॥ श्री राधावल्लभो जयति ॥ श्री हित हरिवंश चन्द्रो जयति ॥
The Radhavallabh Times श्री हित समाचार भक्त चरित्र · युगल लीला · पद · वाणी · सत्संग
ताज़ा

भगवत् प्राप्ति के मार्ग पर चलने वाले साधकों के लिए अनमोल उपदेश

▶ YouTube

श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।

पूरा प्रवचन

पूज्यपाद श्री उड़िया बाबा जी महाराज महापुरुषों के वचन व्यवहार और परमार्थ दोनों को पुष्ट करते हैं। इसलिए ध्यान पूर्वक सुना जाए उनको आचरण में उतारा जाए। भगवत प्राप्ति के तीन मार्ग बताते हैं उड़िया बाबा जी महाराज। कर्मकांड, उपासना कांड और ज्ञान कांड। ये तीन मार्ग है। कर्म मार्ग, कर्म योग मार्ग, उपासना योग मार्ग जिसे भक्ति योग कहते हैं और ज्ञान योग मार्ग। इनमें से जो कर्मकांड में उनमें नियम की प्रधानता पूरे जीवन रहती है। जो उपासना कांड में इनमें प्रेम की उपासना जीवन भर रहती है।

और जो ज्ञान कांड इसमें विचार की प्रधानता रहती है। मैं ब्रह्म हूं। ये सब मिथ्या है। सत्य है मेरा स्वरूप वही मैं हूं। मैं हूं। हर समय विचार कर्मकांड में नियम उपासना कांड में प्रेम और ज्ञान कांड में विवेक विचार हर समय विचार से चूके दम से गिर गए कोई उठाने वाला नहीं बचाने वाला नहीं इसीलिए ज्ञान का पंथ कृपाण का धारा परत खगेश लगे नहीं बारा उपासना वाले को चाहिए जो भक्ति मार्ग का है इन दोनों मार्ग वालों से संग ना करे ना कर्मकांड मार्ग और ना ज्ञान कांड मार्ग अगर कर्मकांड मार्ग में तो उसकी प्रेममय भक्ति नियम से बाधित हो जाएगी।

यह नियम, यह नियम, यह नियम, यह नियम बाधित हो जाएगी। और अगर ज्ञानी के संग फस गया तब तो जैसे अजगर लील जाए ऐसे भक्ति को लील जाएगा। किसकी भक्ति? कौन भक्ति? कहां? जब मैं के सिवा कोई है नहीं तो किसकी भक्ति? भक्ति मार्ग के उपासक को कर्मकांड और ज्ञान कांड मार्ग वालों से बचकर के अपने भाव को पुष्ट करना चाहिए। और जब भाव परिपक्व हो जाता है तो जैसे अजवाइन का दाना होता है ना ऐसे बट वृक्ष का बीज होता है। अब इतना बड़ा वो जो अंकुरित होता है तो ऐसे दो पल्लव फिर अंकुरित हुआ धीरे धीरे धीरे एक विशाल वृक्ष बन जाता है तब हाथी भी नहीं कुछ बिगाड़ हो पाता और अगर छोटे में तो एक मुंह में बकरी चर जाएगी इसलिए उपासक को अपनी उपासना पुष्ट करने के लिए अन्य धर्मावलंबी अन्य मार्गों से अपने को बचा के भक्ति मार्ग इष्ट मिले और मन मिले मिले भजन रस रीति तहां निशंक है मिलिए तासो कीजे प्रीति भक्ति में श्रद्धा बढ़ती चली जाती है।

वही प्रेम को प्रदान करती है। ज्ञान में विचार बढ़ता चला जाता है और वह अपने स्वरूप में और कर्मकांड में नियम पूर्वक करने से वो निष्काम भाव को प्राप्त होकर मोक्ष को प्राप्त होता है। श्री राम और श्री श्याम में किंचिन मात्र कोई अंतर नहीं है। रामावतार में भगवान श्री हरि ने मुख्य मर्यादा की स्थापना की। प्रेम गड और प्रधान मर्यादा लेकिन श्यामा अवतार में कृष्णा अवतार में मर्यादा गड और मुख्य प्रेम ये प्रेम अवतार है भगवान का श्री कृष्ण का जो ब्रज में लीला विलास है ये केवल प्रेम में है।

यहां ना शास्त्री मर्यादा देख ना नियम यह देखोगे तो प्रेम को पहचान ही नहीं पाओगे। यह ब्रज है। यह वृंदावन है। यह आगम निगम पुराणों से भी बाहर की बात है। जहां आगम निगम पुराण की भी पहुंच नहीं वहां ये वृंदावन में अद्भुत रस खेल हो रहा है। जो रस नेति नेत श्रुति भा्यो ताको ते अध सुदा रस चाख्यो जाह विरंच उमापति नाए तापे ते बन फूल बिना इसलिए वृंदावन की लीला एक रहस्यमय लीला है जो वेदातीत है पुराणातीत है बड़े बड़े योगेंद्रों मुनिंदों के लिए भी संभाव्य नारद शिव स्वयंभ इसलिए आप इसमें मर्यादा का कहीं किंचन मात्र दर्शन करने की कोशिश ना करें।

प्रेम को देखें प्रेम की स्वयं की मर्यादा है और किसी की मर्यादा रहने नहीं देता। अमर्याद मेल सुरत पस जलध तरंग किम दो तनु यहां हमारे प्रिया प्रियतम आनंदमय प्रेममय उन्मत्त होकर के रसमय क्रीडा कर रहे हैं जो आगम निगम जहां केवल संकेत करता है वो स्थान वृंदावन में अद्भुत नव निवत निकुंज के रूप में रस के करते हुए वो परम रस तत्व विलशन कर रहा है। इसलिए भगवान की अगर श्री कृष्ण चंद्र जी की मर्यादा लीला देखना है तो मथुरा मथुरा से भी श्रेष्ठ द्वारिका लीला मर्यादा और जब प्रेम की बात देखते हैं तो द्वारिका से श्रेष्ठ मथुरा मथुरा से श्रेष्ठ ब्रज और ब्रज से श्रेष्ठ वृंदावन केवल प्रेम ही प्रेम श्री कृष्ण लीला में यह तभी समझ में आता है जब मल विक्षेप आवरण इसका नाश हो जाता है।

अज्ञान की ये तीन शक्तियां है। मल विक्षेप आवरण मल की निवृत्ति होती है शुभ कर्मों के अनुष्ठान से जितना शुभ कर्म करोगे शास्त्र युक्त कर्म करोगे तुम्हारा माया मल नष्ट होता चला जाएगा अहमता ममता क्षीण होती चली जाएगी दुर्वासनाओं के प्रति जो एक प्रियता है भोग के प्रति एक प्रियता है शरीर के प्रति एक जो ममता है शरीर संबंधियों के प्रति जो ममता है इसे मल कहते ये भस्म हो जाता है। शुभ कर्मों के अनुष्ठान से करना ही पड़ेगा। बिना शुभ कर्मों के अनुष्ठान से मल का नाश नहीं होता।

गुरु चरण सेवा, ठाकुर सेवा, समाज सेवा ये सब शरीर से बहुत से पाप हुए हैं। जब हम शरीर सेवा में लगाते हैं, शरीर निष्पाप होता है। तो धीरे-धीरे आंतरिक जो मल है वो नष्ट होने लगता है। जो हम करते हैं उसका प्रभाव पड़ता है हमारे अंदर। तो मल की निवृत्ति होती है शुभ कर्मों के अनुष्ठान से। शुभ कर्म कहते हैं। शास्त्र जिसका विधान करता है करो उसे शुभ कर्म कहते हैं। और शास्त्र जिसे कहता है ना करो उसे अशुभ कर्म कहते हैं। और विक्षेप यह होता है भगवान की भक्ति से दूर।

जितना भक्ति करोगे उतने विक्षेप रहित होते चले जाओगे। बार-बार जो भोगों का आकर्षण है यह विक्षेप है। बार-बार जो भोग प्रियता है, बार-बार जो मन चंचल होकर भोगों में जाता है वो विक्षेप है। यह भक्ति से दूर होता है। और आवरण ये शुद्ध ब्रह्म ज्ञान से निवृत्त होता है। ये आवरण है अहंकार। इसकी निवृत्ति होती है शुद्ध ज्ञान से। शुद्ध ज्ञान आत्मज्ञान। आत्मज्ञान से आवरण की निवृत्ति, भक्ति से विक्षेप की निवृत्ति और शुभ कर्म अनुष्ठान से मल की निवृत्ति। जब यह मल विक्षेप आवरण नष्ट हो जाता है तो शुद्ध प्रेम हृदय में या शुद्ध बोध हृदय में जागृत हो जाता है।

प्रारब्ध जनित विक्षेप यह जीवन भर सिद्धों को भी सताता रहता है। ये नवीन विक्षेप तो नष्ट हो जाएगा लेकिन प्रारब्ध जनित विक्षेप आता रहेगा। पूरे जीवन भर सावधान होकर उसको सहना है। बड़े-बड़े सिद्धों में किसी के कैंसर, किसी की ये किसी प्रारब्ध जनित विक्षेप आता रहता है। तीन प्रकार की सृष्टि है। एक लौकिक सृष्टि, एक अलौकिक सृष्टि और एक लोतीत। लौकिक अलौकिक दोनों से तीत इंद्री मन और बुद्धि की विषय भूता ये लौकिक सृष्टि है गोचर जहां लग मन जाई सो सब माया जानो भाई ये लौकिक सृष्टि है और जो सामान्य बुद्धि से इंद्रियों से अगम्य जैसे स्वर्ग लोक महोक जनोक तप लोक सत्यलोक ये अलौकिक सृष्टि है और इन लोक और परलोक दोनों से परे एक लोतीत सृष्टि है।

जैसे साकेत धाम, गोलोक धाम, ब्रज धाम, कैलाश धाम ये अलौकिक है। भगवत स्वरूप है। अब इसमें भगवान की अलौकिक लीला भी झलकती है। जैसे छह दिन में महाबली पूतना को मार डालना। छठी के दिन जैसे कितने वर्षों की रात एक साथ मिल गई और भगवान ने महाराज पूरी रात भर किया। सब अलौकिक सब दिव्य यह मन बुद्धि इंद्रियों से नहीं देखी जा सकती यह अलौकिक दृष्टि ही प्राप्त होती है जब लोकातीत दृष्टि प्राप्त होती है तब ये दिखाई चश्मा नित्य बिहार को द बिहारी मोह उपासक को देखना है कि वो चाह क्या रहा है लौकिक अलौकिक या लोकातीत हम सब लोकातीत सृष्टि के उपासक है अर्थात प्रिया प्रीतम सहचरी गण नौ निवत्त निकुंज में विलस रहे हमें वहां पहुंच है तो इधर हमें ध्यान नहीं देना दूर सृष्टि आदि वार्ता सृष्टि की वार्ता से ही दूर बस प्रिया प्रीतम निव निकुंज वृंदावन समस्त सहचरिया और उनका अद्भुत विलास प्रिया प्रीतम का संपूर्ण धर्मों में इन पांचों की उपासना होती है।

अग्नि के द्वारा उपासना, वायु के द्वारा उपासना, आकाश के द्वारा उपासना, निराकार रूप की उपासना, वेदांत के अनुसार उपासना, अग्नि उपासना कहते हैं। एक तो प्रगट में जो स्वाहा दिया जाता है यज्ञ आदि पंचाहुति आदि और एक अग्नि का स्वरूप है रूप तेज। तो रूप तेज में समस्त अवतार आ जाते हैं। तो अग्नि उपासना में समस्त भगवत अवतार हैं। और द्वितीय उपासना वायु की वायु देवता की उपासना होती है। प्राणों उपासना को वायु उपासना कहते हैं। प्राण वायु को रोकना प्राणायाम के द्वारा वायु को निरुद्ध करके उस समय परमात्म ध्यान में स्थित रहना।

इनमें प्रथम उपासना सर्वश्रेष्ठ है। भगवान के रूप आदि की। प्राण वायु में है। जब हम प्राणों का संशोधन करके प्राण वायु शुद्ध करते हैं तो सुष्मना मार्ग संचारी सुष्मना मार्ग खुल जाता है जिससे स्वतः भगवदाकार वृत्ति बनी रहती है। और तीसरी उपासना है आकाश। आकाश शब्द शब्द राम कृष्ण हरि राधा ये जो नाम बोला जा रहा है इसी का ध्यान इसी का चिंतन नाद श्रवण के द्वारा बहुत जल्दी भगवत प्राप्ति होती है नाद श्रवण राधा राधा राधा बस यही श्रवण कर रहे हैं यही देख रहे हैं यही चिंतन कर रहे हैं इसका चिंतन मात्र भगवत प्राप्ति करा देता है बहुत जल्दी चतुर्थ उपासना निराकार पंचम उपासना वेदांत में ब्रह्म हूं।

इसमें सर्वश्रेष्ठ उपासना नाद श्रवण नाम जप द्वितीय उपासना राम कृष्ण आदि भगवान के अवतारों की उपासना फिर तृतीय उपासना प्राण वायु का संशोधन करके चित्तवत्त का निरोध करके परमात्मा में स्थित करना। चतुर्थ उपासना निराकार उपास पंचम उपासना अहम ब्रह्मास्म मैं ब्रह्म ऐसा चिंतन करना। संसार में धन देने के लिए पात्र जरूर देखो नहीं तुम्हारी दुर्गति हो जाएगी। यह नहीं कि दान से तुम्हारी सद्गति। अगर तुम्हारा रुपया जिसके पास गया और वो गंदे आचरणों में लगाएगा तो तुम भी उसी के फल भोगता बनकर दुर्गति को प्राप्त होगी।

अगर तुम्हारा दिया हुआ रुपया सत्कर्म में लगाया गया तो तुम भी उस सत्कर्म के कर्ता माने जाओगे और तुम्हारी सद्गति हो जाएगी। लेकिन किसी को भोजन देना या वस्त्र देना या दवा देना इसके लिए पात्रता नहीं देखी जाती। बस भूखा है तो भोजन पवा दो। ठंडी से कांप रहा है कपड़ा उड़ा दो। बीमार है अगर आपको भगवान ने व्यवस्था की है तो औषधि की व्यवस्था कर दो। औषधि लाकर दे दो। अर्थ देने में बहुत विचार करने की आवश्यकता है। अगर अर्थ को अनाधिकारी को दे दिया जाए तो अहित हो जाएगा।

अमंगल हो जाएगा। अनाधिकारी अपना भी पतन करता है। अर्थ दाता का भी पतन कर देता है। अगर कोई भगवत प्राप्त महात्मा एक बार तुमसे कुछ स्वीकार कर लिया है। भोजन वस्त्र औषधि कुछ भी तो आप निश्चित समझ लीजिए कि आपका कल्याण हो गया। गृहस्थ के कमाए हुए धन, वस्तु, पदार्थ कुछ भी एक भगवत प्राप्त महात्मा अगर स्वीकार एक बार कर ले तो उस गृहस्थ का परम कल्याण निश्चित है। इसलिए गृहस्थ को चाहिए कि अपने दरवाजे पर आए हुए किसी भी प्राणी को अपमानित ना करे। पता नहीं कौन कितनी कोटि का महापुरुष है।

पागलों जैसा व्यवहार कर रहा है। पागल दिखाई दे रहा है। लेकिन भगवत प्राप्त महात्मा है। यही रमण रेती में पड़े रहते थे नंग धड़ंग खिचड़ी रख गया कोई रबड़ी रख गया आप भी साथ पा रहे हैं धन्य है उनका जीवन वृंदावन का कैसे सेवन करते थे उनका नाम भगवान दास था बड़े विचित्र कोटि के कोई समझ ही नहीं सकता था कि संत है काशी से आए थे ऐसे सिद्धों के दर्शन होते रहते थे लेकिन ना कोई वो वार्ता करते ना कोई वो प्रवचन करते ना कोई भागवतिक कुछ नहीं कोई प्रसाद दे गया प्रसाद पा रहे हैं इधर सोच इधर प्रसाद इधर पड़े हैं कुत्ते आसपास घेरे कंबल है वो तो आज ओढ़ा दिया कोई सुबह ले गया रात्रि में ऐसे चौड़े पर पड़े दूसरा ऐसा उनका था अब पकड़े तो कहां से पकड़े बाहरी स्थिति से तो दिखाई दे रहा था अवधूत महापुरुष है लेकिन आंतरिक स्थिति में भगवान में है या पागल है ये समझना बड़ा मुश्किल था क्योंकि बात करें तो समझ में आ जाए या एक बार देखें दृष्टि मिलावे तो समझ में आ जाए वो तो अलौकिक महापुरुष और हमारे मन में अंदर अंदर प्रश्न उठा कि महापुरुष है या नहीं है मुझे भगवान प्रमाणित करें।

राधा रमण जो गए तो सौभाग्य से पुंडरिक जी के बाबा इनके पिता का नाम विभूति कृष्ण और उनके बाबा का नाम पूज्य श्री अतुल कृष्ण वो सन्यास वृत्ति में थे। जब हम सन्यास वृत्त में थे तो सन्यास वृत्त जैसा वेश धारण किए तो उनके चरणों में प्रणाम किया तो उन्होंने इशारा किया तो विभूति कृष्ण जी सेवा में थे पुंडरीिक जी के पिताजी उन्होंने डलिया और ठाकुर जी का प्रसादी वस्त्र दिया उस समय सन्यास वेश था सुबह परिक्रमा लगा तो कमंडल में कुलिया रखी और संकल्प किया कि अगर वह सिद्ध पुरुष है तो हमारे कमंडल का ढक्कन खोले राधा रमण जी का प्रसाद ले रमण रीति में आए संकल्प हमारा राधा रमण जी से जुड़कर उस समय राधा वल्लभी नहीं

हुए थे जे भी चौराहे पे आए सो आ गए गले में हाथ डाला बिल्कुल अलर्ट हो गए क्योंकि देखा था भूसे चलाते हैं हम कहा पता नहीं कहां कौन सी लीला करने लगे तो एकदम और बलवान शरीर था उस समय तो एकदम अलर्ट थे कि उनको दो मिनट में संभाल लेंगे मतलब पकड़ लेंगे वो हमें मार नहीं पाएंगे बिल्कुल जो इधर भुजा आई तो उसके बिल्कुल नजदीक ऐसे हाथ रख लिया जो इधर कमंडल में था ऐसे लिए हुए थे तो इधर भुजाई तो इधर उनका अगर मारने की कोशिश करेंगे तो बचाने में समर्थ रहेंगे वो उड़िया भाषा में बोले मुझे समझ में नहीं आया कुछ क्या बोले मुझे समझ में नहीं आया और हमारे कमंडल को ऐसे प्यार से लिया ढक्कन खोला कुलिया निकाली चाटा ढक्कन बंद किया उस दिन से उनको मन से प्रणाम करते थे कि आप विक्षेप ना हो कोई ये ना जान पावे सिद्ध महापुरुष थे पागलों जैसा व्यवहार करते थे तो हमें चाहिए चाहिए कि गृहस्ती में अगर कोई दरवाजे पर पागल भी आ गया है लगता है पागल है तो हम दो रोटी सब्जी उन तक पहुंचा दे हमारे दरवाजे से कोई विमुख ना जाने पावे अतिथि सत्कार

करना भगवत प्राप्ति का उपाय है गृहस्ती में कोई अतिथि वापस ना लौटने पावे मृदु वचन हाथ जोड़ना जल आसन ये सब कोई दे सकता है राधेश्याम विराजिए जल पिए पिएंगे आप नहीं तीन स्वागत हमने कर दिए हाथ जोड़ा मधुर वचन और पानी के लिए पूछ लिया अब आप अपराध रहित हो गए कुछ अपराध नहीं लगे क्योंकि आपने तीन सत्कार उनके कर दिए चौथे में आप स्वतंत्र आप देना चाहे दे दीजिए नहीं देना चाहे ना दीजिए अन्न जल आसन मृदु वचन ये तो सबको दिया जा सकता है यदि किसी गृहस्थ के दरवाजे से कोई

अपमानित होकर लौट जाता है तो वह अपने सारे पाप उसके घर छोड़ जाता है। उसके पुण्य ले जाता है। ऐसा हमने महाभारत में भी पढ़ा है। कोई राजा एक फकीर के पास गया और बोला कि मैं एक लाख सन्यासियों को भिक्षा कराना चाहता हूं। महात्मा ने उसे एक घंटी दी और कहा जब 1 लाख महात्मा भोजन कर लेंगे तो ये घंटी स्वयं बज उठेगी। गिनने की जरूरत नहीं है। राधा प्रतिदिन झरा भंडारा भोजन पवाते। कई लाख साधु भोजन पा गए। घंटी नहीं बजी। पूछा महाराज आप कह रहे थे एक लाख साधु पाने पर घंटी बज जाएगी।

यहां तो कई लाख साधु पा गए घंटी नहीं बजी। तो उनका साधु जब पा जाएंगे तो घंटी बज जाएगी। हम भषधारी की बात नहीं की है। हमने कहा है एक लाख साधु जब पा जाएंगे। एक दिन वो दौड़ता हुआ आया और बोला महाराज एक नवीन अवस्था के महात्मा आ रहे हैं। नंगट धड़ंग है। देखने में आकर्षण पैदा हो रहा है। तो फकीर नजदीक गए। देखो बोले ये तो सुखदेव जी महाराज है। बोले सब संतों को पवाने का फल मिला। ये परमहंस और जे सुखदेव जी ने एक कवल पाया घंटी दसों बार बज गई। मतलब दों लाख महात्माओं को पवाने का लाभ एक महत्व अब तो पहचान गए थे कि श्री सुखदेव जी हैं नहीं तो नंग धड़ंग पागलों जैसी वृत्त कैसे समझ में आवे भागवत में वर्णन जब आ रहे थे तो लोग ईंट मार रहे थे सुखदेव जी को क्योंकि वो ऐसी स्थिति में थे इसलिए ब्रह्मनिष्ठ महात्मा प्रक्ष भाव से घुमा करते हैं किसी के दरवाजे में ना जाने किस वेश में नारायण मिल जाए कभी किसी को अपमानित ना करे तुलसी जी का दल उतार लो और सात दिन तक चढ़ाओ ताजा ही माना जाता है।

बिल पत्र पांच दिन तक कमल पुष्प तीन दिन तक ताजा माना जाएगा और दूसरे पुष्प एक दिन तक यह सेवा वालों के लिए बहुत लाभदायक है। सात दिन तक तुलसी नवीन ही मानी जाएगी। पांच दिन तक बिल पत्र नवीन माना जाएगा। तीन दिन तक कमल पुष्प नवीन माना जाएगा और दूसरे पुष्प एक दिन तुरंत उतारे चढ़ा दीजिए शाम तक तो दूसरे दिन बासी हो जाएंगे। चार युग और तीन गुण ये हर समय अपना प्रभाव दिखाते रहते हैं। अंताक करण में जब अच्छे विचार नाम जप में रुचि ध्यान आदि की स्थिति तो समझो सतयुग का प्रभाव हो रहा है हमारे हृदय में।

जिस समय वर्णाश्रम धर्म के अनुसार कर्म करने की चेष्टा अर्थ और काम में विशेष रुचि उस समय ध्यान नहीं होगा उस समय जप में रुचि नहीं होगी भगवत विचार नहीं होंगे तो समझ लो त्रेता युग का प्रभाव आ रहा है अर्थ धर्म की प्रवृत्तियां वर्णाश्रम की प्रवृत्तियां और काम आदि में विशेष रुचि जब हृदय में असंतोष हो दूसरे से मान प्राप्ति की इच्छा हो, दिखावा करने की इच्छा हो, ईर्ष्या हो तो समझ लेना चाहिए कि द्वापर का प्रभाव हमारे हृदय में पड़ रहा है। जब हृदय में कपट हो, झूठ हो, तंद्रा हो, निद्रा हो, हिंसा हो, विषाद हो, शोक हो, मोह हो, भय, दीनता तो समझ लेना चाहिए कि कलयुग का प्रभाव हमारे हृदय में पड़ रहा है।

और ये क्रमश अंतःकरण पर प्रभाव डालते रहते हैं। इसी प्रकार तीनों गुण है सतोगुण सतयुग रजोगुण त्रेता द्वापर और तमोगुण कलयुग जहां तमोगुण वहां कलयुग ही विराजमान है। जहां रजोगुण तो मान लीजिए त्रेता और द्वापर शुद्ध सतोगुण सतयुग गंगाजल गुरुदेव भगवान और गीता जी रामायण जी और भगवान की अद्भुत वशी इन पर हमारी कभी संशय वृत्ति नहीं होनी चाहिए। गंगाजल परम पवित्र अरे अब तो वह गंगाजल नहीं ऐसा नहीं गुरुदेव साक्षात परम ब्रह्म हम सच्ची बात कहते हैं कि हमारी बुद्धि काम नहीं कर रही हमारे लिए हमारे गुरुदेव परम ब्रह्म परमात्मा ने अवतार लिया है गुरुदेव के रूप में हमारे लिए सबके लिए हम नहीं कहते कि भगवान का अवतार है हमारे लिए प्रश्न मत बंदो गुरु पद कंज कृपा सिंधु नर रूप हरि महामोहम पुंज जा सुवचन रविवकर निकर वो हमारे लिए होता अगर हम ये देख पावे कि मेरे गुरुदेव साक्षात मेरी लाडली है अब मुझे कौन सी साधना करनी है और किसका साक्षात्कार करना है पक्का पर इतना दृढ़ विश्वास नहीं हमें लगता है गुरुदेव साधक है या बहुत अच्छे संत है लेकिन गुरु साक्षात परम ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः ऐसा भाव नहीं आता बस यही भाव लाना साधना है जब अपने गुरु में साक्षात लाडली दिखाई देने लगे मेरी लाडली बैठी है अब क्या हमें किसके साक्षात्कार करना है?

यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।

मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)

संबंधित

  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
  • ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…