एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1432
श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान करते हैं।
पूरा प्रवचन
रूप सलोनी सहचरी जी श्री हरि गुरु महाराज जी आपके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। महाराज जी अपने शरीर के किसी संबंधी के कल्याण हेतु प्रतिदिन कितनी माला जप करके उसको प्रभु को समर्पित करें कि वह भी प्रभु का भक्त या शरणागत ऐसा नहीं होता है। उसके पुण्य बढ़ सकते हैं लेकिन वो भक्त नहीं बन सकता। भक्त तो साधु समागम में आवे और स्वयं भक्त बनना चाहे तो भक्त बन सकता है। अन्यथा ऐसा नहीं कि हम 10 20 माला उसको दे दे। उसके पुण्य बढ़ सकते हैं। उसको लौकिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
लेकिन बौद्धिक स्तर जब तक नहीं बदले जैसे सांप अंदर बिल के है और ऊपर हम इत्र छिड़क दें चंदन लगा दें। क्या सांप को पहुंच जाएगा क्या? अब हमारी बात सुनो। या लाठी से मारे तो क्या सांप मर जाएगा क्या? तो अंदर जब हमारे अंतःकरण में जो हमारी बुद्धि है वह जब तक परिवर्तित नहीं होगी तब तक भक्ति कैसे आ जाएगी? ऐसे भक्ति कैसे आ जाएगी? तो हम उसके अंदर भक्ति पैदा कर दें। ऐसा किसी महात्मा ने भी नहीं कहा कि मैं भक्ति भक्ति पैदा कर सकता हूं। हां, आप बदलना चाहो तो बदला जा सकता है।
आप बदलना ना चाहो तो कोई बड़ा सिद्ध महापुरुष भी आपको नहीं बदल सकता है। यह पक्की बात समझ लो। बड़े-बड़े सिद्धों के पास भी बड़े दुष्ट देखे गए जो नहीं बदले। और दूर से हजारों कोस दूर से बात सुन ली और मान ली बदल गए। आप बदलना चाहो तो बदल सकते हो। अगर आप बदलना नहीं चाहते तो हमारा जप तप आपको नहीं बदल सकता। क्योंकि आपकी बुद्धि तो गलत मार्ग में लगी है और हम इधर जप करके आपको दे रहे हैं तो आपकी लौकिक उन्नति होती जाएगी। लेकिन परमार्थिक उन्नति तभी होगी जब साधु संग होगा और स्वयं वो चाहे कि मैं भगवान की भक्ति करूं।
यह बात है। संत संग मिल जाए और फिर उसको यह रुचि बढ़ जाए कि मेरा कल्याण हो, मेरा परमार्थ बने तो बुद्धि बदल जाएगी अन्यथा ऐसे नहीं बदलेगी। ओंकार दास जी वृंदावन से श्री हरिवंश श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी आपका कथन है जब भगवान कृपा करते हैं तो वह तीन दुर्लभ चीजें देते हैं। धन संपदा इत्यादि का हरण कर लेते हैं। सगे संबंधी आदि संबंध विषेद हो जाता है। महाराज जी शरीर में कोई असाध्य रोग दे देते हैं। महाराज जी इन अवस्थाओं को सुन के तो धीरज टूटने सा लगता है महाराज जी फिर भगवत आप नहीं आप नहीं समझ पा रहे व्यक्ति की आसक्ति तीन ही जगह विशेष होती है।
एक तो परिवार में होती है और एक धन में होती है और एक शरीर में होती है। तीन जगह आसक्ति होती है ना और भगवान से जब हम प्रीति करने चलेंगे तो शरीर भी नाशवान परिवार का संबंध भी नाशवान और धन भी नाशवान। धन किसी का हुआ है क्या? चाहे अरबों खरबों रुपया हो जब मरोगे तो यहीं रह जाएगा कि नहीं रह जाएगा? चाहे जितना बड़ा परिवार हो जब शरीर छूटेगा तो यहीं रह जाएगा कि नहीं? चाहे जितना स्वस्थ सुंदर शरीर हो मरेगा कि नहीं मरेगा? तो भगवान तीनों की आसक्ति का नाश कर देते हैं।
धन की आसक्ति का नाश, परिवार की आसक्ति का नाश, बिना परिवार की आसक्ति का नाश हुए भगवत प्रेम थोड़ी होता है। जननी जनक बंधु सुतदारा तन धन धाम सुहद परिवारा सबकी ममता ताग बटोरी मम पद मन ही बांध भर डोरी सबकी ममता जब भगवान के चरणों में समर्पित हो तो अब नहीं समर्पित हो रहा है तो भगवान उनकी ममता का नाश कर देते हैं भगवान उनके परिवार का नाश थोड़ी कर सकते किसी भक्त का हमें बताओ अमरीश जी चक्रवर्ती सम्राट है कितना वैभव और महान भक्त हैं। राजा है तो रानियां हैं, पुत्र हैं, परिवार है।
भगवान उनके पुत्र परिवार को मार दिया। भगवान ने उनकी संपत्ति अपना हरण कर ली। अमरीश जी स्वस्थ थे। क्या भगवान ने उनको असाध्य रोग दिया? नहीं। विभीषण जी को लंका का राज दिया। एक कल्प तक के लिए ध्रुव जी को राज्य दिया। प्रह्लाद जी को राज्य दिया। तो इसका मतलब समझो। शास्त्र के वाक्यों का अर्थ अगर सही नहीं समझ में आया तो फिर भय आ जाए। शास्त्र निर्भय करने वाले हैं। परिवार की ममता का भगवान नाश कर देते हैं। धन की प्रियता का भगवान नाश कर देते हैं। शरीर की अहमता का नाश कर देते हैं।
अब वो कैसे करेंगे? यह उनका खेल है। डॉक्टर हैं। अब हमको थोड़ी चिंता करनी है। और ये तीनों जब तक रहते हैं तब तक जीव की दुर्गति नहीं रुकती। तो भगवान सद्गति देने वाले हैं तो भगवान तो कृपा करके दुर्गति से हटा रहे हैं। तो इसमें भय होने की क्या बात है? शांतनु कौशिक जी राधा वल्लभ राधावल्लभ श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी सबकी आत्मा एक है तो मोक्ष किसका होता है? महाराज जी मोक्ष और कल्याण में क्या अंतर है महाराज जी मोक्ष होता ही नहीं है। जो मोक्ष कहा गया है वो यह बात कही गई।
जैसे हमने माइक पकड़े हमने छोड़ दिया। इसी को मोक्ष कहते हैं। आत्मा को कभी हमको कभी माइक पकड़ सकता है क्या? फिर जड़ शरीर आत्मा को कभी पकड़ सकता है क्या? कभी नहीं। आत्मा ने इसे स्वीकार किया। यह भूल मिट जाना ही मोक्ष है। जो मैं शरीर हूं यह भाव बन गया। यह भूल मिट जाना ही मोक्ष है। इस स्थिति में भी कभी बंधन आत्मा का नहीं है। इस स्थिति में अज्ञान की स्थिति में भी कभी आत्मा का बंधन हुआ ही नहीं। त्रिकाल में ना पहले था ना अब है ना बाद में होगा जब देखो गोस्वामी तुलसीदास जी लिख रहे हैं बड़ी सूक्ष्मता से जड़ चेतन ही ग्रंथि पड़ गई समझ रहे हो जड़ चेतन ही ग्रंथि पड़ गई यद्यपि मृषा छूटत कठिनई यद्यपि झूठी है जड़ चेतन की ग्रंथि कभी लगी लग ही नहीं सकती पर छूट तट नहीं क्योंकि हमने पकड़ रखा है।
हमने मान लिया शरीर मैं हूं। हमने [गला साफ़ करने की आवाज़] मान लिया हमारा परिवार है। हमने मान लिया मैं कर्ता भोगता हूं। अब बंध गए। यही कर्ता भोगता भाव जब दिव्य ज्ञान के द्वारा हटता है और यह भाव आ जाता है कि मैं ब्रह्म हूं। तत्वमशी मैं वही परम तत्व। ये बोध अपने आप से अपने आप का हो गया। मुक्त हो गया। क्योंकि पहले भी मुक्त था बाद में भी मुक्त रहेगा। बीच में भी मुक्त है। उसने पकड़ रखा। उसको किसी ने नहीं पकड़ रखा। कोई गांठ नहीं बन रही। पर छूटज कठिनाई बिना साधना के छूट नहीं सकती है।
समझ पा रहे हो? और कल्याण का मतलब है कि जैसे आपकी दुर्गति रुक गई। आप तप लोक गए, जनलोक गए, महर लोक गए, ब्रह्मलोक गए, स्वर्ग लोक गए। उत्तम लोकों को यह बात है। लेकिन मोक्ष होना मतलब जन्म मरण चक्र से ही निवृत्त हो जाना। किसी लोकर में भटकने की बात नहीं। जन्म मरण से ही मोक्ष हो जाएगा। अब जन्म मरण नहीं होगा। जिसको यह बोध हो गया। मैं करता नहीं, मैं भोगता नहीं, मैं शरीर नहीं, मैं तो परमात्म स्वरूप हूं। ऐसा बोध हो गया। वाणी से नहीं स्वयं से हो गया। उसकी पहचान है कि उसे कभी मोह नहीं व्याप्त होगा।
उसे कभी काम नहीं सताएगा। उसे कभी क्रोध नहीं आएगा। उसे कभी लोभ यह सड विकार जित अनघ अकामा कोई उसके अंदर कामना नहीं। वो निष्पाप महापुरुष परम पवित्र आत्म स्वरूप को जो प्राप्त हो गया वो दिव्य हो जाता है। समझ पा रहे हैं आप? जानवर गधे का उदाहरण दिया उसको उसका मालिक बांध देता है। पर जैसे हम ऐसे सोचते हैं जैसे वो गधा तो ऐसे भाग भी सकता है। ऐसे हम नहीं भाग सकते। मैं खुद परमात्मा हूं। ऐसा वाणी से अनुभव ज्ञान से ही अनुभव होगा। भजन से ही अनुभव होगा। भजन से भजन से अपने आप से नहीं होगा।
नहीं भजन जब तक नहीं करोगे तब तक ऐसे कैसे अनुभव होगा? जैसे अभी आप यह जान लो हमसे कि आप शरीर नहीं हो लेकिन आपको पीड़ा होगी तो महसूस होगा ना मेरे को आप दर्पण में देखोगे तो महसूस होगा ना मैं अपने को देख रहा हूं क्योंकि यह बोध नहीं हुआ यह वाणी से केवल हो गया और जब बोध हो जाएगा तो आप कहोगे नहीं कि मैं ब्रह्म हूं वो अनुभव होता रहेगा और सब दुख सुख समान भाव से सहते हुए जीवन यात्रा पूरी हो जाएगी महाराज जैसे हम आपने बता रखा नाम जपते हुए सोना चाहिए ऐसे में स्वता पर गस्थ जीवन में है अशुद्ध हो जाते हैं हां हां
हां तो नाम जप तो उस समय भी कर सकते तंदरा में चलते हैं तो ना अपने आप मंत्र सुफित होने लगता है इससे कोई अपराध तो नहीं लगता जैसे जब अब होश में नहीं हो तो कोई बात नहीं है होश में जब नहीं पक्का कंफर्म नहीं है जैसे उसमें ऐसा लगता भी है हां हां हां हां कोई बात नहीं उसमें कोई बात नहीं हां उसमें हां उसमें कोई बात नहीं होश में जवाब तो राधा वल्लभ श्री हरिव राधा राधा राधा राधा देवी कल्याण जी ओसा से राधे-राधे महाराज जी महाराज जी श्रीमद् भागवत जी में सुना महाराज जी आपके श्री मुख से कि सुखदेव जी ने श्री परीक्षित जी के अंतिम समय में भगवान और महापुरुषों के चरित्र बोलने के बाद मतलब पूरा चरित्र बोलने के बाद बोले कि मैंने जो कुछ भी अभी तक वर्णन किया ये सब वाणी का विलास परमार्थ सत्य मतलब इसमें कैसे किसका का प्रश्न है।
हां इसमें बात यह देखनी है कि महाराजयाति महाराज न होस महाराज अमुक अमुक अमुक नाम रूपों का जो वर्णन किया गया ये परमार्थ सत्य नहीं है। परमार्थ सत्य एक ब्रह्म है। बेटा परीक्षित तू ब्रह्म है। ऐसा अनुभव कर। ये आखिरी वचन है श्री सुखदेव जी महाराज के। यह मैंने जो तुम्हें विविध चरित्र सुनाए राजाओं के विविध भगवत अवतारों के यह वैराग्य के लिए सुनाया कि यहां कोई टिका नहीं सबको अंतर्ध्य होना पड़ा। ये जितने नाम रूप हैं ये सब आए और गए सत्य वस्तु तो एक ब्रह्म है और वही ब्रह्म स्वरूप तू है।
ऐसा बेटा चिंतन कर। समझ पा रहे हो ना? क्योंकि जितना विलास आप देख रहे हैं सृष्टि का यह सत्य नहीं है। जितना भी विलास देख रहे हैं यह माया में ब्रह्म सत्यम जगन मिथ्या ये मिथ्या में है। तो मिथ्या में राजा नस हुए मिथ्या में महाराज हुए मिथ्या में पुरवा हुए मिथ्या में ये अब आखिरी अंतिम जो चिंतन बनाना है जिससे मोक्ष की प्राप्ति होनी है। तक्षक काटे और दुर्गति ना हो। तो इसलिए कहा कि सात दिन तुम्हारे पास थे तो हमने बड़े-बड़े नरपतियों के बड़े-बड़े महापुरुषों के चरित्र सुनाए जिससे तुम्हें वैराग्य हो जाए कि यहां कोई संसार में टिका नहीं सबको जाना है और जिनके भी कहां है ययाति कहां है नोस कहां है पुरवा कहां है भगीरथ बड़े-बड़े महापुरुष सब आए और अंतर्ध्य हो गए लेकिन उनमें जो था भगीरथ बनने के पहले जो था वो ब्रह्म भगीरथ बनने के बाद जो बचा वो ब्रह्म तो बीच में कौन था?
ब्रह्म ही था। तो सबको ब्रह्म में भाव में देखते हुए तू अपने को भी देख कि मैं ब्रह्म हूं। जैसे स्वर्ण है तो पहले भी स्वर्ण था। बाद में आभूषण बिगड़ने के बाद भी स्वर्ण रहेगा। तो बीच में जो आभूषणों के नाम है हार कंगन कर धनी अंगूठी जो भी वो केवल स्वर ही है वो नाम रूप मिथ्या है तो नाम रूप मिथ्या को दिखाया कि जितना भी हमने वर्णन किया ये वाणी का विलास मात्र है अगर सत्य वस्तु है तो वो ब्रह्म है जो था जो है जो रहेगा और वही ब्रह्म तू है ऐसा अनुभव कर तत्वसी तो तू मुक्त हो जाएगा बात समझ में आ रही है हां वो अंतिम अंतिम उपदेश जो वेदांत का है वो सार भगवान श्री सुखदेव जी ने वहां दिया कि जो सर्व कुछ है वही तू भी है।
वेदांत का जो स्वरूप है अपनी आत्मा सब में है और सब अपनी आत्मा में है। इससे अंतर कोई नहीं। एक ही आत्म तत्व है जो सब तत्व है दिखाई दे रहा है वह मेरी आत्मा ही है जो आत्मा में ही सब कुछ है जैसे भगवान कहते हैं किम पश्यति सर्वत्र सर्वम चम पश्यति तस्याह न प्रणस्यामि सचमेन न प्रणसति जो सब जगह मेरे को देखता है और मेरे में सबको देखता है मैं उसकी आंखों से ओझल नहीं होता और वो मेरी दृष्टि से कभी ओझल नहीं होता ऐसे ही आत्मज्ञान का स्वरूप है सब अपनी आत्मा यह मायामय शब्द है।
केवल आत्मा है। वही मैं हूं। वही मैं हूं। वही बोध करा रहे हैं। जब बोध कराना होगा तो यह सूत्र लागू हो जाएगा। ब्रह्म सत्यम जगन मिथ्या। तो इसीलिए कहा यह मेरा वाणी का विलास मात्र है। समझ पाए आप? जी नितिन जी बरेली से। राधे-राधे। राधे-राधे महाराज जी। महाराज जी साधक को व्यवहार करते समय क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए? क्या सबके साथ एक जैसा व्यवहार करना चाहिए या फिर अलग-अलग? जो एक जैसा व्यवहार करता है वह मूर्ख होता है। जैसे बहन, बेटी, पत्नी, मां चारों स्त्रियां हैं।
क्या एक जैसा व्यवहार हो सकता है? हमारा ही अंग है। पर क्या एक जैसा व्यवहार हो सकता है? गाल छूने पर धोएंगे नहीं लेकिन गुदा छूने पर धोएंगे। व्यवहार एक जैसा नहीं हो सकता। पंडितः समवर्तना नहीं कहा। पंडित समदना कहा है विद्या विनय संपन्न ब्राह्मण गहस्तनी सुनी च सुपाकेचा पंडिता सम दर्शना सब में एक परमात्मा है जैसे हम अपने पूरे शरीर को अपना मानते हैं लेकिन व्यवहार अलग है पूरे शरीर की पीड़ा हम गुदा में भी होगी तो हम ही को होगी लेकिन जब हम मलमूत्र के द्वारों को स्पर्श करते हैं तो रज लगाकर साबुन लगाकर हाथ धोते हैं लेकिन अन्य अंगों को स्पर्श होने पर नहीं होता।
तो हमें धर्म की मर्यादा के अनुसार सब हमारा जो जैसा लगता है हमें व्यवहार वैसा ही करना है। लेकिन दर्शन सब में एक करना है। एक जैसा व्यवहार नहीं हो सकता। कभी एक जैसा व्यवहार नहीं हो सकता। जैसे एक पापी पुरुष है और एक महात्मा है तो हम पापी पुरुष को उदासीन भाव से देखते हैं। और महात्मा को अपने प्रीतम भाव से देखते हैं। साष्टांग दंडवत करके विनय। लेकिन हम उस पापी में भी परमात्मा देखेंगे और महात्मा में भी परमात्मा देखेंगे। देखना दोनों में एक होगा। बर्ताव दोनों का अलग होगा।
एक से हम उदासीन हो जाएंगे। ना शत्रुता ना मित्रता और एक को हम अपना प्रीतम मान के साष्टांग दंडवत करते हुए उसकी वंदना करेंगे। तो व्यवहार तो एक जैसा हो ही नहीं सकता। जो व्यवहार एक जैसा करना चाहता है वह मूर्ख है। हमें विद्या विनय संपन्न ब्राह्मण में गाय में कुत्ते में चांडाल में हाथी में एक परमात्मा देखना है। भगवान कह रहे हैं लेकिन बर्ताव कैसे हो सकता है? और भगवान आदेश कर सुनी चपाखेचा च पंडिता समदर्शना जो गाय और कुत्ते में बराबर भगवान को देखे जो हाथी में चांडाल में विद्या विनय संपन्न ब्राह्मण में एक देखे लेकिन बर्ताव तो नहीं हो सकता ना चांडाल के पैर नहीं छुएंगे विद्या विनय संपन्न ब्राह्मण का सम्मान करके उसका आदर करेंगे गाय का दूध पिएंगे लेकिन कुतिया का थोड़ी दूध पी लेंगे अलग-अलग व्यवहार है जो कुतिया को भोजन देंगे वो हाथी को थोड़ी दे सकते हैं हाथी का क्या उसका व्यवहार अलग है उसको उसको एक कुंतल चाहिए और उसको दो रोटी चाहिए।
दो रोटी में उसका काम बन जाएगा और एक कुंतल भोजन हाथी को चाहिए। व्यवहार तो एक जैसा हो ही नहीं सकता। चाहे खानपान किसी भी दृष्टि से देखा जाए समदना एक क्रूरा पापिनो नता समस्या सर् वस्त नी परम स्वराध्य बुद्धिम जो क्रूर है पापी है दुष्ट है नीच है वो भी मेरे साक्षात इष्ट देव है ऐसा दर्शन कर सकते हैं जड़ चेतन जग जीव जत सकल राम में जान बर्ताव नहीं कर सकते जो दुष्ट स्वभाव के लोग हैं उनसे उदासीन रहना उदासीन तिरह गोसाई खल परिहरी स्ान की नाही शास्त्र जो कहता है वैसा में व्यवहार करना व्यवहार के लिए शास्त्र प्रमाण तस्मा शास्त्रम प्रमाणम ते कार्यकार व्यवस्थितौ क्या कार्य करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए इसकी आज्ञा शास्त्र के अनुसार हमें बर्ताव करना चाहिए लेकिन हम दर्शन सम्यक परमात्मा का कर सकते हैं समझ पाए कोमल जी हिसार से श्री हरिवंश गुरुदेव श्री हरिवंश महाराज जी गुरुदेव जब हमें पता है कि हमारे जीवन में अच्छा बुरा सब श्री जी की इच्छा से होता है तो हम विपत्ति आने पर विचलित क्यों हो जाते हैं?
सब क्योंकि अध्या क्योंकि अध्यात्म बल नहीं है। अध्यात्म बल ना होने के कारण ज्ञान बल ना होने के कारण हमारी बुद्धि जब दुख आती है तो दुख में डूब जाती है। जब सुख आती है तो सुख में डूब जाती है। अनुकूलता प्रतिकूलता का भोग करने वाली बुद्धि सांसारिक होती है। और जो अनुकूलता और प्रतिकूलता में समता को धारण करें वो आध्यात्मिक बुद्धि होती है। इसीलिए अध्यात्म सर्वश्रेष्ठ सुख है। अत्यंतिक सुख है। जहां दुख का नामोनिशान नहीं है। बड़े-बड़े दुख में भी जो मुस्कुरा करके निकल जाए उसे आध्यात्मिक कहते हैं।
सुख दुखे समय कृत्वा लाभा लाभो जयाज सुखदख में लाभहानि में जय पराजय में जो समान भाव रखता है वही योगी है। वही परमात्मा का मार्ग का अनुसरण करने वाला साधक है। तो अब अभी आप भगवत चिंतन उतना नहीं कर पा रहे हैं जिससे आपके अंदर समता आवे तो आप नाम जप करो शास्त्रों का स्वाध्याय करो सत्संग करो और जब दुख आवे तो उस समय विचार करो यह मेरे किसी कर्म का फल है जिसको मैं भोग करके पवित्र हो रहे हो और जब सुख आवे तो भगवान की दया का स्मरण करते हुए दूसरों में बांटो अपने सुख को दूसरों में बांट करके दूसरों को सुख देने की भावना करो तो सुख के अभिमान मान से रहित हो जाओगी उधर दुख के भोग से रहित हो जाओ अगर सुख का भोग ना करे लौकिक तो दुख का भोग अपने आप नहीं होगा अगर राग ना करे तो द्वेष होगा ही नहीं काम ना हो तो क्रोध होगा ही नहीं क्योंकि काम से ही क्रोध राग से ही द्वेष और सुख भोग की लालसा ही हमें दुख का अनुभव कराती है गुरुदेव जैसे हम श्री जी के सामने अपनी इच्छाएं रख देते हैं सारी इच्छाएं रख देते हैं।
श्री जी के सामने सब इच्छाएं रख देते हैं। और उसके बाद अपनी इच्छा रख के श्री जी को बोल भी देते हैं कि श्री जी देख लेना आपको जो उचित लगे ना आप वही करना जी बिल्कुल उत्तम उत्तम बात है ये उत्तम समर्पण की वृत्ति है लेकिन अभी समर्पण हुआ थोड़ी है ये तो वाणी से समर्पण है तनवांग मनोभ अमल सोहम त वाशिता तनु माने शरीर शरीर से सारी क्रियाएं श्री जी के लिए हो कोई भी क्रिया प्रतिकूलस विसर्जनम जो प्रतिकूल है उसका त्याग हो जाए तो शरीर का समर्पण जो अभी भी आप बोले ये वाणी का समर्पण और जब मन प्रियाल के सिवा
धर्म के सिवा कहीं जाए ना तो मन का समर्पण और जो स्वयं में अहम बना रहे कि मैं श्यामा जी की मैं प्रिया लाल की तो अहम का समर्पण तनु वांग मनोभ अमल सोहम तवाता निष्काम भाव से किसी स्वार्थ के वशीभूत होकर नहीं हे लाडली जो शरीर से मन से वाणी से और स्वयं से मैं आपकी शरण में हूं तब बात बनती है स्वयं से भी और वाणी से भी और तन से भी और मन से भी तन की सारी क्रियाएं भगवत मन का सारा चिंतन भगवत में स्वयं भगवान के आश्रित और शरीर से जब हम क्रियाएं भागवती करेंगे ना तो अपने आप आनंद आने लगेगा।
जब हमारे द्वारा शरीर से प्रतिकूल चेष्टाएं होती तो वही पाप बनकर हमको दुख देते हैं। अन्यथा दुख की कोई गुंजाइश ही नहीं क्योंकि जीव ईश्वर का अंश चैतन्य घन अमल अविनाशी सुख स्वरूप है। वो किसी साधन का करें या ना करें वो सुख स्वरूप है। पर अपने स्वरूप का विस्मरण करके देह भाव में आकर हमारे द्वारा कुछ ऐसे गलत कार्य हो जाते हैं। जिनको पाप कहते हैं और वह हमें चिंता शोक भय दुख प्रदान करते हैं। पर क्या आगे चल के ऐसी स्थिति भी आती है कि यह प्रार्थनाएं भी खत्म हो जाती हैं कि अच्छा करो या बुरा करो यह यह भी खत्म हो जाता है।
हां सब खत्म हो जाता है क्योंकि जब शरणागति हो जाती है तब ये बातें नहीं रहती मैं आपकी शरण में हूं मेरी वो यंत्रवत चलता रहता है हां बिल्कुल यंत्रवत होता है और उससे बुरा हो नहीं सकता क्योंकि अहंकार में ही समस्त दोष विराजमान है। संसति मूल शूल प्रद नाना सकल शोकदायक अभिमाना जो देहाभिमान है यही जन्म मरण का हेतु है इसी में काम क्रोधा आदि का अटैक होता है यही हमको बांधे हुए हैं या अगर भजन के प्रभाव से सद्गुरु की सेवा के प्रभाव से देहाभिमान गलित हो जाए तो देखेगा गुणानुगुण वर्तते मनुष्या पार्थ सर्वसा गुणों के द्वारा प्रकृति का शरीर प्रकृति की क्रियाएं हो रही पर वो शास्त्र संयमित क्योंकि क्योंकि भगवान को अर्पित है।
अहम गलित हो गया। अहम से पाप होता है। मैं स्त्री हूं तो पुरुष का आकर्षण। मैं स्त्री हूं तो नाना प्रकार के व्यवहार का सृजन। मैं मैं यही हमारे जन्म मरण का हेतु है। और जब यही मैं शुद्ध ब्रह्म स्वरूप हूं जो है अनुभव आ जाता है तो फिर ये सब मलिनताएं नष्ट हो जाती हैं। उसी जब हम भगवान की शरण में हो गए तो अहम नष्ट हुआ। या हम ब्रह्म स्वरूप का चिंतन किया तो अहम नष्ट हुआ। अहम नष्ट हुआ तो गलत काम हो ही नहीं सकते। पाप हो ही नहीं सकता। अगर कोई व्यवहार में ऐसी त्रुटि हो जाती तत्काल भस्म हो जाती वो उसके ऊपर लागू नहीं होती क्योंकि अहंकार नहीं है।
अभिनव जी दिल्ली से राधे-राधे राधे-राधे महाराज जी महाराज जी देह त्यागने के बाद हमारे इष्ट भगवान की प्रतिमा की चिंता होती है। महाराज जी उनका ध्यान कौन रखेगा महाराज जी? हां ये तो होती है प्यार के कारण होती है पर यह तो होगा यह तो होगा सब बड़े-बड़े महापुरुषों का जैसे आचार्यों का हरिदास जी के ठाकुर बिहारी जी तो सेवा हो रही ना हरिवंश महाप्रभु के ठाकुर जी राधा वल्लभ लाल तो सेवा हो रही गोपाल भट्ट जी के राधा रमण जी तो सेवा हो रही अब अपने ठाकुर हैं तो बस यही है जब तक जीवित हैं तब तक सेवा अब इसके बाद उनकी क्या लीला होगी वो खुद जाने समर्थ है वो अपना कर ले जो व्यवस्था उनकी करनी नहीं पर प्रेमी जनों को तो चिंता होती है।
ऐसी हमें भी हुई थी। जब हमारा शरीर अत्यंत स्वस्थ अब भी स्वस्थ ही रहता है। तो हमें चिंता हुई कि हमारी श्री जी की सेवा कौन? तो श्री जी ने हजारों हाथ प्रकट कर दिए। हजारों लोग सेवा में सब तो अगर अपनी प्रियता इष्ट के प्रति है तो वो व्यवस्था कर लेंगे। वो व्यवस्था जीते जी हमारे सामने सेवा होने लगी। हमें चिंता थी कि अब हम सेवा नहीं कर पा रहे। कैसे सेवा होगी श्री जी की सेवा और बहुत अच्छे से सब सेवा हो रही श्री जी के ऐसे प्रताप उदय हुए वो अपनी सेवा करा रहे हैं तो ऐसे ही अपने इष्ट से प्रार्थना करें कि आप अपनी देख लेना अपनी व्यवस्था कर लेना तो किसी न किसी को प्रेरित करके वो उनके पास चले जाएंगे।
जैसे एक वयोवृद्ध माता मथुरा में रहती थी तो ठाकुर मदन मोहन जी उनके घर में रहते थे तो सेवा करती थी तो उनको चिंता हुई कि मेरे बाद इनकी सेवा कौन करेगा? तो भिक्षा मांगने गए सनातन गोस्वामी तो ठाकुर जी ने कहा इनको दे दो हमें सनातन गोस्वामी को दे दिया और आज भी मदन मोहन जी करौली में है करौली करौली में मदन मोहन जी विराजमान है खूब ठाट बाट से सेवा हो रही ठाकुर जी की तो अपने ठाकुर जी से प्रार्थना कर दे कि जब तक हम जीवित हैं हमारे शरीर में बल है तब तक हम आपकी सेवा में इसके बाद आप अपनी कोई व्यवस्था कर लेना ऐसे मत बैठे रहना नहीं तो हमें चिंता है।
ऐसी बात करोगे तो कर लेंगे। ऐसी व्यवस्था कर यह होती है प्रेमी जनों को होती है कि हमारे बाद हमारे इष्ट को कौन दुलार करेगा? यह होता है। ऐसा होता है। ऐसा होता है। बहुत जोर से होता है। जब शरीर को कोई हानि नजर आती है कि अब कभी छूट सकता है। तब लगता है कि इनको कौन दुलार करेगा? इनको कौन सेवा करेगा? हम जैसे प्यार करते हैं वैसे इनको कौन यही प्रेमी जनों का प्यार यद्यपि भगवान तो अविनाशी सच्चिदानंद गण कण-कण वासी है पर यह भक्तों का एक अपना लाड होता है एक अपना प्यार होता है जी राकेश गुप्ता जी राधा वल्लभ श्री हरिवंश श्री हरिवंश महाराज जी महाराज जी नाम जप में मन नहीं लग रहा महाराज जी माया घसीट रही है माया के पहलवानों से पूरी तरह परास्त हो चुका हूं महाराज जी ऐसा रहा तो मैं डिप्रेशन में चला जाऊंगा ऐसा लग रहा है भवर नहीं नहीं नहीं डिप्रेशन में क्यों चले जाओगे जब युद्ध क्षेत्र में उतरे तो परास्त होना या विजय होना खास बात नहीं खास बात है डटे रहना पीठ दिखा के भागना नहीं है जब हम भगवान के मार्ग में चले हैं तो हमें डटे रहना है और देखो मन लगे या ना लगे अगर हमको विष खवा दिया जाए तो मार ही देगा हम श्रद्धा से पिए या अनजाने में पिए आग को अगर कोई भूल से छू ले या सही में छुआ वा दे तो वह जला ही देगी क्योंकि उसमें दाहिका शक्ति है।
मारण शक्ति है और नाम में तारण शक्ति है। जैसे हम राम राम राधा राधा हरी हरि रट रहे हैं। हमारा मन नहीं लग रहा है तो भी हमारा कल्याण होगा। पक्का कल्याण होगा। इस बात पर विश्वास कीजिए। भगवान को जब यह बोलते हुए अर्जुन जी ने सुना कि जिसको अपने मन को वश में करने की प्रक्रिया नहीं आई इंद्रियों को वश में नहीं किया तो उसको योग प्राप्त होना भगवत प्राप्ति होना कठिन है। जिसका मन वश में नहीं है। जिसकी इंद्रियां वश में नहीं है उसे भगवत प्राप्ति नहीं हो सकती। तो अर्जुन जी को बड़ा संशय हुआ।
अर्जुन जी ने प्रश्न किया कि भगवन जो आपका नाम जप करता है, इंद्रियों को वश में नहीं कर पाया है, मन को वश में नहीं कर पाया है, फिर उसकी गति क्या होगी? जो इंद्रियों को वश में किए हैं, मन को वश में किए हैं। आपका भजन कर रहे हैं, वह भगवत प्राप्त हो जाएंगे। उनका तो काम बन गया। लेकिन जो नाम जप कर रहा है, कथा कीर्तन कर रहा है, लेकिन उसका मन वश में नहीं है, इंद्रियां वश में नहीं है, जो मन आया सो अपनी मनमानी करवा लेते हैं। तो उसकी गति क्या होगी? तो बहुत सुनने लायक बात है।
वो नर्क नहीं जाएगा। भगवान के भक्त का पतन नहीं होता। नामे भक्ता प्रणसश्यति। भगवान के भक्त का नाश नहीं होता। पहली बात तो नरक नहीं जाएगा। दूसरी बात स्वर्ग नहीं जाएगा क्योंकि स्वर्ग की उसने कामना नहीं की और मोक्ष होगा नहीं क्योंकि इतना साधन नहीं हुआ तो उसका कुलवान श्रीवान ऐसे घर में जन्म होगा जहां भक्ति का माहौल होगा खूब ऐश्वर्य होगा और बचपन से ही उसे भक्ति का ऐसा अनुकूल वातावरण मिलेगा कि इस जन्म में ऐसा भजन करेगा इंद्रियों और मन को उसमें कर और भगवान को प्राप्त हो जाएगा एक जन्म और तो घाटे का तो सौदा है नहीं डिप्रेशन में क्यों जाओगे?
राधा राधा बोल रहे यह विनाशी थोड़ी है। यह अविनाशी है। यह किसी भी काल में भगवान के भजन का नाश नहीं होता। जो हम भगवान का भजन करते हैं, किसी भी काल में नाश नहीं होता। और जितना भजन करते हैं, मान लो हमारा 100 नाम जप हो गया है तो अब 99 नहीं उतरेंगे। 101 से चलेंगे। किसी भी जन्म में भजन करना देखो भरत जी महाराज राज परिवार घर सब छोड़कर के गंडकी नदी के किनारे भगवान की प्राप्ति के लिए साधना कर रहे हैं। एक दिन वो अर्घ दे रहे थे भगवान सूर्य को। इतने में एक सिंह ने दहाड़ मारी और हिरणी ने छलांग लगाई।
वो गर्भवती थी। उसका बच्चा जल में गिर गया। अब कोई भी दयावान पुरुष कैसे देख सकता है कि वह बच्चा नवजात पानी में बह जाए दौड़ के उठा लिया उठा के अपने आश्रम में लाए उसका पालन पोषण करने लगे हरी हरी धूप तोड़ के लाना पवाना दुलार करना अब उसमें ममता हो गई अब उसको छोड़ ही नहीं पाए तो अंतिम समय हिरण का चिंतन बन गया तो अगला जन्म उनका हिरण का हुआ लेकिन भजन नहीं छूटा आप भागवत में पढ़ के देख लीजिए उस हिरण शरीर को गंडकी नदी में खड़ा करते और सूखे पत्ते खा के वही मंत्र जपते जो राज्षि भरत के रूप में भजन किया और अगला जन्म ब्रह्म बोध संपन्न महापुरुष जड़ भरत के रूप में हुआ।
भजन का कभी नाश नहीं होता। इसलिए डिप्रेशन वाली तो सब बात ही नहीं। ऐसा तो व्यर्थ तो हो ही नहीं सकता। केवल जबान से नाम जपने मात्र से जीव का परम कल्याण हो जाएगा। राम नाम मणि दीप धर जीह देहरी द्वार तुलसी भीतर बाो जो चाहा सुजिया मन लगे ना लगे राधा राधा कह रहे हैं राम राम कह रहे हैं कृष्ण कृष्ण कह रहे हैं शिव शिव कह रहे हैं परम आनंद मिलेगा आप इसकी चिंता ना करें हां जहां तक आपका बस है वहां तक आप गलत आचरणों से अपने को बचाइए जब नहीं बचा पा रहे हैं तो भगवान के सामने ऐसे हो जाइए कि हे नाथ देख लो मेरी सामर्थ्य नहीं आप ही कृपा करके मुझे बचाओ और ना बचाओ तो आप ही तारो।
मैं जैसा नीच पापी पतित हूं। अब आपका हूं आप देख लेना। ठीक है? हां। डिप्रेशन वाला शब्द ही उच्चारण मत करो। बिल्कुल नहीं। ये आनंद का मार्ग है। डिप्रेशन का मार्ग थोड़ी इसमें तो डिप्रेशन खत्म हो जाता है। नाम जप के समय भी विषय विकार हावी होते हैं। कोई बात नहीं। तुम चिंता मत करो। वो कूड़ा करकट है। अंदर से निकल रहा है। अंदर आ नहीं रहा। जब नाम जप करते हैं और गंदी गंदी बातें मन में आती हैं तो मन में आती नहीं है। वो मन से जाती हैं क्योंकि नाम जब चल रहा है वो मन को निर्मल कर रहा है।
अब उस समय ऐसी भावना करूं कि हमारे मन से गंदगी निकल रही है। आ नहीं रही क्योंकि भगवान के नाम का पहरा है। नाम पहु दिवस निश तो पहरेदार बहुत जोर का है तो अंदर तो आ नहीं सकता। अंदर की गंदगी मार मार के बाहर निकाली जा रही। ऐसी भावना करना चाहिए। गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देव महेश्वरा गुरु साक्षात परम ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः यदि अपने गुरुदेव को हम परम ब्रह्म रूप में देख लें तो हमें और कौन से ब्रह्म की प्राप्ति करनी है उन्हीं का चरणामृत पिए उन्हीं के आश्रित रहे और जब दर्शन करें तो ब्रह्म रूप दर्शन करें तो भगवत प्राप्ति हो जाएगी गुरु साक्षात भगवान है भगवान और गुरु में भेद थोड़ी और सन्यासी संत तो नारायण का स्वरूप है साक्षात नारायण स्वरूप बस हमारे हमारी समझ मनुष्य वाली बुद्धि है ना कि थोड़ा अच्छे संत हैं।
ब्रह्म बुद्धि नहीं हो पाती। जैसे गुरु पे ना कि अच्छे साधक हैं। अच्छे संत हैं। पर यह बुद्धि नहीं हो पाती कि मेरे परम ब्रह्म परमात्मा है। अगर गुरु में परम ब्रह्म परमात्मा भाव जिस साधक का हो गया मुक्त हो गया। उसके लिए कोई साधन नहीं वो अपने गुरु की कृपा से मुक्त हो जाएगा। ध्यान मूलम गुरु मूर्ति पूजा मूलम गुरु पदम मंत्र मूलंम गुरु वाक्यम मोक्ष मूलम गुरु कृपा महाराज जी हमारा श्रद्धा है। भगवान के प्रति साधु के प्रति श्रद्धा है। इसीलिए मैं घर छोड़ छोड़ दिया।
बाद भी मेरे श्रद्धा को कोमल श्रद्धा दृढ़भूतन नहीं हो रहा है। मैं क्या करूं? पता है महाराज हां इसमें क्या है कि थोड़ा व्यवहार से हटना पड़ेगा। व्यवहार में विषमता होती है। हमारी श्रद्धा व्यवहारिक श्रद्धा अभी परमार्थिक श्रद्धा की दृढ़ता नहीं ले आई कि हमारे सामने कोई गलत करे हम उसे भगवान माने। ऐसा नहीं हो सकता। तो इसलिए हमें थोड़ा व्यवहार से बचना चाहिए और खूब नाम जप करना चाहिए और भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए कि हमारी श्रद्धा इतनी दृढ़वती हो जाए कि हमारे सामने अगर गलत हो रहा है तो भी मैं आपको देखूं।
गलती को ना देखूं। आपको देखूं आप पर श्रद्धा रहे हम क्रियाओं को ना देखें उस क्रियाओं के कर्ता आप अंदर जो विराजमान परमात्म तत्व है मैं उनको देखूं क्रियाओं से मैं आपको अगर क्रियाओं को देखेंगे तो आपको नहीं देख पाएंगे और आपको देखेंगे तो क्रियाओं का महत्व खत्म हो जाएगा तो सब में गोविंद है वासुदेवा सर्वमति साम महात्मा सुर्भा इसी श्रद्धा से हम परिपक्व होंगे सब में भगवान वासुदेव है अगर हम ऐसा नहीं मानेंगे तो फिर गुण दोष दर्शन होगा गुण गुण दोष दर्शन होगा तो हमारा पतन हो जाएगा।
हमारा परमार्थ रुक जाएगा। इसलिए सावधान रहिए।
यह पाठ वीडियो के स्वचालित (auto-generated) उपशीर्षकों से लिया गया है — इसमें शब्दों की त्रुटियाँ हो सकती हैं। प्रामाणिक वचन के लिए वीडियो अवश्य सुनें।
मूल वीडियो: Bhajan Marg (YouTube)
संबंधित
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1441 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ब्रह्म ज्ञानी महात्मा अपना शरीर छोड़ता है तो उसका सूक्ष्म शरीर कहां जाता है? — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1440 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- दिवाली पर महाराज जी के अमृतमय वचन | Diwali Special — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन #1439 — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…
- ये 9 गलतियाँ आपकी पूरी साधना बिगाड़ सकती हैं — श्री हित राधा केलि कुंज, वृन्दावन में पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप। साधक अपने जीवन और साधना के प्रश्न रखते हैं और महाराज जी उनका समाधान…