एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1431
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
ज्ञानेश्वर जी पुणे महाराष्ट्र से राधे-राधे महाराज जी महाराज जी अगर जागृत स्वप्न और सुशुप्ति अवस्था ये तीनों अवस्था परिवर्तनशील है तो क्या तुर्यावस्था इन सारी अवस्थाओं को स्थाई चेतना देती है या है और क्या तुर्या अवस्था का अनुभव ही आत्मा का प्रत्यक्ष अनुभव है। क्या यही ज्ञान मार्ग से खुद को जान सकते हैं? ऐसे ज्ञान मार्ग और भजन मार्ग में मुझे किस तुर अवस्था को मतलब जानते हो? भाई किसी बात को जब तक हम जानते नहीं तब तक उसको प्रमाणित कैसे कर सकते हैं? मतलब जागृत को तो आप देख रहे हैं।
जागृत का स्थूल शरीर स्वप्न को आप देख रहे हैं। तब जागृत का विस्मरण स्थूल शरीर का विस्मरण और सूक्ष्म शरीर का स्मरण। सूक्ष्म शरीर से स्वप्नावस्था होती है। फिर कारण शरीर कारण शरीर से सुशुप्त अवस्था होती है। जहां बुद्धि भी लीन हो जाती है। तुरी अवस्था होती है। बुद्धि लीन नहीं होती। बुद्धि जागृत रहती है। अवस्था जागृत रहती है लेकिन वह परमात्मा में स्थित रहता है। किंचिन मात्र ना जागृत ना स्वप्न ना सुशुक्ति ना स्थूल ना सूक्ष्म ना कारण वो आत्म स्वरूप में स्थित महापुरुष तुरी अवस्था में कहा जाता है।
स्थूल से श्रेष्ठ सूक्ष्म सूक्ष्म से श्रेष्ठ कारण से श्रेष्ठ तुरी तुरी से श्रेष्ठ ब्रह्म सुख ब्रह्म सुख से श्रेष्ठ बैकुंठ सुख बैकुंठ सुख से श्रेष्ठ द्वारिका सुख द्वारिका सुख से श्रेष्ठ मथुरा सुख मथुरा सुख से श्रेष्ठ ब्रजभूमि ब्रजभूमि में गोप वृंदावन गोष्ठ वृंदावन जिसे कहते हैं। फिर गोपी वृंदावन और फिर ये नित्य वृंदावन ये नित्य विहार वृंदावन जो है यह निरंतर प्रेम समाधि में स्थित रहने वाले महापुरुषों का है। तो जो तुरी है वह ब्रह्म सुख है। जागृत स्वप्न सुशुप्त तीनों से अलग है।
अब आप उसे कैसे समझ सकते हैं? जब आप देहाभिमानी है। देह भाव में स्थित है तो तुरी को कैसे समझ सकते हैं? क्योंकि देहातीत तीनों देहों से अतीत जो महापुरुष है वह तुरी अवस्था में रहता है। जैसे गाढ़ [गला साफ़ करने की आवाज़] निद्रा में किसी भी तरह का संकल्प विकल्प नहीं होता। गाढ़ निद्रा में नहीं तो स्वप्न में संकल्प विकल्प होते हैं। स्वप्न का दृश्य होता है। गाढ़ निद्रा में जैसे ऐसे जागृत अवस्था में गाढ़ निद्रा की भांति संसार से सोया हुआ लेकिन वो जगा हुआ है। गाढ़ निद्रा में जैसे कोई हलचल नहीं होती अंदर।
ऐसे गाढ़ निद्रा की भांति जिसके हृदय में कोई हलचल नहीं होती। कि गाढ़ निद्रा तो तमोगुण से है और ये त्रिगुणातीत है। वो परबह्म परमात्मा में स्थित महापुरुष तुरी है। तुरी एक स्थिति है जिसको आत्म तत्व प्रकाशित करता है ना कि आत्मा तुरी है। समझ पा रहे हैं ना? तुरी एक अवस्था एक स्थिति है जो आत्म तत्व में तन्मय हुए महापुरुष की होती है। आत्म तत्व इससे भी अलग है। स्थूल सूक्ष्म कारण तुरी से अलग ब्रह्म है। जो ब्रह्माकार वृत्त उसे तुरी कहते हैं। वृत्ति को तुरी कहते हैं।
जो ब्रह्माकार स्थिति उसे तुरी कहते हैं। आत्मा को तुरी थोड़ी कहते हैं। ब्रह्म को तुरी थोड़ी कहते हैं। समझ पा रहे हैं आप? ब्रह्म से एक होते हैं हम क्योंकि जानना जब हम जानते हैं तो जे जाने जग जाए हराई पहली जानकारी में संसार का दृश्य अपारण हो जाता है एकमात्र सर्वम खलविदम ब्रह्म ने नानास्त किंच केवल ब्रह्म ही विराजमान है और वही ब्रह्म मैं हूं ऐसा ब्रह्म विद ब्रह्म भवती वो ब्रह्म स्वरूप में अपने स्थित हो जाता है ब्रह्म को हम जानते नहीं है हम ब्रह्म है जानना होता है दूसरी वस्तु को हम आपको जानते जानते हैं तो दूसरी वस्तु का जानना होता है।
अपने को अपने आप से जानना होता है। जानना तुम्हें तुम्हें हो जाए। ब्रह्म स्वरूप अपने स्थिति में रहता है। उसे तुरी अवस्था को महापुरुष प्राप्त कहते हैं कि वो तुरी अवस्था को प्राप्त है। जो एक सेकंड के लिए भी कभी संसार में नहीं आता। हर समय ब्रह्माकार वृत्ति बनी रहती है। संसार में खाते पीते चलते फिरते सब क्रियाएं हो रही लेकिन वो किंचिन मात्र किसी क्रिया का करता नहीं है। क्रियाएं प्रकृति की प्रकृति में हो रही है और वो परमात्मा में स्थित है। अब और शास्त्रों का स्वाध्याय करो।
भजन करो। बिना भजन के केवल स्वासध्याय से बात नहीं बनती। भजन कुछ नाम जप करते हो। हां खूब खूब नाम जप करो। जिससे अंतःकरण पवित्र होगा। पवित्र बुद्धि के द्वारा हम ऐसे देखते हैं अनुमानता जैसे डाल के एक हाथ ऊपर देखो चंद्रमा दिखाई देता है चंद्र शाखा न्याय ऐसे वो बुद्धि की पहुंच नहीं है वो बुद्धि में प्रकाशित हो जाता है बुद्धि की वहां पहुंच नहीं है वो तत्व बुद्धि में प्रकाशित हो जाता है जैसे दर्पण में हम नहीं है लेकिन दर्पण में हमारा प्रतिबिंब भासने लगता है ऐसे महाराज जी मुझे नाम जप और भजन से अधिक मैं कौन हूं इसमें ज्यादा खिंचाव होता है।
हां तो ये ये अनुभव करने के लिए जरूरी है ना स्वरूपानुसंधान भक्ति रेव गरसी स्वरूप का अनुसंधान करने के लिए भक्ति श्रेष्ठ है। नाम जप भगवत कथा कीर्तन इससे अंतःकरण पवित्र होता है। अगर यह नहीं करोगे तो ऐसे जान पाओगे। यह पांच इंद्रिय के परे है तो हम यह बॉडी यह जो शरीर है अभी तुम समझ नहीं पा रहे बच्चन हमने क्या कहा दर्पण में हम नहीं है लेकिन हमारा शरीर कैसा है दर्पण में दिखाई दे सकता है कि नहीं दिखाई दे सकता है अगर दर्पण मलन है तो नहीं दिखाई देगा तो हमें दर्पण अंतःकरण रूपी दर्पण मन बुद्धि चित्त अहंकार इन चारों को पहले निर्मल करना है निर्मल अंतःकरण में आत्म स्वरूप का प्रतिबिंब पड़ता है तो प्रतिबिंब के सहारे स्वयं में आ गए यही आनंद में अंतःकरण समता को प्राप्त
हुआ यदच्छा लाभ संतुष्टो द्वंदातीतो विमत्सरा हर परिस्थिति में संतुष्ट कोई भी द्वंद जिसके हृदय में व्याप्ता नहीं मान अपमान सुख दुख लाभान ये पवित्र अंतकरण विमत्सरा कोई ईर्ष्या नहीं कोई मत्सरता नहीं निरंतर परमात्मा में स्थित तो अंतःकरण प्रतिबिंब की तरह है उसमें आत्म तत्व का भासता है तो ही तुरंत वो अपने स्वरूप में स्थित हो जाता है और स्थित स्वरूप में मैं ब्रह्म हूं ऐसा नहीं ब्रह्म है मैं ब्रह्म हूं नहीं ब्रह्म है अभ्यास के लिए मैं ब्रह्म हूं लेकिन ब्रह्म है क्योंकि मैं और तू ये मायाकृत है मैं और मोर तोड़ते माया यह भी खत्म हो जाता है केवल ब्रह्म तो सर्वम खलमिदम ब्रह्म जो अपनी आत्मा में सबको देखता है और सब में अपनी आत्मा को देखता है वही उत्तम ज्ञानी है विद्या विनय संपन्न ब्राह्मण गस्त शपाकेचा पंडिता सम दर्शना वही समदर्शी ज्ञानी महात्मा है जो सब में भगवान को देखता है और भगवान में सबको देखता है अपनी आत्मा को सब में स्थित देखता है और सबके सब स्वरूपों में अपनी आत्मा में स्थित देखता है एक है
दूसरा कोई है नहीं इसके लिए बहुत भजन करना पड़ेगा बच्चा रात दिन भजन करते हुए गुनाक्षर न्याय जो जैसे गेहूं में घुन लग गया ना ऊपर खोखला बना रहता है। अंदर पूरा ऊपर केवल कवर रहता है। अंदर पूरा खोखला कर देता है। ऐसे बुद्धि के द्वारा परमात्म तत्व में घुस जाए। रात दिन उसी का चिंतन भोजन पा रहे लेकिन मैं नहीं भोजन पा रहा। इस स्थूल शरीर प्राणों की क्रिया है। एक-एक चीज का ज्ञान होना चाहिए। रूप देख रहा है। बहुत अच्छा। नहीं ये पंचभौतिक रूप देखने वाली इंद्रियां और मन है।
मना कष्टान इंद्रियाण प्रकृति स्थान मैं इनका दृष्टा हूं। हर समय सचेत अगर एक मिनट भी चूक हुआ तो मार देगी माया मार दे जो ज्ञान कर चित अपई और बरियाई विमोह बस करे ज्ञान नाम चेत देवी भगवती बलादा कृष्ण मोहाय महामाया प्रच्छति इसीलिए भगवान की शरण हुआ जाता है गुरु और भगवान एक ही है बिना भगवान और गुरु की शरण में हुए ब्रह्म बोध नहीं हो सकता चाहे पूरा वेदांत कंठस्थ कर लो चाहे पूरे वेद कंठस्थ कर लो अनुभव जड़ चेतन की ग्रंथि जो है नहीं उसका भेदन नहीं हो सकता वो छूट नहीं सकती जड़ चेतन ग्रंथि पड़ गई यद्यप मसा छूटति
कठिन इसलिए भजन दैन्यता गुरु आश्रय मानी संख्या गुरु परबह्म बस सवाल हल हो जाएगा बस गुरु में जब हमारी दृष्टि पूरी तन्मयता को प्राप्त हुई तो अखंड मंडलाकारम व्याप्तम चराचरम तत्पदम दृष्टम तस्मै श्री गुरुवे नम समस्त जगत में मेरे गुरुदेव विराज जब वहां विराजमान तो यहां भी अब गुरु तत्व रह गया एक सवाल तभी हल माना जाएगा जब एक रह जाएगा एक के सिवा कुछ है तो अभी सवाल हल नहीं हुआ सवाल हल तभी माना जाएगा जब चाहे भक्ति से चाहे ज्ञान से जैसे भक्ति से तो ब्रह्म नहीं माया नहीं जीव नहीं काल अपनी ही सुधि ना रही एक रहे नंदलाल आ गया शेष एक बचना चाहिए पूरे अनंत ब्रह्मांडों में सवाल हलता तब माना जाएगा जब एक बचना चाहिए।
चाहे उसे ब्रह्म कहो, चाहे उसे कृष्ण कहो, चाहे उसे परमात्मा कहो, जो कहो आत्मा कहो वो एक बचना चाहिए। अगर एक के सिवा कुछ बच रहा है तो अभी तुम हासिल जोड़ना भूल गए। जो हासिल करना चाहिए वो जोड़ना भूल गए। अर्थात वो भी परमात्म स्वरूप है। घोर दुराचारी भी साक्षात ब्रह्म है। यह अनुभव होता है ज्ञानी महापुरुष को। दुराचार क्रिया है। लेकिन जो आत्म स्वरूप है वह तो निर्विकार सच्चिदानंद विराजमान है। इसलिए वह आत्म स्वरूप परमात्मा को देखता है। क्रियाओं को नहीं जो क्रियाओं को देखता है वो अज्ञानी होता है और जो तत्व दृष्टि रखता है वो ज्ञानी होता है।
योग वाशिष्ट बच्चा जानते हो उसका स्वाध्याय करो। उपनिषद की उपनिषद हां उपनिषद से ज्यादा योग वाशिष्ट से समझ में आएगा क्योंकि बहुत सरल ढंग से भगवान वशिष्ठ जी ने भगवान श्री राम जी को समझाया है एक बार सांगोपांग योग वाशिष्ट पढ़ो बड़ा लाभ मिलेगा उससे बड़ा लाभ मिलेगा ठीक है श्री नारायण पेड़ीवाल जी गुजरात से राधा वल्लभ श्री श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी पिछले दो वर्षों से आपका सत्संग एवं एकांतिक वार्तालाप नित सुन रहा हूं। धीरे-धीरे अब पूरा परिवार भी आपको नित सुनने लगा है।
परिवार के युवाओं में भी आपके प्रति श्रद्धा जागृत हुई है। आपकी वाणी से उनके विचारों में परिवर्तन भी है और नई ऊर्जा और दिशा मिली है। महाराज जी मेरा एक प्रश्न है। किसी भी रिश्ते में अहंकार ईगो और स्वाभिमान मतलब सेल्फ रिस्पेक्ट में कैसे फर्क करें? आज पूरा विश्व आपको सुनता है। आप स्वाभिमान को हम जान नहीं पाए। इसलिए हम स्वाभिमान को देहाभिमान को ही स्वाभिमान समझते हैं। अपनी कुल, अपनी जाति, अपने पद, अपनी प्रतिष्ठा को हम स्वाभिमान समझते हैं। स्वाभिमान शब्द परम पवित्र है।
स्वाभिमान की रक्षा करनी चाहिए। पर स्वाभिमान का मतलब शरीर को लेकर नहीं है। स्वातत्व को लेकर है। स्वातत्व आत्मा को कहते हैं। शंकर सहज स्व रूप समारा लाग समाधि अखंड अपारा स्व आत्म तत्व को लेकर के है। भगवत तत्व को लेकर के है। स्वाभिमान हम या तो किसी जाति पक्ष को लेते हैं या कुल धर्म को लेते हैं या राष्ट्र पक्ष को लेते हैं। कोई ना कोई हम पक्ष लेते हैं। लेकिन स्व का सही अर्थ है आत्म स्वरूप। आत्म स्वरूप हम आत्म स्वरूप अर्थात भगवत मार्ग के विरुद्ध नहीं चल सकते उसे अभिमान नहीं कहते जैसे अस अभिमान जाई जन मोरे मैं सेवक रघुपति पति मोरे सियाराम जी मेरे प्रीतम है पति हैं स्वामी हैं और मैं उनका सेवक हूं अब मैं धर्म के विरुद्ध नहीं चल सकता हम अहंकार उसे कहते हैं जिसमें मैं के आगे कोई लगे जैसे मैं अमू मैं के आगे जो तत्व मैं शुद्ध ब्रह्म है उसके आगे जो शब्द लगता है उसे अभिमान कहते हैं लेकिन लेकिन स्वाभिमान जो कहते हैं वो आत्म तत्व को लेकर स्व आत्मा का नाम स्व भगवान का नाम है।
हम धर्म के विरुद्ध नहीं चल सकते। उसे स्वाभिमान कहते हैं कि हम धर्म जैसे जब मुगलों ने आक्रमण किया तो स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमारे सनातन धर्मियों ने स्वयं आत्महत्या कर ली। गला कटवा लिया लेकिन विधर्म को स्वीकार नहीं किया। यह है स्वाभिमान। क्योंकि वह परमात्म तत्व धर्म से लेकर के जुड़ा हुआ है। उसका शरीर संबंध से नहीं है। अगर शरीर संबंध से है तो वो कुलाभिमान होगा। वो जाता जाति अभिमान होगा। वो विद्याभिमान होगा। वो धनाभिमान होगा। वो पदाभिमान होगा। ये निंदनीय है।
यह धर्म की तरफ से निंदनीय है। लेकिन अपने धर्म के लिए जैसे अब हमारा धर्म है सनातन। अब सनातन धर्म हमारा स्वाभिमान है। लेकिन सनातन धर्म कितना महान है इसको देखना होगा। सनातन ब्रह्म है, सनातन वायु है, सनातन पृथ्वी है, सनातन जल है, सनातन श्री कृष्ण है, सनातन श्री राम है। हम अपने इस धर्म के पालन के लिए प्राण त्याग देंगे तो हमारी सद्गति हो जाएगी। स्वाभिमान जागतिक प्राकृतिक प्रपंच को लेकर के नहीं वो अभिमान होता है। और जो भागवतिक धर्म को लेकर होता है उसे स्वाभिमान कहते हैं।
जैसे हम अपने धर्म की रक्षा के लिए प्राण त्याग देंगे। चाहे जितना कुछ हो जाए हम धर्म भ्रष्ट नहीं हो सकते। हमारा चाहे गला काट दिया इसे कहते हैं स्वाभिमानी पुरुष है। अभिमानी पुरुष कहते हैं उसे जो अन्य बातों को प्राकृतिक बातों को लेकर गर्व करता है। लेकिन ये स्वाभिमान तो बना रहना चाहिए। इस स्वाभिमान पर चोट आने पर हमें सहन नहीं करना। देखो जिस समय वेन भागवत में कथा है। उसने अधर्माचरण की धूम मचा दी। ऋषियों ने जाकर समझाया उनको कि आप राजा हैं। राजा का कर्तव्य होता है प्रजा का पालन करना ना कि शोषण करना।
आप प्रजा का इस तरह हानि कर रहे हैं। भगवान की निंदा कर रहे हैं। अपने को भगवान मान रहे हैं और प्रजा को गलत राह दिखा रहे हैं। आप सुधर जाओ। जब नहीं सुधरे तो संकल्प के द्वारा तत्काल मृत्यु की और फिर मृत्यु करके उनकी भुजाओं का मंथन किया जिससे भगवान प्रथु और अर्च का अवतार हुआ। श्रीमद् भागवत में लिखा ये है स्वधर्म। लेकिन अन्य प्राकृतिक पदों को लेकर बलों को लेकर वह अभिमान है। वह निंदनीय है और यह बंधनीय है। आप समझ पा रहे हैं? लेकिन परिवार में स्वाभिमान और अहंकार इन दोनों में फर्क वो उसी को स्वाभिमान समझते हैं।
मैं पिता हूं। तुम हमारे पुत्र हो। वो देहाभिमान को लेकर के होता है। मैं तुम्हारा बड़ा भाई हूं। मैं अमुक हूं। मैं अमुक पदाधिकारी हूं। वो सब देहाभिमान के अंतर्गत आता है। वो स्वाभिमान के अंतर्गत नहीं आता। स्वाभिमान के अंतर्गत धर्म आता है। धर्म भगवान ये सब स्वाभिमान के अंतर्गत आते हैं। और जब हम प्रकृति में अगर स्वाभिमान लें तो हम भारतवासी हैं। हम अपने राष्ट्र के लिए फांसी का फंदा स्वीकार करते हुए महापुरुषों को देखा है। जिन्होंने प्राणों की आहुति दे दी।
हमारे देश के तिरंगे की रक्षा के लिए। यह भी स्वाभिमान के अंतर्गत आएगा। क्योंकि अपने प्राणों को न्योछावर करके धर्म की राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए तो यह भी एक अभिमान वंदे मातरम बोल के फांसी का फंदा चूमकर भगत सिंह आदि जब चंद्रशेखर आजाद जी ने देखा हमारे पास गोली नहीं रह गई तो अपने को सूट कर लिया अपने राष्ट्र के लिए अपने धर्म के लिए स्वधर्म के लिए उसको स्वाभिमान ये जो पर्सनल शरीर संबंध को लेकर है यह प्राकृतिक अभिमान के अंतर्गत आता है जो पारिवारिक संबंधों में उसे स्वाभिमान नहीं कहते उसे उसे अभिमान ही कहते हैं।
उसे सुधारना चाहिए। उसका अपना निराकरण कैसे करें? उस समय निराकरण भजन के बिना नहीं हो सकता। अगर भजन हृदय में है तो अभी जैसे इनसे कहा द्वंदवाती तो मान अपमान में सम रहना स्तुति निंदा में सम रहना तिरस्कार नमस्कार में सम रहना लाभहानि में सम रहना सुखदख में सम रहना जय पराजय में सम रहना सुखदखे समय कृत्वा लाभा लाभो जयाजो इसके लिए हमको भजन की हिम्मत चाहिए जब हम भजन करेंगे तब हम अब हम देख रहे हैं सामने वाला अपमान करता चला अब हम शांत हो गए राधा राधा राधा शांत कोई उत्तर नहीं।
मौन यह क्षमता होती है। इसे बल कहते हैं। यह अध्यात्म बल के द्वारा सहा जा सकता है। अन्यथा तो बहुत कठिन है। एक दो शब्द के बाद हमारे अंदर क्रोध आ जाएगा और क्रोध आते ही हमारी स्मृति ढक जाएगी। स्मृति ढकते ही विमूढ़ता आते ही गाली गलौज मारपीट ये सब शुरू हो जाएगा। तो हमें लगता है नाम जप करके अध्यात्म बल को हम हृदय में धारण करें और गंभीर बने। उसे स्वाभिमान नहीं कहते। स्वाभिमान धर्म राष्ट्र भगवान आत्म स्वरूप को लेकर के होता है। स्व शब्द आत्म स्वरूप के हैं। स्वरूप स्वरूप आत्मा को कहते हैं।
शंकर सहज स्व रूप संभारा लाग समाधि अखंड अपारा स्व भगवत तत्व को कहते हैं। साहिल जी हरियाणा से राधावल्लभ श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी प्रभु के श्री विग्रह में तो भगवत भाव हो जाता है पर सभी में नहीं कर पा रहा महाराज जी इससे मन बहुत विचलित रहता है महाराज जी हां भजन करो भजन करो जब अंतःकरण पवित्र होगा तभी समझ में आएगा अच्छा यह विचार करके बताओ हम तुम ही से तुम्हारे में पूछते हैं तुमने अपने को जाना क्या तो आप सोचो आपके कितने बड़े ज्ञानी हो अब सब में भगवान को जानने के लिए पहले अपने घर में तो ढूंढना चाहिए।
हम दूसरों के घर में तब ढूंढे जब अपने घर में मिल गया हो। अपने हृदय में आप विचार करो आप कौन हैं? तो आप शीशा से देख के कह सकते हैं कि मैं यह तो ढांचा है। ये आपका घर है जिसमें आप रह रहे हैं। आप कौन हैं? अब इसका उत्तर अगर बोध है तो है नहीं तो उत्तर नहीं। किसी के पास उत्तर नहीं इसका। सब इसी पर घूम रहे हैं। जितना चराचर जगत है सब देह भाव को लेकर घूम रहा है। देह के परे जो आत्म तत्व है उसको वही परमात्मा है। पावर जैसे छोटा सा पंखा एक बहुत बड़ी मशीन है। एक लाइट अब पंखे में लाइट नहीं है।
उसमें लाइट हैलोजन में है। अगर अज्ञानी है तो कहेगा बिजली तो चमकती है। इसमें बिजली कैसे हो सकती है? अच्छा बिजली तो हवा देती है तो हीटर में गर्मी कैसे दे सकती है? नहीं यंत्रों के कारण बिजली का प्रभाव अलग-अलग हो जाता है। लेकिन सब में पावर बिजली है। ऐसे कोई महात्मा है, कोई दुरात्मा है, कोई नीच है, कोई ऊंच है, कोई दुष्ट है, कोई स्त्री है, कोई पुरुष है। ये सब करण है। जैसे पंखा है, हाइलोजन है, एसी है, हीटर है। ये करण है। लेकिन इनमें पावर जो है वो रमा हुआ राम है।
वो परमात्मा है। सब में जो रमा हुआ है वो राम है। वही परमात्मा है। उसी को जो जान गया वह ज्ञानी और नहीं तो सब अज्ञानी इसी को देखने वाले तो सब अज्ञानी जो उसको जान गया वह ज्ञानी जो उस परमात्मा को जान गया परमात्मा को जानने के लिए बहु नाम जन्म नावते ज्ञानवान माम प्रपद्यते वासुदेवा महात्मा सुद दुर्लभा वो महात्मा बड़ा दुर्लभ है इस संसार में मिलना जो सब में परमात्मा को देखता है सिया राम में सब जग जानी करो प्रणाम जो जुग पानी सब में प्रभु तो नाम जप करो शास्त्रों का स्वाध्याय करो, संतों का संग करो, माता-पिता की सेवा करो, दूसरों का परोपकार करो तो हृदय पवित्र होगा।
पवित्र हृदय से देखा जाता है सब में। सब में भगवान का दर्शन जिसका हृदय पवित्र होता है वही कर सकता है। इसलिए खूब नाम जप करो। ठीक है। समझ पा रहे हो? ठीक है। हां। ठीक है। महाराज जी अगर हम नाम जप कर पा रहे हैं। मतलब ये प्रभु की इच्छा है। बहुत बड़ी कृपा है प्रभु की। बहुत बड़ी कृपा है कि नाम जप कर हरिवंश कृपा हरिवंश कहे हरिवंश कहे हरिवंश लहे हरिवंश सुलाभ सदा तिनके सुख संपत्ति दंपति जो जिनके जो प्रभु का नाम जप करते हैं प्रभु की कृपा से वो बोल पा रहे हैं और प्रभु की कृपा से जो नाम जप करते हैं वो निश्चय प्रभु को प्राप्त होते हैं।
नाम से बढ़कर के कुछ नहीं। नाम बहुत महान है और इस कलयुग में तो और साधन है ही नहीं। नाम ही प्रधान साधन है जिसके द्वारा हम भजन करके भगवान की प्राप्ति कर सकते हैं और सब साधनों में मन लग सकता है लेकिन नाम में नहीं लग सकता एक नाम को निरंतर कई घंटे लगाकर मन देखो घंटे क्या मिनट लगाकर देखो भागता है मन एक नाम ले लिया गुरु मुख से जो नाम मिलता है उसी नाम को रमाया जाता है नाम स्वास दो बिलक चलत है इनको भेदन मोको भावे स्वास नाम हे स्वासा नाम स्वास को भेद मिटावे रोम रोम जब रग रग बोले तब क स्वाद नाम को पावे जब स्वास और नाम का भेद मिट जाए जैसे हमारी स्वास बिना प्रयास के आ जा रही ऐसे नाम प्रयास के चल रहा है और फिर रोम रोम रगर रग आनंद से पुलकित होकर जब नाम तो महापुरुषों ने नाम के बल से भयंकर कष्टों को भी सहज में मुस्कुराते हुए सहा है।
किसी भी चरित्र में चाहे प्रल्हाद जी हो, चाहे गुरु अर्जुन देव जी हो, चाहे गुरु तेग बहादुर सिंह हो। बड़े-बड़े महापुरुषों ने नाम के बल से नाम की सामर्थ्य से मुस्कुराते हुए ऐसे कष्ट सहए जो दूसरा नहीं सह सकता। वो केवल सिद्ध पुरुष ही सह सकता है। वो केवल गुरु ही सह सकते हैं। वो केवल भगवान ही सह सकते हैं। वो भगवान के रूप में ही है। वो भगवान ही है जो उस रूप में आए नहीं थी। इतनी सामर्थ और किसी साधनों में नहीं देखी गई। जैसे इन महापुरुषों में देखी गई। वैभव गर्ग जी दिल्ली से महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।
महाराज जी जब हम बहुत समय से किसी कार्य को करने का प्रयास कर रहे हैं और वो अनेक प्रयासों के बाद भी पूर्ण ना हो पा रहा हो। अंत मन से ऐसा अनुभव हो रहा है कि संभवत हमने कोई त्रुटि हो गई है हमसे। ऐसा नहीं ऐसा नहीं है। हमारा पूर्व का कोई प्रारब्ध कर्म ऐसा है जो हमें सफल नहीं होने दे रहा। हमें और भजन बढ़ाना चाहिए। नाम जप करना चाहिए जिससे हम उस प्रारब्ध कर्म को नष्ट कर सके जो हमारी सफलता में बाधा पहुंचा रहा है। भगवान यहां इस बीच में भगवान को ना लावे। यह हमारा कोई प्रारब्ध कर्म है जो बार-बार हम सफलता के लिए प्रयास करते हैं और मुझे असफल कर देता है तो मुझे नाम जप बढ़ाना चाहिए।
नाम जप से उस प्रारब्ध को दबाकर हम सफलता को प्राप्त करें। भगवान मानो ऐसे हैं जैसे पिता ने खेती दे दिया और बीज दे दिया। अब आप क्या बोते हो? खेती आपकी, बीज आपका, आप जो बोगे वह आपको मिलेगा। तो बहुत जन्मों से हमने गलत बीज बोए हैं। पाप कर्म किए हैं। इस जन्म में भी किए हैं। देखो ना ध्यान से अगर देखो तो इस जन्म में भी पाप कर्म किए हैं। अब वो जाएंगे कहां? हमको दुख देंगे। दुख तभी होगा जब असफल होंगे ना। विपत्ति तभी होगी जब हमारी सफलता नष्ट होगी। तो हमको चाहिए कि हमें इतना सुकृत एकत्रित कर लेना चाहिए कि पूर्व के पतित प्रारब्ध को हम नष्ट कर सके।
गिरे हुए प्रारब्ध को हम नष्ट कर सके नहीं हमें नष्ट कर देगा। नाम जप है। शास्त्रों का स्वाध्याय है। कुछ स्तोत्र हैं। कुछ जैसे कभी तीर्थयाटन धाम आ गए। हरिद्वार चले गए। गंगा स्नान पवित्र कभी परोपकार दूसरों का हित कर दिया। इन सब पुण्यों के बल से हम पूर्व के प्रारब्ध को दबा सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अन्यथा पूर्व का अगर प्रबल प्रारब्ध हुआ तो लाख उपाय करो तुम्हें हार ही पहुंचाएगा तुम्हें गिरा ही देगा। ऐसे देखे जाते हैं ज्यादा प्रयास नहीं करते हो।
बड़ी सफलता मिलती है उनको। उनका पूर्व का पुण्य काम कर रहा है। यद्यपि वह वर्तमान में पाप कर रहे हैं लेकिन उनको सफलता मिल रही क्योंकि पूर्व का पुण्य काम कर रहा है। यद्यपि आप धर्म से चल रहे हैं लेकिन आपको असफलता मिल रही क्योंकि आपका पाप का संयोग आपको गिरा रहा है। यही क्रम होता है। तो लोगों को इसमें भ्रम हो जाता है कि वह तो पाप करता है। बड़े मौज से रह रहा है और हम धर्म से चल रहे हैं। बड़ा दुख भोग रहे हैं। ऐसा नहीं। धर्म आज की खेती है और पूर्व का पाप जो आपने किया पूर्व की कमाई इस समय आपको परेशान कर रही है तो उसको परास्त करने के लिए भगवन नाम जप करो नाम जपने में निरंतरता नहीं आ रही और जो नाम छोड़ने से होनी चाहिए वो नहीं हो तो कहीं ना कहीं किसी सुख में हम राजी हो रहे हैं।
कोई ऐसा सुख ढूंढो हृदय में जिसमें हम राजी हो रहे हैं। नहीं तो व्याकुलता तद स्मरण परम व्याकुलते संस्कृत में कहा गया है कि अपने परमात्मा का अपने ईश्वर का जो नाम हम जप रहे हैं उसके छूटने पर इतनी व्याकुलता होनी चाहिए जैसे मछली को पानी से निकाल के बाहर कर दे तो तड़पने लगती है अगर हम हमारे अंदर ऐसा नहीं हो रहा तो हम किसी सुख में राजी हैं वो इंद्रिय सुख में नेत्रेंद्र वाक इंद्री रसेंद्रिय श्रवणेंद्रिय जनेंद्रिय किसी न किसी इंद्रिय सुख में हम राजी हैं हमें सुख मिल रहा है किसी इंद्र इंद्र सुख का इसलिए यह लक्षण नहीं आ रहे।
अगर उन इंद्रियों के सुखों का त्याग कर दिया जाए तो अभी व्याकुलता रोना आने लगेगा। एक क्षण के लिए छूटने पर लगेगा क्या चाहिए जो छूट गया? किसके लिए छूट गया? क्यों छूटा? अपने आप से इतना झकझोर हो जाएगा। इतनी लड़ाई हो जाएगी अपने आप कि क्यों छोड़ा? चाहिए क्या? क्या इस परमात्मा के चिंतन से बढ़कर कोई बात है? क्यों छोड़ा? मन से लड़ाई हो जाएगी और मन असंतुष्ट हो जाएगा। राधा राधा राधा राधा राधा राधा राधा वो और व्याकुलता पैदा हो। अगर किसी इंद्रिय जन सुख को हम भोग रहे हैं और हम मान रहे हैं कि सब ठीक चल रहा है तो वो बैलेंस बनता रहेगा लेकिन व्याकुलता नहीं आएगी।
वो अंतराय बनता रहे। जैसे नाम से बढ़कर कुछ नहीं। अब अगर हमको कोई रुपए दे और हमसे पांच मिनट नाम छुड़वा दे तो नाम से बढ़कर रुपया हो गया ना। नाम छोटा हो गया। अब अच्छा भोजन किसी ने दिया हम भोजन पाने में राजी हो गए और नाम छूट गया तो भोजन बड़ा हुआ ना नाम छोटा हो गया अभी हम नाम को सर्वो पर विराजमान नहीं कर पा रहे यदि सर्वो पर विराजमान कर ले तो किसी भी स्थिति में नाम नहीं छूटेगा तो इसके एक उपाय अगर आप कर सके तो करें किसी एक बिंदु पर नेत्रों को ऐसे करके कोई एक बिंदु रख लीजिए किसी भी जगह हम बिंदु मान सकते हैं सामने सामने ऐसे बैठे और एक बिंदु रख लिया कोई बिंदु और उस पर वो नाम लिख लिया मानस से और उसी पर बस ऐसे अब बार-बार नाम चल रहा है हम एकाग्र हो रहे हैं इसे त्राटक क्रिया योग में कहते हैं त्राटक क्रिया आंखों में जब जलन होने लगे फिर आंखें शांत करके ऐसे मूंद लो आंसू प्रवाह निकलेगा आंसू निकलने लगेंगे वह भाव के नहीं वह प्रक्रिया के फिर खोल लो ऐसे फिर नाम चलाओ ऐसे और श्वास की गति लंबी खींचे लंबा श्वास जाए मतलब 10 20 नाम बार-बार नाम चल रहा इससे एकाग्रता संचित होगी।
एकाग्रता संचित होगी तो हम फिर 24 घंटे उसका प्रयोग कर सकते हैं। पांच मिनट आप अगर यह साधन करें तो 10 12 घंटे तो चलेगा। 10 12 घंटे प्रयोग होगा। जैसे हम मोबाइल चार्ज करते हैं ना ऐसे एकाग्रता है और जब आप साधन पर बैठे तो 10 बार कम से कम अगर आप कर सके रोकना नहीं है। बाएं से खींचे भरपूर दाएं से निकाल दे। दाएं से खींचे बाएं से निकाल दें। आप एक महीना यह करके देखिएगा। यह 10 स्वासे देखो। कुछ नहीं है इसमें जो ही प्राण हमारे अंदर एक सुष्मना नाड़ी है जो बंद पड़ी है अगर वह खुल जाए तो अंतराय नाम का खत्म हो जाए इससे 10 बार ऐसे करेंगे और एकाग्रता ये करेंगे और नाम लिखने की प्रक्रिया करेंगे आप एक महीने करिएगा फिर आप बताइएगा कि आपको कैसा लगता है और जो इंद्रिय सुख में मन राजी हो उसको हटाइएगा जिसमें मन प्रसन्न हो वो अभी अभी आप देखो अभी आपको दिखाई देगा कि भजन के बाद किस में मन राजी होता है।
कुछ देखना कुछ भोगना कुछ सुनना कुछ चखना कुछ खाना उसी पर अंकुश कर लो जो है कि अब भजन कर लेते हैं। फिर ये जो आपको अच्छा लग रहा हो वही उसी में इंद्री फंस रही है। उसे हटाने की कोशिश करो। भोजन नीरस भजन सरस। भोजन सरस भजन नीरस पक्का समझ लो। महापुरुषों ने भोजन नीरस पाया है तब भजन सरस हुआ है और जिसका भोजन अच्छे-अच्छे प्रकार के पदार्थ भजन में मन नहीं लगेगा भजन में अंतराय पड़ जाएगा अल्पाहार आसन पर बैठकर के और श्वासों की प्रक्रिया ठीक करके और फिर बैठकर के नाम का ध्यान करो वो घंटों चलेगा ध्यान ऐसे चलते फिरते भी चलेगा क्योंकि वो नशा चढ़ जाता है वो नशा चढ़ जाता कोई बात चल रही तो उसी में खींच गए कोई दृश्य देखा उसमें खींच गए कोई घटना घटी वही चिंतन में आने लगी।
इसलिए इन चिंतनों को बचाइए और ऐसा अभ्यास कीजिए फिर देखिएगा।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…