अपने आप आ जाती थी क्योंकि पहाड़ों से जंगलों से खुली वायु के द्वारा अब गटर का बड़ा-बड़ा नाला जा रहा है गंगा यमुना का पानी पीकर रह नहीं सकते कुआ हैंड पाइप रह नहीं गए सरोवर नदी झील है नहीं कि हम पानी पी पानी नहीं है अगर पैसा नहीं है तो वानप्रस्थ में पैसा स्पर्श करना पहले ही निषेध है।
अर्थ का स्पर्श करना निषेध है। उसमें तो खुले बहुत फूस की झोपड़ी बना ले और उसमें रहे। ये सब सुविधा है। सब महाराज जी इसमें एक एक प्रश्न था महाराज जी ये उस समय जो गुरुजन थे संत जन थे उन्होंने एक शास्त्री विधान और एक मानव मर्यादा के लिए आश्रम बनाए थे। महाराज जी आज के समय में जो समय चल रहा वाल प्रश्न आपको देखने को नहीं मिलेगा। गृहस्थ से सीधे सन्यास, ब्रह्मचर्य से सीधे सन्यास और सन्यासी बनकर आश्रम में रहना। तो महाराज जी आज के समय में कैसे संभव है कि भगवत प्राप्ति का मार्ग हम किस भाषा में डिवाइड वानप्रस्थ से केवल थोड़ी भगवत प्राप्ति होती है महाराज जी अभी क्या कैसे चले महाराज जी कृतयुगे धते विष्णु त्रेतायाम यजत मख द्वापर परिचर्यायाम कलो त कीर्तनात अपने घर में रहो घर में रह के परिवार को भगवान का स्वरूप समझो घर में त्यागी बन के रहो जो मेहनत से कमाया है उससे अल्पाहार करो और निरंत ंतर भगवत चिंतन करो।
भगवान कहते हैं अनन्य चिंतनो माम हे जना परपासते मेरा जो अनन्य चिंतन करते हैं। अन्य चिंतन वानप्रस्थ बन के क्या करना है? भगवान का तो चिंतन करना है। अब उस तरह की कठोर तपस्या रह नहीं गई। उस तरह के हमारा वातावरण आप शौच नहीं हो सकते। तो अब शौचालय चाहिए। इसलिए चुपचाप कलयुग है। अपने घर में रहो और अपने को उचित आहार और वस्त्र आदि से शरीर को ढक करके परिवार से ममता त्याग करके घर में रहो। परिवार वालों को भगवान का स्वरूप समझो और खूब नाम जप करो। भगवत चिंतन करो। कलयुग में केवल भगवान के नाम चिंतन से भगवत प्राप्ति है।
दूसरे जितने साधन है यह आप मान लो वानप्रस्थ साधन आपका परिपक्व हो जाए तो आपको तप लोक मिलेगा। भगवत प्राप्ति थोड़ी हो जाएगी। तप लोक मिलेगा। महर लोक तप लोक जनोक सत्यलोक ब्रह्मलोक ये तक बने हुए हैं ना भगवत प्राप्ति होगी भगवत चिंतन से। वानप्रस्थ बनकर के यदि भगवत चिंतन नहीं हुआ केवल वानप्रस्थ नियमों का पालन हुआ तो आपको तप लोक की प्राप्ति होगी। भगवत प्राप्ति नहीं। भगवत प्राप्ति तो भगवत चिंतन से होती है। रात दिन आंसू बहाते हुए राम राम कृष्ण कृष्ण हरी हरी राधा राधा जो अंदर चिंतन कर रहे हैं उनको भगवत प्राप्ति महाराज जी जैसे मैंने शादी नहीं की गृहस्थ आश्रम में नहीं गई लेकिन संसार में जो दायित्व थे वो किए तो हमारा तो मेरा तो ब्रह्मचर्य ही चल रहा है तो उसके बाद वानप्रस्थ का कोई महत्व है मतलब कोई महत्व नहीं रह जाता अब तुम नाम जप करो और परिवार में ही रहना घर के बाहर व्यवस्था मत सोचना कि किसी आश्रम में चली जाए।
बिल्कुल नहीं। अपने घर में रहो और जो मेहनत की है उसी कमाई से पेट भरो और खूब नाम जप करो। भगवान का चिंतन करो और घर के सदस्यों से मोह मत करो। बस यही सन्यास होगा आपका। सच्ची हम बात कह रहे हैं। बिल्कुल किसी आश्रमों में जाके रहना या इस तरह का व्यवहार वह बहुत घाटे का है। बहुत घाटे का है। कलयुग है बहुत घाटे का सौदा चल रहा है। विश्वास अंतर्ध्य होता चला जा रहा है। विश्वास जो है वो अंतर्ध्य होता चला जा रहा है। विश्वास हमारा बहुत डगमगा रहा है। इस समय क्योंकि पाए जान जगत में सब जन कपटी कुटिल कलयुगी टंचु कपट का कलयुग का ऐसा प्रभाव बढ़ रहा है।
सभा में हम कुछ और हैं और एकांत में हम कुछ और हैं। कपटी कुटिल कलयुगी टंचु तो ए परलोक सकल सुख पावत मेरी सो भैया कृष्ण गुण संू केवल भगवान के लीला गुण गाओ भगवान का नाम जप करो भगवान के चिंतन में अपने घर में रह के कि भगवत प्राप्ति नंगे उघारे रहने से नहीं होती भगवत प्राप्ति भूखे रहने से नहीं होती भगवत प्राप्ति भटकने से नहीं होती भगवत प्राप्ति चिंतन से होती दवा है भोजन है शरीर के निर्वाह की व्यवस्था उसके बिना जी नहीं सकते और जिए बिना भजन नहीं हो सकता। इसलिए दोनों बातें और तो आपको घर छोड़ने की जरूरत नहीं।
घर में रह के पवित्र आचरण करते हुए परिवार से मोह रहित होकर भजन करो। और इसी से भगवत प्राप्ति होती
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…